icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284002
Eshan KhanEshan KhanFollow7 Jan 2025, 01:55 pm

Jhansi: डॉ० संदीप के मुख्य आतिथ्य में महाकाल इंटीरियर वर्ल्ड का हुआ भव्य उद्घाटन

Jhansi, Uttar Pradesh:

झांसी जनपद के उन्नाव रोड स्थित बूढ़ा भोजला में महाकाल इंटीरियर वर्ल्ड का आज भव्य उद्घाटन हुआ इस कार्यक्रम में जनपद के प्रतिष्ठित समाजसेवी डॉ० संदीप सरावगी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि डॉक्टर संदीप ने फीता काटकर संस्थान का उद्घाटन किया इसके पश्चात संस्थान के प्रोपराइटर मनीष विश्वकर्मा व विवेक गोस्वामी (ई.एम.इंटरटेनमेंट) ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया हमारे यहां नवनिर्मित मकानों, संस्थानों और प्रतिष्ठानों का इंटीरियर डिजाइन किया जाता है जिसके लिए हम प्रशिक्षित कारीगरों द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने का आश्वासन देते हैं दुकान के उद्घाटन के साथ हमारा संस्थान आपको शुरुआती समय में आकर्षक डिस्काउंट भी दे रहा है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

CEIR पोर्टल से गुम मोबाइल बरामद, धारकों को वापस सौंपे गए

Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग पुलिस ने CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से बरामद किए गए गुम और खोए मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को वापस सौंपे। मोबाइल वितरण कार्यक्रम शुक्रवार, 25 सितंबर पुलिस अधीक्षक Aman Kumar के कार्यालय सभागार में आयोजित किया गया। पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर CEIR पोर्टल में दर्ज शिकायतों के आधार पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए। अभियान के तहत कुल 39 मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिन्हें उनके वास्तविक धारकों को पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में सौंपा गया। मोबाइल वापस मिलने पर संबंधित धारकों ने पुलिस के प्रति आभार जताया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन को ट्रैक कर बरामद करने की प्रक्रिया में तकनीकी शाखा और विभिन्न थाना स्तर की टीमों की भूमिका रही।
0
0
Report

साकची गोलचक्कर पर ट्रैफिक पुलिस और किन्नरों के बीच विवाद, यातायात प्रभावित: जमशेदपुर

Jamshedpur, Jharkhand:साकची गोलचक्कर पर ट्रैफिक पुलिस और किन्नरों के बीच विवाद, सड़क पर हंगामे से यातायात प्रभावित जमशेदपुर: शहर के व्यस्त साकची गोलचक्कर पर ट्रैफिक पुलिस और किन्नरों के बीच हुए विवाद ने कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल पैदा कर दिया। घटना के दौरान सड़क पर हंगामा होने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, साकची गोलचक्कर के पास कुछ किन्नर एक ऑटो में बैठकर चाय पी रहे थे। इसी दौरान क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही बढ़ने से जाम की स्थिति बनने लगी। ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने उन्हें वहां से हटने को कहा। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। घटना के दौरान नाराज किन्नरों ने सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। हंगामे के बीच ट्रैफिक पुलिसकर्मियों और किन्नरों के बीच धक्का-मुक्की की भी सूचना है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि विवाद के दौरान एक पुलिसकर्मी की वर्दी भी फट गई। हालांकि, पुलिस द्वारा बल प्रयोग किए जाने की बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। सड़क के बीच प्रदर्शन और हंगामे के कारण कुछ समय तक यातायात बाधित रहा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अन्य पुलिसकर्मियों को भी मौके पर बुलाया गया। काफी देर तक चले विवाद के बाद दोनों पक्षों को शांत कराया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। घटना का वीडियो भी आसपास मौजूद लोगों द्वारा बनाया गया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं, घटना को लेकर स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
0
0
Report
Advertisement

उदयपुर के घासा तालाब में डूबे 16 वर्षीय अभिषेक की मौत

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के घासा थाना क्षेत्र में चार दोस्तों के साथ तालाब पर नहाने गया 16 वर्षीय अभिषेक अचानक गहराई में जाने से डूब गया। इस दौरान साथियो ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वे सफल नही हो सके। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना पर घासा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की सूचना पर राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग उदयपुर की टीम मौके पर पहुंची। आधे घंटे की कड़ी मशक्कत कर शव को ढूंढ निकाल पुलिस थाना घासा को सुपुर्द किया। टीम में गोताखोर भवानी शंकर वाल्मीकि, महेंद्र सिंह मसानी, प्रवीण सिंह राठौड़, वाहन चालक बने सिंह गुर्जर, और रवि शर्मा मौजूद रहे। रेस्क्यू में रवि शर्मा की विशेष भूमिका रही।
0
0
Report
Advertisement

जोधपुर के महापौर पद का कार्यभार प्रसन्नचंद मेहता ने संभाला

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। नगर निगम महापौर चुनाव में भाजपा के प्रसन्नचंद मेहता की जीत के बाद शुक्रवार को उन्होंने महापौर पद का कार्यभार ग्रहण किया। श्राद्ध पक्ष शुरू होने से पहले भाजपा के निर्देशों के बाद मेहता केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राज्य मंत्री के.के. बिश्नोई और शहर जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल, प्रभारी ओंकारसिंह लखावत के साथ नगर निगम कार्यालय पहुंचे। यहां विधिवत रूप से उन्होंने महापौर का पदभार संभाला। पदभार ग्रहण करने के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मेहता का फूलों के गुलदस्ते, मालाओं और साफा पहनाकर स्वागत किया तथा उन्हें शुभकामनाएं दीं। नगर निगम परिसर में कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। जी मीडिया से बातचीत में महापौर प्रसन्नचंद मेहता ने कहा कि जनता ने जिस विश्वास और समर्थन के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब ट्रिपल इंजन की सरकार है और इसका लाभ जोधपुर के विकास को मिलेगा। मेहता ने कहा कि शहर के प्रमुख विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा। नगर निगम क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने और जनता से जुड़े कार्यों को गति देने पर उनका विशेष फोकस रहेगा। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से जोधपुर के विकास को नई दिशा देने का प्रयास किया जाएगा। इसके साथ राज्य मंत्री केके विश्नोई व शहर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल ने कहा कि पत्थर पर भी फूल खिल गया है।
0
0
Report

गयाजी: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने प्रभावती अस्पताल का औचक निरीक्षण किया

Gaya, Bihar:गयाजी पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सोमवार को जिले के एकमात्र महिला प्रभावती अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, इमरजेंसी सेवा और मदर एवं चाइल्ड डिपार्टमेंट की व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा। मंत्री के निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर इलाज और सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को मरीजों की बेहतर देखभाल करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि अस्पताल में कुछ छोटी-छोटी कमियां सामने आई हैं, जिन्हें तत्काल सुधारने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि मदर एवं चाइल्ड डिपार्टमेंट का निरीक्षण किया गया है। इस दौरान पता चला कि कुछ मरीजों को जरूरी दवाओं की आवश्यकता थी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जिन मरीजों को पेन किलर या अन्य जरूरी दवाओं की जरूरत है, उन्हें तुरंत उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। अस्पताल में दवा, जांच और इलाज से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रहनी चाहिए। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने निरीक्षण के दौरान नर्सिंग छात्रावास का भी दौरा किया। यहां उन्होंने छात्राओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। छात्रावास में रहने वाली छात्राओं ने जो समस्याएं बताईं, उन्हें मंत्री ने गंभीरता से सुना। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को जल्द से जल्द समाधान करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने में नर्सिंग कर्मियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। इसलिए उनके प्रशिक्षण और रहने की सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार राज्य के सभी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है। अस्पतालों में मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए समय-समय पर निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि मरीजों की सुविधा और स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। गयाजी जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक शहर में स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत रखना सरकार की प्राथमिकता है.
0
0
Report

नेपाल-भारत गंडक बराज से डिस्चार्ज बढ़ा, जलस्तर बढ़ने की आशंका

Bagaha, Bihar:नेपाल के तराई इलाकों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने एक बार फिर गंडक नदी के जलस्तर को लेकर चिंता बढ़ा दी है । पड़ोसी देश में भारी बारिश को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। अगले 48 घंटों में गंडक नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है । उधर नेपाल स्थित चित्तवन APF के एसपी धन बनिया के नेतृत्व में हाई अलर्ट के मद्देनज़र माइकिंग समेत फल्ड को लेकर कड़ी चौकसी बरती जा रही है क्योंकि नारायणी नदी का जलस्तर 2-3 लाख क्यूसेक के करीब पहुंचने की संभावना जताई गईं है। दरअसल इलाके में हों रही वर्षा के बाद एक बार फ़िर इंडो नेपाल सीमा पर स्थित वाल्मीकिनगर गंडक बराज से फिलहाल करीब 1 लाख 44 हजार क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज हो रहा है। नेपाल के तराई क्षेत्रों में जारी बारिश के बीच नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है।बताया जा रहा है की नारायणी नदी के जलस्तर में संभावित बढ़ोतरी को देखते हुए गंडक बराज से लेकर तटबंधों तक सतत निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। खास तौर पर दियारा के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है । पश्चिम चम्पारण ज़िला प्रशासन ने लोगों से समय रहते सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह दी है,वहीं आपदा प्रबंधन विभाग और जिला प्रशासन की ओर से हालात की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। जबकि नदी के जलस्तर और डिस्चार्ज में होने वाले बदलाव पर प्रशासन की हर पल नजर बनी हुई है। बताये जा रहा है की बगहा 2 सीओ वसीम अकरम दल बल के साथ नदी किनारे बसे निचले हिस्से में लोगों को सतर्क रहने की अपील में जुटे हैं लिहाजा नदी किनारे जाने पर रोक लगीं है औऱ नीजी छोटे डेंगी या छोटे नावों के परिचालन की सख़्त मनाही की गईं है। जबकि जल संसाधन विभाग के अभियंता नदी तट समेत बांधों पर कैंप क़र रहें बाढ़ औऱ कटाव जैसी आपदा की स्थिति से निपटने को तैयार हैं ।
0
0
Report
Advertisement

चंदन रॉय सान्याल और तन्मय रंजन ने दरगाह में जियारत कर दुआ मांगी

Ajmer, Rajasthan:आलमी मशहूर हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैहि की दरगाह में जुमा के दिन बॉलीवुड अभिनेता चंदन रॉय सान्याल और अभिनेता तन्मय रंजन ने जियारत की। दोनों अदाकारों ने दरगाह शरीफ पहुंच कर मखमली चादर और अकीदत के फूल पेश किए । जहां उन्होंने मुल्क में अमन, चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। दरगाह पहुंचने पर दोनों ही अदाकारों का बॉलीवुड दुआगो व दरगाह खादिम सैयद कुतुबुद्दीन सखी ने जियारत कराई और दस्तारबंदी कर तबर्रुक दिया । उन्होंने ख्वाजा साहब की दरगाह की मजहबी और तारीखी रवायत के साथ रस्म रिवाज के बारे में जानकारी भी दी। चंदन रॉय सान्याल हिंदी और बंगाली सिनेमा के साथ-साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अलर्ट रहे हैं। उन्होंने रंग दे बसंती, कमीने, जज़्बा, मंटो और पटना़ शुक्ला समेत कई फिल्मों में अदाकारी के जलवे दिखाए है। इसी तरह उन्होंने वेब सीरीज आश्रम, रे, शहर लखोट और लुटेरे में भी बेहतरीन अदाकारी की है जिसे समाइन ने खूब पसंद किया है। खास कर मूवी कमीने और आश्रम में निभाए गए उनके किरदार को बेहद शोहरत हासिल हुई हैं। वही दूसरी तरफ एक्टर तन्मय रंजन भी फिल्मों और वेब सीरीज में अदाकारी कर चुके हैं। उन्हें फिल्म जय गंगाजल, राग देश और तानाशाह और आश्रम, रक्तांचल और द ग्रेट इंडियन, मर्डर जैसी वेब सीरीज में काम करने के लिए जाना जाता है। जियारत के बाद दोनों अदाकारों ने दरगाह शरीफ का रूहानी तजुर्बा को लेकर खुशी जाहिर की और ख्वाजा गरीब नवाज की बारगाह में मुल्क में अमन और भाईचारे की दुआ की।
0
0
Report

बिहार में बच्चियों के विरुद्ध क्राइम: मीसा भारती ने प्रशासन पर सवाल उठाए

Patna, Bihar:आरजेडी सांसद मीसा भारती ने कहा कि पिछले करीब एक हफ्ते से आए दिन बच्चियों के खिलाफ, महिलाओं के against जिस तरह की घटनाएं घट रही हैं बिहार में, अलग-अलग जिलों में. आप देखिए सबसे पहले शुरुआत होती है जमुई से. जमुई के बाद समस्तीपुर में दो-دو घटनाएं घट जाती हैं. उसके बाद पता चलता है कि बांका में भी इसी तरह का हुआ है, दरभंगा में भी इसी तरह का हुआ है. अभी कोई कह रहा था कि मधेपुरा में भी इसी तरह का कोई घटना हुआ है. और इन सबमें सबसे ज्यादा अगर निर्ममता देखी जाए, तो बाढ़ के बेलछी की घटना है. मात्र उस बच्ची की उम्र 10 से 11 साल रही होगी. उसके साथ रेप करके और हसुआ से उसका गर्दन काट करके फेंक दिया गया. हम लोग जाति-जाति का लूडो, सांप-सीढ़ी वाला खेलने नहीं आए हैं सचिवालय थाना में. आप बताइए कि जनता के चुने हुए जनप्रतिनिधि, सांसद हैं, मेंबर ऑफ पार्लियामेंट हैं, और जब मेरा एफआईआर नहीं लिया जा रहा है यहाँ, तो आप समझिए कि बिहार के गरीबों का, आम लोगों का क्या स्थिति होती होगी थानों में.
0
0
Report

Security tight for Ganpati immersion in Agar Malwa as idols go to pond

Agar, Madhya Pradesh:देशभर में गणपति बप्पा के विसर्जन का दौर जारी है। आगर मालवा में भी गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। आगर मालवा में दो सौ से अधिक पुलिसकर्मियों के साथ SDERF का दल और प्रशिक्षित तैराकों को विसर्जन स्थल पर तैनात किया गया है। छोटी गणेश प्रतिमाओं का नाव के सहारे, जबकि बड़ी प्रतिमाओं का क्रेन की मदद से तालाब में विसर्जन किया जाएगा। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आम लोगों को विसर्जन के लिए तालाब में उतरने की अनुमति नहीं होगी। पुलिस और प्रशासन ने लोगों से निर्धारित स्थान पर ही प्रतिमाओं का विसर्जन करने की अपील की है。
0
0
Report
Advertisement

भूपेश बघेल दिल्ली यात्रा के बाद राहुल गांधी से मुलाकात रणनीति तय होगी

Begun, Rajasthan:रायपुर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली रवाना..राहुल गांधी से मुलाकात को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- कल नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे.. झीरम मामले को लेकर आगे की रणनीति तय की जाएगी.. अब तक झीरम मामले में न्याय नहीं मिल पाया है. इसी विषय पर उनसे चर्चा की जाएगी. बारिश के कारण कई जिलों में जलभराव और बाढ़ के हालात मामले पर पूर्व सीएम बघेल का बयान लगातार हो रही बारिश की वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त है.. कई क्षेत्रों में जलभराव है.. बाढ़ के हालात है.. सरकार की तरफ से कोई व्यवस्था नहीं है.. लव जिहाद और धर्मांतरण से साहू समाज के पीड़ित होने पर कहा- डिप्टी CM अरुण साव भी साहू समाज से आते हैं, उन्हें इस विषय पर संज्ञान लेना चाहिए.. बाइट- भूपेश बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री
0
0
Report

कोटा में अनंत चतुर्दशी: ओम बिरला ने गणेश पूजा के साथ शोभायात्रा शुरू की

Noida, Uttar Pradesh: कोटा में अनंत चतुर्दशी की धूम, ओम बिरला ने की गणेश पूजा​कोटा में अनंत चतुर्दशी का पर्व अनंत उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। अपने संसदीय क्षेत्र के प्रवास पर आए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शोभायात्रा से पूर्व भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, शुभता, सद्भाव और नई ऊर्जा की कामना की। ​बिरला ने सायं 5 बजे कैथूनीपोल स्थित अपने पैतृक आवास से अखाड़ों का स्वागत किया। इस बार कोटा की शोभायात्रा में पहली बार अमृतसर का सिख अखाड़ा शामिल हुआ, जिसका शुभारम्भ खुद ओम बिरला ने किया। सिख कलाकारों ने अपने हैरतअंगेज करतबों और शौर्य प्रदर्शन से श्रद्धालुओं को रोमांचित कर दिया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top