284003
झाँसी:संभल बवाल के बाद झाँसी पुलिस अलर्ट मोड पर, शहर के सभी थाना क्षेत्रों में सड़कों पर नजर आई
Jhansi, Uttar Pradesh:झाँसी संभल बवाल के बाद झाँसी पुलिस अलर्ट मोड पर शहर के सभी थाना क्षेत्रों में सड़कों पर नजर आई ,पुलिसभारी फोर्स के साथ मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में किया पैदल गश्त, सीओ सिटी के नेतृत्व में निकली पुलिस,अधिकारियों ने धर्म गुरुओं से भी की वार्ता
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मुजफ्फरनगर: नकबजनी की दो वारदातों का खुलासा, 5 शातिर चोर गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवर नकदी बरामद
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नकबजनी की दो बड़ी वारदातों का खुलासा करते हुए पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण, 66 हजार 300 रुपये की नकदी और दो अवैध तमंचे व चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पकड़े गए सभी आरोपी जड़ौदा गांव के रहने वाले हैं। आरोप है कि इन चोरों ने गांव में दो बंद मकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस ने सीसीटीवी और अन्य सुरागों के आधार पर तीन टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। आखिरकार पुलिस ने चेकिंग के दौरान पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर दोनों घटनाओं का खुलासा कर दिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर क्षेत्राधिकारी खतौली रूपाली राय ने दी जानकारी।0
0
Report
करनाल में अवैध हथियार सप्लाय नेटवर्क पर बड़ा एक्शन, तीन गिरफ्तार, पिस्टल-देसी कट्टे बरामद
Karnal, Haryana:करनाल में अवैध हथियारों के सप्लायरों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, तीन आरोपी गिरफ्तार, दो पिस्टल और पांच देसी कट्टे बरामद। 20 आपराधिक मामलों में संलिप्त कैराना का हिस्ट्रीशीटर आरिफ भी पुलिस के हत्थे चढ़ा, मध्य प्रदेश से हथियार लाकर अलग-अलग इलाकों में करते थे सप्लाई, गैंग कनेक्शन की भी जांच में जुटी पुलिस। करनाल: जिले में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क पर करनाल पुलिस की नारकोटिक्स सेल ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल दो पिस्टल, पांच देसी कट्टे और एक मैगजीन बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों में उत्तर प्रदेश के कैराना का हिस्ट्रीशीटर आरिफ भी शामिल है, जिसके खिलाफ हरियाणा सहित अन्य राज्यों में आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास जैसे करीब 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस की प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त और सप्लाई के धंधे में शामिल थे। तीनों आरोपियों का करनाल सरकारी अस्पताल में करवाया गया मेडिकल परीक्षण किया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है। आरिफ उर्फ पिस्टल पर पहले भी मामले दर्ज हैं; दोनों अन्य आरोपी भी इस नेटवर्क से जुड़े थे। पुलिस रिमांड में आरिफ से पांच हथियार बरामद। नारकोटिक्स सेल की कार्रवाई में सबसे अहम गिरफ्तारी आरिफ पुत्र इनाम, निवासी गांव तितरवाड़ा, उत्तर प्रदेश की रही। आरोपी को 7 नवंबर 2026 को मुकदमा नंबर 144/2026 के तहत थाना सेक्टर-32-33 में दर्ज मामले में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो उसकी निशानदेही पर एक पिस्टल मैगजीन सहित और चार देसी कट्टे बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक आरिफ मध्य प्रदेश से अवैध हथियार लाकर अलग-अलग स्थानों पर सप्लाई करता था। उसके खिलाफ करीब 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह थाना कैराना का हिस्ट्रीशीटर भी है। पक्का पुल से नीरज, नूरमहल चौक से अनुराग गिरफ्तार। अवैध हथियारों के खिलाफ दूसरी कार्रवाई में एएसआई नरेंद्र की टीम ने सोनीपत निवासी नीरज पुत्र सुरेंद्र को पक्का पुल से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का एक देसी कट्टा बरामद हुआ। इस संबंध में थाना मधुबन में मामला दर्ज किया गया। वहीं, मुख्य सिपाही राजीव कुमार की टीम ने दिल्ली निवासी अनुराग यादव पुत्र लाल बहादुर को नूरमहल चौक से काबू किया। उसके पास से एक पिस्टल और मैगजीन बरामद हुई। अनुराग के खिलाफ भी हत्या के प्रयास सहित आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। तीनों आरोपी हथियारों की सप्लाई में थे शामिल। नारकोटिक्स सेल प्रभारी राजन के मुताबिक गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी अवैध हथियारों की खरीद और सप्लाई से जुड़े हुए थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन आरोपियों ने किन-किन लोगों को हथियार उपलब्ध करवाए और इनके पीछे इस अवैध कारोबार का नेटवर्क कौन चला रहा था। किसी संगठित गैंग से इनके संबंध होने की भी जांच की जा रही है। आरोपियों की उम्र 22 से 35 वर्ष, आज कोर्ट में पेशी होगी। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरिफ की उम्र करीब 32 वर्ष, नीरज की 35 वर्ष और अनुराग की 22 वर्ष है। तीनों आरोपियों को आज अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और हथियारों की सप्लाई में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
शाहजहांपुर में डकैती की योजना बनाते चार शातिर बदमाश गिरफ्तार, चोरी के जेवरात और तमंचा बरामद
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहाँपुर। रोजा पुलिस को अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने सुतनेरा मोड़ मुकरमपुर के पास से डकैती की योजना बना रहे चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से रोजा और तिलहर थाना क्षेत्रों में हुई चोरियों का माल और अवैध असलहा बरामद हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर रात करीब 12:10 बजे थानाध्यक्ष उमेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर लोधीपुर निवासी चांद मोहम्मद (31), जुनैद (22), उस्मान (34) और फहीम (45) को दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 21 ग्राम सोने के जेवर (पीली धातु), 616 ग्राम चांदी (सफेद धातु), 13,050 रुपये नकद, एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल, एक 315 बोर का तमंचा, तीन जिंदा कारतूस और ताला तोड़ने के औजार (हथौड़ा, पेचकस व कटर) बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी हिस्ट्रीशीटर किस्म के अपराधी हैं। इनके खिलाफ रोजा, तिलहर, कोतवाली और सदर बाजार थानों में चोरी, डकैती, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत दर्जनों गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है, जबकि गिरोह के फरार चल रहे एक अन्य साथी की तलाश जारी है।0
0
Report
Advertisement
अलीगढ़ में संदीप सिंह की शाही सगाई: 100 बीघा पंडाल में भव्य समारोह
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग यूपी के शिक्षा मंत्री संदीप सिंह की 14 नवंबर को होगी शाही सगाई, अलीगढ़ में 100 बीघा में सज रहा भव्य आयोजन! शिक्षा मंत्री संदीप सिंह और उनके छोटे भाई सौरभ सिंह की 14 नवंबर को अलीगढ़ में होगी शाही सगाई, अलीगढ़ के ताला नगरी स्थित कल्याण सिंह रामघाट मार्ग पर 100 बीघा में तैयार किया गया है भव्य पंडाल, शाही सगाई समारोह में मुख्यमंत्री, राज्यपाल समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और राज्यपालों के पहुंचने की संभावना, आयोजन में करीब 1000 वीआईपी मेहमानों सहित एक लाख से अधिक लोगों के शामिल होने का अनुमान, मेहमानों के स्वागत और खातिरदारी के लिए तैयार किया गया 60 प्रकार के खास व्यंजनों का मेन्यू, पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल स्वर्गीय कल्याण सिंह के पसंदीदा आलू और कद्दू की सब्जी भी बनेगी खास आकर्षण, अलीगढ़ में शाही सगाई की तैयारियां पूरी, अब 14 नवंबर को भव्य समारोह पर टिकी निगाहें।0
0
Report
शाहजहांपुर में अधिवक्ता हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर प्रदर्शन
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:लोकेशन शाहजहांपुर शाहजहांपुर। अधिवक्ता के भाई की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज वकीलों का सब्र शुक्रवार को जवाब दे गया। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन और एसपी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए थाना सदर बाजार क्षेत्र स्थित कचहरी रोड पर जाम लगा दिया और सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन कर रहे वकीलों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। वकीलों का आरोप है कि अधिवक्ता के भाई की हत्या हुए ढाई महीने का लंबा समय बीत चुका है, लेकिन पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं और हत्यारे खुलेआम घूम रहे हैं। धरने के दौरान सेंट्रल बार एसोसिएशन के महामंत्री राजेश अवस्थी ने पुलिस प्रशासन को कड़े शब्दों में चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यदि इस हत्याकांड का जल्द खुलासा कर आरोपियों को सलाखों के पीछे नहीं भेजा गया, तो अधिवक्ता समाज उग्र आंदोलन को बाध्य होगा और एसपी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। कचहरी रोड जाम होने से राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच आया और प्रदर्शनकारी वकीलों को समझाने-बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। बाइट- राजेश अवस्थी महामंत्री सेंट्रल बार एसोसिएशन0
0
Report
बागपत में पारिवारिक विवाद के कारण ग्राम प्रधान के भाई की हत्या; आरोप चचेरे पर
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में पारिवारिक विवाद के कारण ग्राम प्रधान के भाई की हत्या; आरोप चचेरे पर. दरअसल, पूरा मामला बागपत के छपरौली थाना क्षेत्र के हलालपुर गांव का है, जहां पारिवारिक विवाद के चलते ग्राम प्रधान के भाई संजीव खोखर पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि चाचो और चचेरे भाइयों ने संजीव खोखर की बेरहमी से पिटाई की, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, हत्या की वारदात को अंजाम देकर फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, BLO पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश
Greater Noida, Uttar Pradesh:आगे आने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों और विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि ‘बुक ए कॉल विद बीएलओ’ के अनुरोधों पर निर्धारित समय में कॉल बैक किया जाए और किसी भी मतदाता को बिना संपर्क किए अनुपलब्ध न दिखाया जाए। फॉर्म-6, 7 और 8 के डिजिटाइजेशन में त्रुटि या लापरवाही बरतने वाले बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को पहली बार मौखिक, दूसरी बार लिखित चेतावनी दी जाएगी और तीसरी बार गलती दोहराने पर सख्त कार्रवाई होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 17 नवंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी, जिसे आयोग की वेबसाइट पर देखा जा सकेगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें। नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 और संशोधन के लिए फॉर्म-8 का उपयोग ऑनलाइन (voters.eci.gov.in व ईसीआईनेट ऐप) या बीएलओ के माध्यम से किया जा सकता है। साथ ही 28 जुलाई के बाद पंजीकृत मतदाताओं को 31 दिसंबर 2026 तक स्पीड पोस्ट से ईपीआईसी कार्ड मिल जाएंगे। शिकायतों के निस्तारण के लिए हेल्पलाइन नंबर 1950 और राष्ट्रीय शिकायत सेवा पोर्टल उपलब्ध है। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी मेधा रूपम ने बताया कि जनपद की अनुमानित जनसंख्या 28.34 लाख के सापेक्ष वर्तमान में कुल 15,27,428 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 8,34,652 पुरुष, 6,92,729 महिला और 47 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। विधानसभावार आंकड़ों के अनुसार दादरी में सर्वाधिक 6,17,352, नोएडा में 5,93,236 और जेवर में 3,16,840 मतदाता हैं। जनपद में कुल 766 मतदान केंद्र और 1,926 मतदेय स्थल बनाए गए हैं, जिनकी निगरानी के लिए 194 सुपरवाइजर तैनात हैं। उन्होंने जानकारी दी कि 16 से 19 नवंबर तक गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में चुनाव अधिकारियों, पुलिस बल, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा आरडब्ल्यूए व एओए पदाधिकारियों के साथ क्रमवार प्रशिक्षण और बैठकें आयोजित की जाएंगी। समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त भानु चंद्र गोस्वामी, अपर पुलिस आयुक्त संकल्प शर्मा व उप जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
विधायक भूषण बाड़ा पर यौन शोषण के गंभीर आरोप, गर्भपात का भी आरोप
Ranchi, Jharkhand:विधायक भूषण बाड़ा पर लगा गंभीर आरोप युवती ने लगाया यौन शोषण का आरोप, मामले में युवती ने गर्भपात का भी लगाया आरोप धुर्वा थाना पहुंची पीड़िता,बयान और लिखित शिकायत के आधार पर होगी मामले में आगे की कार्रवाई हटिया डीएसपी धुर्वा थाना प्रभारी सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद युवती का आरोप कई लड़कियों के साथ विधायक करता है ऐसी हरकत पढ़ाई के नाम पर लाई जाती है लकड़ी और फिर किया जाता है यौन शोषण विधायक दे रहा था जान से मारने की धमकी0
0
Report
झालावाड़ एसीबी ने जीएम मस्तराम को रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा
Noida, Uttar Pradesh:झालावाड़- झालावाड़ से बड़ी खबर, सहकार भवन में एसीबी की बड़ी कार्यवाही, सरकारी उपभोक्ता भंडार के जीएम मस्तराम को एसीबी ने किया ट्रैप, 15 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा, झालावाड़ एसीबी सीआई साजिद खान के नेतृत्व में कार्यवाही जारी।0
0
Report
Advertisement
कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में ट्रॉमा वार्ड के सामने बाथरूम में भ्रूण मिला; जांच जारी
Kota, Rajasthan:Kota Medial college hospital परिसर में भ्रूण मिला, ट्रोमा वार्ड के सामने गली के बाथरूम में भ्रूण मिला, लगभग 2 महिने का बताया जा रहा भ्रूण, भ्रूण बाथरुम में कैसे पहुंचा? क्या कारण रहे? इसका कारण investigation जारी, मोर्चरी पर रखवाया भ्रूण, पुलिस मामले की जांच में जुटी0
0
Report
शाहजहांपुर में फूटा वकीलों का गुस्सा, कचहरी रोड जाम कर एसपी के खिलाफ मोर्चा खोला
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर। अधिवक्ता के भाई की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज वकीलों का सब्र शुक्रवार को जवाब दे गया। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन और एसपी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए थाना सदर बाजार क्षेत्र स्थित कचहरी रोड पर जाम लगा दिया और सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन कर रहे वकीलों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। वकीलों का आरोप है कि अधिवक्ता के भाई की हत्या हुए ढाई महीने का लंबा समय बीत चुका है, लेकिन पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं और हत्यारे खुलेआम घूम रहे हैं। धरने के दौरान सेंट्रल बार एसोसिएशन के महामंत्री राजेश अवस्थी ने पुलिस प्रशासन को कड़े शब्दों में चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यदि इस हत्याकांड का जल्द खुलासा कर आरोपियों को सलाखों के पीछे नहीं भेजा गया, तो अधिवक्ता समाज उग्र आंदोलन को बाध्य होगा और एसपी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। कचहरी रोड जाम होने से राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और प्रदर्शनकारी वकीलों को समझाने-बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए।0
0
Report
वजीराबाद सुरघाट पर छठ पूजा इंतजामों को लेकर सियासत तेज, पूर्वांचल श्रद्धालु प्रभावित
New Delhi, Delhi:दिल्ली में छठ पूजा को लेकर सियासत तेज हो गई है। वजीराबाद के सुरघाट पर श्रद्धालु दिल्ली सरकार के इंतजामों पर सवाल उठा रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने मौके पर पहुंचकर यमुना में गिर रहे नजफगढ़ ड्रेन का निरीक्षण किया और सरकार पर पूर्वांचल के श्रद्धालुओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। दिल्ली के वजीराबाद स्थित सुरघाट पर छठ पूजा की तैयारियों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। एक तरफ दिल्ली सरकार यमुना किनारे छठ पूजा के लिए बेहतर इंतजाम करने के दावे कर रही है, तो दूसरी तरफ सुरघाट पर श्रद्धालु बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान नजर आ रहे हैं। कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव सुरघाट पहुंचे और यमुना में गिर रहे नजफगढ़ ड्रेन का निरीक्षण किया। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार की नाकामी के चलते पूर्वांचल के श्रद्धालुओं को छठ पूजा के लिए साफ और स्वच्छ यमुना का पानी तक नहीं मिल पा रहा है। प्रदूषित पानी के कारण श्रद्धालु यमुना में पूजा करने से वंचित हैं। श्रद्धालुओं की शिकायत है कि महिलाओं के कपड़े बदलने के लिए उचित स्थान और शौचालय तक की व्यवस्था नहीं है। उनका आरोप है कि डीडीए द्वारा करोड़ों रुपये की लागत से तैयार मॉडल वीआईपी घाट पर गरीब और आम श्रद्धालुओं की पहुंच नहीं है। यहां सुविधाओं का लाभ चुनिंदा लोगों को ही मिल रहा है। अब सवाल यह है कि जब दिल्ली सरकार यमुना किनारे छठ पूजा के भव्य इंतजामों का दावा कर रही है, तो वजीराबाद के सुरघाट पर आम श्रद्धालुओं को बुनियादी सुविधाएं क्यों नहीं मिल पा रही हैं? क्या इस बार भी श्रद्धालुओं को गंदे पानी और अव्यवस्थाओं के बीच छठ मनाने को मजबूर होना पड़ेगा?0
0
Report
Advertisement
आधार नंबर दो किशोरों के रिकॉर्ड से हलचल, मंत्री ने एफआईआर का निर्देश दिया
Ambala, Haryana:देश में आधार कार्ड को विशिष्ट पहचान का सबसे बड़ा माध्यम माना जाता है, लेकिन जब इसी व्यवस्था में ऐसी गड़बड़ी सामने आए कि एक ही आधार नंबर पर दो अलग-अलग राज्यों के दो किशोरों के आधार कार्ड जारी हो जाएं, तो सवाल उठना लाजिमी है। अंबाला में ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ही 12 अंकों के आधार नंबर पर हरियाणा और छत्तीसगढ़ के दो किशोरों के आधार कार्ड दर्ज हैं। इस गड़बड़ी का खामियाजा अंबाला के 17 वर्षीय जतिन और उसके परिवार को भुगतना पड़ रहा है। मामला कैबिनेट मंत्री अनिल विज के जनता दरबार में पहुंचा, जहां मंत्री ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं। मामला अंबाला के नगला जाट्टान गांव का है, जहां रहने वाले 17 वर्षीय जतिन के आधार नंबर पर छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में रहने वाले एक अन्य किशोर का आधार कार्ड भी जारी होने का आरोप है। हैरानी की बात यह है कि दोनों किशोरों की जन्मतिथि भी एक ही है। इस गड़बड़ी के चलते अब दोनों किशोरों के आधार कार्ड की बायोमेट्रिक प्रक्रिया आपस में प्रभावित हो रही है। जब अंबाला के जतिन का बायोमेट्रिक अपडेट कराया जाता है, तो छत्तीसगढ़ में रहने वाले दूसरे किशोर का आधार प्रभावित हो जाता है। वहीं, दूसरे किशोर की बायोमेट्रिक अपडेट होने पर जतिन का आधार अपडेट नहीं हो पाता। आधार नंबर की इस कथित गड़बड़ी का असर अब जतिन के दूसरे सरकारी दस्तावेजों पर भी पड़ने लगा है। परिवार पहचान पत्र और राशन कार्ड से भी जतिन का नाम कट चुका है। पिता धर्मवीर पिछले करीब तीन साल से इस समस्या को ठीक करवाने के लिए अंबाला से चंडीगढ़ तक सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया। आखिरकार किशोर जतिन के पिता धर्मवीर अपनी बेटी के साथ कैबिनेट मंत्री अनिल विज के जनता दरबार में पहुंचे और पूरे मामले की शिकायत की। उन्होंने मंत्री को बताया कि उनके बेटे का आधार पहले से बना हुआ था, लेकिन जांच और अपडेट कराने के दौरान पता चला कि उसी 12 अंकों के आधार नंबर पर छत्तीसगढ़ के एक अन्य किशोर का रिकॉर्ड भी दर्ज है। शिकायत सुनने के बाद मंत्री अनिल विज ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज करने और पूरे प्रकरण की जांच करने के निर्देश दिए हैं। अब देखना होगा कि जांच में आधार नंबर के इस दोहरे आवंटन की गड़बड़ी कैसे हुई और तीन साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे परिवार को कब तक राहत मिल पाती है। जतिन की बहन अनिल विज को जानकारी देते हुए।0
0
Report
मामूली विवाद पर पति ने पत्नी की हत्या, आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा
Surajpur, Chhattisgarh:सूरजपुर के चन्द्रा पुलिस चौकी क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है, जहां एक पति ने मामूली विवाद में अपनी ही पत्नी की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी, दरअसल पति-पत्नी दोनों महतारी वंदन योजना का पैसा खाते में आया है या नहीं, यह पता करने के लिए टोमो गांव के च्वाइस सेंटर गए थे और वहां से वापस लौट रहे थे, लौटते समय पगडंडी पर चलने के दौरान पत्नी लक्ष्मति का पैर फिसल गया और वह गिर पड़ी, जिस पर पति लालू पंडों ने समय बीतने की बात कहते हुए उसे जल्दी चलने को कहा और इसी मामूली सी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया, देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने अपना आपा खो दिया और लात-घूंसों से अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी, पत्नी की हालत बिगड़ने पर आरोपी पति किसी तरह उसे घर ले गया और अपने गुनाह को छिपाकर पूरी घटना को एक हादसा दिखाने की कोशिश करने लगा, घर पहुंचने के बाद वह लगातार पत्नी की सेवा करने का दिखावा करता रहा और आस-पड़ोस के लोगों को यही कहानी बताई कि रास्ते में आते समय गिरने की वजह से उसे चोट लगी है, जिससे सभी को यही लगा कि यह एक सामान्य हादसा है, घटना के करीब 24 घंटे बाद महिला की मौत हो गई और शातिर पति ने खुद को बचाने की पूर्व नियोजित साजिश के तहत खुद ही चेन्द्रा पुलिस चौकी जाकर पत्नी की मौत की सूचना भी दे दी, सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही पूरे मामले का खुलासा हो गया क्योंकि रिपोर्ट में मृतका के शरीर पर कई जगह चोट के निशान और मारपीट की वजह से हुई इंटरनल ब्लीडिंग को मौत का कारण बताया गया, इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की, जिसमें शुरुआत में तो वह घटना से इनकार कर टालमटोल करता रहा, लेकिन पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ किए जाने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी लालू पंडों के खिलाफ हत्या सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है,,0
0
Report
संभल । साध्वी प्राची का बड़ा बयान , सपा सरकार में हिन्दू डर से परिक्रमा के लिए नहीं निकलते थे .
Chandausi, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग संभल । संभल के 68 तीर्थ ,19 कूप की चौबीस कोसीय परिक्रमा में शामिल होने पहुंची साध्वी प्राची का बड़ा बयान । सपा सरकार में संभल का हिंदू डरा रहता था .. मुस्लिमों इलाकों के बीच से परिक्रमा लगाने से हिंदू श्रद्धालु डरते थे । योगी सरकार में चौबीस कोसीय परिक्रमा में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है .. हिंदू निर्भय होकर मुस्लिम इलाकों के बीच से परिक्रमा कर रहे है । साध्वी प्राची ने प्रताप गढ़ के सपा सांसद एसपी पटेल के विवादित बयान पर भी पलटवार किया .. सपा सांसद एस पी पटेल को मंदिर नहीं जाना चाहिए ..उन्हें मस्जिद में जाकर नमाज पढ़नी चाहिए । सपा नेताओं के पास कोई मुद्दा नहीं है ..यह भटके लोग है । 27 के चुनाव में संत साध्वियों की भूमिका के सवाल पर कहा.. राजनीति में सन्तो को भी सम्मान मिलना चाहिए ..संगठन विचार करे ।0
0
Report
Advertisement
