Jhansi
झांसी मेडिकल व्यापार मंडल ने DM को दिया अतिक्रमण हटाने का ज्ञापन
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी मेडिकल व्यापार मंडल के अध्यक्ष डॉ विजय भारद्वाज एवं महामंत्री एडवोकेट शिरोमणि जैन के संयुक्त तत्वाधान में जिलाधिकारी महोदय झांसी को ज्ञापन दिया था। सूचना के अनुसार मेडिकल कॉलेज गेट 1 से 4 तक बढ़ते जाम और अतिक्रमण हटाने की इसमें मांग की गई थी। साथ ही करगुवा जी जैन मंदिर, खाटू श्याम मंदिर, कैमासन देवी मंदिर और आसपास की कॉलोनियों तक पहुंच सुगम बनाने का आग्रह भी किया गया है। वहीं गेट 2 के सामने बैरिकेडिंग हटाकर पारसनाथ चौराहा बनाने और रोड चौड़ीकरण की मांग भी रखी गई थी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रायपुर गोलबाजार नरेंद्र बैंगल्स चोरी का खुलासा, 24 घंटे में गिरफ्तार, नगदी व मशरूका बरामद
Begun, Rajasthan:रायपुर गोलबाजार नरेंद्र बैंगल्स चोरी का खुलासा, 24 घंटे में गिरफ्तार, नगदी व मशरूका बरामद0
0
Report
वन विभाग के कर्मियों ने सागौन की अवैध कटाई कर डाली, बड़ा खुलासा
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- बानापुरा रेंज की चिचवानी बीट में हाल ही में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। जंगल की सुरक्षा करने वाले वही लोग, जिन पर वन विभाग का भरोसा था, उन्होंने खुद सागौन के 116 पेड़ों की अवैध कटाई करवा दी। चौंकाने वाली बात यह है कि यह कोई बाहरी माफिया नहीं था, बल्कि विभाग के अपने कर्मचारी इस काले कारनामे में शामिल थे। कटाए गए पेड़ों को डिपो के नाम पर पिकअप वाहन में भरकर बेचा गया। इस खुलासे के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया। मामले की जांच के लिए डीएफओ गौरव शर्मा, एसडीओ अनिल विश्वकर्मा और वन परिक्षेत्र अधिकारी मौके पर पहुंचे। अवैध कटाई के विशाल स्तर को देखकर अधिकारी भी स्तब्ध रह गए।0
0
Report
रायपुर: अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का बड़ा भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार
Begun, Rajasthan:रायपुर में पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का बड़ा भंडाफोड़ किया है. एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एएनटीएफ और गंज थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में उड़ीसा और मध्यप्रदेश से जुड़े 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 22 किलो 450 ग्राम गांजा, जिसकी कीमत लगभग 11 लाख 22 हजार रुपए बताई जा रही है, बरामद किया है. जानकारी के मुताबिक आरोपी ओडिशा से गांजा लाकर मध्यप्रदेश में खपाने की फिराक में थे. तेलघानी नाका चेकिंग के दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा.फिलहाल सभी आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है. पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की भी जांच कर रही है.0
0
Report
Advertisement
महाज्योती भ्रष्टाचार मामले में कुणाल शिरसाठे के खिलाफ उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज
Bhandara, Maharashtra:महाज्योतीतील भ्रष्टाचारप्रकरण: प्रकल्प व्यवस्थापक कुणाल शिरसाठे यांना बडतर्फ करून उच्चस्तरीय चौकशी करण्याची मागणी.... ओबीसी क्रांती मोर्चाची जिल्हाधिकाऱ्यांमार्फत मुख्यमंत्र्यांकडे मागणी महात्मा ज्योतिबा फुले संशोधन व प्रशिक्षण संस्था (महाज्योती) येथील प्रकल्प व्यवस्थापक कुणाल शिरसाठे यांनी आपल्या पदाचा गैरवापर करून स्वतःच्या व पत्नीच्या नावे खासगी कंपन्या स्थापन केल्या आणि तत्कालीन व्यवस्थापकीय संचालक राजेश खवले यांच्या संगनमताने कोट्यवधी रुपयांचा निधी हडपल्याचा खळबळजनक आरोप करत, ओबीसी क्रांती मोर्चाने त्यांच्या तात्कालीन बडतर्फीची मागणी केली आहे. शिरसाठे यांनी पदावर असताना 'महास्किल टेक इनोव्हेटिव्ह फाउंडेशन' आणि 'ईझी रूट एक्झिम' सारख्या कंपन्यांच्या माध्यमातून शासकीय कंत्राटे लाटून सेवाशर्तींचे उल्लंघन केल्याचे पुरावे सादर करत, या प्रकरणाची मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव आणि ओबीसी कल्याण विभागामार्फत उच्चस्तरीय चौकशी करून दोषींवर फौजदारी गुन्हे दाखल करण्याचे निवेदन जिल्हाधिकारी सावन कुमार यांच्यामार्फत देण्यात आले. शिरसाठे यांची मालमत्ता जप्त करण्याची व महाज्योतीमधील भ्रष्टाचाराचे हे रॅकेट मुळापासून उपटून टाकण्याची आग्रही मागणी केली.0
0
Report
हनुमान जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, सिटी एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद जनपद के ग्राम चंद्रवार स्थित प्रसिद्ध पसीना वाले हनुमान मंदिर पर हनुमान जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा को लेकर क्षेत्र में सुबह से ही श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। शोभायात्रा का शुभारंभ अपर पुलिस अधीक्षक नगर रविशंकर प्रसाद एवं क्षेत्राधिकारी प्रवीन कुमार ने फीता काटकर तथा हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम संपन्न कराने की अपील भी की। शोभायात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए निकली, जिसमें सजी-धजी आकर्षक झांकियां, बैंड-बाजे, भजन मंडलियां और श्रद्धालुओं की टोलियां शामिल रहीं। पूरे मार्ग पर भक्तिमय माहौल बना रहा और “जय श्री राम” व “जय बजरंगबली” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा में भाग लिया और जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई, जिससे आयोजन और अधिक भव्य बन गया। शोभायात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। थाना मटसेना, थाना दक्षिण एवं थाना लाइनपार पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए। प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहा, जिससे कहीं भी अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।0
0
Report
नालंदा के मघड़ा शीतला मंदिर में भगदड़ के बाद सुरक्षा ऑडिट और मंदिरों की सुरक्षा 강화 के निर्देश
Patna, Bihar:शिवम् राज पटना, नालंदा के मघड़ा शीतला मंदिर में हुई भगदड़ में आठ लोगों की मौत के बाद राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए राज्य के सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था का ऑडिट कराने का फैसला लिया गया है, डीजीपी विनय कुमार ने सभी क्षेत्रीय आईजी, डीआईजी, एसएसपी और एसपी को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने अधिकारियों को अपने-अपने जिलों में मंदिरों समेत सभी धार्मिक स्थलों को चिन्हित करने का निर्देश दिया है, जहां अधिक भीड़ जुटती है। सुरक्षा ऑडिट के तहत यह आकलन किया जाएगा कि इन स्थानों पर भीड़ प्रबंधन, प्रवेश और निकास द्वार की व्यवस्था, आगजनी या भगदड़ जैसी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी कितनी है। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए कतारबद्ध दर्शन और विशेष अवसरों पर अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए होल्डिंग एरिया जैसी व्यवस्थाओं की भी जांच की जाएगी... लोगों का कहना है कि मंदिर को सिर्फ पुजारी के भरोसे न छोड़े...किसी भी पर्व त्यौहार में जब भीड़ ज्यादा पहुंचती है तब वहां मजिस्ट्रेट की तैनाती होनी चाहिए और अतिरिक्त पुलिस फोर्स भी तैनात करना चाहिए । लोगों के लिए आने और जाने का रास्ता भी अलग होना चाहिए । सरकार और प्रशासन को इस तरीके की व्यवस्था पहले करनी चाहिए थी जिससे ऐसी घटना नहीं होती ।0
0
Report
Advertisement
भेलवा में फसल काटने के विवाद में गोलीबारी, तीन घायल; चार हिरासत में
Munger, Bihar:मुंगेर: गुरुवार को भेलवा में फसल कटाई के दौरान तीन सौहाद्र भाई ओर परिवार के बीच हुई मारपीट व गोलीबारी की घटना में चाचा और भतीजा को गोली लगी थी इसके तीन अन्य लोग भी घायल हो गए। इस मामले को लेकर जानकारी हुई भेलवा दियारा में फायरिंग की सूचना मिली तो घटना स्थल पर मुफ़सिल थाना की पुलिस पहुंची और जानकारी हुई कि तीन सौहदर भाई डोमन रजक, पूछो रजक और संजय रजक के बीच रबी फसल को काटने को लेकर है, विवाद हुआ जिसमें कई लोग घायल हुए। वही सभी घायलों का इलाज पुलिस अभिरक्षा में की जा रही है इसके साथ इस मामले में दोनों पक्ष के चार लोगों को निरुद्ध किया गया है।0
0
Report
दिल्ली के सेंट थॉमस चर्च में गुड फ्राइडे की शोभायात्रा
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: आर. के. पुरम के सेंट थॉमस चर्च में 'गुड फ्राइडे' के दिन क्रॉस (क्रूस) शोभायात्रा, 'वे ऑफ द क्रॉस' निकाली जा रही है।0
0
Report
रांची में ब्राउन शुगर के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश; दो तस्कर गिरफ्तार
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची में नशे के काले कारोबार पर पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है। ब्राउन शुगर के एक संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है, दो तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गए है जिसके पास से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर जप्त हो गया है, वही जहां युवा पीढ़ी को जहर परोसने का धंधा धड़ल्ले से चल रहा था। रांची पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विधानसभा थाना क्षेत्र में एक किराए के मकान पर छापेमारी कर ब्राउन शुगर के बड़े रैकेट का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 400 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों अरविंद कुमार और हरीश उरांव को गिरफ्तार किया है। छापेमारी में पुलिस ने 2800 पुड़िया ब्राउन शुगर भी बरामद की है, जिसे शहर में सप्लाई किया जाना था। इतना ही नहीं, आरोपियों के पास से एक अवैध हथियार और जिंदा गोली भी बरामद हुई है, जो इस नेटवर्क की गंभीरता को दर्शाता है। पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि ये आरोपी ब्राउन शुगर की सप्लाई के लिए भाड़े पर लड़कों को रखते थे और व्हाट्सएप के जरिए ऑर्डर लेकर पूरे शहर में नशे का जाल फैला रहे थे। हर पुड़िया 200 से 500 रुपये में बेची जाती थी, यानी युवाओं की जिंदगी को बर्बाद कर मोटी कमाई का खेल खेला जा रहा था। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। सवाल ये है कि आखिर कब तक ऐसे नशे के सौदागर युवाओं का भविष्य बर्बाद करते रहेंगे, और क्या इस पर पूरी तरह लगाम लग पाएगी0
0
Report
Advertisement
मोतिहारी में जहरीली शराब से मौतें बढ़ीं, प्रशासन इलाज जुटाने में असफल
Motihari, Bihar:मोتिहारी में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या बढ़ने लगी है। वाबजूद इसके प्रशासनिक स्तर पर इलाज की कोई व्यवस्था नहीं किया गया है। आपको बता दें ढाई वर्ष पहले डीएम सौरभ जोरवाल के कार्यकाल में ही करीब 45 लोगो की जहरीली शराब पीने से मौत हुई थी तब भी मोतिहारी प्रशासन की लापरवाही सामने आया था। तब शुरुआती दौर में जिला प्रशासन ने इसे डायरिया मान कर दबाने की असफल कोशिश किया था लेकिन मीडियाकर्मियों की तत्परता से मामला उजागर हुआ था। एक बार फिर से जब घटना की पुनरावृत्ति हुई परिजन और शराब पीने वाले खुलकर बोलने लगे हैं तब भी प्रशासन मामले को दबाने में ही जुटी हुई है। सरकारी स्तर पर इलाज की कहीं कोई व्यवस्था नहीं किया गया है। शराब पीने वाले गरीब तबके के लोग हैं जो पैसा के अभाव में कई यहाँ वहाँ इलाज करवा रहे है। कल रात तुरकौलिया थाना क्षेत्र के शंकरसैराया के प्रमोद यादव की मौत हो गई है। परिजन जहरीली शराब से मौत की बात बता रहे हैं।0
0
Report
मथुरा के पाइप फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का नुकसान
Mathura, Uttar Pradesh:पाइप फैक्ट्री में आग, लाखों का माल खाक - इंडस्ट्रियल एरिया में शाम सात बजे की घटना - अग्निशमन ने तीन घंटे में आग पर पाया काबू मथुरा--कोसीकलां नंदगांव रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में एक पाइप फैक्ट्री में आग लग गई। एक कोने से उठा धुआं देखकर अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। अग्निशमन कर्मियों ने तीन घंटे में आग पर काबू पाया। आग से लाखों रुपये का सामान व मशीनें जलकर खाक हो गई हैं। प्रथमदृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। राजस्थान के कोटपूतली जिले के बहरोड़ कल्याणपुर निवासी हिम्मत सिंह की नंदगांव रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में स्वास्तिक पाइप उद्योग नाम से पाइप फैक्ट्री है। फैक्ट्री के एक हाल से धुंआ उठते देख कर्मचारियों में खलबली मच गई। कर्मचारियों ने फोन से मालिक व पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना के बाद दमकल पहुंच गई, लेकिन आग ने विकराल रूप ले लिया था। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से लाखों रुपये की पाइप, कच्चा माल और मशीनें जलकर खाक हो गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। कोसीकलां थाना प्रभारी राजकमल सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। फिर भी कारणों की जांच की जाएगी।0
0
Report
इलाहाबाद HC ने शस्त्र लाइसेंस प्रक्रिया में देरी पर सरकार से मांगा पूर्ण विवरण
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी ख़बर, शस्त्र लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया में देरी पर हाईकोर्ट ने जताया असंतोष, प्रदेश सरकार से हाईकोर्ट ने शस्त्र नीति की विस्तृत जानकारी मांगी, 28 अप्रैल को हाईकोर्ट मामले में अगली सुनवाई करेगा, जय शंकर उर्फ बैरिस्टर की याचिका पर हाईकोर्ट ने की सुनवाई, हाईकोर्ट ने गृह विभाग और जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल भी उठाए, सुनवाई के दौरान पाया गया कि बगैर किसी ठोस कारण के शस्त्र आवेदन को वर्षों लंबित रखा जा रहा है, जिसको हाईकोर्ट ने शस्त्र नियमावली 2016 के प्राविधानों का उलंघन बताया, याची के आवेदन को चार साल तक लंबित रखने का बाद डीएम ने खारिज किया है, जिसको याची ने हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल कर चुनौती दी है, हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान शस्त्र लाइसेंस के सामाजिक और मनोवैज्ञानिक पहलुओं पर टिप्पणी भी की, कहा ग्रामीण और अर्द्धशहरी क्षेत्रों में हथियार अब आत्मरक्षा के बजाय शक्ति प्रदर्शन और सामाजिक प्रभाव का प्रतीक बन गए हैं, हाईकोर्ट ने चिंता जताते हुए कहा कि अपराधी और राजनैतिक महत्वाकांक्षा रखने वाले लोग अपनी दबंग छवि बनाने और दूसरों को डराने के लिए हथियारों का दुरुपयोग भी कर रहे हैं, सोशल साइट्स पर हथियारों के प्रदर्शन और रील्स बनाने की प्रवृति को कोर्ट ने समाज के लिए बड़ा खतरा बताया, हाईकोर्ट ने कहा गन कल्चर न केवल कानून के शासन को कमजोर करता है बल्कि आमजन में भय का माहौल पैदा करता है।0
0
Report
Advertisement
मुजफ्फरपुर गोलीकांड: मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति की मौत, पुलिस तहकीकात कर रही
Muzaffarpur, Bihar:गोलियों की तड़तड़ाहट से एक बार फिर दहला बिहार का मुजफ्फरपुर। अपराधिकाओं द्वारा बरसाई गई गोलियों से एक मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति की हुई मौत। मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति की पहचान 55 वर्षीय दीप लाल शाह जो मीनापुर थाना क्षेत्र के गागी छपड़ा का बताया जा रहा। वही गोली लगने से दूसरे व्यक्ति की पहचान 60 वर्षीय भोला सिंह मीनापुर थाना क्षेत्र के गागी छपड़ा का रहने वाला बताया जा रहा है। मामला की सूचना मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मीनापुर थाना की पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा को किया बरामद। पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के विषहर स्थान का बताया जा रहा है। दोनों व्यक्ति को गोली मारने के पीछे की वजह क्या कुछ है पुलिस उसकी कर रही है तहकीकात.0
0
Report
काशी में सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य आज से, वीरता की गाथा वाराणसी
Noida, Uttar Pradesh:सीएम डॉ मोहन यादव ने एक्स पोस्ट पर दी जानकारी भारतीय संस्कृति, वीरता, नीति एवं न्याय की अमर गाथाओं का भव्य प्रस्तुतीकरण होगा 'सम्राट विक्रमादित्य' महानाट्य... काशी की धरती पर आज से शुरू होगी प्रस्तुति। इस गौरवशाली आयोजन की साक्षी बनेगी बाबा विश्वनाथ की नगरी। स्थान- बी.एल.डब्ल्यू. मैदान, वाराणसी दिनांक- 3 से 5 अप्रैल, 2026 समय- प्रतिदिन सायं 7 बजे0
0
Report
बुराड़ी में 5 अप्रैल को बंद का एलान, भारी प्रदर्शन की तैयारी
Delhi, Delhi:बुराड़ी में बड़ा बवाल , 5 अप्रैल को “बुराड़ी बंद” का ऐलान, इलाके में हाई अलर्ट जैसे हालात。 बुराड़ी की दीवारें बंद के पोस्टरों से पटीं, हर गली में आंदोलन की गूंज。 RWA, नेता, समाजसेवी और विपक्ष एकजुट ,लगातार बैठकों का दौर तेज。 5 अप्रैल को दुकानें बंद, सड़कों पर उतरेगी जनता , निकलेगा विशाल मार्च。 4 साल से अधूरा विकास , 100 फुटा रोड समेत गलियों की खुदाई बनी मुसीबत。 धूल, गड्ढे, जलभराव और जाम से त्रस्त लोग , बीमारियों का खतरा बढ़ा。 गुस्साई जनता का फूटा आक्रोश ,जनप्रतिनिधियों के खिलाफ खुला मोर्चा。 5 अप्रैल को बुराड़ी में सन्नाटा, सड़कों पर हंगामा ,नेताओं के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन。0
0
Report
Advertisement
