Jhansi - एनसीसी सेमिनार में विकसित भारत 2047 का सपना साकार करने की योजना
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी आर्य कन्या महाविद्यालय में डॉ अल्का नायक की अध्यक्षता में एन सी सी विभाग द्वारा विकसित भारत 2047 का योजना 2025 -2026 पर एक सेमिनार आयोजित किया गया. जिसमें सीनियर अंडर ऑफिसर सानिया खान, साजेंट काजल शाक्या, कोरपोरल सुप्रिया यादव, कोरपोरल निकिता वंशकार, कैडेट शोभना सिंह, कैडेट रोशनी अहिरवार, कैडेट वैष्णवी राजपूत, कैडेट माही शर्मा, कैडेट सोनाली साहू ने अपने विचार व्यक्त किए. प्राचार्या डॉ अल्का नायक ने सभी कैडेट को देश के विकास में अपना योगदान देकर विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण को सफल बनाने के लिए प्रोत्साहित किया. कार्यक्रम का संचालन अंडर ऑफिसर मुस्कान पटेरिया ने किया एवं आभार लेफ्टिनेंट डॉ शारदा सिंह ने किया ।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
