284003
झांसीः सिद्धेश्वर मंदिर के पास ग्वालियर रोड ओवरब्रिज की दूसरी लाइन का आज सांसद अनुराग शर्मा ने किया उद्घाटन
Jhansi, Uttar Pradesh:सिद्धेश्वर मंदिर के पास कानपुर रेलवे लाइन पर ग्वालियर रोड ओवरब्रिज की दूसरी लाइन को आज से जनता के लिए खोल दिया गया है। इस पुल का शुभारंभ भाजपा सांसद अनुराग शर्मा और विधायक रवि शर्मा ने किया। फिर विधायक ने सांसद को बैठाकर ओवरब्रिज पर फॉर्च्यूनर गाड़ी दौड़ाई। इसके बाद ओवरब्रिज पर वाहन फर्राटा भरने लगे l
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मजदूरी करने गए सलीम को रेलवे कर्मी और RPF जवान ने पीटा, परिवार ने मांगी न्याय की गुहार।
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक घर मे सफाई करने गए युबक से मारपीट और गाली-गलौज का आरोप लगा है। पीड़ित के भाई ने कोतवाली में तहरीर देकर रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ जवान पर कार्रवाई की मांग की है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद परिवार में दहशत का माहौल है।मोo बमनपुरी निवासी सलीम खान पुत्र मुन्ना खान रोज की तरह मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। करीब सुबह 9 बजे वह मोहल्ला साहूकारा में सफाई करने गया था। सफाई के बाद कूड़ा फेंककर लौटते समय वह थकान के चलते जिस घर में काम कर रहा था उसी के चबूतरे पर बैठ गया।आरोप है कि इसी दौरान रेलवे का एक कर्मचारी और आरपीएफ का जवान सुरेश यादव एक अन्य व्यक्ति के साथ वहां पहुंचे। तहरीर में कहा गया है कि उन्होंने सलीम को गंदी-गंदी गालियां दीं, जेल भेजने की धमकी दी और मना करने पर लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर घर के लोग बाहर आए तो बीच-बचाव कर सलीम को बचाया। आरोपियों ने उसे रेलवे पुलिस चौकी ले जाने की भी कोशिश की।शाहरुख खान पुत्र मुन्ना खान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद जब वह मौके पर पहुंचा और बात करने की कोशिश की तो उन लोगों ने उसके साथ भी अभद्रता की और जान से मारने की धमकी देकर चले गए। उनका कहना है कि मारपीट करने वाला रेलवे कॉलोनी में रहता है और अपनी नौकरी का रौब दिखाता है।पीड़ित पक्ष ने पुलिस से मांग की है कि भाई का मेडिकल कराकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। तहरीर में यह भी कहा गया है कि मारपीट का वीडियो वायरल होने से परिवार को समाज में बेइज्जत होना पड़ा है।0
0
Report
मराठा-ओबीसी आरक्षण पर सरकार एकजुट, शिंदे-जरांगे के प्रयास स्पष्ट
Ratnagiri, Maharashtra:रत्नागिरी उद्योग मंत्री उदय सामंत लक्ष्मण हाके लक्ष्मण हाके ओबीसी समाजाला न्यायहक्क मिळवून देण्यासाठी प्रयत्न करताहेत प्रसाद लाड हे लोकप्रतिनिधी आहेत, ते आमदार आहे त्यामुळे प्रत्येक संघटनात्मक पदाचा आदर असला पाहिजे लक्ष्मण हाके - मनोज जरांगे पाटील यानी त्यांच्या ज्या काही मागण्या आहेत त्या संवादातून सरकारकडे मांडल्या पाहिजेत सरकार ओबीसी आणि मराठा समजाबरोबर आहे मी देखील मनोज जरांगे यांच्याशी बोललो आहे त्यांचे गैरसमज आम्ही दूर करू मराठा समाजाच्या दाखल्यांबाबत जर कोणी जाणीवपूर्वक आडकाठी करत असेल त्यांच्यावर काय उपाययोजना करायची याबाबत शिंदे साहेबांशी बोलणं झालं आहे मुख्यमंत्री देखील यावर नजर ठेवून आहेत सरकारने मराठा समजाबाबत घेतलेले निर्णय बदलण्याचा प्रयत्न नाही आणि होणारही नाही काहीजण गैरसमज पसरवण्याचा प्रयत्न करताहेत, शिंदे साहेबांबद्दल काहीजण गैरसमज पसरवताहेत, पण शिंदे साहेब एखाद्या आंदोलनाच्या विरोधात जाऊ शकत नाहीत, यासाठी मी जरांंगेना फोन केला होता राज्य एकसंघ आहे, सरकार चर्चा करू शकते, सरकारचा इगो नाही obc वर अन्याय होणार नाही... कोणत्याही जाती धर्मावर अन्याय होणार नाही मराठा समाजावरही अन्याय होणार नाही प्रशांत किशोर प्रशांत किशोर आणि सुनेत्रा वाहिनी यांची बैठक झाली... तर्कवितर्क सर्वच लावतात त्यांच्या पक्षात कोण प्रदेशाध्यक्ष होणार, यात डोकावण्याचा प्रश्न नाही राज ठाकरे आंदोलन संपलं सरकारच्या विरोधातील सुरुवात आहे, नाही हे जनता ठरवत असते जनता महायुतीच्या सरकारसोबत आहे राज ठाकरे यांचा कुणीतरी गैरसमज करून दिलाय राज साहेबांच्या सोबत राहून काही लोक स्वतःच पक्ष वाढवण्याचा प्रयत्न करताहेत महापालिकेला मनसेचे नुकसान झालं राज ठाकरे यांची एकेकाळी पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या समर्थनार्थ भूमिका होती, त्यांचे गैरसमज आहेत, ते लवकरात दूर केले जातील. दीपके आंदोलन आणि त्या संबंधीचा विषय आमच्यासाठी संपलेला आहे सुनावणी सुप्रीम कोर्टात सुनावणी सुरू आहे.... आमची बाजू वकील मांडतील आम्हाला योग्य न्याय मिळेल, ही आम्हाला खात्री आहे संजय राऊत जज आहेत का ? sुनावणी कोर्टासमोर चाललीय...त्यांना योग्य उत्तर आम्ही देऊ0
0
Report
दानापूर में आधारकार्ड मिलने से हड़कंप, ठाणे के कार्ड अकोला में पाए गए
Akola, Maharashtra:Anchor: राज्य आणि केंद्र सरकारच्या अनेक योजनांचा लाभ घेण्यासाठी सध्या आधारकार्ड गरजेचं आहे. मात्र हेच आधार अकोल्यातील दानापूर गावाच्या परिसरात हिंगणा रोडवर सुमारे चाळीस ते पन्नास आधारकार्ड सापडले आहेत. अकोला जिल्ह्यातील तेल्हारा तालुक्यातल्या दानापूर येथील ही घटना घडली आहे. या घटनेमुळे परिसरात एकच खळबळ उडाली आहे. आधार कार्ड हे भारतीय नागरिकांसाठी अत्यंत महत्त्वाचं असं ओळखपत्र आहे. यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया 12 अंकी कार्ड जारी करतं. हे एक डिजीटल आयडी प्रुफ आहे, याच्या माध्यमातून तुम्ही सरकारी योजनांचा लाभ मिळवू शकता. मात्र नुकतंच दानापूर गावात आधारकार्ड सापडली आहेत. सापडलेले हे सर्व आधारकार्ड ठाणे जिल्ह्यातील नागरिकांचे आहेत. मात्र ठाणे जिल्ह्यातील आधार कार्ड अकोला जिल्ह्यात आढळल्याने आश्चर्य व्यक्त करण्यात येत असून या घटनेची माहिती पोलिसांना देण्यात आल्याची माहिती आहे..इतक्या मोठ्या प्रमाणात हे आधार सापडल्याने चर्चांना उधाण आले आहे..0
0
Report
Advertisement
ब्रेकिंग: भजनलाल शर्मा कैबिनेट बैठक आज शुरू, मंत्रीयों के सीएमओ पहुँचने का सिलसिला जारी
Jaipur, Rajasthan:ब्रेकिंग थोड़ी देर में शुरू होगी भजनलाल शर्मा कैबिनेट की बैठक मंत्रियों के सीएमओ पहुँचने का सिलसिला हुआ शुरू0
0
Report
गोंडा दौरे में 18 करोड़ की 16 परियोजनाओं की समीक्षा; मंदिरों के विकास पर जोर
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे यूपी सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने आज शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे गोंडा के महाराजा सुहेलदेव मंडलीय सभागार में देवीपाटन मंडल के चारों जिलों में पर्यटन संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग की प्रस्तावित और निर्माणाधीन परियोजनाओं को लेकर के समीक्षा की है। इस समीक्षा बैठक के दौरान 18 करोड रुपए की 16 परियोजनाओं पर समीक्षा हुई है इसके साथ ही साथ 6 महीने में 1.5 करोड़ तक की परियोजनाओं को गुणवत्तापूर्ण सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक के दौरान यह भी निर्देश दिया गया है कि मां नंदन देवी,जंम्बूद्वीप और कपिल मुनि आश्रम के विकास पर उत्तर प्रदेश सरकार का फोकस है गोंडा-बलरामपुर के रामलीला मैदाने और प्राचीन शिवालयों के विकास को भी गति मिलेगी। इसके साथ ही साथ 22.18 करोड़ से भगवान घनश्याम महाराज की जन्मस्थली स्वामी नारायण छपिया मंदिर को भी विकसित किया जाएगा और श्रद्धालुओं के लिए यहां पर विशेष सुविधा होगी। वही मीडिया से बात करते हुए यूपी पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने राहुल गांधी के छात्र संवाद कार्यक्रम को लेकर के कहा कि राहुल गांधी अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए कूद पड़े हैं लेकिन हमारी सरकार पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ छात्रों के हितों में पूरी तरीके से संकल्पबद्ध तरीके से साथ खड़ी है। वहीं संसद के बाहर विपक्ष द्वारा किए गए चंदा चोरी को लेकर प्रदर्शन पर अप पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि वह लोग जिनकी मंदिर से आज तक कोई श्रद्धा नहीं सनातन संस्कृति की कोई श्रद्धा नहीं जिन्होंने राम भक्तों पर गोली चलवाने का काम किया हो जिन्होंने कभी आस्था को सम्मान देने का काम ना किया हो ऐसे लोगों को कोई हक है। जब चंदा चोरी का कोई मामला आया है तभी हमारे मुख्यमंत्री ने कहा था कि दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा तमाम लोग जेल गए तमाम लोगों के खिलाफ जांच चल रही है कोई इस पूरे घटना में शामिल बचेगा नहीं भविष्य में इस प्रकार की कोई घटना ना हो इसके लिए चाक चौबंद व्यवस्था देने का काम प्रदेश सरकार कर रही है और जो हमारी अन्य कमेटियां बनी है उनके संस्तुति के आधार पर हम लोग कर रहे है। वही संभल हिंसा को लेकर के आई आयोग के रिपोर्ट पर कहा कि यही इनका चरित्र रहा है सपा का मूल संकीर्ता का तुष्टिकरण का एक धर्म विशेष के लोगों का तुष्टीकरण करके उनके आगे करके वोट मजबूत करने का इनका काम रहा है। अब ये केवल ढोंग करके किसी भी राम मंदिर आस्था का किसी भी सनातन के केंद्र पर इनको बात करने का हक नहीं है। इन्होंने तो भगवान राम की अस्तित्व को नकारने का काम उच्चतम न्यायालय में किया है। ऐसे लोगों को सनातन संस्कृति के बारे में टिप्पणी करने का हक ही नहीं बनता है आयोग की जो रिपोर्ट आई है उसकी संस्तुति के आधार पर हम लोग आगे की कार्रवाई करने वाले हैं। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत द्वारा Gen-z से की गई बात को लेकर कहा कि हमारी सरकार का पूरा ईमानदारी और ठोस तरीके से प्रयास है जो हमारे छात्र हैं उनकी होने वाली परीक्षाओं में सेंधमारी ना हो नकल विहीन हो पारदर्शी तरीके से परीक्षा हो। जहाँ कहीं भी सेंधमारी ना हुई है इसकी पुनरावृत्ति ना हो इसको लेकर तमाम प्रयास किया जा रहा है कानून में बदलाव करने का काम किया गया है। छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए यूपी और भारत सरकार दोनों प्रतिबद्ध हैं। वही बृजभूषण शरण सिंह के आगामी चुनाव लड़ने के ऐलान पर कहा कि क्योंकि बृजभूषण ऐसा इस लिए कहा क्योंकि वह उसे आरोप से मुक्त हो गए हैं तो वह चुनाव लड़ने के लिए डिजर्व करते हैं इसमें उनका कौन रोक लगा। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आवास पर संतों द्वारा किए जा रहे धरना प्रदर्शन को लेकर के कहा कि कांग्रेस का हमेशा चाल चरित्र और चेहरा एंटी सनातन रहा है इसमें किसी को कोई शंका नहीं होनी चाहिए। केवल तुष्टीकरण के नाम पर हमेशा सनातन को उनके शासनकाल में हमेशा दबाने का काम किया है फिर वही याद दिला रहा हूं इन्हीं की सरकार में उच्चतम न्यायालय में सरकार ने शपथ देकर के जो रामसेतु है राम के वजूद को ही मानने से इनकार कर दिया था। ऐसे लोग क्या सनातन की बात करेंगे क्या भारतीय संस्कृति की बात करेंगे लोगों की भावनाओं के सम्मान कैसे करेंगे उसी का परिणाम आज भुगत रहे हैं आगे भी भुगतेंगे।0
0
Report
हाथरस में विहिप- बजरंग दल ने राम के अपमान के विरोध में पुतला दहन प्रदर्शन किया
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) और बजरंग दल की ओर से शहर के घंटाघर चौराहे पर सांसद पप्पू यादव के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया गया... संगठन का आरोप है कि संसद परिसर में भगवान श्रीराम के चित्र और भगवा वस्त्रों का कथित अपमान किया गया, जिसके विरोध में यह शांतिपूर्ण प्रदर्शन आयोजित किया गया... प्रदर्शन में विहिप और बजरंग दल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी शामिल हुए... इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भगवान श्रीराम और सनातन धर्म के सम्मान में नारे लगाए और धार्मिक प्रतीकों के कथित अपमान की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की... उनका कहना था कि किसी भी धर्म, देवी-देवता या धार्मिक प्रतीकों का अपमान सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करता है और ऐसी घटनाओं से बचा जाना चाहिए...0
0
Report
Advertisement
संभल में बीमा घोटाला: मृतक प्रमाणपत्र से बीमा रकम हड़पने वाले तीन गिरफ्तार
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल में फर्जीवाड़ा कर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के बीमे की रकम हड़पने वाले अंतराज्यीय गिरोह के तीन लोग गिरफ्तार। गिरफ्तार आरोपी मृतकों के फर्जी प्रमाण पत्र और फर्जी आधार कार्ड तैयार कर बैंक खाता खोलवाकर खुद को मृतक का नॉमिनी दर्शाकर बीमा की रकम हड़प लेते थे। अंतराज्यीय बीमा गिरोह के सरगना सत्यप्रकाश के गिरोह से जुड़े थे आरोपी। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत बैंक मृतक खाता धारकों के परिजनों को देता है 2 लाख की बीमा राशि। बीमा की रकम पाने के लिए बैंक में सिर्फ मृतक का मृत्यु प्रमाणपत्र देना होता है... इसी आसान प्रक्रिया का गलत लाभ उठा रहे थे आरोपी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को कानूनी कार्रवाई के बाद जेल भेजा। राजपुरा थाना इलाके का मामला। वाइट कृष्ण विश्नोई एसपी संभल0
0
Report
हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी तेज, सिरसा में नेताओं के बीच तकरार
Sirsa, Haryana:एंकर रीड हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी की खबरें तो काफी सालों से सुनते आ रहे हैं लेकिन अब पिछले कई दिनों से सिरसा कांग्रेस में भी खींचतान की खबरें सामने आ रही हैं। हरियाणा में 11 साल बाद संगठन बनाया गया है जिसको लेकर अब नेताओं और पदाधिकारियों में आपसी तकरार देखने को मिल रही है। सिरसा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष बेनीवाल और सिरसा से कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया में जुबानी जंग छिड़ गई है। दरअसल दो दिन पहले सिरसा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष बेनीवाल ने रानियां दौरे के दौरान अपनी नियुक्ति के पीछे कुमारी शैलजा को तवज्जो नहीं देकर कांग्रेस हाईकमान को क्रेडिट दिया था। उन्होंने मीडिया बाइट में कहा था कि कुछ लोगों को वहम है कि मेरे को जिला अध्यक्ष बनवाने में सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा का बड़ा अहम रोल है लेकिन ऐसा नहीं है मुझे कुमारी शैलजा ने नहीं बल्कि राहुल गांधी और मलिकार्जुन खड़ेगे ने जिला अध्यक्ष बनाया है। इस बयान के बाद हरियाणा कांग्रेस में एक बार फिर भूचाल आ गया है। इसके बाद सिरसा से कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया ने सोशल मीडिया के जरिए एक के बाद संतोष बेनीवाल पर आरोपों की झड़ी लगा दी है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष बेनीवाल ने कहा कि कांग्रेस एक बड़ा परिवार है, जिसमें किसी भी प्रकार का मतभेद या मनभेद नहीं है। उन्होंने घोषणा की कि आगामी 9 अगस्त को सिरसा के कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं का एक भव्य सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में पूर्व इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह और पूर्व सांसद चौधरी बिजेंद्र सिंह मुख्य रूप से शिरकत करेंगे। संतोष बेनीवाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि वे पिछले कुछ दिनों से लगातार जिला के दौरे पर हैं और पूरे क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर रही हैं। इन बैठकों के दौरान उन्होंने महसूस किया कि संगठन को धरातल पर और अधिक मजबूत करने की आवश्यकता है। इसके लिए पार्टी के पुराने और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को नई नियुक्तियां दी जाएंगी ताकि संगठन को नई ऊर्जा मिल सके। विधायक गोकुल सेतिया की सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस में गुटबाजी की कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा गुटबाजी को नकारा है, क्योंकि मेरा एकमात्र उद्देश्य कांग्रेस को मजबूत करना है। विधायकों को चौधरी बृजेंद्र सिंह की ओर से भी निमंत्रण दिलवाया जाएगा और वे स्वयं भी व्यक्तिगत रूप से निमंत्रण भेजेंगी। उन्होंने भरोसा जताया कि वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और विधायकों के साथ हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेंगी। संतोष बैनीवाल ने आगे कहा कि आज कार्यकर्ता खुद कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर वर्ष 2029 में पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनेगी और भाजपा को सत्ता से बाहर करने का काम किया जाएगा।0
0
Report
हाईटेक चिटिंग रैकेट से सरकारी भर्ती घोटाला: दिल्ली पुलिस ने 7 गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की वसूली करने वाले एक हाईटेक चीटिंग रैकेट का दिल्ली पुलिस ने पर्दाफाश किया है.. जनकपुरी थाना पुलिस ने इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है...हैरानी की बात ये है कि पूरा गिरोह ChatGPT, स्पाई कैमरा, GSM डिवाइस और नैनो ईयरबड की मदद से परीक्षाओं में नकल कराता था.. पुलिस के मुताबिक.. 26 जुलाई को सेंट्रल संस्कृत यूनिवर्सिटी की तरफ से एलडीसी भर्ती परीक्षा कराई जा रही थी..परीक्षा के दौरान दो कैंडिडेट को नकल करते हुए पकड़ा गया.. यूनिवर्सिटी की शिकायत पर जनकपुरी थाने में मामला दर्ज किया गया... जांच के दौरान एसीपी शरद चंद की निगरानी में बनी टीम ने पूरे रैकेट का खुलासा कर दिया...पुलिस ने हेमंत शर्मा, आरती, सनी, दीपक, वेद प्रकाश, वीरेंद्र और मास्टरमाइंड सोनू कुमार समेत कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया है... पुलिस के मुताबिक इस गिरोह का सरगना सोनू कुमार चंडीगढ़ में सरकारी विभाग में फायरमैन के पद पर तैनात है... आरोप है कि नौकरी करते हुए ही उसने हाईटेक चीटिंग नेटवर्क तैयार किया और सरकारी नौकरियों की परीक्षाओं में अभ्यर्थियों को पास कराने का धंधा शुरू कर दिया.. गिरोह पहले सरकारी नौकरियों की वैकेंसी पर नजर रखता था.. फिर नौकरी पाने के इच्छुक उम्मीदवारों से संपर्क कर 8 से 12 लाख रुपये में डील तय करता था.. उम्मीदवारों को खास तरह के GSM डिवाइस, मॉडिफाइड मोबाइल फोन, शर्ट के बटन में छिपा कैमरा और नैनो ईयरबड दिए जाते थे.. परीक्षा के दौरान बटन कैमरे से प्रश्नपत्र की तस्वीरें बाहर बैठे सोनू कुमार तक पहुंच जाती थी.. इसके बाद सोनू ChatGPT की मदद से सवालों के जवाब तैयार करता है और नैनो ईयरबड के जरिए उम्मीदवार को जवाब सुनाता था.. पूरी सेटिंग एक टाटा नेक्सॉन कार में लगाए गए कंट्रोल सिस्टम से संचालित होती थी... पुलिस के मुताबिक, आरोपी AirDroid और SGOS Spy Camera OS6 जैसे एंड्रॉयड ऐप का इस्तेमाल करते थे..इन ऐप की मदद से मोबाइल की स्क्रीन मिरर होती थी और कैमरे से भेजी गई तस्वीरें तुरंत बाहर बैठे मास्टरमाइंड तक पहुंच जाती थी.. पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वे अब तक 10 से 12 उम्मीदवारों को इस तरीके से सरकारी नौकरी दिला चुके है.. पुलिस को शक है कि असली संख्या इससे कहीं ज्यादा हो सकती है.. गिरोह का नेटवर्क दिल्ली के अलावा हरियाणा, पुणे, बेंगलुरु और कोलकाता तक फैला है.. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 मोबाइल फोन, 4 GSM डिवाइस, कई नैनो ईयरबड, एक टैबलेट, टाटा नेक्सॉन कार और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए है.. पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है... डिजिटल उपकरणों की फॉरेंसिक जांच के बाद और बड़े खुलासे होने की संभावना है..0
0
Report
Advertisement
चूरू में साइबर ठगी: महिला चिकित्सक बनकर 38 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार
Churu, Rajasthan:चूरू विधानसभा-चूरू लोकेशन--चूरू साइबर ठग ने महिला चिकित्सक बन कर दो 38लाख की ठगी, दिल्ली में पार्टनरशिप में दंत चिकित्सालय खोलने के नाम पर लिया झांसे में, चूरू मे साइबर फ्रॉड का बड़ा मामला सामने आया है, जहाँ तारानगर के एक शख्स को महिला चिकित्सक की फेसबुक पर आई फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करना भारी पड़ गया, जहाँ साईबर ठग ने तारानगर के बनड़ा गांव निवासी व्यक्ति को झांसे में ले दिल्ली मे दंत चिकित्सालय में पार्टनरशिप के नाम पर 38 लाख की साईबर ठगी की वारदात को अंजाम दे डाला. अब साईबर थाना पुलिस ने साईबर ठगी के इसी मामले मे कारवाई करते हुए यूपी के बाँदा निवासी पियूष सोनी को गिरफ्तार किया है, जहाँ आरोपी पर अपना बैंक अकाउंट साईबर ठगों को किराए पर देने का आरोप है। साईबर थानाधिकारी कमल कुमार ने बताया अपने साथ साईबर ठगी का एहसास होते ही 18 जून 2026 को बनड़ा गांव निवासी सुरेंद्र सिंह साईबर थाना चूरू पहुंचा और मामला दर्ज करवाया। पीड़ित ने साईबर थाने मे दर्ज करवाए मामले मे बताया की उसके पास महिला चिकित्सक के नाम से फेसबुक पर एक फ्रेंड रिक्वेस्ट आई, जिसे उसने स्वीकार करके बातचीत करना प्रारम्भ किया, पीड़ित का आरोप है की उक्त फेक अकाउंट से उसे दिल्ली में महिला चिकित्सक ने दांतों के अस्पताल में पार्टनरशिप का ऑफर दिया और उसी ऑफर के झांसे में लेकर उससे विभिन्न बैंकों के 16 अकाउंट में 38 लाख रुपए की राशि डलवा ली। पीड़ित का आरोप है की पैसे भेजने के बाद बातचीत नहीं हुई तो उसे अपने साथ ठगी का एहसास हुआ। साईबर थाना के कमल कुमार ने बताया लगातार अभियान चलाकर आमजन को जागरूक किया जा रहा है और किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए लुभावने ऑफर के झांसे में ना आने की अपील की है। मास्टर माइंड अब भी पुलिस गिरफ्त से दूर साइबर थाना पुलिस ने बताया कि जिन 16 बैंक अकाउंट में पीड़ित ने जो राशि डाली वह अधिकतर बैंक खाता साइबर ठगों ने किराए पर ले रखें थे और लोग चंद पैसों और कमीशन के लालच में आकर अपने बैंक अकाउंट किराए पर दे देते हैं यूपी के बांदा से गिरफ्तार पियूष सोनी पर भी साइबर ठगों को अपना बैंक अकाउंट किराए पर देने का आरोप है।0
0
Report
NSUI का प्रदर्शन तेज, चुनाव जल्द बहाल करने की मांग उठी
Bikaner, Rajasthan:छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर NSUI का प्रदर्शन राजकीय महाविद्यालय के बाहर टायर जलाकर की नारेबाजी श्रीकृष्ण गोदारा के नेतृत्व में छात्रों ने उठाई चुनाव जल्द कराने की मांग छात्रसंघ चुनाव बहाल नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी बीकानेर के खाजूवाला के राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने विरोध-प्रदर्शन किया एनएसयूआई जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र कॉलेज के बाहर एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की。 प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने सड़क पर टायर जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया प्रदर्शनकारियों का कहना था कि छात्रसंघ चुनाव लोकतंत्र की पहली पाठशाला हैं और लंबे समय से चुनाव नहीं होने के कारण युवाओं को नेतृत्व और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी का अवसर नहीं मिल रहा है एनएसयूआई नेताओं ने सरकार से जल्द छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग करते हुए कहा कि छात्रों की आवाज को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द चुनाव बहाल नहीं किए गए तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को बुलंद किया गया।0
0
Report
हरीश खुराना ने इलीगल ओयो रूम पर कड़ी कार्रवाई की मांग
New Delhi, Delhi:भाजपा विधायक हरीश खुराना ने स्पेशल मेंशन 280 के तहत इलीगली चल रहे ओयो रूम का मुद्दा उठाया हरिश खुराना ने कहा कि हम सरकार में है यह हमारी जिम्मेदारी है कि जहां पर भी रेजिडेंशियल कॉलोनी में इलीगल तरीके से ओयो रूम या फिर बेड एंड ब्रेकफास्ट चलाए जा रहे हैं उन पर एक्शन हो हरीश खुराना- पिछले कई महीनो से इलीगल ओयो रूम चल रहे हैं सुरक्षा को लेकर महिलाओं को लेकर गंभीर समस्या है ट्रैफिक को लेकर भी मास्टर प्लान के हिसाब से रेजिडेंशियल कॉलोनी के अंदर यह नहीं चला सकते लेकिन पिछले कई सालों में कुकुरमुत्ता की तरह इनकी संख्या बढ़ती जा रही है बेड एंड ब्रेकफास्ट का कानून हम रिपल कर रहे हैं तुरंत एक्शन लेना चाहिए चिन्हित करके सील किया जाना चाहिए निश्चित तौर से यह जिम्मेदारी सरकार की है हम लोगों की है कि जहां पर ऐसा ही लीगल काम हो रहा है उसको बंद किया जाए कुछ इलीगल चल रहा है वहां पर कांड हो गया तो उससे पहले उसको secure करना जरूरी है विपक्ष के वॉकआउट पर- विपक्ष की सीरियसनेस इसी से समझ आती क्योंकि वह चलने नहीं देना चाहते उनके विपक्ष के नेता, सीनियर नेता गोपाल राय दोनों गायब हैं आज जब हम लोग चर्चा करने वाले हैं धन्यवाद प्रस्ताव लाने वाले हैं जिस प्रकार से बहुत बड़ा फैसला सरकार ने लिया है हमने पहले ही शुरू कर दिया पंजाब की तरह चुनाव से पहले नहीं शुरुआत की चर्चा करने के बजाय आप 650 करोड़ की घोटाले की बात करें आप चर्चा करनी है तो करिए लेकिन हंगामा खड़ा करना इनका काम है वह भी तब जब सीएजी की रिपोर्ट भी आ रही है यह लोग मुद्दे से भागना चाहते हैं0
0
Report
Advertisement
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव: रणजीत जोशी ने तीसरी बार कोटा पूरा कर जीत पाई
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के सदस्यों के चुनाव के लिए करीब तीन महीने से जारी मतगणना अब निर्णायक दौर में पहुंच गई है। मतों के स्थानांतरण और गणना की प्रक्रिया के बीच अब परिणाम भी सामने आने लगे हैं। निर्धारित मतों का कोटा पूरा करने वाले अधिवक्ताओं की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। इनमें जोधपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता रणजीत जोशी ने तीसरी बार निर्धारित कोटा हासिल कर अपना निर्वाचन सुनिश्चित किया है। बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के अनुसार अब तक नीरज गुर्जर, हरेंद्र सिंह सिनसिनवार, रतन सिंह राव, भुवनेश्वर शर्मा, सुरेश चंद्र श्रीमाली, प्रशांत शर्मा, योगेंद्र सिंह शक्तावत और रणजीत जोशी निर्धारित मतों का कोटा प्राप्त कर चुके हैं। प्रथम वरीयता के मतों की गणना के बाद निर्वाचन के लिए 2614.31 निर्धारित मतों का कोटा तय किया गया था। इसके बाद स्थानांतरण मतों की गणना के साथ प्रत्याशियों की स्थिति लगातार बदलती रही। मतगणना करीब तीन महीने से जारी है और शेष प्रत्याशियों के लिए भी स्थानांतरण मतों की गणना की जा रही है। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी निर्वाचित सदस्यों के नामों की घोषणा और इसके बाद गजट नोटिफिकेशन जारी किए जाने की उम्मीद है。 रणजीत जोशी के निर्धारित कोटा पूरा कर निर्वाचन सुनिश्चित करने की जानकारी सामने आने के बाद जोधपुर में उनके साथी अधिवक्ताओं में खुशी का माहौल देखने को मिला। अधिवक्ताओं ने उन्हें माला पहनाकर बधाई दी और मुंह मीठा कराया। समर्थकों और साथी अधिवक्ताओं ने जीत की खुशी में एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। बार काउंसिल के चुनाव परिणामों को लेकर अधिवक्ताओं में भी उत्सुकता बनी हुई है। जैसे-जैसे मतों का स्थानांतरण और गणना आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे अन्य प्रत्याशियों के निर्वाचन की स्थिति भी स्पष्ट होती जा रही है。0
0
Report
प्रतापगढ़ में लुटेरों का गिरोह गिरफ्तार, महिला को बंधक बनाकर लूटपाट
Noida, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़ -- महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा, पुलिस ने 4 लुटेरे को किया गिरफ्तार, 12 लाख रुपए की सोने और चांदी के आभूषण बरामद, दो आरोपी को पुलिस मुठभड़ में कर चुकी है गिरफ्तार, 2 अगस्त को लुटेरो ने घर में घुसकर की थी लूटपाट, घर में मौजूद अकेली महिला को बंधक बनाकर घटना को दिया था अंजाम, आसपुर देवसरा थाना के अमरगढ़ कोट का था मामला0
0
Report
DYFI के प्रदर्शन में डीएसटी टीम पर आरोप, तीन दिन में जांच की मांग
Hanumangarh, Rajasthan:सुरेवाला चौकी के सामने DYFI कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों का प्रदर्शन, पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी थाना क्षेत्र की सुरेवाला पुलिस चौकी के सामने शुक्रवार को DYFI कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर डीएसटी टीम पर गंभीर आरोप लगाए। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि 2 अगस्त की रात डीएसटी टीम ने एक व्यक्ति के साथ कथित तौर पर बेरहमी से मारपीट की। उन्होंने डीएसटी प्रभारी सहित दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की। प्रदर्शन की सूचना पर डीएसपी रमेशचंद्र माचरा और टिब्बी थानाधिकारी राकेश सांखला मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से समझाइश की। अधिकारियों ने मामले की जांच करवाने तथा तीन दिन में जांच रिपोर्ट तैयार कर नियमानुसार मुकदमा दर्ज करवाने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन को देखते हुए सुरेवाला चौकी के समक्ष पुलिस जाप्ता भी तैनात रहा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान कामरेड जगजीत सिंह जग्गी, जसविंद्र सिंह, पूर्व सरपंच हरनेक सिंह सहित कई ग्रामीण व कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
