284001
झांसीः श्रीमती जानकीबाई और पन्नालाल की स्मृति में 7 कन्याओं के विवाह का आयोजन
Jhansi, Uttar Pradesh:श्रीमती जानकी बाई और स्व. पन्नालाल की स्मृति में 7 कन्याओं के विवाह का आयोजन ग्राम अम्बावाय में किया गया। अतिथि के रूप में पूर्व सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव, पूर्व विधायक कृष्णपाल राजपूत, बाबूलाल तिवारी रहे। डॉ. चन्द्रपाल सिंह ने कहा है कि प्रधान द्वारा आयोजित सम्मेलन समाज को नई दिशा की ओर प्रेरित करता है। कार्यक्रम आयोजक दयाराम प्रधान ने कहा कि हमें दहेज से बचना चाहिए, ताकि गरीबों की मदद हो सके। यह आयोजन दूसरी बार आयोजित किया जा रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बीती रात चोरों ने एक मकान से लाखों की चोरी
Misrikh-cum-Neemsar, Uttar Pradesh:मिश्रिख (सीतापुर) कोतवाली क्षेत्र में बीती रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित महिला ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार ग्राम नरसिंघौली पुलिया के पास रहने वाली संगीता देवी पत्नी स्व. प्यारेलाल डेढ़ माह से अपने मायके में रह रही थीं। रविवार सुबह भतीजे ने फोन कर सूचना दी कि घर का ताला टूटा पड़ा है और सामान सड़क किनारे स्कूल के पास बिखरा हुआ है। मौके पर पहुंचने पर संगीता देवी ने देखा कि अज्ञात चोरों ने दरवाजे का ताला तोड़कर घर में रखे सामान को बाहर फेंक दिया और कीमती सामान लेकर फरार हो गए। पीड़िता के अनुसार चोर लगभग पांच लाख रुपये के जेवरात और 15 हजार रुपये नगदी चोरी कर ले गए। संगीता देवी ने बताया कि चार साल पहले उनके पति प्यारेलाल की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी उनके दो बेटियां हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस घटनास्थल की जांच में जुटी है।0
0
Report
मैनपुरी-बरनाहल कस्बे में एक सराफा दुकानदार से चांदी के आभूषण चोरी होने का मामला सामने
Barnahal, Uttar Pradesh:बरनाहल कस्बे में एक सराफा दुकानदार से सोने चांदी के आभूषण चोरी होने का मामला सामने आया है जानकारी के अनुसार तीन महिलाएं ग्राहक बनकर दुकान पर पायलें देखने आई थी उसी दौरान मौका पाकर उन्होंने पायल चोरी कर ली और वहां से फरार हो गईं पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जिसमें महिलाएं चोरी करती हुई दिखाई दे रही है घटना की जानकारी मिलते ही दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और बाजार में लगे विभिन्न सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी करने वाली महिलाओं की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी हुई है0
0
Report
सोन नदी के कुर्रवाह-डेम्हा घाट पर पुलिस-खनिज का संयुक्त छापा, रेत माफिया पकड़े गए
Sidhi, Madhya Pradesh:देर रात सोन नदी के कुर्रवाह घाट व डेम्हा घाट में खनिज व पुलिस विभाग का संयुक्त छापा, छापे की भनक पड़ते ही वाहन लेकर भागे रेत माफिया,2 वाहन भागते हुए पकड़ाए,भारी मात्रा में डंप की गई रेत को किया जप्त,लगातार रेत माफिया सोन घड़ियाल क्षेत्र से कर रहे थे रेत का अबैध उत्खनन,खनिज निरीक्षक के साथ डीएसपी के नेतृत्व में आधा सैकड़ा से ज्यादा पुलिस बल रहा मौजूद,सीधी जिले के जमोडी थाना क्षेत्र का है पूरा मामला0
0
Report
Advertisement
बस्तर पुलिस ने 214 किलोग्राम गांजा पकड़ा; NDPS के तहत मामला दर्ज
Jagdalpur, Chhattisgarh:गांजा तस्करी के खिलाफ बस्तर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है, बस्तर पुलिस ने छत्तीसगढ़ उड़ीसा बॉर्डर में महेन्द्रा बोलेरो पिकअप वाहन की जांच के दौरान 214 किलोग्राम गांजा बरामद किया, पुलिस को मुखबिर से गांजा तस्करी की सूचना मिली थी, जिसके बाद दोनों राज्यों के सीमाक्षेत्र धनपुंजी फारेस्ट नाका में बैरिकेटिंग कर पुलिस ने वाहनों की जांच शुरू की, संदिग्ध वाहन को रोक कर बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया गया, जब्त किए गए गांजा की कीमत 1 करोड़ 7 लाख 15 हजार रुपए बताई जा रही है, पुलिस ने इस मामले में विजय पाण्डेय निवासी गोरखपुर उत्तप्रदेश को गिरफ्तार किया है, बस्तर पुलिस के अनुसार आरोपी उड़ीसा से गांजा लेकर बस्तर के रास्ते उत्तर प्रदेश जा रहा था फिलहाल मामले में पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।0
0
Report
हिंदू धर्म के अपमान पर खुली चेतावनी: जनता नेताओं से क्यूं पूछे सवाल
Noida, Uttar Pradesh:आज मैं राहुल गांधी, अखिलेश यादव और केजरीवाल से कहना चाहता हूं कि हिंदू धर्म को इतना कमजोर मत समझिएगा कि लोग आपके सांझे में आ जाएंगे। क्योंकि जब आपके लोग हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करते हैं, तो आप लोग मौन रहते हैं। सनातन का अपमान यूपी और देश की जनता कभी bर्दाश्त नहीं करेगी।0
0
Report
कश्यप ने मथुरा कृष्ण मंदिर निर्माण के लिए भाजपा के समर्थन का दावा किया
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- ख़बर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप ने आज रविवार देर शाम कर्नलगंज के कचनापुर गुलाबी पुरवा गांव पहुंचे। जहां त्रिवेणी कश्यप द्वारा आयोजित सामाजिक बंधुओं के साथ बैठक कार्यक्रम में शामिल होकर के कश्यप और निषाद समाज के बैठक की है। वही मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि पर कार सेवा के ऐलान पर राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम तो आवाहन करेंगे अखिलेश यादव से और राहुल से कि यदि आप लोग सच्चे राम भक्त हैं सच्चे कृष्ण भक्त हैं। आप सनातन की दुहाई देने वाले हैं तो आप आवाहन करो मथुरा में भगवान श्री कृष्ण का भव्य मंदिर बनाने का भारतीय जनता पार्टी अखिलेश यादव का समर्थन करेगी। अगर वह भगवान श्री कृष्ण के मंदिर निर्माण का आवाहन करते हैं तो हम उनके साथ खड़े रहेंगे लेकिन अगर वह नहीं बोलेंगे। लेकिन इतना तय है कि जिस भारतीय जनता पार्टी के संकल्प के आधार पर अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बना है उसी प्रकार मथुरा में योगी मोदी के प्रयास से भव्य कृष्ण मंदिर का निर्माण होगा और सारे कृष्ण भक्त इस निर्माण में शामिल होंगे। वही श्री राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर के कहा कि अगर کسی के अंदर हिम्मत है तो जामा मस्जिद पर सवाल खड़ा करें, किसी मस्जिद पर सवार खड़ा करें किसी मदरसे पर सवाल खड़ा करें किसी चर्च पर सवाल खड़ा करें। लेकिन नहीं करेंगे हिंदुओं को सॉफ्ट टारगेट समझते हैं सनातन को सॉफ्ट टारगेट समझते हैं इसलिए राम मंदिर पर लगातार लोग सवाल खड़ा कर रहे हैं जबकि इस पूरे प्रकरण की जांच भी चल रही है।0
0
Report
Advertisement
कसया में अवैध मीट दुकानों पर प्रशासनिक बुलडोजर, पंजीकरण के बिना कारोबार पर कार्रवाई
Kushinagar, Uttar Pradesh:प्रमोद कुमार ज़ी मीडिया कुशीनगर SLUG: मीट दुकानों पर प्रशासनिक कार्रवाई एंकर- कुशीनगर के कसया नगर में प्रशासन ने अवैध रूप से संचालित मीट की दुकानों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। गोरखपुर रोड, सपहा रोड और पुरानी फाजिलनगर रोड पर खुले में संचालित मुर्गा और बकरा मीट की कई दुकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की गई। इस दौरान बिना पंजीकरण कारोबार करने वाले दुकानदारों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वीओ- कसया नगर में एसडीएम डॉ. संतराज सिंह बघेल के नेतृत्व में तहसील, नगर पालिका, खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर खुले में संचालित मीट की दुकानों पर कार्रवाई की। गोरखपुर मार्ग स्थित कर्बला के पास, सपहा रोड, मथौली और पुरानी फाजिलनगर रोड पर अतिक्रमण हटाने के साथ कई दुकानों को बुलडोजर से हटाया गया। अचानक हुई कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। वीओ- निरीक्षण के दौरान 11 विक्रेताओं के बिना खाद्य सुरक्षा विभाग में पंजीकरण कराए मीट का कारोबार करने की पुष्टि हुई। अधिकारियों ने बताया कि इन सभी के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 की धारा 26(2)(v) एवं 31(2) के उल्लंघन का मामला दर्ज करते हुए धारा 58 के तहत अर्थदंड दिलाए जाने के लिए अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) कुशीनगर की अदालत में मुकदमा दायर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, कसया एसडीएम ने इस दौरान जिस तरीके से मीट व्यवसाई को फटकार उसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीओ - कसया में प्रशासन का बुलडोजर एक्शन 11 मीट विक्रेताओं पर मुकदमे की तैयारी बिना पंजीकरण कारोबार करने पर होगी कानूनी कार्रवाईअतिक्रमण और खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर प्रशासन सख्त है,ऐसे में तहसील एवं नगर पालिका कसया की टीम के साथ निरीक्षण के दौरान । 1. मुराद कुरैशी पुत्र मसरुद्दीन कुरैशी निवासी शक्तिनगर कसया,मुर्गा एवं बकरा मीट की दुकान-गोरखपुर रोड कसया कुशीनगर। 2. अलीशेर अली पुत्र रुकमुददीन निवासी आजादनगर कसया, मुर्गा मीट की दुकान-गोरखपुर रोड कसया कुशीनगर। 3. इरफान कुरैशी पुत्र तसलीम कुरैशी निवासी शक्तिनगर कसया, मुर्गा मीट की दुकान-सपहा रोड कसया, कुशीनगर。 4. मेराज कुरैशी पुत्र मंजूर अली कुरैशी निवासी सुभाष नगर कसया मुर्गा मीट की दुकान-सपहा रोड कसया कुशीनगर। 5. आफताब कुरैशी पुत्र सिददीक कुरैशी निवासी सुभाष नगर कसया, मुर्गा मीट की दुकान-सपहा रोड कसया, कुशीनगर。 6. तबरेज अंसारी पुत्र हालिम अंसारी निवासी अम्बेडकरनगर भरौली कसया ,मुर्गा मीट की दुकान-सपहा रोड कसया, कुशीनागर। 7. रिजवान कुरैशी पुत्र मेहदी हसन कुरैशी निवासी सुभाष नगर कसया, मुर्गा मीट की दुकान-सपहा रोड मथौली कसया, कुशीनगर。 8. नसीम पुत्र शहीद कुरैशी निवासी सुभाष नगर कसया, बकरा मीट की दुकान-सपहा रोड मथौली कसया, कुशीनगर। 8. मेराज कुरैशी पुत्र मेहदी हसन कुरैशी निवासी सुभाष नगर कसया,मुर्गा मीट की दुकान-सपहा रोड नहर मथौली कसया, कुशीनगर。 10. मंजूर पुत्र रियासत निवासी अम्बेडकरनगर भरौली कसया बकरा मीट की दुकान-पुरानी फाजिलनगर रोड कसया, कुशीनगर। 11. सिकन्दर अली पुत्र हलीम अंसारी निवासी अम्बेडकरनगर भरौली कसया, मुर्गा मीट की दुकान-पुरानी फाजिलनगर रोड कसया, कुशीनगर। उपरोक्त विक्रेताओं के विरूद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 26(2)(v)&31(2) का उलंघन कर बिना पंजीकरण मीट का कारोबार करने के अपराध में धारा 58 के अन्तर्गत अर्थदंड से दण्डित कराने के लिए अपर जिलाधिकारी (वि॰रा ॰) कुशीनगर के न्यायालय में मुकदमा दायर करने की कार्यवाही के आदेश दे दिए गए है।0
0
Report
पेट्रोल पंप लूट: तीन युवक कार से बिना भुगतान भागे, वीडियो वायरल
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र से पेट्रोल लूट का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कानपुर हाईवे स्थित राधे-राधे पेट्रोल पंप पर बीती रात करीब 9 बजे बिना नंबर प्लेट की एक काली कार पहुंची। कार सवार युवकों ने 1950 रुपये का पेट्रोल भरवाया। पेट्रोल भरने के बाद कर्मचारियों ने भुगतान मांगा तो युवकों ने कहा कि पैसे दे रहे हैं और टैंक का ढक्कन बंद करने को कहा। जैसे ही कर्मचारी ने ढक्कन बंद किया और पैसे लेने आगे बढ़ा, इतने में ड्राइवर ने गाड़ी भगा दी और कार सवार तीनों युवक 1950 रुपये का पेट्रोल भरवाने के बाद बिना भुगतान किए तेज रफ्तार से भाग गए। हालांकि कर्मचारियों ने कार को रोकने और पीछा करने की कोशिश की, लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पंप मालिक ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
रायसेन के रंगपुरा केसरी नदी में डूबकर दो मासूम बच्चियाँ मृत
Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन जिले के रंगपुरा केसरी में नदी में डूबने से दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चियाँ नदी किनारे गई थीं। इसी दौरान वे गहरे पानी में डूब गईं और बहकर काफी दूर निकल गईं। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से दोनों को नदी से बाहर निकालकर जिला अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है。0
0
Report
Advertisement
सीबीआई ने गढ़वा किले बुद्ध प्रतिमा चोरी के फरार हैदर को गिरफ्तार किया
New Delhi, Delhi:24 साल पुराने गढ़वा किला बुद्ध प्रतिमा चोरी और चौकीदार हत्याकांड में CBI को बड़ी सफलता, फरार आरोपी गिरफ्तार CBI ने 24 साल पुराने गढ़वा किला बुद्ध प्रतिमा चोरी और चौकीदार हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी रामनारायण उर्फ हैदर को उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी को 4 जुलाई को खखरेरू थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव से पकड़ा गया। यह मामला अप्रैल 2002 का है, जब प्रयागराज के शंकरगढ़ स्थित भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा संरक्षित गढ़वा किले में 11 बदमाशों के एक गैंग ने डकैती की थी। आरोप है कि बदमाशों ने किले के चौकीदार विनोद कुमार श्रीवास्तव की बेरहमी से हत्या कर दी, दूसरे चौकीदार को बंधक बनाया और स्टोर रूम का ताला तोड़कर भगवान बुद्ध की एक प्राचीन और बेहद कीमती पत्थर की प्रतिमा चुरा ली। प्रतिमा चोरी के दौरान दो टुकड़ों में टूट गई थी。 जांच में सामने आया कि प्रतिमा के दोनों हिस्सों को वाहन से ले जाकर गैंग के सरगना विजय कुमार शुक्ला ने दो लोगों को करीब 2.20 लाख रुपये में बेच दिया। बाद में प्रतिमा को दिल्ली के महिपालपुर स्थित एक गोदाम में रखा गया और वहां से विदेश भेज दिया गया。 यह मामला पहले शंकरगढ़ थाने में दर्ज हुआ था, जिसे 9 सितंबर 2003 को CBI ने अपने हाथ में लिया। जांच पूरी होने के बाद 22 दिसंबर 2005 को CBI ने 10 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। इनमें चार आरोपी—विजय कुमार शुक्ला, रवि करण, सूरज भान और रामनारायण उर्फ हैदर—लंबे समय से फरार चल रहे थे。 CBI ने इन फरार आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें बनाई थीं। लगातार खुफिया जानकारी जुटाने और निगरानी के बाद सूरज भान को 22 मई 2026 और रवि करण को 2 जून 2026 को गिरफ्तार किया गया। वहीं गैंग का सरगना विजय कुमार शुक्ला फिलहाल चित्रकूट जिला जेल में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक अन्य मामले में बंद है। उसे इस मामले में अदालत के जरिए पेश कराने की प्रक्रिया पहले ही शुरू की जा चुकी है। रामनारायण उर्फ हैदर की गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले के सभी फरार आरोपियों का पता लगा लिया गया है। अब सभी आरोपियों पर अदालत में कानून के मुताबिक मुकदमा चलेगा।0
0
Report
श्रीराम चरित्र मानस भेंट पर IAS अधिकारी का बड़ा खुलासा: गार्ड रूम मामला
New Delhi, Delhi:श्रीराम मंदिर में स्वर्ण जड़ित श्रीराम चरित्र मानस भेंट करने वाले रिटायर्ड IAS और पूर्व गृह सचिव ने Zee News से बात की इनका कहना है की श्री राम चरित्र मानस भेंट की थी...कुछ दिनों तक तो मुझे उसका अपडेट मिला ...लेकिन अब उसका नहीं पता है... जब भी पूछा , बताया गया वो गार्ड रूम में है चंपत राय का बिहेवियर सही नहीं था... मैं बहुत आहत हूँ... चढ़ावा चोरी से... मैंने अपने माता जी की ज्वैलरी और अन्य ज्वैलरी की मदद से इसको बनवाया था.... रिटायर्ड IAS ऑफिसर की आस्था राम जी इतनी गहरी है की... अभी श्रीराम जी की तस्वीर जो सवर्ण जड़ित है..इनके चरणों में बैठकर प्रशासन और सरकार से गुहार लगा रहे हैं... जो भेंट किया...उसे सामने लाया जाए टिकटैक- लक्ष्मी नारायण, रिटायर्ड IAS ऑफिसर...0
0
Report
खाटूश्यामजी में मौसम बदला: तेज हवाओं के बाद रिमझिम बारिश
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के खाटूश्यामजी कस्बे में रविवार को मौसम ने अचानक करवट बदल ली। दिनभर उमस और भीषण गर्मी से लोग बेहाल रहे लेकिन शाम होते-होते तेज हवाएं चलने लगीं और इसके बाद रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया। बारिश से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश के चलते कस्बे के कई इलाकों में पानी भरा गया। गंदी नालियों का कीचड़ सड़कों पर फैल जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। थोड़ी देर की बारिश ने ही नगरपालिका की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण कई स्थानों पर पानी जमा हो गया। बारिश के बाद बच्चों और युवाओं ने सुहावने मौसम का आनंद लिया जबकि किसानों के चेहरों पर भी खुशी दिखाई दी। हालांकि किसानों का कहना है कि फसलों की अच्छी बुवाई और बेहतर उत्पादन के लिए अभी अच्छी और लगातार बारिश की जरूरत है। वे मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने और अच्छी बरसात की उम्मीद लगाए बैठे हैं। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत महसूस की। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी क्षेत्र में बारिश की संभावना बनी हुई है।0
0
Report
Advertisement
2027 विधानसभा चुनाव के लिए यूपी BJP ने संगठन और जनसंपर्क पर जोर दिया
Hathras, Uttar Pradesh:2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश बीजेपी ने अब पूरी ताकत झोंकनी शुरू कर दी है। यूपी बीजेपी ने साफ संकेत दे दिए हैं कि 2027 की चुनावी लड़ाई संगठन और जनसंपर्क के दम पर लड़ी जाएगी।0
0
Report
पिथौरागढ़ पहुंचा कैलाश मानसरोवर का पहला दल, पारंपरिक औपचारिक स्वागत से उत्साहित श्रद्धालु
Pithoragarh, Uttarakhand:वर्ष 2026 की कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल का पिथौरागढ़ पहुंचने पर पारंपरिक और भव्य स्वागत किया गया। जिलाधिकारी सहित जिला प्रशासन और कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने यात्रियों का फूल-मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया। ढोल-दमाऊ की पारंपरिक धुनों और छोलिया नृत्य के साथ यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। यात्रियों ने उत्तराखंड में मिले आत्मीय स्वागत-सत्कार के लिए केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर बेहद उत्साहित हैं और इस आध्यात्मिक यात्रा का हिस्सा बनना उनके लिए सौभाग्य की बात है। पिथौरागढ़ पहुंचने के बाद सभी यात्रियों के ठहरने और आगे की यात्रा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं जिला प्रशासन और केएमवीएन द्वारा सुनिश्चित की गई हैं। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने बताया कि पहला दल आज रात धारचूला में रात्रि विश्राम के बाद कल सुबह गुंजी को प्रस्थान करेगा। उन्होंने सभी यात्रियों को यात्रा की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी。0
0
Report
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की नई जिला कार्यकारिणी घोषत।
Gulria M.Khata, Uttar Pradesh:अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की नई जिला कार्यकारिणी घोषित पीलीभीत। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा जिलाध्यक्ष अनूप अग्रवाल ने की। संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर व्यापारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। नई कार्यकारिणी में विनीत अग्रवाल व अंकुर अग्रवाल को जिला महामंत्री, अश्विनी अग्रवाल, संजीव मोहन अग्रवाल व अजमेर सिंह छीना को संरक्षक बनाया गया। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री, संगठन मंत्री, प्रचार मंत्री, मीडिया प्रभारी, नगर अध्यक्ष व युवा इकाई के विभिन्न पदों पर भी मनोनयन किए गए। बैठक में जिलाध्यक्ष अनूप अग्रवाल ने व्यापारियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य बीमा, शस्त्र लाइसेंस के लंबित मामलों के निस्तारण और अनावश्यक उत्पीड़न रोकने की मांग उठाई। वहीं जिला महामंत्री विनीत अग्रवाल ने व्यापारियों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजनाएं लागू करने की बात कही। बैठक में खाद्य सुरक्षा जांच में पारदर्शिता, जलभराव से राहत, सर्राफा कारोबार से जुड़े मामलों में स्पष्ट नीति तथा निर्बाध बिजली आपूर्ति की भी मांग की गई। अंत में सभी पदाधिकारियों ने व्यापारी हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।0
0
Report
Advertisement
