icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284419
Praveen BhargavPraveen BhargavFollow15 Apr 2025, 01:06 pm

Jhansi - अग्निशमन सप्ताह के अंतर्गत बच्चों को दी गई आग से बचाव की जानकारी

Raksa, Pali Pahari, Uttar Pradesh:14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह पर एस एस फोर्ट स्टिकिंन नामक जहाज में एक भयानक विस्फोट हुआ था जिसमें लोगों की जान बचाते हुए 66 अग्निशमन कर्मी शहीद हो गए थे उन्ही अग्निशमन कर्मियों की स्मृति में 14अप्रैल अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया जाता ग्राम डेली में स्थित सेंट स्टीफन'एस ग्लोबल विद्यालय में अग्निशमन जागरूकता कार्यक्रम प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रामकेश शुक्ला के मुख्य आतिथ्य व कॉलेज प्रबंधक सैमसन जैकब की अध्यक्षता तथा वरिष्ठ अग्नि सचेतक सुश्री प्रगति शर्मा के संयोजन में किया गया जिसमें विद्यालय के छात्र -छात्राओं को आग के प्रकार ,आग से बचाव के उपाय, सिलेंडर में लगी आग को बुझाने के विभिन्न उपाय बताते हुए बच्चों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर भी दिए गए। अग्नि सचेतक दीपशिखा शर्मा,फायरमैन जितेंद्र नायक मौजूद रहे।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

विश्वेंद्र सिंह कांग्रेस में ही रहने वाले, संजना जाटव ने अफवाह को महज़ बहस बताया

Alwar, Rajasthan:विश्वेंद्र सिंह कांग्रेस में हैं और कांग्रेस में ही रहेंगे: सांसद संजना जाटव ने पार्टी छोड़ने की चर्चाओं को बताया अफवाह अलवर। पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह के बयानों और कांग्रेस छोड़ने की अटकलों के बीच भरतपुर सांसद संजना जाटव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने विश्वेंद्र सिंह को अपने लिए बेहद आदरणीय बताते हुए उनके कांग्रेस छोड़ने की चर्चाओं को महज अफवाह करार दिया। संजना जाटव ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान विश्वेंद्र सिंह ने उनके लिए काफी मेहनत की और संघर्ष किया था। उनके इस योगदान को वह हमेशा याद रखेंगी। सांसद ने कहा कि विश्वेंद्र सिंह ने अपना पूरा जीवन कांग्रेस पार्टी और उसके कार्यकर्ताओं को समर्पित किया है। वे हमेशा कार्यकर्ताओं के बीच रहे हैं और उनका सम्मान करते आए हैं। संजना जाटव ने स्पष्ट कहा कि विश्वेंद्र सिंह कांग्रेस में हैं और कांग्रेस में ही रहेंगे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजन से अपील की कि वे उनके पार्टी छोड़ने को लेकर चल रही चर्चाओं पर ध्यान न दें। विश्वेंद्र सिंह को लेकर जारी राजनीतिक अटकलों के बीच संजना जाटव के इस बयान को कांग्रेस की ओर से स्थिति स्पष्ट करने और कार्यकर्ताओं के बीच भ्रम दूर करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।
0
0
Report

लखनऊ ठाकुरगंज: घैला पुल से गोमती नदी में युवक-युवती ने लगाई छलांग, तलाश जारी

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ थाना ठाकुरगंज क्षेत्र में घैला पुल से गोमती नदी में युवक-युवती के कूदने से हड़कंप सूचना पर पहुंची थाना ठाकुरगंज पुलिस, मौके पर जमा स्थानीय लोगों की भारी भीड़, प्रत्यक्षदर्शियों ने दी घटना की सूचना प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पहले युवक और उसके बाद युवती ने पुल से नदी में लगाई छलांग, दोनों के नाम-पता और हुलिए के बारे में नहीं मिल सकी स्पष्ट जानकारी. पुलिस ने स्थानीय नाविकों की मदद से संभावित स्थानों पर चलाया तलाशी अभियान, फिलहाल दोनों का नहीं चल सका कोई पता मौके पर एसडीआरएफ, स्थानीय नाविकों और गोताखोरों की टीम के साथ सर्च ऑपरेशन जारी, गोमती नदी में तलाश में जुटी टीमें पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही, युवक-युवती के कूदने के कारणों का नहीं चल सका पता, जांच में जुटी ठाकुरगंज पुलिस
0
0
Report
Advertisement

माखननगर में अवैध जुए के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई; जुआरी नाव से नदी पार भागे

Narmadapuram, Madhya Pradesh:जिले के माखननगर में अवैध जुए के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस की दबिश पड़ते ही जुआरी नाव के जरिए नदी के रास्ते फरार हो गए। मौके पर मिले टेंट और दरी को पुलिस ने आग लगाकर नष्ट कर दिया। कार्रवाई में एक नाव जब्त की गई, जबकि चार लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई और 12 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। सीहोर जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र की सीमावर्ती नदी के आसपास अवैध जुआ गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी। पुलिस को देखते ही मौके पर मौजूद लोग नाव से नदी के रास्ते भाग निकले। पुलिस ने जुए के लिए लगाए गए टेंट और दरी को नष्ट कर दिया, ताकि वहां दोबारा ऐसी गतिविधियां संचालित न हो सकें। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। वहीं, जुआरियों को नाव और ट्रैक्टर से आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने वाले 12 लोगों को नोटिस जारी कर ऐसी गतिविधियों में सहयोग नहीं करने की हिदायत दी गई है。
0
0
Report

जमुई में सड़क हादसे में युवक गुड्डू दास की मौत, परिवार में पसरा मातम

Jamui, Bihar:जमुई जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 23 वर्षीय युवक की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहनपुर थाना क्षेत्र के मगही गांव निवासी संजय दास के पुत्र गुड्डू कुमार दास के रूप में हुई है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार, गुड्डू कुमार दास बेंगलुरु में एक निजी कंपनी में काम करता था। वह दो दिन पहले ही अपने घर आया था। बताया जाता है कि गुरुवार की शाम करीब छह बजे वह बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान मोहनपुर थाना के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मोहनपुर थाना की पुलिस ने घायल युवक को उठाकर इलाज के लिए लक्ष्मीपुर अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल से भी बेहतर इलाज के लिए उसे पटना रेफर किया गया था। जहां शनिवार दोपहर करीब 12 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गुड्डू की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिस बेटे के घर लौटने से परिवार में खुशियां थीं, उसकी असमय मौत से पूरा परिवार सदमे में है। गांव में भी शोक का माहौल है।
0
0
Report
Advertisement

लखनऊ तालकटोरा थाना क्षेत्र में स्ट्रीट डॉग की गोली मारकर हत्या: संदीप कुमार तिवारी गिरफ्तार, लाइसेंसी डीबीबीएल गन और कारतूस बरामद

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ के तालकटोरा थाना छेत्र मे स्ट्रीट डॉग की गोली मारकर हत्या करने के मामले मे वांछित आरोपी संदीप कुमार तिवारी गिरफ्तार, पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी डीबीबीएल गन और कारतूस बरामद किया सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर हुई गिरफ्तारी।पुलिस कों आरोपी मे पूछताछ के फ़ौरान बताया की वो निजी कम्पनी मे सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। बीती 6 अक्टूबर को नाइट ड्यूटी करके वापस आते समय कुत्तों के उसका पीछा किए जाने पर उसने आवेश में आकर अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी थी, जिससे कुत्ते की मृत्यु हो गई थी
0
0
Report

मंडला में श्रद्धालुओं से भरा ऑटो खाई में गिरा, एक दर्जन घायल

Mandla, Madhya Pradesh:मंडला में बड़ा हादसा । नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरा ऑटो 25 फीट गहरी खाई में गिरा, एक दर्जन घायल । नवरात्रि के पावन अवसर पर नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं के साथ बड़ा हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरा एक ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर करीब 25 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में बच्चों सहित लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए, जबकि तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया , जहाँ से गंभीर घायलों को जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। तस्वीरें मंडला जिले के निवास थाना क्षेत्र स्थित बसगढ़ी घाट की हैं, जहां नवरात्रि के मौके पर ग्राम डुंगरिया से नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरा ऑटो हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि ऑटो के ब्रेक फेल होने से चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ऑटो सीधे करीब 25 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए 108 एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे मददगारों की सहायता से सभी घायलों को निवास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। ऑटो में बच्चों सहित करीब एक दर्जन श्रद्धालु सवार थे। इनमें से तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। नवरात्रि के पावन पर्व पर नर्मदा स्नान के लिए निकले श्रद्धालुओं की यात्रा अचानक हादसे में बदल गई। फिलहाल निवास पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हादसे की वास्तविक परिस्थितियों और ब्रेक फेल होने के कारणों की जांच की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

कान्हा वन्यजीव में सौ साल बाद जंगली भैंसों की वापसी: मुख्यमंत्री ने रिहा किया

Mandla, Madhya Pradesh:100 साल बाद कान्हा के जंगलों में फिर गूंजेगी जंगली भैंसों की धमक! वाइल्ड बफेलो आसाम से लाए गए 8 जंगली भैंसों को मिला प्राकृतिक आवास, अब वंशवृद्धि की उम्मीद वीओ-1: तस्वीरें देखिए... ये सिर्फ जंगली भैंसों की रिहाई नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश के जंगलों में करीब सौ साल पुरानी वन्यजीव विरासत को फिर से जीवित करने की ऐतिहासिक पहल है। कान्हा टाइगर रिजर्व के सूपखार रेंज में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आसाम से लाए गए जंगली भैंसों को बड़े बाड़े में छोड़ा। अब ये विशालकाय वन्यजीव अपने अनुकूल वातावरण में स्वच्छंद विचरण कर सकेंगे। वीओ-2: दरअसल, कभी मध्यप्रदेश की धरती पर भी जंगली भैंसों की मौजूदगी हुआ करती थी, लेकिन समय के साथ ये यहां से विलुप्त हो गए। कान्हा की जैव विविधता और अनुकूल प्राकृतिक परिस्थितियों को देखते हुए इन्हें फिर से यहां बसाने की योजना बनाई गई। इसी अभियान के तहत 28 अप्रैल को आसाम से आठ जंगली भैंसों को कान्हा लाया गया था। कई महीनों तक अनुकूल वातावरण में रखने के बाद अब इन्हें बड़े बाड़े में छोड़ा गया है। उम्मीद है कि आने वाले समय में कान्हा के जंगलों में इनकी आबादी बढ़ेगी और इनका कुनबा फिर आबाद होगा। बाइट – डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश वीओ-3: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस उपलब्धि पर आसाम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जंगली भैंसों को कान्हा में फिर से स्थापित करने का यह अभियान का दूसरा चरण है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, प्रदेश में वन्यजीवों को उनके अनुकूल इकोसिस्टम उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। बीते दिनों नौरादेही में चीतों को छोड़ने के बाद अब कान्हा में जंगली भैंसों को खुले वातावरण में विचरण का अवसर देना इसी प्रयास की अगली कड़ी है। वीओ-4: मुख्यमंत्री ने कहा कि कान्हा टाइगर रिजर्व की पहचान पूरी दुनिया में है। यहां वन्यजीवों की कई अद्भुत प्रजातियां मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वन्यजीवों के संरक्षण और उनके अनुकूल आवास विकसित करने के साथ ही मानव और वन्यजीवों के बीच बेहतर संतुलन स्थापित करने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं। आउट्रो: कुल मिलाकर, कान्हा में जंगली भैंसों की वापसी मध्यप्रदेश के वन्यजीव संरक्षण अभियान की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। अब निगाहें इस बात पर रहेंगी कि अनुकूल वातावरण में ये जंगली भैंसे किस तरह यहां अपनी स्थायी बसाहट बनाते हैं और आने वाले समय में इनका कुनबा कितना बढ़ता है।
0
0
Report

कानपुर में बेकाबू लोडर ने स्कूटी सवार को घसीटा, भीषण हादसा – वीडियो के साथ

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर बेकाबु लोडर का कहर, स्कूटी को कई मीटर तक घसीटा, युवक बाल-बाल बचा एंकर-कानपुर के मुसानगर रोड स्थित नई नगर पालिका मार्केट के सामने शनिवार रात तेज रफ्तार लोडर ने पुरानी एलआईसी बिल्डिंग के पास बेकाबू हो कर कई ठेले व राहगीरों को टक्कर मारते हुए स्कूटी सवार को चपेट में ले लिया और कई मीटर तक घसीटता ले गया। पीड़ित शुभम पुत्र राजेन्द्र कुमार निवासी जवाहर नगर पश्चिमी ने बताया कि वह हमीरपुर से लौटकर बाजार में सामान खरीदकर घर जा रहे थे। मौके पर मौजूद दुकानदारों व राहगीरों ने किसी तरह बचाया, जिससे जान बच सकी, लेकिन स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित ने थाना में तहरीर देकर चालक व लोडर को पकड़ने और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

गोंडा कोर्ट परिसर में बुलडोजर: अधिवक्ताओं के चैंबर तोड़े, आक्रोश

Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- जहां एक तरफ लखनऊ में अधिवक्ताओं के चेंबर पर बुलडोजर चला करके उनके चैंबर को तोड़कर सरकारी जमीन खाली कराई गई थी। तो वहीं दूसरी तरफ गोंडा कचहरी के अंदर भी आज रविवार देर शाम 2 घंटे जिला प्रशासन का बुलडोजर चला है। गोंडा सदर रजिस्ट्री कार्यालय के सामने बुलडोजर के माध्यम से सिटी मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा की मौजूदगी में लगभग 10 अधिवक्ताओं के चेंबर को बुलडोजर के माध्यम से तोड़कर के हटाया गया है। इसके साथ ही साथ तीन से चार अधिवक्ताओं ने खुद तीन दिन पहले में नोटिस के बाद आज अपने अधीवादी चैंबर को हटा लिया है ताकि उनके अधिवक्ता चेंबर पर बुलडोजर ना चले। तीन दिन पहले इन अधिवक्ताओं को नोटिस दी गई थी कि अपने-अपने चेंबर गोंडा रजिस्ट्री कार्यालय के सामने से हटा ले। क्योंकि वाहनों के पार्किंग की जगह नहीं है और आए दिन कचहरी में जाम की स्थिति रहती है। इनमें से लगभग 10 अधिवक्ताओं द्वारा अपना चैंबर नहीं हटाया गया था कुछ अधिवक्ताओं अपने चैंबर को बना करके चले गए थे जो लंबे समय से आ भी नहीं रहे थे। इस पूरी बुलडोजर कार्रवाई के बाद अब गोंडा की अधिवक्ताओं में आक्रोश भी देखने को मिल रहा है। अधिवक्ताओं की मांग गई कि उनके बैठने के लिए एक बढ़िया चेंबर बनवाया जाए ताकि सभी अधिवक्ता वहां पर बैठ सके जिन अधिवक्ताओं के चेंबर पर बुलडोजर चला है उन्हें कहीं ना कहीं जल्द से जल्द सरकार को स्थापित करना चाहिए。
0
0
Report

गाजीपुर: विभा पाल का सपा से इस्तीफा, बीजेपी में वापसी की चर्चा तेज

Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर सपा को बड़ा झटका! महिला सभा की जिलाध्यक्ष विभा पाल ने छोड़ी पार्टी, राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत से मुलाक़ात के बाद BJP में घर वापसी की चर्चा तेज!  सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष विभा पाल ने पद और पार्टी से दिया इस्तीफा विभा पाल ने खुद इस्तीफे की पुष्टि की, समय नहीं मिल पाने को बताया वजह 11 अक्टूबर को जिलाध्यक्ष पद से सौंपा था त्यागपत्र इस्तीफे के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं तेज, बीजेपी में घर वापसी की अटकलें गाजीपुर में समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है! सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष विभा पाल ने अपने पद के साथ पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के बाद जिले के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। चर्चा है कि विभा पाल बीजेपी राज्यसभा सांसद डॉ संगीता बलवंत से मुलाकात की है और जल्द ही बीजेपी में शामिल हो सकती हैं। दरअसल गाजीपुर समाजवादी पार्टी की महिला सभा की जिलाध्यक्ष रहीं विभा पाल ने पार्टी से नाता तोड़ लिया है। खुद विभा पाल ने इस्तीफे की पुष्टि करते हुए बताया कि समय नहीं मिल पाने के कारण उन्होंने पद और पार्टी छोड़ने का फैसला लिया है। विभा पाल ने 11 अक्टूबर 2026 को जिलाध्यक्ष पद से अपना त्यागपत्र सौंपा। त्यागपत्र में उन्होंने व्यक्तिगत कारणों और अपरिहार्य परिस्थितियों का हवाला देते हुए संगठन की जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में असमर्थता जताई है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व से त्यागपत्र स्वीकार कर उन्हें पद के दायित्वों से मुक्त करने का अनुरोध किया है। लेकिन इस इस्तीफे के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या विभा पाल एक बार फिर अपने पुराने राजनीतिक घर बीजेपी में वापसी करने जा रही हैं? राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि विभा पाल जल्द ही बीजेपी का दामन थाम सकती हैं। हालांकि, बीजेपी में उनकी वापसी को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। ऐसे में विभा पाल का समाजवादी पार्टी छोड़ना गाजीपुर की राजनीति में कितना असर डालेगा और क्या उनकी बीजेपी में वापसी होगी, इस पर सबकी निगाहें टिकी हैं। फिलहाल, इस्तीफे ने सियासी चर्चाओं को हवा दे दी है। अब देखना होगा कि विभा पाल की अगली राजनीतिक चाल क्या होती है और समाजवादी पार्टी उनके इस्तीफे के बाद संगठन में क्या बदलाव करती है। बाइट- विभा पाल- सपा महिलासभा जिलाध्यक्ष, गाजीपुर
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top