284003
Jhansi - सीपरी बाजार में नगर निगम ने अवैध अतिक्रमण पर चलाया बुलडोजर,दर्जनों दुकानें हटाई
Jhansi, Uttar Pradesh:सीपरी बाजार में नगर निगम ने अवैध अतिक्रमण पर चलाया बुलडोजर, दर्जनों दुकानें हटाई गईं. सीपरी बाजार में रोज फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले सब्जी विक्रेता महिलाओं - पुरुषों का बुरा हाल हो गया. उनका जीवन यापन फुटपाथ पर दुकान लगाने से ही होता है. अभी शहर कोतवाली क्षेत्र में भी अतिक्रमण हटाया गया था,जिसकी वजह से उनके घरों में चार दिन से खाना ही नहीं बन पा रहा है जिससे कि वह लोग बेरोजगार हो गए है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा-2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। गुरुवार को जिलाधिकारी घनश्याम मीना की अध्यक्षता तथा पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह की उपस्थिति में सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापकों एवं सुरक्षा अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा को पूरी शुचिता, पारदर्शिता एवं सुरक्षा व्यवस्था के साथ संपन्न कराया जाए। किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने निर्देशित किया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे सुचारू रूप से संचालित रहें तथा प्रश्नपत्र समय से केंद्रों तक पहुंचाए जाएं। परीक्षा केंद्रों में मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस एवं अन्य संदिग्ध सामग्री का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसके लिए अभ्यर्थियों की गहन जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को प्रत्येक केंद्र पर मेडिकल किट उपलब्ध कराने तथा आवश्यकता अनुसार एंबुलेंस तैनात रखने के निर्देश दिए। वहीं विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय रहने को कहा गया। परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, हेल्प डेस्क और अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटो कॉपी की दुकानें बंद रहें तथा यातायात व्यवस्था सुचारू रखी जाए, जिससे परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। गौरतलब है कि भर्ती परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को दो पालियों में आयोजित होगी। जनपद में कुल 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 3,696 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुशील कुमार गोंड़, अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश सिंह समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।0
0
Report
धामी ने देहरादून के IRDT ऑडिटोरियम में जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित किया
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून, उत्तराखंड | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के IRDT ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य स्तरीय सामूहिक जागरूकता एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, "मुझे पूरा विश्वास है कि इस जागरूकता कार्यशाला में जो विचार, विमर्श होगा, आपसी बातचीत होगी, सुझाव मिलेंगे उनसे सामाजिक कल्याणकारी योजनाओं का बेहतर कार्यान्वयन करने में सफलता मिलेगी... हमारी सरकार में ऐसे 500 से अधिक कार्य किए होंगे जो पहली बार हो रहे हैं... एक नई कार्य संस्कृति राज्य में लाने का प्रयास किया जा रहा है... आज का ये कार्यक्रम केवल औपचारिकता नहीं है बल्कि हमारे राज्य के जरूरतमंदों, वंचित वर्गों के जीवन में सकारात्मक रूप से परिवर्तन कैसे आए, इसका संकल्प लेने का भी अवसर है।इस कार्यक्रम के माध्यम से हमें सुनिश्चित करना है कि डबल इंजन सरकार की प्रत्येक योजनाएं बिना किसी देरी, भेदभाव के लाभार्थियों को मिलें..."0
0
Report
रघुवीर यादव ने महाकाल मंदिर के दरबार में ऊर्जा और प्रेरणा पाई
Ujjain, Madhya Pradesh:महाकाल के दरबार पहुंचे अभिनेता रघुवीर यादव, बोले- यहां की ऊर्जा जीवनभर काम करने की प्रेरणा देती है 'नर्मदा स्टोरी' के प्रमोशन के लिए उज्जैन आए अभिनेता ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, कहा- ऊर्जा की कमी महसूस होगी तो फिर लौट आऊंगा उज्जैन। प्रसिद्ध टीवी एवं फिल्म अभिनेता रघुवीर यादव विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से जनसंपर्क प्रभारी नवीन शर्मा ने उनका स्वागत एवं सत्कार किया। दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए रघुवीर यादव ने कहा कि वे अपनी फिल्म 'नर्मदा स्टोरी' के प्रमोशन के सिलसिले में उज्जैन आए हैं। बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचकर उन्हें अद्भुत ऊर्जा और आत्मिक शांति का अनुभव हुआ है। उन्होंने कहा कि मुंबई जैसे बड़े महानगरों में जहां व्यक्ति की ऊर्जा लगातार खर्च होती रहती है, वहीं महाकाल की नगरी में आकर उन्हें नई सकारात्मक ऊर्जा मिली है। अभिनेता ने स्वयं को सौभाग्यशाली बताते हुए कहा कि महाकाल के आशीर्वाद से उन्हें आगे बढ़ने और निरंतर काम करते रहने की प्रेरणा मिली है। उन्होंने कहा कि वे यहां से जो सकारात्मक ऊर्जा लेकर जा रहे हैं, उसे अपने जीवन और कार्य में उपयोग करेंगे। रघुवीर यादव ने श्रद्धालुओं से भी महाकाल की नगरी आने का आग्रह करते हुए कहा कि यहां का आध्यात्मिक वातावरण और सकारात्मक ऊर्जा हर व्यक्ति को नई शक्ति प्रदान करती है। उन्होंने भावुक अंदाज में कहा कि यदि भविष्य में कभी ऊर्जा की कमी महसूस होगी तो वे फिर बाबा महाकाल के दरबार में आकर यही ऊर्जा प्राप्त करेंगे। महाकाल मंदिर में दर्शन के दौरान अभिनेता के प्रति श्रद्धालुओं और प्रशंसकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। उनकी यात्रा ने एक बार फिर देशभर के कलाकारों और प्रसिद्ध हस्तियों की महाकाल के प्रति आस्था को उजागर किया। बाइट - अभिनेता रघुवीर यादव0
0
Report
Advertisement
विश्व पर्यावरण दिवस पर उज्जैन में 2 लाख पौधे, सिंहस्थ-2028 के लिए हरित पहल
Ujjain, Madhya Pradesh:विश्व पर्यावरण दिवस पर वन विभाग की बड़ी पहल, पंचकोशी मार्ग और शिप्रा तट को बनाया जाएगा हरा-भरा उज्जैन में आने वाले सिंहस्थ-2028 को हरियाली से जोड़ने की तैयारी शुरू हो गई है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन विभाग ने शहर और आसपास के क्षेत्रों में बड़े स्तर पर वृक्षारोपण का अभियान चलाने का फैसला किया है। वन मंडल अधिकारी अनुराग तिवारी के मुताबिक इस वर्ष जिले में करीब 2 लाख पौधे लगाए जाएंगे। इनमें 1 लाख 50 हजार पौधे वन क्षेत्र में और 50 हजार पौधे गैर वन क्षेत्रों में रोपे जाएंगे। सबसे ज्यादा वृक्षारोपण तराना क्षेत्र में किया जाएगा। सिंहस्थ को ध्यान में रखते हुए पंचकोशी मार्ग, शिप्रा नदी के किनारे और शहर के आसपास के प्रमुख स्थानों को हरित क्षेत्र के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई है। विभाग ऐसे स्थानों की पहचान कर रहा है जहां बड़े स्तर पर ब्लॉक प्लान्टेशन किया जा सके। वहीं नदी किनारे जमीन रखने वाले किसानों की सहमति से भी फलदार और छायादार पौधे लगाए जाएंगे। वन विभाग का उद्देश्य सिर्फ पौधे लगाना नहीं, बल्कि ऐसे हरित क्षेत्र तैयार करना है जहां सिंहस्थ में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को छांव, विश्राम और प्राकृतिक वातावरण मिल सके। इसके लिए बांस, फलदार और छायादार प्रजातियों को प्राथमिकता दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में ये हरित क्षेत्र श्रद्धालुओं के लिए "ग्रीन होल्डिंग एरिया" की तरह काम करेंगे, जहां लोग आराम कर सकेंगे और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी मिलेगा। विश्व पर्यावरण दिवस पर उज्जैन में शुरू हुआ यह हरियाली अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि सिंहस्थ-2028 को अधिक पर्यावरण अनुकूल और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।0
0
Report
टीएस सिंहदेव ने सिद्धरमैया को सच्चा कांग्रेसी बताकर भूपेश बघेल पर कटाक्ष किया
Raipur, Chhattisgarh:टीएस सिंहदेव ने सोशल मीडिया पोस्ट कर पद छोड़ने के मामले पर तारीफ करते हुए कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को सच्चा कांग्रेसी बताया है. जिसपर भाजपा ने तंज कसा है. भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा है कि सरकार के दौरान भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव की ढाई-ढाई साल वाली लड़ाई अभी खत्म होती नहीं दिख रही. सिद्धरमैया के पद छोड़ने के बाद उन्हें सच्चा कांग्रेसी बताकर सिंहदेव स्पष्ट बताना चाह रहे हैं कि भूपेश बघेल सच्चे कांग्रेसी नहीं है. इससे स्पष्ट दिख रहा है कांग्रेस में आज भी सब ठीक नहीं है0
0
Report
दिल्ली में जनगणना का दूसरा फेज जारी, घर-घर लिस्टिंग शुरू
Delhi, Delhi:अभी दिल्ली में जनगणना की प्रक्रिया जारी है अभी एमडी क्षेत्र में जनगणना की प्रक्रिया चल रही है इससे पहले पहले चरण में एनडीएमसी के क्षेत्र में हो चुकी है शुरुआती दिनों में लोगों को सेल्फ एन्यूमरेशन का समय दिया गया था जिसमें वह ऑनलाइन जाकर डिटेल खुद भर सकते थे पर अब वह खत्म हो गया है और अब जो अधिकारी है जिनकी ड्यूटी लगी है घर-घर जाकर जनगणना की प्रक्रिया को पूरा कर रहे हैं डिटेल ले रहे हैं अभी सेकंड फेस चल रहा है जिसमें हाउस लिस्टिंग और डिजिटल मैपिंग का कार्य किया जा रहा है सबके घर चेक किया जा रहे हैं चाहे कोई पक्के घर में रहता है या योगी में हर किसी की लिस्टिंग की जा रही है ऐसे ही एक अधिकारी पहुंचे मजनू के टीले पर जहां पर जोगिया बसी हुई है जो लोग वहां पर रहते हैं उनसे जानकारी ली उनके घर देखा मजनू के टीले से जनगणना होते हुए दिखाते हुए रिपोर्ट0
0
Report
Advertisement
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उन्नाव में 5 से 21 जून तक होंगे भव्य कार्यक्रम
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। केंद्र सरकार के सुशासन, सुरक्षा और विकास के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 5 जून से 21 जून 2026 तक जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में गुरुवार को विकास भवन सभागार में प्रभारी मंत्री उन्नाव एवं प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी घनश्याम मीणा सहित जनपद के वरिष्ठ अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी कृतिराज ने प्रस्तावित कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस, 8 से 14 जून तक विशेष जनसंपर्क एवं जनजागरूकता अभियान, 11 से 14 जून तक मीडिया संवाद कार्यक्रम, 14 से 16 जून तक जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले, 16 से 17 जून तक विकसित भारत संकल्प सम्मेलन, 17 से 19 जून तक विकास प्रदर्शनी, 18 से 19 जून तक प्राकृतिक खेती कार्यशाला तथा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त विभिन्न तिथियों पर रात्रि चौपालों का भी आयोजन होगा। प्रभारी मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्यक्रम भव्यता और जनभागीदारी के साथ आयोजित किए जाएं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचनी चाहिए तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से आच्छादित किया जाए। उन्होंने जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण, अधिक से अधिक वृक्षारोपण और लगाए गए पौधों के संरक्षण पर विशेष जोर दिया। मंत्री ने आयुष्मान भारत, पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम स्वनिधि, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना जैसी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह समेत जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।0
0
Report
हरियाणा में अपराध बढ़ोतरी, भाजपा-कांग्रेस में मतभेद सामने
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा की प्रैस वार्ता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह को लेकर मैंने कोई बयान नहीं दिया। वे वरिष्ठ नेता हैं। उनसे मेरी बातचीत होती रहती है। लेकिन राजनीतिक तौर पर नहीं बात नहीं होती। प्रभारी बी के हरिप्रसाद को लेकर कहा कि उनकी कर्नाटक में जिम्मेदारी लगाई गई है। कर्नाटक बड़ा प्रदेश है। दो साल बाद वहां चुनाव हैं। हरियाणा में कोई बदलाव हो सकता है। हरियाणा में अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। हरियाणा में ऑर्गनाइज क्राइम बढ़ रहा है। यह प्रोग्रेसिव इंडेक्स की रिर्पॉट बताती है। हरियाणा में औसतन हर रोज 3 मर्डर और 4 रेप के मामले सामने आ रहे हैं। गेस्ट टीचर्स के मामले को लेकर कहा कि हमारी पॉलिसी सही थी इसलिए सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट ने उसे माना है। सरकार को कोर्ट का फैसला मानना पड़ेगा। इनेलो मामले को लेकर कहा कि अपने पद की गरीमा का ध्यान रखना चाहिए किसी को गाली देना सही नहीं है। ऐसे तो प्रधानमंत्री ज्यादा गाली देंगे। पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनेगी। कांग्रेस ने भाजपा से पहले सैलजा के प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। घोषणा पत्र में हर महिला को लाड़ो लक्ष्मी से जोड़ेंगे। अब शर्तें लगा रहे हैं। खिलाड़ियों को नौकरी दिए जाने पर कहा कि अब 12 साल बाद खिलाड़ियों की याद आई। मतभेद कांग्रेस में नहीं बल्कि भाजपा में है। हरियाणा भाजपा नेताओं में जितना मतभेद है उतने कहीं भी नहीं हैं।।0
0
Report
यमुना एक्सप्रेसवे गौतमबुद्धनगर में No Protest Zone घोषित, ट्रैफिक निर्बाध रखने के निर्देश
Greater Noida, Uttar Pradesh:यातायात को सुचारू, सुरक्षित एवं बाधा रहित बनाए रखने के उद्देश्य से यमुना एक्सप्रेस-वे के गौतमबुद्धनगर क्षेत्रांतर्गत (0 किमी से 41 किमी तक) के सम्पूर्ण हिस्से को “No Protest Zone” घोषित किया गया है, जिसके संबंध में माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा दिनांक 22.05.2026 में निर्देश दिए गए हैं। उक्त “No Protest Zone” घोषित किए जाने से यमुना एक्सप्रेस-वे पर किसी भी प्रकार के राजनैतिक-अराजनैतिक अथवा अन्य प्रकार के धरना प्रदर्शन को प्रतिबंधित किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो तथा आमजन एवं वाणिज्यिक वाहनों का आवागमन निर्बाध रूप से संचालित हो सके। इस संबंध में एक्सप्रेस-वे के प्रमुख स्थानों, पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय एवं संबंधित थानों पर इस आशय के सूचना बोर्ड लगाए जा रहे हैं तथा जनजागरूकता हेतु विभिन्न माध्यमों से भी यह जानकारी प्रसारित की जा रही है। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि उक्त आदेश का पूर्णतः पालन हो तथा एक्सप्रेस-वे पर कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु निरंतर प्रभावी निगरानी एवं आवश्यक कार्रवाई की जाती रहे।0
0
Report
Advertisement
PWD के पंजीकृत ठेकेदार भंवरिया: निर्माण से लॉजिस्टिक तक पहचान बनी
Jaipur, Rajasthan:भंवरिया कंस्ट्रक्शन सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के एक पंजीकृत ठेकेदार हैं, जो अपने गुणवत्तापूर्ण कार्यों के लिए विशेष पहचान रखते हैं। निर्माण क्षेत्र में अपनी साख मजबूत करने के साथ-साथ यह कंपनी ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक के क्षेत्र में भी बड़े स्तर पर कार्य कर रही है।कंपनी के संचालक महेंद्र भंवरिया व्यवसाय के साथ-साथ लंबे समय से सामाजिक सरोकारों से भी जुड़े हुए हैं और विभिन्न समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।0
0
Report
बोकारो के तालाब में चचेरे भाई को बचाते दीपक यादव डूबे, दर्दनाक मौत
Bokaro Steel City, Jharkhand:भाई को बचाया...खुद दुनिया छोड़ गया। बोकारो के चंद्रपुरा में दिल दहला देने वाली घटना। चचेरे भाई को बचाने तालाब में कूदा दीपक, जहां भाई को तो बचा लिया लेकिन खुद गहरे पानी में डूब गया और मौत के आगोश में समा गया। बोकारो के चंद्रपुरा के झरनाडीह तालाब में नहाने के दौरान हुआ हादसा जहां 1 घंटे बाद निकाला गया शव। मौके पर भारी भीड़ जुटी। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल। बेरमो के झरनाडीह स्थित ग्रामीण तालाब में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। नहाने के दौरान चचेरे भाई को डूबने से बचाने गए 22 वर्षीय दीपक यादव की खुद पानी में डूबने से मौत हो गई।0
0
Report
पनवाड़ी में CPR प्रशिक्षण से ग्रामीणों ने सड़क हादसों में जान बचाने की चेतना
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर के पनवाड़ी गांव में गुरुवार को नेशनल हाईवे-52 पर यातायात पुलिस ने ग्रामीणों को सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) का प्रशिक्षण दिया। एक डॉक्टर की सहायता से दिए गए इस प्रशिक्षण का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की जान बचाने के लिए ग्रामीणوں को प्राथमिक उपचार की जानकारी देना था। यातायात पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के मद्देनजर यह पहल की गई है। सीपीआर प्रशिक्षण से ग्रामीण आपात स्थिति में घायल व्यक्तियों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। कार्यक्रम में ग्रामीणوں को सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। पुलिस ने'राहवीर योजना' के तहत सड़क हादसे में मदद करने पर 25 हजार रुपये के प्रावधान और प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत घायलों को 1.50 लाख रुपये तक के नि:शुल्क उपचार की सुविधा के बारे में जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त, यातायात पुलिस ने ओवर स्पीडिंग के खिलाफ कार्रवाई भी की। इंटरसेप्टर वाहन का उपयोग करते हुए तेज गति से चल रहे लगभग 11 वाहनों के चालान काटे गए। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित ड्राइविंग करने की अपील की。0
0
Report
Advertisement
देवघर अस्पताल में प्रसूता की मौत पर भारी विरोध प्रदर्शन
Deoghar, Jharkhand:देवघर के सारवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसूता की मौत के बाद जनाक्रोश देखने को मिला। परिजनों और ग्रामीणों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और दोषी स्वास्थ्यकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। प्रशासन ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए प्रसव कक्ष में तैनात दो एएनएम रिंकू मंडल और रीमा दास को तत्काल प्रभाव से उनके कार्य से मुक्त कर दिया है। बताया गया कि प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ने पर उसे देवघर सदर अस्पताल रेफर किया गया था, जहां पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई। मामले की जांच जारी है। ग्रामीण ने बताया कि कल डिलीवरी के लिए महिला को लेकर पहुंचे थे जिसके बाद नॉर्मल डिलीवरी के लिए 8 हजार रुपया के डिमांड की गई पैसे भी दिए गए बावजूद इसके नॉर्मल डिलीवरी के बाद प्रस्तुति का हालत बिगड़ने लगा तब जाकर सरवा सीएचसी से सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया और देवघर सदर अस्पताल में भी स्थिति को गंभीर देखते हुए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया और रांची जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई। अब सवाल उठता है कि इस तरह से सरकारी अस्पताल में लापरवाही की वजह से कितनी जान को गवानी होगी0
0
Report
गाजियाबाद में धूल भरी आंधी के साथ तेज बारिश, NCR के कई इलाके भीग गए
Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश: दिल्ली NCR के कई इलाकों में धूल भरी आंधी के साथ तेज बारिश हुई। वीडियो राज नगर से है।0
0
Report
नोएडा में तेज आँधी के बाद बारिश, मौसम अचानक बदला
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में मौसम बदला तेज आँधी के बाद बारिश0
0
Report
Advertisement
