284003
झांसी महापौर बिहारी लाल आर्य और व्यापार मंडल अध्यक्ष का लड्डुओं से किया गया तुलादान
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में महापौर बिहारी लाल आर्य और व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष का लड्डुओं से तुलादान किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, नगर निगम के सदस्य और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
संभल .2027 के चुनाव में गुन्नौर में बीजेपी दोहरायोगी 2017 का इतिहास : अजित यादव ,पूर्व मंत्री बीजेपी
Chandausi, Uttar Pradesh:संभल । सपा के गढ़ गुन्नौर में 2017 में पहली बार बीजेपी का कमल खिलाने वाले बीजेपी के पूर्व मंत्री अजीत कुमार यादव ने बयान देकर बड़ा दावा किया है ।बीजेपी के पूर्व मंत्री अजीत कुमार यादव का दावा है .. गुन्नौर अब सपा का गढ़ नहीं है ... डबल इंजन की सरकार के विकास कार्य और राष्ट्रवाद से गुन्नौर का सियासी DNA पूरी तरह बदल गया है । गुन्नौर अब बीजेपी का अभेद्य दुर्ग है ..2027 के चुनाव में गुन्नौर में 2017 का इतिहास दोहराया जाएगा ।0
0
Report
बेतिया: रिश्वतखोर SI शमशाद अहमद का वायरल वीडियो, SSP ने निलंबन की कार्रवाई की
Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जी मीडिया की खबर का बड़ा असर हुआ है जी मीडिया ने कल और आज प्रमुखता से रिश्वत लेते एसआई शमशाद अहमद का वायरल वीडियो की खबर दिखाई है खबर का बेतिया एसएसपी कुमार गौतम ने संज्ञान लिया वीडियो की जांच कराने पर बलथर थाना के एसआई से शमशाद अहमद का आचरण संदिग्ध पाया गया है एसएसपी कुमार गौतम ने एसआई शमशाद को निलंबित कर दिया है विभागीय कार्रवाई के लिए नोटिस जारी किया गया है जी मीडिया ने रिश्वत खोर एसआई शमशाद अहमद का घुस लेने की खबर प्रमुखता से दिखाई है जिसका बड़ा असर हुआ है रिश्वत खोर एसआई को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है बलथर थाना कांड संख्या 92/26 में पीड़ित से 15 हजार घूस लेते एसआई का करतूत सीसीटीवी में कैद हो गया था जिसका वीडियो वायरल हुआ था इस खबर को सिर्फ और सिर्फ जी मीडिया ने दिखाया था जिसका बड़ा असर हुआ है बेतिया पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी किया है0
0
Report
कांग्रेस का आरोप: भाजपा-आरएसएस आरक्षण खत्म करना चाहेगी; अठावले से जवाब माँगा गया
Raipur, Chhattisgarh:कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा और संघ परिवार आरक्षण को खत्म करना चाहती हैं अठावले को उनसे पूछना चाहिए कि वो ऐसा क्यों करना चाहती है कांग्रेस सुशील आनंद शुक्ला, अध्यक्ष संचार विभाग, कांग्रेस0
0
Report
Advertisement
टोंक के वार्ड-17 में निर्दलीय अशरफ गूंज का चुनावी विजन: महिलाओं-युवाओं पर जोर
Jaipur, Rajasthan:टोंक। नगर परिषद के वार्ड नंबर 17 में चुनावी सरगर्मियां तेज हैं। वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी अशरफ गूंज ने खास बातचीत में अपना विजन साझा किया। उन्होंने कहा कि वार्ड के विकास के साथ-साथ महिलाओं और युवाओं से जुड़े मुद्दे उनकी प्राथमिकता में रहेंगे। उन्होंने कहा कि महिला मतदाताओं की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके निस्तारण के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। वहीं, क्षेत्र में बढ़ती नशे की समस्या पर रोक लगाने को लेकर भी जागरूकता और आवश्यक कदम उठाने की बात कही। युवा वर्ग को लेकर अशरफ गूंज ने कहा कि युवाओं को शिक्षा से जोड़ने और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रयास किया जाएगा। उनका कहना है कि शिक्षित और रोजगार से जुड़ा युवा ही वार्ड और समाज के विकास की मजबूत नींव बन सकता है। निर्दलीय प्रत्याशी ने वार्ड की मूलभूत समस्याओं के समाधान, महिला सुरक्षा, नशामुक्ति और युवाओं के भविष्य को अपने चुनावी विजन का प्रमुख हिस्सा बताया। उन्होंने वार्डवासियों से विकास के मुद्दों पर समर्थन देने की अपील की।0
0
Report
मसूदा के मसूदा के पास बस-ट्रैक्टर भिड़ंत, 20-22 घायल, अस्पताल भर्ती
Noida, Uttar Pradesh:मसूदा,ब्यावर ब्यावर के मसूदा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मसूदा के पास बस और ट्रैक्टर में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद बस और ट्रैक्टर दोनों पलट गए। हादसे में महिलाओं सहित करीब 20 से 22 लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि बस और ट्रैक्टर में सवार लोग देवमाली की ओर आ-जा रहे थे, इसी दौरान मसूदा के पास दोनों वाहनों की भिड़ंत हो गई। फिलहाल घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। हादसे की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
कोटपूतली-बहड़ में 3 बजे तक 70.07% मतदान; नारायणपुर सबसे आगे
Jaipur, Rajasthan:ब्रेकिंग: कोटपूतली-बहरोड़: निकाय चुनाव 2026, दोपहर 3 बजे तक कुल 70.07% मतदान दर्ज, जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, जिले के 5 नगर निकायों में आम चुनाव के दौरान दोपहर 3.00 बजे तक कुल 70.07% (1,41,182 वोट) मतदान हो चुका है, नारायणपुर नगरपालिका में मतदाताओं ने सबसे अधिक उत्साह दिखाते हुए 77.36% वोटिंग दर्ज की है, निकायवार दोपहर 3:00 बजे तक की स्थिति, नारायणपुर (नगरपालिका) 77.36% (14,817 वोट) बानसूर नगरपालिका 74.51% (16,098 वोट) विराटनगर नगरपालिका 73.96% (13,052 वोट) पावटा-प्रागपुरा नगरपालिका 69.26% (32,423 वोट) कोटपूतली नगरपालिका परिषद 67.31% (64,792 वोट) जिले के कुल 199 वार्डों में 2,01,483 कुल मतदाताओं में से दोपहर 3 बजे तक 1,41,182 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, सुबह 7:15 बजे सभी मतदान केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुआ था मतदान, समय के साथ मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी देखी गई (सुबह 10 बजे: 26.91%, दोपहर 1 बजे: 55.10%, दोपहर 3 बजे: 70.07%)0
0
Report
Advertisement
रुद्रप्रयाग में कूड़ा नियंत्रण के कठोर निर्देश, कैरी मी बैक पहल तेज
Routhiya, Uttarakhand:रुद्रप्रयाग, 9 सितंबर रुद्रप्रयाग में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने अधिकारियों को ट्रेंचिंग ग्राउंड, एमआरएफ सेंटर और कूड़ा उठान व्यवस्था के नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। वहीं केदारनाथ धाम से कूड़ा नीचे लाने के लिए संचालित ‘कैरी मी बैक’ पहल में घोड़ा-खच्चर संचालकों से सहयोग की अपील की गई है। स्थिति सभागार में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि सिर्फ कूड़ा उठाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसका वैज्ञानिक और व्यवस्थित निस्तारण भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने ट्रेंचिंग ग्राउंड, एमआरएफ सेंटर और कूड़ा उठान केंद्रों के नियमित निरीक्षण के साथ रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। खुले में कूड़ा फेंकने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान और जुर्माने की कार्रवाई में तेजी लाने को भी कहा गया। वहीं केदारनाथ धाम और यात्रा मार्ग की स्वच्छता पर विशेष जोर देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि धाम में जमा होने वाले कूड़े को वापस नीचे लाना जरूरी है। इसी क्रम में ‘कैरी मी बैक’ पहल को प्रभावी बनाने के लिए घोड़ा-खच्चर संचालकों और उनकी एसोसिएशनों से सहयोग की अपील की गई। प्रशासन की योजना है कि वापसी के दौरान घोड़ा-खच्चरों के जरिए छोटे बैगों में कूड़ा नीचे लाया जाए। अभियान में बेहतर सहयोग करने वाले संचालक को प्रशासन सम्मानित भी करेगा। इसके अलावा सोनप्रयाग में एमआरएफ सेंटर के निर्माण के लिए जल्द भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए गए हैं।0
0
Report
आगरा में पाकिस्तान के बयान पर हिंदू महासभा का भारी विरोध
Agra, Uttar Pradesh:रिपोर्ट: सैयद शकील आगरा सहारनपुर की मस्जिद पर हुई कार्रवाई को लेकर पाकिस्तान की एंट्री के बाद आगरा में सियासत गरमा गई है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की आपत्ति के खिलाफ हिंदू महासभा सड़क पर उतर आई आगरा में कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया पाकिस्तान के झंडे और पोस्टर जलाकर अपना गुस्सा जाहिर किया गया।प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। मामला सहारनपुर जिला कलेक्ट्रेट परिसर में अवैध मस्जिद को लेकर हुई कार्रवाई से जुड़ा है。 कार्रवाई पर पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की आपत्ति के बाद आगरा में अखिल भारत हिंदू महासभा ने विरोध प्रदर्शन किया।हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान और उसके विदेश मंत्रालय के बयान की निंदा की।कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारे लगाए और झंडे और पोस्टर जलाकर विरोध जताया。 हिंदूवादी नेताओं का आरोप है कि कुछ दिन पहले पाकिस्तान के नारोवाल इलाके में 100 साल पुराने हिंदू मंदिर को कथित तौर पर नुकसान पहुंचाया गया था। जिस पर भारत की ओर से आपत्ति जताई गई थी。 हिंदू महासभा नेताओं का दावा है कि इसी के जवाब में पाकिस्तान सहारनपुर की कार्रवाई को लेकर बयानबाजी कर रहा है。 प्रदर्शन के दौरान पुलिस पूरी तरह अलर्ट नजर आई。 मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा ताकि प्रदर्शन के दौरान किसी तरह की स्थिति न बिगड़े。0
0
Report
आगरा के सिकंदरा में युवती पर चाकू हमला, दोस्ती से इनकार पर खौफनाक वार
Agra, Uttar Pradesh:आगरा के सिकंदरा इलाके में युवती पर जानलेवा हमले से सनसनी फैल गई।जेसीबी चौराहा शास्त्रीपुरम के पास एक युवक ने युवती के गले पर चाकू से वार कर दिया।हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए जीजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।बताया जा रहा है कि शास्त्रीपुरम की एक मेडिकल इक्विपमेंट कंपनी में काम करने वाली युवती पर पड़ोस में रहने वाला युवक दोस्ती का दबाव बना रहा था।युवती ने दोस्ती से इनकार किया तो आरोप है कि युवक अपने एक साथी के साथ पहुंचा और मौका मिलते ही उस पर चाकू से हमला कर दिया।वारदात के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सूचना मिलते ही सिकंदरा पुलिस भी पहुंच गई।पुलिस ने घायल युवती के बयान और परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर जांच शुरू कर दी है।अब पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल है कि दोस्ती से इनकार पर आखिर इतना खूनी खेल क्यों खेला गया और हमले में शामिल दूसरा युवक कौन था।पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी है और वारदात के पीछे की पूरी कहानी खंगाली जा रही है।0
0
Report
Advertisement
कोटा में हनुमान अंश के पोस्टर नहीं दिखे, दर्शक थिएटर के बाहर परेशान
Kota, Rajasthan:कोटा में फिल्म हनुमान अंश देखने पहुंचे दर्शकों के सामने कंफ्यूजन की स्थिति बन गई। फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और लोग इसे देखने के लिए सिनेमाघरों तक पहुंच रहे हैं, लेकिन कई थिएटरों के बाहर फिल्म के पोस्टर और बैनर नहीं लगे होने से दर्शक परेशान नजर आए। फिल्म देखने पहुंचे लोग एक थिएटर से दूसरे थिएटर के चक्कर लगाते रहे, क्योंकि बाहर कहीं भी हनुमान अंश का पोस्टर दिखाई नहीं दे रहा था। वहीं थिएटर मैनेजर का कहना है कि फिल्म के पोस्टर और बैनर अभी तक उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। इसी वजह से सिनेमाघर के बाहर उनका प्रदर्शन नहीं किया जा सका है।0
0
Report
झारखंड में 'हनुमान अंश' टैक्स फ्री करने लिए रक्षा राज्यमंत्री ने मुख्यमंत्री को पत्र
Ranchi, Jharkhand:फिल्म ‘हनुमान अंश’ को झारखंड में टैक्स फ्री करने की मांग को लेकर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने वाली फिल्मों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाबा नीम करौली का आशीर्वाद लेना उनके लिए सौभाग्य की बात रही है। करीब 15 दिन पहले उन्होंने नैनीताल स्थित कैंची धाम जाकर बाबा का आशीर्वाद लिया। संजय सेठ ने कहा कि इस फिल्म के जरिए देशवासियों को एक अच्छा संदेश देने का प्रयास किया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से फिल्म को झारखंड में टैक्स फ्री करने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि अगर फिल्म को टैक्स फ्री किया जाता है तो इससे पूरे झारखंड में एक अच्छा संदेश जाएगा।0
0
Report
राजस्थान में लम्पी स्किन डिजीज: 10 जिलों में बीमारी, 15 गौवंश की मौत
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में एक बार फिर लम्पी स्किन डिजीज का प्रकोप बढ़ रहा है। राजस्थान में अब तक 10 जिलों में लम्पी स्किन डिजीज के मामले सामने आ चुके हैं। गौवंश में इस बीमारी के मामले सबसे पहले डीग जिले में सामने आए थे। इसके बाद पूर्वी राजस्थान के अन्य जिलों में भी गौवंश में बीमारी का प्रकोप बढ़ा है। लम्पी स्किन डिजीज की रोकथाम और बेहतर उपचार को लेकर पशुपालन विभाग के प्रमुख सचिव विकास एस भाले ने बैठक ली। बैठक में बीमारी से प्रभावित जिलों के संयुक्त निदेशकों को बीमारी से बचाव के लिए गौवंश का एक से दूसरे स्थान पर मूवमेंट रोकने के निर्देश दिए गए। पशु मेलों के आयोजन पर रोक लगाने और पशुपालकों को जागरूक करने के लिए कहा गया। आपको बता दें कि राज्य में अब तक 10 जिलों में 10 हजार से अधिक पशुओं में यह बीमारी फैल चुकी है। अब तक कुल 15 गौवंश की मौत हुई है। राज्य सरकार ने बीमारी से बचाव की दिशा में प्रयास तेज कर दिए हैं। जिन जिलों में अब तक लम्पी स्किन डिजीज के मामले सामने आ चुके हैं, उनमें पशुपालन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश रद्द कर दिए गए हैं। प्रमुख सचिव विकास एस भाले ने कहा कि किसी भी जिले में यदि दवाईयों की कमी हो तो वे तुरंत खरीद कर सकते हैं। इसके लिए निदेशालय स्तर से अलग से भी फंड जारी किया गया है。0
0
Report
Advertisement
हरियाणा के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 13 सितम्बर तक बढ़ी, किसान समर्थन बढ़ा
Hisar, Haryana:हरियाणा में पिछले 35 दिनों से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को नगरपालिका कर्मचारी संघ ने फिलहाल 13 सितंबर तक बढ़ाने का फैसला किया है। इसके साथ ही 13 सितंबर को कुरुक्षेत्र में एक बड़ी महापंचायत का ऐलान भी किया गया है। हिसार में नगरपालिका कर्मचारी संघ का आरोप है कि प्रशासन द्वारा हड़ताली कर्मचारियों पर जबरन केस बनाए जा रहे हैं, लेकिन कर्मचारी बिना मांगें पूरी हुए पीछे हटने वाले नहीं हैं। वहीं अब इस आंदोलन को किसान संगठनों का भी बड़ा समर्थन मिल रहा है। किसानों ने पिछले तीन दिनों से हिसार में हड़ताली कर्मचारियों के लिए दोपहर के लंगर की व्यवस्था शुरू कर दी है। किसान नेता शमशेर नंबरदार के अनुसार, जन संगठनों और किसान सभा व संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में फैसला लिया गया है कि अगर सरकार ने जल्द मांगें नहीं मानीं तो किसान पूरी ताकत से मैदान में उतरेंगे। किसान संगठनों के उतरने से आंदोलन के और तेज होने के आसार हैं। दूसरी ओर, पूरे हरियाणा में सफाई का काम ठप पड़ा है और प्रशासन अब पुलिस सुरक्षा के बीच घरों से कचरा उठवाने की कोशिश कर रहा है。0
0
Report
अमेठी में SDM के छापेमारी अभियान, खाद्य दुकानों पर कड़ी चेतावनी और सख्त निर्देश
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - जगदीशपुर कस्बे में एसडीएम नितेश राज ने फूड विभाग के अधिकारियों के साथ खाद्य सामग्री दुकानों का किया निरीक्षण, एसडीएम ने निरीक्षण के दौरान होटलों पर छापेमारी अभियान के दौरान दुकान दारों को दी सख्त हिदायत, खुले में न रखें कोई खाने पीने वाले खाद्य सामग्री, फूड विभाग की टीम ने कई मिठाई की दुकानों से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा, छापेमारी की खबर से कई दुकानदारों में हड़कंप मच गया, जगदीशपुर चौराहे पर खुले में बिक रही मिठाइयों एवं खाद्य सामग्री को लेकर भी अधिकारियों ने सख्त दिशा-निर्देश दिए, खुले में मुर्गी एवं अन्य खाद्य सामग्री बेचने वालों को स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा के नियमों का पालन करने की दी हिदायत, जिले में लगातार बिक रही रंग बिरंगी मिठाइयां व डुप्लीकेट पनीर को लेकर प्रशासन हुआ सख्त, एसडीएम नितेश राज़ ने जिले की सबसे प्रसिद्ध राजू लस्सी के होटल में भी की छापेमारी लिए गये कई सैंपल,0
0
Report
झांसी: ओवरब्रिज के नीचे लोहे के पाइप से युवक पर बेरहमी हमला—वीडियो वायरल
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में ओवरब्रिज के नीचे स्टार बेकरी के सामने एक युवक को लोहे के पाइप से बेरहमी से पीटा गया। बताया जा रहा है कि ओवरब्रिज के नीचे दो युवकों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों नशे की हालत में थे। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि एक युवक ने पास पड़ा लोहे का पाइप उठा लिया और उसने दूसरे युवक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। युवक जमीन पर गिर गया, फिर भी आरोपी उसे पीटता रहा और वो छोड़ने की गुहार लगाता रहा, लेकिन आरोपी नहीं माना और उसे पीट पीटकर अधमरा कर दिया। इस दौरान वहां से गुजर रहे किसी राहगीर ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया।0
0
Report
Advertisement
