icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284001
Eshan KhanEshan KhanFollow12 Aug 2024, 10:43 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मेला मण्डफिया में जलझूलनी एकादशी पर भव्य शोभायात्रा और कवि सम्मेलन

Begun, Rajasthan:मण्डफिया, चित्तौड़गढ़ - एंकर - प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री सांवलियाजी मण्डफिया में जलझुलनी एकादशी के अवसर पर तीन दिवसीय वार्षिक मेले का भव्य शुभारंभ हुआ। भगवान सांवरिया सेठ के बाल स्वरूप को चांदी के रथ में विराजमान कर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में निकली शोभायात्रा के दौरान पूरा मण्डफिया धाम “जय कन्हैया लाल की” और “जय सांवरिया सेठ की” के जयकारों से गूंज उठा। लेकिन मेले की रात का सबसे बड़ा आकर्षण रहा मेला ग्राउंड के मीरा रंगमंच पर आयोजित अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन। देर रात शुरू हुआ कवि सम्मेलन अलसुबह तक चलता रहा। देशभर से पहुंचे कवियों ने हास्य-व्यंग्य, वीर रस, श्रृंगार और भक्ति रस की रचनाओं से श्रोताओं को बांधे रखा। हास्य प्रस्तुतियों पर दर्शकों के ठहाके गूंजे, तो वीर रस की कविताओं पर तालियों से पूरा परिसर गूंज उठा। देर रात के बावजूद हजारों की संख्या में श्रोता कवि सम्मेलन में डटे रहे। कवियों ने अपनी प्रभावी प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि सुबह तक श्रोता कार्यक्रम का आनंद लेते रहे। मंदिर मंडल की ओर से आयोजित मेले में भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। वहीं चांदी के रथ पर निकली शोभायात्रा रात करीब 8 बजे मंदिर पहुंची, जहां आतिशबाजी के बीच भगवान सांवरिया सेठ की भव्य अगवानी की गई।
0
0
Report
Advertisement

मंदसौर में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी का वीडियो वायरल

Mandsaur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के मंदसौर के पिपलिया मंडी थाना क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी करने का एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया है इस वीडियो में देखा जा सकता है की बाइक सवार तीन लोग सड़क पर रुकते हैं गली में खड़ी बाइक के पास दो युवक जाते हैं एक युवक बाइक पर ही बैठा रहता है युवक सावधानीपूर्वक आसपास देखा है और उसके बाद पलक झपकते ही बाइक का लॉक खोलता है और वापस चला जाता है तीसरा युवक बाइक को लेकर स्टार्ट करके निकल जाता है यह शातिराना प्रोफेशनल चोरी की वारदात मार्च 60 सेकंड में हुई इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो आज सुबह(तड़के) का बताया जा रहा है
0
0
Report

बरगवां पुलिस ने 2 साल से फरार आरोपी रंगदेव सिंह गोंड गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली ब्रेकिंग... सिंगरौली जिले के बरगवां पुलिस ने 2 साल से फरार चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार... चोरी के मामले में फरार चल रहा आरोपी रंगदेव सिंह गोंड गिरफ्तार.. बरगवां थाना क्षेत्र के मझिगवां निवासी 49 वर्षीय आरोपी को पुलिस ने दबोचा.. 2024 में घर में घुसकर चोरी की वारदात के बाद से फरार था आरोपी... चोरी के मामले में पूर्व में दो आरोपी गिरफ्तार होकर जा चुके हैं जेल... पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर फरार आरोपी को गिरफ्तार किया... एसपी षियाज के.एम. और एएसपी सर्वप्रिय सिन्हा के निर्देशन में हुई कार्रवाई.. बरगवां पुलिस की कार्रवाई, फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया... पुलिस प्रेस नोट के मुताबिक, वर्ष 2024 में फरियादी बलराम सिंह बैस के घर में चोरी की वारदात हुई थी। शिकायत के आधार पर बरगवां थाने में अपराध क्रमांक 744/2024 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। प्रकरण में पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुका था, जबकि रंगदेव सिंह गोंड फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार फरार आरोपी की तलाश लगातार की जा रही थी। सिंगरौली पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के निर्देशन तथा एसडीओपी अमित कुमार के मार्गदर्शन में बरगवां थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पटेल ने पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की。 मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रंगदेव सिंह गोंड को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
0
0
Report
Advertisement

पटना के भूमिहीन परिवारों को वासयोग्य भूमि के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

Patna, Bihar:अभियान बसेरा-2 के तहत भूमिहीन परिवारों को वासयोग्य भूमि उपलब्ध कराने के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। पटना जिला प्रशासन ने साफ किया है कि आवेदन देने के लिए लोगों को पटना आने की जरूरत नहीं है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और अतिपिछड़ा वर्ग के पात्र भूमिहीन परिवार अपने आवेदन पंचायत कार्यालय या अंचल कार्यालय में जमा कर सकते हैं। जिले के सभी अंचल और पंचायत कार्यालयों में हेल्प डेस्क बनाए गए हैं, जहां आवेदन लेने के साथ पावती रसीद भी दी जा रही है। वहीं, भ्रामक सूचना और अफवाह फैलाने वालों की पहचान की जा रही है। ऐसे लोगों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

हरदा में पीला मोजेक से सोयाबीन नुकसान, किसान मुआवजे की मांग

Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा। सोयाबीन की फसल में पीला मोजेक बीमारी के चलते हुए नुकसान को लेकर किसानों ने मुआवजा राशि की मांग उठाई है। राष्ट्रीय किसान मोर्चा के नेतृत्व में किसानों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर खराब हुई फसल का सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की। किसानों का कहना है कि सोयाबीन की फसल में पीला मोजेक बीमारी फैलने के बाद फसल बुरी तरह प्रभावित हुई है। कई खेतों में सोयाबीन की फसल पूरी तरह खराब होने की स्थिति में पहुंच गई है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्रों में फसलों का तत्काल सर्वे कराया जाए और नुकसान का आकलन कर किसानों को नियमानुसार मुआवजा राशि दिलाई जाए। किसानों का कहना है कि फसल खराब होने से उनकी मेहनत और लागत दोनों प्रभावित हुई हैं, ऐसे में सरकार से राहत की उम्मीद है। राष्ट्रीय किसान मोर्चा ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर किसानों को राहत दिलाने की मांग की है। बाइट 01 रोहित जाट किसान बाइट 02 राजू जाट,किसान
0
0
Report
Advertisement

लखीन्द्र पासवान बोले: एनडीए सरकार के रहते आरक्षण को छूना मुश्किल

Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां बिहार सरकार के अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण मंत्री लखीन्द्र पासवान ने कहा है कि जब तक भाजपा और नरेंद्र मोदी है। तब तक देश में आरक्षण खत्म करने की बात तो दूर, आरक्षण को कोई छू भी नहीं सकता है। यह संविधान प्रदत्त अधिकार है और इसे खत्म करने की जो बात कह रहे हैं, वह सिर्फ अपनी दुकान चलाना चाहते हैं। मंत्री अपने विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। बाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री लखीन्द्र पासवान ने कहा कि कुछ लोग बेवजह आरक्षण को लेकर बयानबाजी कर रहे हैं और प्रोटेस्ट कर रहे हैं। जबकि अब ऐसा कोई वर्ग नहीं बचा है, जो आरक्षण के दायरे में नहीं है। लेकिन उन्होंने यह स्पष्ट रूप से कहा कि एनडीए की सरकार के रहते कोई आरक्षण को छू भी नहीं सकता है। इसके लिए देश के लोगों को पूरी तरह से आश्वस्त रहना चाहिए।
0
0
Report
Advertisement

मनजीत सिंह बिट्टा रामदेवरा पहुंचे; शांति और सुरक्षा पर जोर

Jaisalmer, Rajasthan:जिला जैसलमेर विधानसभा - पोकरण लोकेशन - रामदेवरा अखिल भारतीय आतंकवादी विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष मनजीत सिंह बिट्टा रामदेवरा पहुंचे। बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन कर देश में खुशहाली की कामना को लेकर पूजा अर्चना की। पड़ोसी देश को संदेश देते हुए कहा कि वह अपनी सीमा में रहे और सुकून से अपनी जिंदगी जिए। रामदेवरा, जैसलमेर अखिल भारतीय आतंकवादी विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत सिंह बिट्टा एक दिवसीय यात्रा पर रामदेवरा पहुंचे। उन्होंने बाबा रामदेव की समाधि पर मखमली चादर, काजू, बादाम, अखरोट, मिश्री, बताशा का प्रसाद चढ़ाया। इस अवसर पर सुरक्षा के लवाजमे में सुरक्षाकर्मी सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे। उन्होंने बाबा रामदेव समाधि समिति द्वारा संचालित भोजशाला में पहुंचकर भोजन प्रसादी ग्रहण की। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भारत शांतिप्रिय देश है। अगर उसे कोई उकसाने की गलती करेगा तो उसे मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। भारत के अन्य पड़ोसी देशों से अच्छे संबंध हैं, लेकिन एक पड़ोसी से आतंकवाद को पालने की फितरत है। भारत की एकता अखंडता को नष्ट करने के लिए शाजिशें कर रहा है। नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारी सीमाएं सुरक्षित हैं; उसकी एक भी नापाक चाल अब सफल नहीं हो सकती। जो कार्य पिछले वर्षों से कर रहे हैं, उसका खामियाजा उसे भुगतना ही पड़ेगा। हम बिना वजह किसी को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते; अगर हमारे आंतरिक मामलों में दखल होगा तो आज का भारत उसे सही तरीके से जवाब देगा। हम चाहते हैं वह शांति से जीएं; किसी भी मामले में हस्तक्षेप नहीं करें। इन दिनों बाबा रामदेव भादवा मेले में कतार में खड़े लोगों से मिलकर उन्होंने मुलाकात की और जानकारी ली। बाबा रामदेव समाधि समिति की बेहतर व्यवस्थाओं के लिए उन्होंने सभी का आभार भी जताया। स्थानीय लोगों के साथ फोटो व सेल्फी भी खिंचवाई。 बाइट: मनजीत सिंह बिट्टा, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा
0
0
Report

ख़ाक़ी किसान आंदोलन का तेज गला: 24 सितम्बर चक्का जाम की घोषणा

Bikaner, Rajasthan:खाजूवाला से खबर सिचाईं पानी को लेकर आंदोलन तेज, सिंचाई पानी की मांग को लेकर किसान आंदोलन ने पकड़ा जोर, खाजूवाला, रावला, घड़साना और अनूपगढ़ की मंडियां आज रहेगी बंद, व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद कर किसानों के आंदोलन को दिया समर्थन, धान मंडी से लेकर बाजारों तक दुकानों पर लटके ताले, सड़कों पर पसरा सन्नाटा, रबी फसल के लिए स्थाई रेगुलेशन की मांग पर अड़े किसान, देर रात तक चीफ इंजीनियर के साथ चली वार्ता, लेकिन नहीं निकला समाधान, वार्ता विफल होने से किसानों में बढ़ा रोष, आंदोलन को और तेज करने की तैयारी, 24 सितंबर को चक्का जाम का ऐलान, आंदोलनकारियों ने की निर्णायक संघर्ष की घोषणा, सिंचाई पानी के मुद्दे पर घड़साना-अनूपगढ़ बना आंदोलन का प्रमुख केन्द्र, किसानों का कहना—स्थाई समाधान के बिना आंदोलन रहेगा जारी, मंडियां बंद होने से व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित, बाजारों में दिखा बंद का असर, अब अगली रणनीति को लेकर किसानों की बैठकें जारी, सिंचाई पानी की मांग पर क्षेत्र में बढ़ने लगा आंदोलन का दबाव。
0
0
Report

निखार सबलोक हत्याकांड: अशोक सिंह राघव के कार्यालय और आवास पर पुलिस ने की छापेमारी

Jamshedpur, Jharkhand:निखार सबलोक हत्याकांड में मुख्य आरोपी अशोक सिंह राघव के कार्यालय और आवास पर छापेमारी की गईं, चार थाना की पुलिस ने सोनारी स्थित निजी न्यूज़ पोर्टल के कार्यालय और आवास को खंगाला, जांच के दौरान मिले अहम साक्ष्य जमशेदपुर शहर के चर्चित निखार सबलोक हत्याकांड की जांच के सिलसिले में पुलिस ने मुख्य अभियুক্ত बताए जा रहे अशोक सिंह राघव के सोनारी स्थित निजी न्यूज़ पोर्टल न्यूज़ 26 के कार्यालय और आवास पर एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान चार थाना क्षेत्रों की पुलिस टीम शामिल रही। जानकारी के अनुसार, चांडिल, चौका, सोनारी और बिष्टुपुर थाना की पुलिस ने समन्वय के साथ यह कार्रवाई की। पुलिस टीम ने कार्यालय और आवास में मौजूद विभिन्न स्थानों की जांच की तथा मामले से जुड़े संभावित दस्तावेजों और अन्य सामग्रियों को खंगाला। पुलिस सूत्रों के अनुसार, छापेमारी के दौरान जांच टीम के हाथ कुछ ऐसे साक्ष्य लगे हैं, जिन्हें निखार हत्याकांड की जांच के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि पुलिस ने बरामदगी या मिले साक्ष्यों से संबंधित विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच अभी जारी है और साक्ष्यों को सार्वजनिक करने से आगे की कार्रवाई प्रभावित हो सकती है। इसी कारण छापेमारी के दौरान मिले साक्ष्यों और जांच के अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पुलिस ने फिलहाल कोई विस्तृत जानकारी देने से परहेज किया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई हत्याकांड की जांच प्रक्रिया का हिस्सा है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को जोड़कर मामले की पड़ताल कर रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की तैयारी में है। छापेमारी के बाद पुलिस टीम अपने साथ जांच से संबंधित आवश्यक सामग्री लेकर वापस लौटी। पुलिस की ओर से आधिकारिक रूप से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि छापेमारी में कौन-कौन से साक्ष्य या सामान बरामद हुए हैं। अधिकारियों के अनुसार, जांच पूरी होने और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद ही इस संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आ सकती है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top