झांसी ललितपुर सांसद ने परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान कि
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी ललितपुर सांसद श्री अनुराग शर्मा ने अपने संसदीय क्षेत्र की ग्राम पंचायत विगारी (तालबेहट) में चेक डैम में डूबने के कारण तीन बच्चों का निधन बहुत ही दुखद है। इस दुःखद घटना पर अनुराग शर्मा ने मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए नगर प्रशासन के साथ पीड़ित परिवारों को 4-4 लाख रुपए मुआवजा राशि प्रदान की और कहा पीड़ितों की सहायता के लिए हमारी सरकार तत्पर है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना करता हूँ।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
