284418
झांसी पुलिस का ऑपरेशन क्लीन जारी रक्सा थाना क्षेत्र पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी रक्सा थाना क्षेत्र के ग्राम पठारी रोड के पास पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 25 हजार का एक इनामिया शातिर गौ-तस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गया, बताया जा रहा है कि बाजना रास्ते के पुल के नीचे रात में थाना पुलिस और स्वाट टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी इसी दौरान बाइक से एक व्यक्ति आते दिखाई दिया जब पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया तो बाइक सवार भागने लगा पुलिस ने पीछा करने के बाद घेराबंदी की तो बदमाश ने फायरिंग की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
एस बी जे डिग्री कालेज तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रथम आदित्य द्वितीय पुरुषोत्तम, तृतीय भानु प्रताप
Bisawar, Uttar Pradesh:बिसावर शनिवार को एस. बी. जे. डिग्री कॉलेज में अंतर महाविद्यालयीय तीरंदाजी प्रतियोगिता संपन्न बिसावर, हाथरस। राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, अलीगढ़ के तत्वावधान में एस. बी. जे. डिग्री कॉलेज, बिसावर, जनपद हाथरस में 17 अक्टूबर 2026 को अंतर महाविद्यालय तीरंदाजी (आर्चरी) प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा, एकाग्रता एवं कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन के संयुक्त सचिव योगेंद्र सिंह राणा रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, अनुशासन, आत्मविश्वास तथा शारीरिक दक्षता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद दलाल ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण डॉ. विश्वदीप उपाध्याय, डॉ. हर्ष कुमार त्रिपाठी, डॉ. अंबुज कुमार बिंद, डॉ. पवन कुमार भारती, डॉ. उमेश कुमार, डॉ. अविनाश सिंह एवं डॉ. संजय कुमार सहित अन्य शिक्षकगण एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का सराहनीय सहयोग रहा। महाविद्यालय प्रशासन ने मुख्य अतिथि, सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों तथा आयोजन में सहयोग देने वाले समस्त शिक्षकगण एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।0
0
Report
पुरानी रंजिश को लेकर मार पीट,तीन लोग घायल, दुर्गा पूजा पंडाल और मूर्ति में आग लगाने का आरोप
Gonda, Uttar Pradesh:पुरानी रंजिश को लेकर मार पीट,तीन लोग घायल, दुर्गा पूजा पंडाल और मूर्ति में आग लगाने का आरोप गोंडा।जिले के उमरीबेगमगंज थाना क्षेत्र के पहलवान पुरवा गांव में शुक्रवार सुबह जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट के दौरान दुर्गा पूजा पंडाल में आग लग गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें से दो को जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने गांव में सुरक्षा बल तैनात कर दिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी उमेश्वर प्रभात सिंह ने बताया कि विमलेश और रामदेव पक्ष के बीच पुराना जमीनी विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर आज सुबह कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिससे दीपक से पंडाल और मूर्ति आंशिक क्षतिग्रस्त हो गया है, जहां दूसरी मूर्ति को स्थापित किया गया है ।शांति व्यवस्था कायम है।प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया गया है।0
0
Report
कोटा-भोपाल बस हादसा: मृतकों के परिजनों को 4 लाख सहायता, मुख्यमंत्री ने संवेदना जतायी
Noida, Uttar Pradesh:आज कोटा में भोपाल से खाटूश्यामजी जा रही मिनी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से हुई जनहानि का समाचार अत्यंत दुखद व पीड़ादायक है। शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। राज्य शासन की ओर से भोपाल एवं बैतूल जिले के निवासी मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता एवं हर संभव सहयोग प्रदान करने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं。 बाबा महाकाल दिवंगतों को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति दें। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।0
0
Report
Advertisement
धनबाद के पाण्डरपाला में मोबाइल टावर में आग लगी, लोगों ने फौरन आग पर काबू पाया
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के पाण्डरपाला में स्थित एक मोबाइल टावर में अचानक आग लग गई। सुबह करीब साढ़े आठ बजे टावर से धुएं का गुबार उठने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें दिखाई देने लगीं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया और यह आसपास के घरों तक नहीं फैली। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पाण्डरपाला में मोबाइल टावर में आग लगने की घटना से कुछ देर के लिए इलाके में दहशत का माहौल बन गया। टावर से उठते धुएं और आग की लपटों को देखकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद लोगों ने बालू, पानी और अन्य उपलब्ध संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि आग आसपास के घरों तक नहीं पहुंची, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। प्रारम्भिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना की सूचना मोबाइल टावर कंपनी के अधिकारियों को दे दी गई है। कंपनी की टीम मौके पर पहुंचकर आग लगने के कारणों और उपकरणों को हुए नुकसान का आकलन कर रही है। फिलहाल, नुकसान का वास्तविक आंकड़ा सामने नहीं आया है। जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने की वजह और क्षति की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।0
0
Report
मधुबनी के जमीन विवाद में भतीजे ने चाचा की गोली मारकर हत्या
Madhubani, Bihar:एंकर मधुबनी में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, भतीजे ने चाचा की गोली मारकर हत्या। बारदात जयनगर थाना क्षेत्र के कामलाबाड़ी गोट टोला गांव की है। मृतक की पहचान रामचन्द्र सिंह के रूप में हुई है। जमीन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान गोलीबारी की घटना हुई, जिसमें रामचन्द्र सिंह की जान चली गई। वहीं झड़प में कई अन्य लोगों के भी घायल होने की सूचना है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया गया है।0
0
Report
पटना में डांडिया नाइट: पूजा चटर्जी के साथ चर्चा और धमाकेदार प्रस्तुति
Patna, Bihar:पटना में डांडिया नाइट पटना के मौर्य होटल में आयोजित है. इंडियन आइडल थर्ड फाइनलिस्ट पूजा चटर्जी इस आयोजन में शामिल होंगी और आज की शाम पटना में डांडिया की धूम. पूजा चटर्जी से खास बातचीत की जी मीडिया संवाददाता ने. वन टू वन विद पूजा चटर्जी,सिंगर0
0
Report
Advertisement
जालौन के मकान विवाद में पुलिस कार्रवाई न होने के आरोप: वीडियो वायरल
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में मकान के विवाद को लेकर हुई मारपीट में पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप, दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में पिता-पुत्रों को आई थी गंभीर चोटें, मारपीट का लाइव वीडियो वायरल होने के बाद भी पुलिस के द्वारा आरोपियों पर कार्रवाई न करने का आरोप, पुलिस पर आरोपियों की तहरीर पर पीड़ितों पर ही मुकदमा दर्ज करने का आरोप, बीती 29 सितंबर को मकान के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई थी मारपीट, पीड़ित ने समाधान दिवस में एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की, जालौन कोतवाली क्षेत्र के चिमन दुवे मोहल्ले का मामला।0
0
Report
नामकुम के दुर्गा पूजा पंडाल में परिवार एकता का संदेश, यादव प्रतिमाओं से आकर्षण
Ranchi, Jharkhand:रांची के नामकुम रेलवे स्टेशन के पास जय माता दी नवयुवक दुर्गा पूजा समिति की ओर से इस बार अनोखा दुर्गा पूजा पंडाल बनाया गया है। जयपुर के प्रसिद्ध हवा महल की तर्ज पर तैयार किया गया यह पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। इन प्रतिमाओं के माध्यम से समिति ने परिवार में आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता बनाए रखने का संदेश देने की कोशिश की है। तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव के बीच मतभेदों के संदर्भ में यह संदेश दिया गया है कि आपसी प्रेम से जीत होती है, जबकि मतभेद और मनमुटाव से पराजय। इसके लिए भगवान राम और लक्ष्मण के आपसी प्रेम और एकता का उदाहरण भी प्रस्तुत किया गया है। समिति के अध्यक्ष विनोद सिंह के अनुसार, प्रतिमाओं के जरिए माता-पिता और घर के बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करने की प्रेरणा भी दी जा रही है। वहीं, इस पंडाल की खास बात यह है कि यहां एक दान पेटी भी रखी गई है। इसमें श्रद्धालुओं की ओर से दिए जाने वाले दान की राशि गरीब परिवारों की बेटियों की शादी में सहयोग के लिए खर्च की जाती है। इस तरह नामकुम का यह दुर्गा पूजा पंडाल केवल धार्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि पारिवारिक एकता, आपसी सद्भाव और जरूरतमंदों की मदद करने का संदेश देने वाली एक अनूठी पहल भी बन गया है。0
0
Report
चित्तौड़गढ़ के रावतभाटा नगरपालिका बोर्ड: पहली बैठक सर्वसम्मति प्रस्ताव पारित
Begun, Rajasthan:रावतभाटा, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा में नगरपालिका बोर्ड की पहली बैठक विकास प्रस्तावों और जनसमस्याओं पर चर्चा के साथ संपन्न हुई। बैठक में पक्ष-विपक्ष के पार्षदों के बीच कई मुद्दों पर नोकझोंक भी देखने को मिली। कांग्रेस पार्षदों ने मुख्य सड़क के घुमावदार डिवाइडर से दुर्घटनाओं की आशंका और जावरा डंपिंग यार्ड का मुद्दा उठाया। वहीं, सरदार भगत सिंह नगर आवासीय योजना, सड़क निर्माण, स्वच्छ भारत मिशन और विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा हुई। पालिकाध्यक्ष अनुसुइया नागर ने बताया कि बैठक में सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। बैठक में उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता सहित भाजपा-कांग्रेस के पार्षद और नगरपालिका अधिकारी मौजूद रहे。0
0
Report
Advertisement
रावतभाटा में ई-लॉटरी से 58 भूखंड आवंटन, 11 बचे
Begun, Rajasthan:रावतभाटा, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा में सरदार भगत सिंह नगर आवासीय योजना के तहत भूखंड आवंटन की ई-लॉटरी प्रक्रिया संपन्न हुई। योजना में कुल 69 भूखंड शामिल थे, जिनमें से 58 भूखंडों का इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से आवंटन किया गया। आवेदन नहीं मिलने के कारण 11 भूखंडों का आवंटन नहीं हो सका। योजना में आर्थिक रूप से कमजोर, निम्न आय और मध्यम आय वर्ग के भूखंड शामिल हैं। नगर पालिका को इस योजना से करीब 5 करोड़ रुपये की आय होने की उम्मीद है। दशहरे के बाद शेष भूखंडों की नीलामी की जाएगी। कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष अनुसूया नागर, उपाध्यक्ष विजय गुप्ता और अधिशासी अधिकारी मुकेश नागर सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।0
0
Report
बरां में माताजी डूंगरी आस्था, स्वास्थ्य और सामाजिक सरोकार का केंद्र
Baran, Rajasthan:आस्था के साथ सैर-सपाटा, सामाजिक सरोकार एवं स्वास्थ्य का केंद्र बनी माताजी डूंगरी बारां जिलें के छीपाबड़ौद के हरनावदाशाहजी कस्बे के पूर्व से पश्चिम तक फैली पर्वत श्रृंखला के बीच स्थित माताजी की डूंगरी आज जन-जन की आस्था के साथ सैर-सपाटा, स्वास्थ्य और सामाजिक सरोकार का प्रमुख केंद्र बन गई है। प्रकृति की गोद में स्थित अष्टभुजा दुर्गा माताजी मंदिर पर विकसित गार्डन और शांत वातावरण लोगों को खूब आकर्षित कर रहा है। यहां दर्शनार्थियों के साथ-साथ स्वास्थ्य लाभ लेने वालों की भी नियमित आवाजाही रहती है। जानकारी के अनुसार छीपाबड़ौद मार्ग स्थित यह डूंगरी ढाई दशक पहले तक केवल एक सपाट पहाड़ी थी। पेड़-पौधे न होने से इसकी चोटी मॉर्निंग वॉक और युवाओं के खेलकूद के काम आती थी। कस्बा निवासी परमानंद पारेता ने बताया कि वर्ष 2000 में मॉर्निंग वॉक के दौरान उन्हें डूंगरी पर पत्थर की मूर्तियां दिखीं, तभी मंदिर बनाने का विचार आया। वर्ष 2003 में यहां अष्टभुजा दुर्गा की आदमकद प्रतिमा स्थापित कर मंदिर बनाया गया, जो आज आस्था का बड़ा केंद्र है। बारह महीने भीड़ रहती है, लेकिन गर्मी और नवरात्र में दर्शनार्थियों का तांता लगता है। मंदिर समिति, जनसहयोग और सरकारी मदद से यहां चारदीवारी, इंटरलॉकिंग, हॉल, सुविधाघर, गार्डन और ग्राम पंचायत द्वारा ओपन जिम की स्थापना से परिसर की रौनक बढ़ गई है। नियमित योग कक्षा और धार्मिक आयोजनों से यह कस्बे का सर्वश्रेष्ठ पिकनिक स्पॉट बन गया है। बाद में बने शिव मंदिर और सटी चोटी पर स्थित देवस्थान ने आस्था को और विस्तार दिया है। यहां की दीवारों पर छात्र-छात्राओं द्वारा परीक्षा में सफलता की मन्नतें लिखने की अनूठी परंपरा भी रही है। ऊंचाई से कस्बे का मनमोहक नजारा और हर कोने पर बने सेल्फी पॉइंट युवाओं में खासे लोकप्रिय हैं।0
0
Report
बीकानेर के जैतपुर टोल प्लाजा पर डीजल टैंकर में भीषण आग
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से बड़ी खबर जैतपुर टोल प्लाजा के पास बायो डीजल टैंकर में लगी भीषण आग अरजनसर-पल्लू मेगा हाईवे पर बड़ा हादसा होटल की चारदीवारी में टैंकर से कथित अवैध रूप से डीजल निकालते समय लगी आग देखते ही देखते आग ने पूरे टैंकर को लिया चपेट में टैंकर में आग की विकराल लपटें उठने से मचा हड़कंप महाजन थाना पुलिस मौके पर पहुंची एएसआई जगदीश प्रसाद मीणा पुलिस जाप्ते के साथ पहुंचे घटनास्थल पर दमकल विभाग को दी गई आग लगने की सूचना होटल मालिक ने एहतियातन खाली करवाया परिसर पास स्थित शराब की दुकान से भी सामान बाहर निकाला गया अधिकारी दयानन्द रूयल और वृताधिकारी रणवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे मौके पर ग्रामीणों और राहगीरों की भारी भीड़ जमा0
0
Report
Advertisement
आलोंपुर गार्डन में नवरात्रि गरबा: मंत्री मीणा ने भाग लिया
Sawai Madhopur, Rajasthan:शहर के आलनपुर स्थित एक गार्डन में नवरात्रि महोत्सव के अवसर पर रात्रि को भव्य गरबा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कृषि मंत्री डॉक्टर किरोडीलाल मीणा ने भी शिरकत की वहीं कार्यक्रम में शहर के बड़ी तादाद में महिला, पुरुष और युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। रंग-बिरंगी रोशनी और मधुर संगीत के बीच गरबा महोत्सव का माहौल देखते ही बना। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक परिधानों में सजे महिला-पुरुषों ने एक साथ गरबा और डांडिया खेलकर नवरात्रि की खुशियां मनाईं। डीजे पर बजते धार्मिक गीतों और गरबा की धुनों पर प्रतिभागी जमकर थिरकते नजर आए। पूरे गार्डन में डांडिया की खनक और उत्साह का माहौल बना रहा। नवरात्रि पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। गरबा कार्यक्रम के माध्यम से लोगों ने भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। देर रात तक चले इस आयोजन में शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नवरात्रि महोत्सव का आनंद उठाया।0
0
Report
श्रीविजयनगर की सब्जी मंडी में आग, प्रशासन की तत्परता पर मॉक ड्रिल का प्रभाव
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीविजयनगर कस्बे की सब्जी मंडी में आग लगने की सूचना पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस, पुलिस सहित सभी विभाग मौके पर पहुंचे। जिला कलेक्टर के निर्देश पर यह त्योहारी सीजन से पहले तत्परता और सतर्कता जांचने के लिए आयोजित मॉक ड्रिल थी। विषम परिस्थितियों से निपटने और त्वरित कार्रवाई के लिए यह अभ्यास किया गया। मौके पर SDM साक्षी पुरी, SHO इमरान खान, EO संजू चौधरी और नायब तहसीलदार महावीर सिंह सहित पूरा प्रशासन मौजूद रहा।0
0
Report
सेवा सेतु कैंप से 108 प्रकरण निस्तारित, 89 परिवार योजनाओं से जुड़े
Dungarpur, Rajasthan:सेवा सेतु अभियान, शिविरों में बरसी राहत, दस दिन में 108 से अधिक प्रकरणों का निस्तारण, 89 परिवारों को योजनाओं से जोड़ा। राज्य सरकार के निर्देश पर 7 से 16 अक्टूबर तक चले दस दिवसीय अभियान में डूंगरपुर नगरपरिषद ने पट्टे जारी करने से लेकर भवन निर्माण स्वीकृति, नामांतरण और भू-उपयोग परिवर्तन जैसे मामलों में तेजी दिखाई। अभियान के दौरान 68 पट्टे जारी किए गए, जबकि उपविभाजन, नामांतरण, लीज मुक्ति और अन्य प्रकरणों का निस्तारण कर आमजन को राहत पहुंचाई गई। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 31 पात्र परिवारों को प्रथम किस्त और 58 लोगों को पीएम स्वनिधि योजना से जोड़ा गया। इन कामों से उन लोगों को राहत मिली, जो लंबे समय से अपने प्रकरणों के निस्तारण का इंतजार कर रहे थे। नगर परिषद सभापति सुशीला गुप्ता ने बताया कि नगरपरिषद की प्राथमिकता है कि शहरवासियों के काम तय समय पर हों और उन्हें किसी भी प्रकरण के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ें। इस सोच के साथ पहले दिन से ही जीरो पेंडेंसी की दिशा में काम शुरू किया गया और लंबित फाइलों के निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया गया। उन्होंने कहा कि सेवा सेतु अभियान में मिले परिणाम इस बात का प्रमाण हैं कि परिषद आमजन की समस्याओं को गंभीरता से लेकर उनके समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।0
0
Report
Advertisement
