icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284001
Praveen BhargavPraveen BhargavFollow9 Sept 2024, 02:23 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मानिकपुर CHC में धरना खत्म; सीएमओ ने तीन दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया

Chakala Sitapur, Madhya Pradesh:चित्रकूट जनपद के मानिकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को एक महिला एएनएम और सीएचसी अधीक्षक के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद अस्पताल में तैनात करीब 36 एएनएम समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी एकजुट हो गए और अस्पताल के मुख्य गेट पर धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने अधीक्षक और ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी के खिलाफ नाराजगी जताते हुए अनुचित व्यवहार के आरोप लगाए। कर्मचारियों ने मामले में निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की。 धरना-प्रदर्शन की सूचना मिलने पर दोपहर में एसीएमओ डॉ. महेंद्र कुमार जटारिया सीएचसी मानिकपुर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। वहीं, मरीजों को होने वाली परेशानी को देखते हुए ओपीडी सेवा चालू कराने के निर्देश दिए गए। हालांकि, कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे。 मामले की गंभीरता को देखते हुए देर शाम मुख्य चिकित्सा अधिकारी भी सीएचसी मानिकपुर पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों से अलग-अलग बातचीत कर उनकी शिकायतें सुनीं। सीएमओ ने मामले की जांच कर तीन दिन के भीतर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने अपना धरना समाप्त कर दिया。 फिलहाल, इस पूरे मामले में जांच और आगे होने वाली कार्रवाई पर नजर रहेगी। कर्मचारियों की शिकायतों की जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ क्या कदम उठाए जाते हैं, यह आने वाले दिनों में स्पष्ट होगा।
0
0
Report
Advertisement

शाहजहांपुर के तालाब में अज्ञात युवक का शव, पुलिस जांच शुरू

Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर के एक गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने एक तालाब में अज्ञात युवक का शव पड़ा हुआ देखा। पानी में शव मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और मौके पर ग्रामीणों का भारी हुजूम इकट्ठा हो गया। ​घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही जलालाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया। युवक की मौत को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और अनहोनी अथवा हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना​थाना जलालाबाद क्षेत्र अंतर्गत सिकंदरपुर गाँव की है। हालांकि ग्रामीणों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। ​पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सीमावर्ती गांवों और थानों में गुमशुदगी के दर्ज मामलों के जरिए युवक की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी हुई है।
0
0
Report

कथित वायरल ऑडियो के बाद सियासत गरम, संजीव शाह ने टेक्नोलॉजी का हथियार बताया

जिले की सियासत में इन दिनों एक कथित वायरल ऑडियो को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। सोशल मीडिया से लेकर व्हाट्सऐप और मीडिया जगत तक इस ऑडियो की गूंज सुनाई दे रही है। कथित ऑडियो में मुख्यमंत्री पर टिप्पणी, वर्तमान जिला अध्यक्ष को पद से हटाने और जिला पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव जैसे राजनीतिक मुद्दों पर बातचीत होने का दावा किया जा रहा है। आपको बात दे कि ऑडियो पूर्व विधायक संजीव शाह के साथ किसी अन्य की बातचीत का बताया जा रहा है। हालांकि इस पूरे मामले में पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव संजीव शाह का नाम सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। वायरल ऑडियो को लेकर अब पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव संजीव शाह ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि यह टेक्नोलॉजी का जमाना है और टेक्नोलॉजी का उपयोग करके ऑडियो बनाया गया है। वहीं, इस मामले को पार्टी फोरम में रखने की बात भी उन्होंने कही है। कथित ऑडियो के पीछे किसका हाथ है, इस सवाल पर संजीव शाह ने कहा कि षड्यंत्र के पीछे कौन है, इस बारे में वह कुछ कहना नहीं चाहते।
0
0
Report
Advertisement

मालपुरा में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए जनसभाओं में पानी की समस्या पर चर्चा

Tonk, Rajasthan:मालपुरा (टोंक) पंचायत राज चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में कांग्रेस नेता घासीलाल चौधरी व युवा कांग्रेस नेता गोपाल गुर्जर ने चांदसेन, कडीला, धोली, लावा, चबराना सहित आधा दर्जन से अधिक गांवों का दौरा कर जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गोपाल गुर्जर ने कहा कि मालपुरा विधानसभा क्षेत्र में जलदाय मंत्री होने के बावजूद गांवों में पानी की समस्याएं बनी हुई है दो से तीन किलोमीटर दूर से महिलाओं को पानी लाना पड़ता है उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
0
0
Report

आँगई में ए-श्रेणी नाकाबंदी, पंचायत चुनावों के लिए पुलिस अलर्ट

Dholpur, Rajasthan:पंचायत चुनावों को लेकर आँगई पुलिस अलर्ट, अलसुबह की गई 'ए' श्रेणी की नाकाबंदी सरमथुरा (धौलपुर) पंचायत राज चुनावों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आँगई पुलिस पूरी तरह अलर्ट नजर आ रही है। इसी क्रम में रविवार अलसुबह रेंज आईजी भरतपुर के निर्देशन में आँगई इलाके में 'ए' श्रेणी की विशेष नाकाबंदी की गई। यह नाकाबंदी आँगई बाईपास एवं चिलाचौंद टोल के पास की गई। आँगई थानाधिकारी कृपाल सिंह ने सशस्त्र पुलिस जवानों के साथ स्वयं मोर्चा संभालते हुए वाहनों की जांच की। इस दौरान आने-जाने वाले संदिग्ध वाहनों की सघन तलाशी ली गई तथा पुलिसकर्मियों ने विशेष सतर्कता बरती। नाकाबंदी के दौरान आँगई थाने का बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता मौके पर तैनात रहा। पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार निगरानी रखी जा रही है。
0
0
Report
Advertisement

کوटा میں शराबی کاروباری پر فائرنگ، دو گولیوں کے ساتھ حملہ، ملزمان فرار

Kota, Rajasthan:KOTA कैथूनीपोल थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग, शराब व्यापारी पर हुई फायरिंग, दो राउंड किए फायर, दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंचे 5 बदमश, पुराने विवाद के चलते किया हमला, हिस्ट्रीशीटर राहुल सोलंकी ने संदीप सोलंकी पर किया फायर, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम, एंकर - कोटा के बेखौफ बदमाशों ने शहर के कैथूनीपोल थाने से चंद कदमों दूरी पर एक बार फिर शराब व्यवसायी संदीप सोलंकी पर फायरिंग की। दो अलग अलग बाइकों पर आए दो राउंड फायरिंग कर दी। संदीप सोलंकी अपने घर के नीचे शराब के ठेके के बाहर बैठा हुआ था। पहला फायर मिस होने के बाद चली दूसरी गोली संदीप के भाई कुलदीप के पैर को छूती हुई निकल गई, फायरिंग में दोनों बाल बाल बच गए। फायरिंग की सूचना पर एसपी तेजस्विनी गौतम सहित पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। शुरुआती जांच में वारदात के पीछे 'रोहित कबूतर गैंग' का नाम सामने आया है, जिसमें नंदू शूटर, राहुल सिंधी और फैजान की संलिप्तता बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार पुरानी रंजिश के चलते हमला किया गया है। आरोपी फिलहाल फरार हैं।
0
0
Report

पलाई क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी बन्ना के पक्ष में विधायक का जनसंपर्क, मतदान का आह्वान

Tonk, Rajasthan:उनियारा टोंक पलाई में भाजपा प्रत्याशी शेरसिंह बन्ना के समर्थन में उतरे विधायक राजेंद्र गुर्जर, मतदाताओं से की कमल खिलाने की अपील पंचायत चुनाव को लेकर पलाई क्षेत्र में चुनावी माहौल तेज हो गया है। भाजपा प्रत्याशी शेरसिंह बन्ना के समर्थन में देवली-उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर ने क्षेत्र में जनसंपर्क किया और चुनावी सभा को संबोधित किया। विधायक राजेंद्र गुर्जर ने मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाकर विकास की कड़ी को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए अधिक से अधिक मतदान करें और कमल के बटन को दबाकर भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाएं। वहीं भाजपा प्रत्याशी शेरसिंह बन्ना ने भी मतदाताओं से अपने वार्ड के विकास के लिए समर्थन और सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जनता का आशीर्वाद मिला तो क्षेत्र के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में मतदाता मौजूद रहे。
0
0
Report

दिल्ली की रामलीला मैदान रैली: झारखंड कांग्रेस का समर्थन दिखा

Ranchi, Jharkhand:दिल्ली के रामलीला मैदान में हो रही इंडिया गठबंधन की रैली पर झारखंड की भी निगाहें टिकी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी रैली में शामिल हो रहे हैं, कांग्रेस के विधायक, सांसदों , झारखंड काँग्रेस के बड़े नेताओं के साथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का जत्था भी दिल्ली में मौजूदगी दिखा रहा है। SIR और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार को घेरने को लेकर विपक्ष एकजुट क्या जनता तक इंडिया गठबंधन अपनी बात पहुंचा पाएगी, पक्ष विपक्ष आमने सामने दिल्ली की रैली पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव शशिभूषण राय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, रामलीला मैदान में रैली नहीं एक जन शैलाब उमड़ रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा। ये रैली भारत की आत्मा है। ये मार्च संविधान की रक्षा के लिए मार्च है। ज्ञानेश कुमार को बचाने के पीछे जिन लोगों की साजिश है उसका भी पर्दाफाश इस रैली के माध्यम से होगा。 झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय ने दिल्ली की रैली पर कहा ,दिल्ली का जन शैलाब इनके तानाशाही सरकार का खत्मा करेगा। इनके गुरूर का खत्मा करेगा, इनके नाम अहंकार का खात्मा करेगा। एक व्यक्ति के पीछे पूरी सरकार लगी है कि कैसे इसे बचाया जाए। आज का जनसैलाब दिल्ली में 10 लाख से ऊपर लोग प्रवेश कर चुके हैं। केंद्र सरकार की जड़ें हिलाने के लिए ये शैलाब काफी रहेगा。 बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, जनता पीएम मोदी के साथ है,इनके झूठ बोलने से कुछ नहीं होगा । आने वाले पांच राज्य में पता चल जाएगा। 2029 तो क्या आगे इनको मौका नहीं मिलने वाला।ये सभी लोग किस लिए इकठ्ठा हुए हैं सबको पता है। यह लोग रीजीम चेंज चाहते हैं। चुनाव आयोग मुद्दा होता तो झारखंड की सरकार में शामिल नहीं होते। जहां जीतते हैं वहां चुप हो जाते हैं ,जहां हारते हैं चुनाव आयोग पर ठीकरा फोड़ते हैं। ये सिर्फ अपने लिए विरोध कर रहे हैं。 सत्ता से बहुत दिनों तक कांग्रेस दूर नहीं रह पाती है इसलिए बौखलाई हुई है।
0
0
Report
Advertisement

बागपत में खूनी संघर्ष के बाद मुठभेड़, दो आरोपी गिरफ्तार

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में खूनी संघर्ष के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन देखने को मिला है। खेड़ा इस्लामपुर में गोली मारने वाले दो आरोपियों को बड़ौत पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए। दरअसल, बीते कल ट्रैक्टर से टकराने और रास्ते से हटने के विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ था। दोनों पक्षों में जमकर पथराव, धारदार हथियारों से हमला और ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी। इस हिंसक संघर्ष में 16 लोग घायल हुए थे, जबकि एक व्यक्ति को गोली लगी थी। घायलों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। मामले में एसपी बागपत के सख्त निर्देश पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी लुहारी के जंगल में एक ट्यूबवेल पर छिपे हुए हैं。 पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया。 गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिनेश उर्फ छोटू और मनवीर उर्फ मन्नू, निवासी खेड़ा इस्लामपुर के रूप में हुई है। इनके कब्जे से दो तमंचे, चार जिंदा और दो खोखा कारतूस बरामद हुए हैं。 पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है。
0
0
Report

झांसी नवाबाद थाने में अधिवक्ताओं के खिलाफ केस के बाद विवाद बढ़ा; CCTV फुटेज

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के नवाबाद थाने में चार अधिवक्ताओं के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद अधिवक्ता-पुलिस विवाद गहरा गया है। पुलिस ने घटना से जुड़े तीन सीसीटीवी फुटेज जारी किए हैं। इनमें दो फुटेज में अधिवक्ताओं की भीड़ DM दफ्तर पर दारोगा मोहित कुमार और सिपाही भूपेंद्र के साथ गाली गलौज, धक्कामुक्की करने के बाद उन्हें दौड़ाते हुए पीछे से पीटते हुए नजर आ रही है। तीसरा फुटेज कोतवाली प्रभारी के कक्ष का है। फुटेज 44 सेकेंड का है, बुधवार शाम 7:12 बजे का। कोतवाली प्रभारी अंजन कुमार सिंह कुर्सी पर बैठे हैं; रोमेश अग्रवाल उनसे बात करना चाहते हैं; विनय कह रहे हैं कि रोमेश उनके मामले में पैरवी करेंगे; प्रभारी कहते हैं कि जब उनकी बात न सुनी जाए तब वे जिसकी मदद लेनी हो वहीं की मदद लें। रोमेश कक्ष से बाहर चले जाते हैं। दरअसल इस मामले को लेकर अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया था कि कोतवाली प्रभारी अंजन सिंह ने अधिवक्ता रोमेश अग्रवाल के साथ गाली-गलौज कर उन्हें अपमानित किया। शुक्रवार को बड़ी संख्या में अधिवक्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रमोद शिवहरे के अगुवाई में ज्ञापन DM दफ्तर पहुंचे; पुलिसकर्मियों से उनकी झड़प हो गई। कलेक्ट्रेट परिसर में लगे कैमरों के फुटेज में दारोगा और सिपाही के साथ धक्का-मुक्की, मारपीट और मोबाइल छीनने की घटना कैद हो गई। नवाबाद थाने में जेल चौकी प्रभारी मोहित कुमार की तहरीर पर चार अधिवक्ताओं के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट और मोबाइल लूटने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच में कोतवाली प्रभारी की ओर से दुर्व्यवहार की बात सामने नहीं आई है। कुछ मामलों में अधिवक्ताओं के खिलाफ विवेचनाएं चल रही हैं और दबाव बनाने के लिए यह कृत्य किया गया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top