icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284002
Eshan KhanEshan KhanFollow20 Jan 2025, 06:45 pm

Jhansi- त्रिदिवसीय गहोई दिवस एवं सामूहिक विवाह महायज्ञ का आयोजन

Jhansi, Uttar Pradesh:

झाँसी गहोई दिवस आयोजन समिति छतरपुर के तत्वाधान में छतरपुर स्थित गहोई धाम में त्रिदिवसीय गहोई दिवस एवं सामूहिक विवाह महायज्ञ का आयोजन किया गया। यह आयोजन 19 जनवरी से प्रारंभ होकर 21 जनवरी को संपन्न होगा। इस कार्यक्रम में सहयोगी के रूप में गहोई महिला मंडल, गहोई नवयुवक मंडल एवं गहोई यूथ क्लब की विशेष रूप से उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के सदस्यों को एकत्रित कर सामाजिक बंधनों को मजबूत करना और एक दूसरे के साथ सामंजस्य स्थापित करना है। कार्यक्रम के प्रथम दिन 19 जनवरी को कार्यक्रम की शुरुआत शोभायात्रा के साथ हुई इसके पश्चात मंच पर ध्वजारोहण, ध्वज गीत, दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना और बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बकरीद सुरक्षा के लिए चतरा पुलिस ने मॉक ड्रिल से तैयार दिखाया तगड़ा अभ्यास

Ansar Nagar, Jharkhand:बकरीद को लेकर चतरा पुलिस अलर्ट, न्यू पुलिस लाइन में हुआ मॉक ड्रिल असामाजिक तत्वों और अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से निपटने की तैयारी चतरा : बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसी कड़ी में न्यू पुलिस लाइन परिसर में व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के माध्यम से पुलिस बल को किसी भी आपात स्थिति, उपद्रव या अफवाह फैलाने की घटनाओं से निपटने के लिए प्रशिक्षित किया गया। यह मॉक ड्रिल उपायुक्त रवि प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के निर्देश पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार सिंह और एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने किया। मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस जवानों ने दंगा नियंत्रण के विभिन्न तरीकों का प्रदर्शन किया। उपद्रवियों से निपटने के लिए वाटर कैनन, आँसू गैस, सुरक्षा उपकरण एवं अन्य दंगा नियंत्रण सामग्रियों का प्रयोग कर जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देशन दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि पर्व के दौरान यदि कोई व्यक्ति अफवाह फैलाने, माहौल बिगाड़ने या सामाजिक सौहार्द खराब करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम लोगों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या सूचना की जानकारी तुरंत सदर थाना पुलिस को दें। पुलिस प्रशासन ने जिलेवासियों से आपसी भाईचारे और शांति के साथ बकरीद पर्व मनाने की अपील करते हुए कहा कि जिला प्रशासन हर परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। बाइट 1: सुनील सिंह, डीएसपी मुख्यालय चतरा बाइट 2 :सन्नी वर्धन, एसडीपीओ चतरा।
0
0
Report

फर्रुखाबाद में लैंड जिहाद के खिलाफ हिंदू जागरण मंच ने सरकार पर दबाव डाला

ASARUN SINGHJust now
Farrukhabad, Uttar Pradesh:लैंड जिहाद के खिलाफ हिंदू जागरण मंच ने भरी हुंकार मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया फर्रুখाबाद : फतेहगढ़ कलेक्ट्रेट पहुंचे हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक निशांत गुप्ता के नेतृत्व में पहुंचे हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने लैंड जिहाद के विरोध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट पारुल तरार को सौपा, दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि सरकारी भूमि अतिक्रमण से संबंधित विधर्मी भूमाफियाओं द्वारा अवैध अतिक्रमण के माध्यम से प्रदेश भर में डेमोग्राफी परिवर्तन की गंभीर समस्या के समाधान हेतु भूमि अतिक्रमण पर पूरे प्रदेश स्तर पर भूमाफिया दमन करने और उनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में वैधानिक प्रावधान कर प्रभावी कार्रवाई की जाए। इस दौरान जिला सहसंयोजक एके तिवारी, धर्मेंद्र पाल, जिला कार्यकारणी सदस्य मोदी दीक्षित, नगर संयोजक धर्मेंद्र वर्मा, सह-संयोजक शिवांशु शुक्ला सहित बड़ी संख्या में हिंदूवादी संगठन के लोग मौजूद रहे。
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली के बारामूला फेस 3 फ्लाईओवर 30 जून तक शुरू, 1600 करोड़ लागत से नई सुविधाओं के साथ

New Delhi, Delhi:दिल्ली के बारामूला फेस 3 प्रोजेक्ट के 30 जून से शुरुआत होने वाली है। पिछले कई सालों से यह प्रोजेक्ट अटका हुआ था किन्हीं केसों के चलते, पर अब इसकी शुरुआत हो जाएगी। आज सुबह कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा जायजे लेने यहां पर पहुंचे कि काम की रफ्तार क्या है और कितना काम बचा है। उन्होंने बताया कि इसका कुल खर्च 1600 करोड़ है और कई नई सुविधाएं इस फ्लाईओवर में होंगी जो अगले महीने तक पूरा हो जाएगा। बातचीत के दौरान प्रवेश वर्मा ने कहा कि यह प्रोजेक्ट शुरू से ही स्थानीय लोगों ने सरकार से उम्मीद की थी कि इसे समय पर पूरा किया जाएगा। हमने विभाग के साथ हर हफ्ते फॉलोअप किया है और इसे स्टेट ऑफ द आर्ट बनाने का लक्ष्य रखा है। फ्लाईओवर के नीचे से Yamuna नदी जा रही है और प्रत्येक पिलर के बीच लगभग 125 मीटर का गैप रखा गया है ताकि बारिश के समय पानी के दिक्कत न आए। पहले बने फ्लाईओवरों के बीच गैप कम था, जबकि इस फ्लाईओवर पर पूरी लाइन बनाई गई है और साइकल ट्रैक की भी सुविधा है। पुरी पूर्वी दिल्ली और बाकी दिल्ली की कनेक्टिविटी के लिए नोएडा और यूपी से दिल्ली तक कनेक्टिविटी बेहतर होगी। अक्षरधाम फ्लाईओवर और डीएनडी पर लोड अब अन्य फ्लाईओवर से वितरित होगा। आश्रम- जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से कनेक्टivity बढ़ेगी और लाखों गाड़ियाँ यहाँ से आसानी से जा पाएंगी। 30 जून तक इसकी शुरुआत हो जाएगी। हमारा कमिटमेंट और फॉलो अप था; जैसे ही प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जी का समय मिलेगा, इसका इनॉग्रेशन किया जाएगा।
0
0
Report

रामभद्राचार्य ने चरणदास महंत को खुली चुनौती दी; जगतगुरु बनने के लिए भाष्य अनिवार्य

Muju, Jeonbuk State:मनेंद्रगढ़ ब्रेक Jagatguru Ramabhadraacharya ने Charm das Mahant को खुली चुनौती दी। Ramkatha में Vyasa gaddi से दी चुनौती। मैं सब कुछ सुनने को तैयार हूं पर कोई मेरे जगतगुरुत्व को चैलेंज करेगा तो वह स्वीकार्य नहीं है। मेरे जगतगुरु होने का पूर्ण परीक्षण कर ले प्रिय निंदक महंत। जगतगुरु के लिए तीन ग्रंथो को भाष्य में लिखना अनिवार्य है, सभी अखाड़े इसका समर्थन करते हैं। कुंभ में सबसे पहले जिसका स्थान होता है वही तो जगतगुरु होता है। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत कहा था मैं इनको जगतगुरु नहीं मानता। वो भाजपा के प्रचारक है और सिर्फ भाजपा का प्रचार करने आये है। ऐसे लोगो को मैं न जगतगुरु मानता न गांव का गुरु मानता। मैं उनसे आशीर्वाद लेने नहीं जाऊंगा। रामकथा में चिरमिरी आये हैं स्वामी रामभद्राचार्य। बाइट - चरण दास महंत छत्तीसगढ़ नेता प्रतिपक्ष
0
0
Report

निवाड़ी में नौतपा ने गर्मी का कहर बढ़ाया, पारा 46 डिग्री से पार

Niwari, Madhya Pradesh:एंकर- निवाड़ी जिले में गर्मी ने अपना रोद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है, पड रही प्रचंड गर्मी से आम आदमी का जीना हुआ दुश्वार, नौतपा के दूसरे दिन भी निवाड़ी जिले में पारा 46 डिग्री के पार पहुंच चुका है, जिससे लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है, दोपहर के समय शहर की सड़कें सूनी नजर आ रही हैं और अधिकांश इलाकों में सन्नाटा पसरा हुआ दिखाई दे रहा है, हालात ऐसे हैं की केवल जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं, तेज धूप और लू से बचने के लिए लोग सिर और चेहरे को गमछे और कपड़ों से पूरी तरह ढककर बाहर निकलते नजर आ रहे हैं, घर से बाहर निकलने वाले लोग तेज गर्मी से राहत पाने और खुद को हाइड्रेट रखने के लिए तरल पेय पदार्थों का सेवन कर रहे हैं, मौसम विभाग ने भी आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने की संभावना जताई है।
0
0
Report
Advertisement

बजाग के विभागीय कार्यालय पर किराये बकाये का ताला, भवन में दस्तावेज अटके

Dindori, Madhya Pradesh:डिंडौरी जिले की बजाग तहसील में जल संसाधन विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। निजी मकान में संचालित हो रहे विभागीय कार्यालय का पिछले एक साल से किराया नहीं चुकाया गया, जिससे नाराज़ मकान मालिक ने दफ्तर पर ताला जड़ दिया। बताया जा रहा है कि वर्ष 2016 से इस भवन में जल संसाधन विभाग का अनुविभागीय कार्यालय संचालित हो रहा था। करीब एक महीने पहले कार्यालय को तहसील भवन में शिफ्ट कर दिया गया, लेकिन किराया बकाया होने के कारण मकान मालिक ने पुराने कार्यालय में ताला लगा दिया। खास बात यह है कि भवन के अंदर विभाग के जरूरी दस्तावेज और सरकारी सामान अब भी रखा हुआ है इधर नए कार्यालय में भी व्यवस्थाओं का अभाव है, जहां पंखा तक खराब पड़ा है और एसडीओ के अलावा कोई स्टाफ मौजूद नहीं है。
0
0
Report

झारखंड में आदिवासी जल-जंगल-जमीन पर बीजेपी के दावे को लेकर सियासत तेज

Ranchi, Jharkhand:सरना सनातन एक है के बयान पर राज्य की कृषि मंत्री शिल्पी तिर्की का पलटवार बाबूलाल के फरमान से नहीं चलेगा देश आरएसएस के एजेंडा के तहत बाबूलाल दे रहे हैं ऐसा बयान डीलिस्टिंग के बहाने आरएसएस के निशाने पर हैं आदिवासियों का जल, जंगल और जमीन अडानी को दे दिया है जंगलों और माइनिंग का अधिकार पूर्वी भारत में सिर्फ झारखंड ऐसा है जहां आदिवासी मुख्यमंत्री धर्मनिरपेक्ष सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं इस राज्य और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व को कमजोर करना चाहती है भारतीय जनता पार्टी इसी के तहत झारखंड में एक बार फिर प्रयोग की कोशिश कर रही है बीजेपी
0
0
Report
Advertisement

गंगा दशहरा: रामघाट समेत घाटों पर भक्तों की उमड़ी भीड़, डूबकी से मांगी शुभकामनाएं

Chapra, Bihar:गंगा दशहरा पर मांझी के रामघाट में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने लगाई सरयू में डुबकी, गंगा दशहरा के पावन अवसर पर मंगलवार को मांझी के प्रसिद्ध रामघाट सहित आसपास के घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह सूर्योदय से पहले ही श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए घाटों पर पहुंचने लगे थे। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, घाटों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में आस्था की डुबकी लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य और पूर्वजों की आत्मा की शांति की कामना की। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना कर मंगलकामनाएं मांगी। घाटों पर हर-हर गंगे और गंगा मैया की जय के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। पूजा-अर्चना और दान-पुण्य का चला सिलसिला गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। जल अर्पित कर धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए गए। पुरोहितों के मार्गदर्शन में विशेष पूजन कराया गया तथा श्रद्धालुओं ने जरूरतमंद लोगों को दान देकर पुण्य अर्जित किया। महिलाओं, बुजurgों और बच्चों सहित बड़ी संख्या में परिवार घाटों पर पहुंचे। पूरे दिन भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर स्थानीय प्रशासन एवं नगर पंचायत प्रशासन द्वारा घाटों पर विशेष व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई ताकि कोई भी श्रद्धालु गहरे पानी में न जाए। गंगा दशहरा का धार्मिक महत्व पंडित रंजन शर्मा ने बताया कि सनातन परंपरा में ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा के रूप में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इसी दिन मां गंगा स्वर्ग से पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं। पुराणों में इस दिन गंगा स्नान, जप, तप और दान का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि गंगा दशहरा पर श्रद्धापूर्वक स्नान और पूजन करने से व्यक्ति को दस प्रकार के पापों से मुक्ति मिलती है तथा जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है।
0
0
Report

पद्म भूषण मिलने पर उत्तराखंड में कोश्यारी के सम्मान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी

Almora, Uttarakhand:उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण सम्मान मिलने की खुशी में अल्मोड़ा के चौघानपाटा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कार्यक्रम किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई और इसे पूरे उत्तराखंड और कुमाऊं क्षेत्र के लिए गर्व का पल बताया। भाजपा जिला अध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी का जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि पद्म भूषण सम्मान मिलना सभी उत्तराखंडवासियों के लिए गर्व की बात है.
0
0
Report
Advertisement

बद्रीनाथ हाईवे पर गड्ढे और धूल से दुकानदारों की अड़चण, यात्रा प्रभावित

Karnaprayag, Uttarakhand:चमोली जिले में इन दोनों बद्रीनाथ और हेमकुण्ड यात्रा चरम पर है मगर बद्रीनाथ हाइवे को कार्यदायी एजेंसियां अभी तक ठीक नहीं कर पाई हैं। जिससे श्रद्धालुओं के साथ साथ स्थानीय लोगो व आसपास के दुकानदारों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। बद्रीनाथ हाइवे कर्णप्रयाग के गांधीनगर में मुसीबत का सबब बना हुआ है। सड़क पर पड़े गड्ढे बन्द करने के लिए बिछाई गई मिट्टी से धूल का गुबार लोगो के लिए सिर दर्द बना हुआ है जिससे आसपास के करीब 40 दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दी हैं। और NHIDCL की इस लापरवाही को लेकर जिला प्रशासण को भी दोषी बता रहे हैं। यात्रा शुरू होने से पहले यात्रा व्यवस्थाओं की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासण के द्वारा की गई तैयारियों पर अब सवाल उठने लगे हैं क्योंकि यात्रा काल के दौरान हाइवे पर कई स्थान ऐसे हैं जो श्रद्धालुओं के लिए मुसीबत बने हुए हैं। ऐसा ही कर्णप्रयाग के गांधीनगर में भी दिखाई दे रहा है। हाइवे इस स्थान पर शंकरा होने के कारण नाली व्यवस्था ठीक नहीं होने से सड़क पर गड्ढे बनने के कारण कार्यदायी एजेंसी इस स्थान पर हाइवे को ठीक नहीं कर पा रही है। सड़क पर बिछाई गई मिट्टी भी अब लोगो की मुश्किल बनी हुई है। धूल का गुबार उठने से आवासीय भवनों और सड़क पर पैदल चलने वाले लोगो का पैदल चलना मुश्किल हो गया है। ऐसा ही हाल आसपास के दुकानदारों का भी है। जिससे परेशान होकर यात्रा काल में लोगो ने दुकाने बन्द कर दी है। अब सवाल इस बात का है कि जब यात्रा काल में सड़कों की ये दशा है तो यात्रा की तैयारियों में लगे अफसरों ने अब तक किया क्या है। सिर्फ खाना पूर्ति या सरकारी पैसों की बंदर बांट, इसको लेकर हर कोई यही सवाल उठा रहा है।
0
0
Report

भीषण गर्मी में हल्द्वानी के 33 केवी स्टेशन पर ट्रांसफॉर्मर ठंडे रखने कूलर लगाए

Haldwani, Uttarakhand:भीषण गर्मी का असर अब बिजली व्यवस्था पर भी दिखाई देने लगा है। हल्द्वानी के 33 KV पावर स्टेशन कमलवागांजा में लगातार बढ़ते तापमान और बिजली लोड को देखते हुए ट्रांसफार्मरों को ठंडा रखने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। बिजली विभाग ने ट्रांसफार्मरों के पास 4 बड़े कूलर लगाए हैं, ताकि मशीनों का तापमान नियंत्रित रहे और ओवरहीटिंग की समस्या से बचा जा सके। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि गर्मियों में ट्रांसफार्मरों पर लोड काफी बढ़ जाता है, ऐसे में यह व्यवस्था बिजली आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने में मदद करेगी। अधिकारियों के मुताबिक कूलिंग सिस्टम से ट्रांसफार्मरों के फुंकने की संभावना कम रहेगी, और उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली सप्लाई मिल सकेगी, भीषण गर्मी में हल्द्वानी समेत कई शहरों में बिजली ट्रांसफार्मर ओवरहीट होने लगे हैं। लगातार बढ़ते लोड और 41-42 डिग्री तापमान की वजह से ट्रांसफार्मरों का तापमान काफी बढ़ जाता है, जिससे फुंकने और बिजली कटौती का खतरा रहता है। इसी कारण बिजली विभाग ने कई जगह ट्रांसफार्मरों को ठंडा रखने के लिए कूलर लगाने शुरू किये हैं। जिससे 33KV पावर स्टेशन में उपकरण ठीक से काम करें और आमजनता को बिजली की आपूर्ति बराबर रूप से मिल सकें।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top