Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jhansi284003

झांसी पुलिस और STF टीम ने 127 किलो अवैध गांजे के साथ 2 तस्करों को किया गिरफ्तार

Jun 17, 2024 11:18:57
Jhansi, Uttar Pradesh

झांसी में बबीना थाना पुलिस और यूपी STF की संयुक्त टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान 2 गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 127 किलो अवैध गांजा जब्त किया, जिसकी कीमत 38 लाख रुपये से अधिक होने का अंदाजा लगाया गया है। आपको बता दें कि गिरफ्तार आरोपी मथुरा के रहने वाले है। सूचना के अनुसार पुलिस ने झांसी-ललितपुर रोड पर रसोई गांव के पास घेराबंदी कर कार को रोका और तलाशी में सीट व डिग्गी में छिपाकर रखा गया जिसके चलते अवैध गांजा बरामद किया गया है।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AAABHISHEK ADEPPA
Mar 25, 2026 04:03:01
Solapur, Maharashtra:सोलापूर ब्रेकिंग - सोलापूर महापालिकेने 38 कोटींची पाणीपट्टी थकविली, टाकळी पंप हाऊस सील केल्याने सोलापूरकरांवर जलसंकट - सोलापूर महापालिकेच्या टाकळी पंप हाउसवर जलसंपदा विभागाची मोठी कारवाई - सोलापूर महापालिकेने 38 कोटींची पाणीपट्टी थकविल्याने महापालिकेचा टाकळी पंप हाऊस सील - एकीकडे शहरात पाच ते सात दिवसाड पाणीपुरवठा तर दुसरीकडे पंप हाऊस सील झाल्याने दुष्काळात तेरावा महिना - महापालिकेकडे वारंवार पाठपुरावा करून देखील वसुली होत नसल्याने जलसंपदा विभागाने उचलले पाऊल - महापालिकेवर तात्पुरत्या स्वरूपात जलसंपदा विभागाला वीस लाखांचा चेक दिल्यानंतर टाकळी पंपा हाऊसचे सील काढून काहीसा दिलासा - मात्र महापालिकेवर जलसंपदा विभागाची टांगती तलवार कायम
0
comment0
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
Mar 25, 2026 04:01:48
Uttarkashi, Uttarakhand:यमुनोत्री और गंगोत्री मंदिर समिति का धाम में गैर सनातनियों के प्रवेश पर अलग अलग बयान रिपोर्ट -हेमकांत नौटियाल उत्तरकाशी एंकर-उत्तरकाशी जनपद में गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल को खुलेंगे यमुनोत्री मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने धाम में गैर सनातनियों के प्रवेश पर एक बड़ा और अलग बयान दिया है यमुनोत्री मंदिर समिति ने कहा कि यमुनोत्री धाम की यात्रा अनादिकाल से चली आ रही है। परंपरा के अनुसार यहाँ केवल सनातनी ही आते हैं और मंदिर समिति सनातनियों का सदैव स्वागत करती है।लेकिन पर्यटन और दर्शन के उद्देश्य से धाम में जो लोग (गैर सनातनी) आते है इनको भेजने का कार्य पूरी तरह सरकार का कार्य है। यह सरकार की जिम्मेदारी होगी कि कौन किस उद्देश्य से धाम में आ रहा है।मंदिर समिति ने कहा कि एक ओर सरकार सनातनियों के लिए अनिवार्य पंजीकरण लागू कर उनकी धार्मिक स्वतंत्रता को सीमित कर रही है।सरकार चाहेगी तभी श्रद्धालु दर्शन कर पाएंगे जो कि उचित नहीं है। जब सरकार सनातनियों पर इतने कठोर नियम लागू कर रही है। तो गैर-सनातनी किस आधार पर और किस उद्देश्य से धामों में प्रवेश कर पाएंगे। वहीं दूसरी ओर गंगोत्री मंदिर समिति ने गैर सनातनियों के प्रवेश पर धाम में पूर्णत प्रतिबंध लगा दिया है और गंगाजल गोमूत्र का सेवन करने पर ही धाम में प्रवेश मिलेगा। गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर समिति के अलग-अलग बयान से विरोधाभास प्रतीत हो रहा है
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Mar 25, 2026 04:00:30
Masanganj, Chhattisgarh:बिलासपुर के कोनी स्थित शासकीय कुक्कुट पालन परिसर में पिछले कुछ दिनों में 5 हजार से अधिक मुर्गा-मुर्गियों की रहस्यमयी मौत हो गई है. मुर्गियों के अचानक दम तोड़ने से इलाके में हड़कंप मच गया है और शुरुआती लक्षणों के आधार पर बर्ड फ्लू की आशंका जताई जा रही है. एहतियात के तौर पर पोल्ट्री फार्म को सील कर दिया गया है और आसपास के 5 किलोमीटर के क्षेत्र को अति संवेदनशील घोषित किया गया है. मौत की असली वजह की पुष्टि भोपाल लैब से रिपोर्ट आने के बाद होगी. बिलासपुर के इस सरकारी पोल्ट्री फार्म में मौत 18 मार्च से शुरू हुई, लेकिन शुरुआत में इसे सामान्य बीमारी समझकर टाला गया. अब हालात नियंत्रण से बाहर दिख रहे हैं और फार्म सील कर सुरक्षा के कड़े उपाय लागू कर दिए गए हैं. रायपुर से विशेषज्ञ टीम जांच में जुटी है. पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के अनुसार यदि जांच में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो, तो क्षेत्र के सभी पालतू पक्षियों को नष्ट करने की कार्रवाई की जाएगी ताकि संक्रमण फैल न सके.
0
comment0
Report
Mar 25, 2026 03:56:42
Hapur, Uttar Pradesh:जनपद हापुड़ की पिलखुवा पुलिस और जनपदीय स्वाट टीम ने संयुक्त कार्यवाही के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल की है। सिखैड़ा बम्बा के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक मोटरसाइकिल सवार को रोकने का प्रयास किया। बदमाश ने रुकने के बजाय पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी और भागने लगा। पुलिस की गई जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पूछताछ में उसकी पहचान अकरम पुत्र बाबू, निवासी विजयनगर, गाजियाबाद के रूप में हुई है। जो पिलखुवा में दर्ज डकैती के एक मामले में वांछित था और उस पर ₹50,000 का पुरस्कार घोषित था। गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से पुलिस ने डकैती की घटना से संबंधित ₹75,000 की नकदी, एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। डीएसपी पिलखुवा ने बताया कि घायल बदमाश को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस अब अकरम के पुराने आपराधिक इतिहास की विस्तृत जानकारी जुटा रही है।
439
comment0
Report
RKRANJAN KUMAR
Mar 25, 2026 03:47:44
Katihar, Bihar:फर्जी किसान को मुआवजा नहीं मिलनी चाहिए नहीं तो वैसे पदाधिकारी को खूंटे में बांधकर पिटाई किया जाएगा.... 20 मार्च की देर शाम आई आंधी तूफान एवं भारी वर्षा से किसानों की फसलों की भारी क्षति को लेकर पूर्व विधायक ने विशाल किसान आक्रोश रैली मंगलवार को निकाला बारसोई अनुमंडल कार्यालय का किया घेराव किया प्रदर्शन प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व विधायक महबूब आलम कर रहे थे लगभग 1 घंटे तक अनुमंडल के मुख्य द्वार को रखा जाम पूर्व विधायक महबूब आलम ने कहा कि प्रशासन आंधी तूफान से क्षति का आकलन करें, योग्य किसानों को मिले मुआवजा सूचना मिलते ही बारसोई पुलिस अनुमंडल परिसर पहुंचे तथा स्थिति पर नजर बनाकर रखी मंगलवार को भाकपा माले के बैनर तले किसान आक्रोश रैली निकाली गई एवं अनुमंडल कार्यालय का घेराव किया गया। जिसका नेतृत्व पूर्व विधायक महबूब आलम एवं जूही महबूबा कर रही थी। लगभग 1 घंटे अनुमंडल कार्यालय के मुख्य द्वार को जाम कर रखा। वही पूर्व विधायक महबूब आलम ने कहा कि आंधी-तूफान एवं भारी वर्षा से किसानों की फसलों की भारी क्षति हुई है। सरकार इसका आकलन करें तथा मक्का के किसानों के लिए प्रति एकड़ 50 हजार रुपए तथा गेहूं के लिए प्रति एकड़ 40 हजार रुपया अविलंब दिया जाए। उन्होंने कहा कि जिस किसान की क्षति हुई है। उन्हें ही मुआवजा मिलनी चाहिए, फर्जी किसान को इसका मुआवजा नहीं मिलनी चाहिए। नहीं तो वैसे भ्रष्ट पदाधिकारी को खूटे में बांधकर पिटाई की जाएगी। पूर्व विधायक महबूब आलम ने कहा कि इस विशाल रैली के माध्यम से कहा कि किसान को उसका हक मिलनी चाहिए तथा उसका मुआवजा भी ।
270
comment0
Report
SPSohan Pramanik
Mar 25, 2026 03:47:23
Pakur, Jharkhand:चैती छठ पूजा आज सुबह उगते सूर्य भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर छठ पूजा का समापन हुआ...छठव्रतीयों ने पाकुड़ के विभिन्न छठ घाटों के तालाबों में छठ पूजा किया...शहर के कालीभसान शिव मंदिर तालाब, शिव शितला मंदिर छठ तालाब, ठाकुरवाड़ी सहित अन्य घाट पर छठ का दूसरा अर्ध्य सूर्य भगवान भास्कर को अर्पण किया...फल,फूल, ठेकुआ गन्ना इत्यादि पूजा सामग्री से पूजा अर्चना किया... अर्ध्य के पूर्व महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर लगाया...क्यों कि सिंदूर लगाना सूर्यदेव की कृपा प्राप्त करने और जीवन में सुख समृद्धि लाने का एक विधान माना जाता है...इस महापर्व छठ पूजा में सबसे ज्यादा साफ सफाई शुद्धता एवं पवित्रता पर विशेष ध्यान दिया जाता है
299
comment0
Report
PKPravesh Kumar
Mar 25, 2026 03:46:36
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां घरेलू गैस के बाद अब पेट्रोल और डीजल को लेकर अफवाहों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। शहर के अलग-अलग पेट्रोल पंपों पर देर रात से ही लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। सुबह होते-होते हालात ऐसे हो गए कि सड़कों तक वाहनों की लाइनें नजर आने लगीं।भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कई पेट्रोल पंपों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। लोग कतारबद्ध होकर अपने-अपने वाहनों में पेट्रोल और डीजल भरवा रहे हैं। अचानक बढ़ी इस भीड़ की वजह आपूर्ति की कमी नहीं, बल्कि अफवाहों को माना जा रहा है।जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश मिश्रा ने स्थिति को स्पष्ट करते हुए कहा है कि जनपद में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से घबराकर ईंधन का भंडारण न करें।प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है और सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है। फिलहाल हालात को नियंत्रण में रखने के लिए प्रशासन लगातार निगरानी बनाए हुए है।
386
comment0
Report
SKSunny Kumar
Mar 25, 2026 03:46:21
Patna, Bihar:पटना में इस बार रामनवमी का पर्व भव्य और उत्साहपूर्ण तरीके से मनाया जाएगा. 27 मार्च को आयोजित होने वाले इस पर्व के अवसर पर शहर के 51 से अधिक मोहल्लों से आकर्षक झांकियों के साथ विशाल शोभायात्राएं निकलेंगी, जो अंततः महावीर मंदिर पहुंचकर श्रीराम ध्वज अर्पित करेंगी. ये शोभायात्राएं अपने-अपने क्षेत्रों से शुरू होकर पारंपरिक रूटों से गुजरती हुई पटना जंक्शन स्थित प्रसिद्ध महावीर मंदिर पहुंचेंगी. हर झांकी के साथ रामधुनी पर झूमते भक्त और केसरिया ध्वज का नजारा अद्भुत होगा. डाकबंगला चौराहे पर इन समितियों का स्वागत और अभिनंदन किया जाएगा, जो इस पूरी यात्रा का सबसे बड़ा आकर्षण केंद्र होता है. डाक बंगला चौराहे पर तैयारी अब अंतिम रूप में है बड़े स्तर पर झांकियां का स्वागत डाक बंगला चौराहे पर किया जाता है और उसके बाद सभी झांकी और जुलूस पटना के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर की ओर बढ़ जाती है जहाँ पर समापन होता है.... बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल सभी झांकियां का स्वागत करते हैं और इस कार्यक्रम में शामिल होते हैं डाक बंगला चौराहे को पूरी तरीके से आकर्षक लाइटों से सजाया जा चुका है...
476
comment0
Report
Advertisement
Back to top