झांसीः कुंज सेवा दल संस्था द्वारा मेडिकल कॉलेज में मरीजों को मुफ्त खाना वितरण
Jhansi, Uttar Pradesh:कुंज सेवा दल संस्था द्वारा पिछले 4 वर्ष से झांसी के मेडिकल कॉलेज के अंदर सुबह 8:00 बजे शाम 5:00 बजे तक सभी मरीजों को खाना वितरण का काम किया जाता है। अभी सर्दी में कंबल वितरण का भी आयोजन रखा गया था। कुंज सेवा दल के संस्थापक राज बिहारी राय ने बताया कि हम लोग सर्दी हो या गर्मी या बरसात सभी मौसमों में खाना समय पर वितरण करते हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मां गंगा के तट पर दीपों से जगमगाया आनंद घाट, श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई देव दीपावली
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। धर्म और आस्था की नगरी शुक्लागंज में बुधवार को देव दीपावली का पर्व श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। मां गंगा के पावन तट स्थित आनंद घाट पर आयोजित कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलन के साथ देव दीपावली उत्सव का शुभारंभ हुआ। उन्नाव की प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी ने मां गंगा के तट पर दीप जलाकर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान गंगा तट पर दीपों की रोशनी और श्रद्धा के वातावरण ने अद्भुत छटा बिखेरी। मां गंगा के प्रति आस्था प्रकट करते हुए उपस्थित लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर सुख-समृद्धि और लोककल्याण की कामना की। पूरा घाट भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया। कार्यक्रम में सदर विधायक पंकज गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, नित्य गंगा सेवा समिति की अध्यक्ष शिल्पी दीक्षित तथा नगर पालिका अध्यक्ष कौमुदी पांडेय सहित तमाम श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने मां गंगा के पावन तट पर दीपदान कर देव दीपावली के धार्मिक उत्सव में सहभागिता की। देव दीपावली के इस आयोजन ने गंगा तट पर सनातन परंपरा, श्रद्धा और भक्ति की अनुपम छटा बिखेर दी। बाइट रजनी तिवारी प्रभारी मंत्री उन्नाव11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइट की चपेट में आये दो मासूम, हालत गंभीर
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई/गीतेश सिंह: 11 हजार की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए दो मासूम बच्चे, हालत गंभीर बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल, Chc शाहाबाद से जिला अस्पताल हरदोई रेफर किए गए दोनों बच्चे हरदोई की शाहाबाद ग्राम पंचायत चंद्रपुर खैरी में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से दो मासूम बच्चे झुलस गए। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में परिजनों द्वारा दोनों बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शाहाबाद पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल हरदोई रेफर कर दिया गया। घायल बच्चों की पहचान दुर्गेश के पुत्र कार्तिक (2 वर्ष) और महिमा (5 वर्ष) के रूप में बताई गई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए हादसे के लिए विभागीय लापरवाही को जिम्मेदार बताया है। उनका कहना है कि बिजली व्यवस्था में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम न होने के कारण मासूमों की जान पर बन आई।
