icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284003
ASAbdul SattarFollow1 Feb 2025, 04:44 am

Jhansi: भारत का पहला वर्टिकल रेलवे ब्रिज बनकर रामनाथपुरम में तैयार हुआ

Jhansi, Uttar Pradesh:

झांसी रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज सिंह ने जानकारी दी कि रामनाथपुरम का पम्बन रेलवे ब्रिज एक अनूठी तकनीक से तैयार किया गया है, जो रेलवे के विकास की नई तस्वीर प्रस्तुत करता है। यह ब्रिज भारतीय रेल तकनीक का एक अद्वितीय उदाहरण है और अपनी तरह का अकेला है। इसकी लंबाई 2.1 किमी है और यह इलेक्ट्रो-मैकेनिकल लिफ्टिंग तकनीक का उपयोग करता है। पुराना ब्रिज एक साइड से निकलता था, जबकि नया ब्रिज समुद्र को जमीन से जोड़ता है और लिफ्टिंग की सुविधा प्रदान करता है। इसमें ट्रेनें चलती हैं और छोटे पानी के जहाज भी इसके बीच से गुजर सकते हैं। तैयार हुआ ब्रिज सीधे ऊपर उठेगा जिससे यातायात को और सुगम बनाया जा सकेगा।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

श्रीगंगानगर में बादलों की आवाजाही, बूंदाबांदी से तापमान गिरा

Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर के श्रीविजयनगर क्षेत्र में सुबह से आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रही। दोपहर बाद गहरे काले बादल छा गए और दिनभर सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए। दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिली, जिससे दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आज और कल प्रदेश के 16 से अधिक शहरों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। 16 नवंबर से मौसम शুষ्क होगा और तापमान में गिरावट के साथ सर्दी का असर हावी होगा। नवंबर के दो हफ्ते बीतने के बाद भी इस बार सर्दी सामान्य से कम है, लेकिन अब ठंड बढ़ने के आसार हैं।
0
0
Report

महाराजपुर पुलिस ने जुआ फड़ों पर शिकंजा, 11 गिरफ्तार, 4.62 लाख मशरूका बरामद

Mandla, Madhya Pradesh:महाराजपुर पुलिस का जुआ फडों पर शिकंजा दो अलग-अलग जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश 11 जुआरी गिरफ्तार साढ़े चार लाख से अधिक का मशरूका जब्त। महाराजपुर जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। महाराजपुर पुलिस ने जुए के दो अलग-अलग फड़ों पर दबिश देकर 11 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नकदी, ताश के पत्ते और तीन मोटरसाइकिल सहित कुल 4 लाख 62 हजार 300 रुपये का मशरूका जब्त किया है। इस कार्रवाई से जुआरियों में हड़कंप मच गया है। दरअसल, महाराजपुर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम रामबाग के खेत में कुछ लोग ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक डॉ. जयसिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस की इस कार्रवाई में एक नहीं, बल्कि दो अलग-अलग जुआ फड़ संचालित होते मिले। मौके से पुलिस ने कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 32 हजार 300 रुपये नकद, 52 ताश के पत्ते और करीब 4 लाख 30 हजार रुपये कीमत की तीन मोटरसाइकिकल जब्त की गईं। इस तरह महाराजपुर पुलिस ने कुल 4 लाख 62 हजार 300 रुपये का मशरूका जब्त करते हुए आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। बहरहाल, रामबाग में जुए के दो फड़ों पर एक साथ हुई इस कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस अब सख्त रुख अपनाए हुए है।
0
0
Report

बिरसा मुंडा जयंती पर आदिवासी विकास लिए 80 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं का रोडमैप

Darogapara, Chhattisgarh:रेयगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के आदिम जाति कल्याण मंत्री एवं रायगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने जनजातीय समाज के विकास और सरकार की योजनाओं को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय समाज के नायक हैं और उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि केंद्र सरकार ने जनजातीय समाज को आगे लाने के लिए पीएम जनमन जैसी योजनाएं शुरू की हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार जनजातीय विकास के लिए रोडमैप तैयार कर काम कर रही है। सरकार ने गांव-गांव में रहने वाले आदिवासी समाज के उत्थान के लिए 80 हजार करोड़ रुपये की योजनाएं बनाई हैं। उन्होंने बताया कि 32 हजार आवासों की स्वीकृति दी गई है और साथ ही मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का काम भी किया जा रहा है।वहीं वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि आदिवासी समाज ने हमेशा देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस ने आदिवासी समाज के आवास छीने, जबकि भाजपा सरकार ने उन्हें आवास देने का काम किया है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के नेता नक्सलियों को रोल मॉडल मानते हैं।मंत्री ने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा जयंती के उपलक्ष्य में 18 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान राष्ट्रीय नेतृत्व का मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा।
0
0
Report
Advertisement

चोपन छठ घाट पर खरना के साथ श्रद्धालुओं की भारी भीड़

Obra, Uttar Pradesh:Anchor: सोनभद्र के चोपन में लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा पूरे भव्यता और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। छठ महापर्व के दूसरे दिन खरना से ही चोपन स्थित छठ घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी है। दूधिया रोशनी से जगमगाता घाट आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। सोनभद्र ही नहीं, बल्कि आसपास के राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। यही वजह है कि चोपन का छठ घाट पूरे जनपद में अपनी अलग पहचान और विशेष प्रसिद्धि रखता है। दरअसल, सोनभद्र देश का ऐसा जनपद है जिसकी सीमाएं चार राज्यों बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश से मिलती हैं। इन राज्यों के बड़ी संख्या में लोग सोनभद्र में व्यापार, नौकरी और रोजगार के सिलसिले में रहते हैं। ऐसे में छठ महापर्व पर इन राज्यों से जुड़े श्रद्धालुओं की भागीदारी भी चोपन घाट की रौनק और भीड़ को खास बना देती है। अनुमान है कि इस बार करीब 25 हजार श्रद्धालु यहां पहुंच सकते हैं। चोपन का छठ घाट धार्मिक और प्राकृतिक दृष्टि से भी बेहद खास माना जाता है। यहां सोन नदी, रेणुका नदी और बिजुल नदी का संगम होने के कारण इसे त्रिवेणी संगम के रूप में भी जाना जाता है। वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग से सटे इस घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पूरे घाट को दूधिया रोशनी से सजाया गया है, वहीं व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त संख्या में चेंजिंग रूम बनाए गए हैं। पेयजल, स्वच्छता और अन्य बुनियादी सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद की गई है। घाट और आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी रखी जाएगी। इसके साथ ही कैमरों से भी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रहेगी और सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी, ताकि भीड़ के बीच किसी भी तरह की अव्यवस्था और अराजकता को रोका जा सके। खरना के दिन से ही उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। कुल मिलाकर, चोपन का छठ घाट इन दिनों आस्था, भक्ति और भव्यता का अद्भुत संगम बना हुआ है। चार राज्यों की सीमाओं से जुड़े सोनभद्र में छठ महापर्व की यह रौनक अपने आप में खास है। अब श्रद्धालुओं को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने और फिर उदीयमान सूर्य की उपासना के पावन क्षणों का इंतजार है。
0
0
Report
Advertisement

जयवीर सिंह ने राहुल गांधी के फोन टैपिंग आरोपों पर तीखा हमला

Mainpuri, Uttar Pradesh:स्लग – फोन टैपिंग के आरोपों पर जयवीर सिंह का राहुल गांधी पर पलटवार, SIR को लेकर विपक्ष को दी नसीहत उत्तर प्रदेश के मैनपुरी पहुंचे पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने राहुल गांधी के फोन टैपिंग के आरोपों पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के पास यदि फोन टैपिंग से जुड़े कोई ठोस और प्रमाणिक तथ्य हैं तो उन्हें सार्वजनिक करें, सरकार मामले की जांच कराएगी। वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने 2012 से 2017 के सपा शासनकाल को जंगलराज बताया। SIR को लेकर भी जयवीर सिंह ने विपक्ष को नसीहत देते हुए कहा कि आरोप-प्रत्यारोप के बजाय राजनीतिक दलों को निर्वाचन आयोग का सहयोग करना चाहिए। वीओ-1 – शनिवार को मैनपुरी में मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री जयवीर सिंह ने राहुल गांधी के फोन टैपिंग के आरोपों को राजनीतिक स्टंटबाजी करार दिया। उन्होंने कहा कि बिना किसी प्रमाण के आरोप लगाना राहुल गांधी की आदत बन गई है। यदि उनके पास कोई ठोस सबूत है तो उसे सामने लाएं, सरकार निश्चित रूप से जांच कराकर कार्रवाई करेगी। वीओ-2 – प्रदेश में नए राजनीतिक मोर्चों और 60-40 के चुनावी फॉर्मूले पर उन्होंने कहा कि विपक्ष कितने भी मोर्चे बना ले, भाजपा को इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। भाजपा 50 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल कर तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने कानून व्यवस्था, विकास और बेहतर कनेक्टिविटी को भाजपा की उपलब्धियां बताया। वीओ-3 – सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए जयवीर सिंह ने 2012 से 2017 के सपा शासनकाल को जंगलराज बताया। उन्होंने कहा कि उस दौर में गुंडई, अराजकता और महिलाओं पर अत्याचार का माहौल था। 'वन डिस्ट्रिक्ट-वन माफिया' की स्थिति थी। जनता उस शासनकाल को आज भी नहीं भूली है और दोबारा ऐसा शासन नहीं चाहती। वीओ-4 – मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान SIR को लेकर मंत्री ने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं, शादी के बाद दूसरे स्थान पर आई महिलाओं और छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कराए जाएंगे। भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सक्रिय होकर पात्र लोगों के वोट बनवाने में सहयोग करेंगे। उन्होंने विपक्षी दलों से भी अपील की कि आरोप लगाने के बजाय अपने बूथ लेवल एजेंट यानी BLA के जरिए निर्वाचन आयोग का सहयोग करें। वीओ-5 – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हिंदुओं की कम भागीदारी वाले बयान का समर्थन करते हुए जयवीर सिंह ने कहा कि अब लोग मतदाता सूची को लेकर जागरूक हो रहे हैं। वहीं अखिलेश यादव को आधुनिक युग का जिन्ना बताए जाने संबंधी भाजपा प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह के बयान पर उन्होंने टिप्पणी करने से दूरी बना ली। फिलहाल फोन टैपिंग से लेकर मतदाता सूची के पुनरी caafima
0
0
Report

मवाना के साड़ी शोरूम के बाहर दुपट्टों में आग, CCTV फुटेज से आरोपी पकड़

लाइटर से साड़ी शोरूम के बाहर टंगे दुपट्टों में लगाई आग, CCTV से पकड़ा गया आरोपी आग लगाने के दौरान युवक का हाथ भी झुलसा, स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा-दुकानदार ने थाने में दी तहरीर मेरठ के मवाना कस्बे के मोहल्ला मुन्नालाल में स्थित साड़ी शोरूम के बाहर टंगे दुपट्टों में आग लगाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने लाइटर से दुपट्टों में आग लगा दी और मौके से फरार होने लगा। आग की लपटें उठती देख आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग दुकान के अंदर तक नहीं पहुंची, अन्यथा आसपास की दुकानों को भी भारी नुकसान हो सकता था। घटना के दौरान आग लगाने के आरोपी युवक का हाथ भी झुलस गया। मिली जानकारी के अनुसार, कृष्णा साड़ी शोरूम के संचालक अजय कुमार शर्मा निवासी मोहल्ला मुन्नालाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार (12 नवंबर) दोपहर करीब 1:15 बजे वह अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान एक अज्ञात युवक हाथ में लाइटर लेकर दुकान के बाहर पहुंचा और वहां टंगे दुपट्टों में आग लगा दी। दुपट्टों में आग लगते ही युवक मौके से भाग निकला। आग की लपटें देखकर आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई। दुकानदार के अनुसार, यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आग शोरूम के अंदर तक पहुंच सकती थी। इससे दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो सकता था। साथ ही आसपास की दुकानों में भी आग फैलने का खतरा था। घटना के दौरान आरोपी युवक का हाथ भी आग की चपेट में आने से झुलस गया। घटना के बाद दुकानदार ने शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी युवक को पकड़ लिया गया। दुकानदार के मुताबिक, आरोपी को मवाना क्षेत्र के इस्लामिया मदरसे के पास से पकड़ा गया। इसके बाद पीड़ित दुकानदार ने मवाना थाने पहुंचकर तहरीर दी और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि साड़ी शोरूम के बाहर दुपट्टों में आग लगाने का मामला सामने आया है। दुकानदार की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

सुकेत में अविवाहित युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या, पुलिस जांच जारी

Kota, Rajasthan:सुकेत में व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी सुकेत थाना क्षेत्र के नयापुरा इलाके में एक व्यक्ति ने अज्ञात कारणों के चलते घर के कमरे में सफी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुँची और शव को फंदे से उतारकर सुकेत अस्पताल पहुँचाया जहाँ परिजनों की सहमति से बिना पोस्टमार्टम के शव परिजनों को सौंप दिया गया। स्थानीय निवासियों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक मोहम्मद यूसुफ अविवाहित थे और नयापुरा में किराए के एक कमरे में अकेले रहते थे। वह बच्चों को पढ़ाने और अन्य काम करके अपना जीवन यापन कर रहे थे। खास बात यह है कि मकान मालिक उनसे किराया भी नहीं लेते थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शव करीब 35 से 40 घंटे पुराना है। मृतक आए दिन बाहर चले जाते थे, जिसके चलते सामान्यत कोई उनके कमरे तक नहीं जाता था। घटना का खुलासा तब हुआ जब करीब 35-40 घंटे बाद मकान मालिक उनके कमरे के पास पहुँचे और दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब न मिलने पर उन्होंने धक्का देकर गेट खोला तब इस घटना का पता चला। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार मृतक के परिजनों की सहमति से बिना पोस्टमार्टम के शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल इस पूरे मामले के कारणों की जाँच की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

पनवाड़ क्षेत्र की झोपड़ी में आग, परिवार का घर-सम्पत्ति जलकर राख

Jhalawar, Rajasthan:खानपुर (झालावाड़) आज दोपहर पनवाड़ क्षेत्र के पखराना गांव की जोगी बस्ती में गरीब परिवार की झोपड़ी में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और परिवार की जिंदगी भर की जमा-पूंजी और गृहस्थी के सामान को चपेट में ले लिया। आग इतनी तेज फैली कि झोपड़ी में रखा खाने-पीने का सामान, ओढ़ने-बिछाने के कपड़े और पहनने के वस्त्र सब कुछ जलकर राख हो गया। आग की लपटें और चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पीड़ित दिलीप जोगी ने बताया कि आगजनी में झोपड़ी में 31 हजार रुपए की नकदी, सोने का मंगलसूत्र, चांदी के दो कड़े, एक जोड़ी तोड़ियां तथा महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जलकर राख हो गए। परिवार को सामान बचाने तक का मौका नहीं मिला। आसपास सार्वजनिक पानी की व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों को पानी लाकर आग बुझाने में कठिनाई हुई। लगभग दो घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक परिवार का आशियाना और कीमती सामान खाक हो चुके थे। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके मुआयना कर पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता एवं मुआवजा दिलाने की मांग की है।
0
0
Report

बिलासपुर में वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान से मतदाता जागरूकता और पारदर्शिता तेज

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। वोट चोर गद्दी छोड़ (वोट बचाओ, देश बचाओ) अभियान को लेकर कांग्रेस ने बिलासपुर में मंडल स्तरीय जन चौपाल का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के पर्यवेक्षक नवज्योति पटनायक सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया और मतदाता सूची से नाम काटे जाने तथा एसआईआर प्रक्रिया को लेकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर सवाल उठाए। देशव्यापी वोट चोर गद्दी छोड़ (वोट बचाओ, देश बचाओ) अभियान के तहत छत्तीसगढ़ के पर्यवेक्षक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नवज्योति पटनायक बिलासपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को लेकर अपनी बात रखी। पटनायक ने कहा कि पिछले डेढ़ साल से महाराष्ट्र, पंजाब और हरियाणा सहित कई राज्यों में चुनाव के दौरान मतदान व्यवस्था और पारदर्शिता पर लगातार सवाल उठते रहे हैं। उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस अखबार में प्रकाशित रिपोर्ट का हवाला देते हुए साढ़े 13 करोड़ रुपये की कथित चोरी के मामले पर भी सवाल खड़े किए। पटनायक के मुताबिक कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर केवल राजनीतिक बयानबाजी तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि आम मतदाताओं तक पहुंचकर उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना चाहती है। इसके लिए अभियान के चार चरण निर्धारित किए गए हैं, जिनमें प्रेस कॉन्फ्रेंस, दिल्ली चलो का आह्वान, प्रत्येक मंडल में जन चौपाल और 15 दिसंबर तक देशभर के हर बूथ पर चौपाल आयोजित करना शामिल है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए एसआईआर प्रक्रिया तत्काल बंद करने की अपील भी की। बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित मंडल स्तरीय जन चौपाल में पूर्व विधायक शैलेश पांडेय ने मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर नाम काटे जाने का आरोप लगाते हुए इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताया। उन्होंने दावा किया कि बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 90 हजार, पूरे जिले में साढ़े तीन लाख और देशभर में करीब 13 करोड़ मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। शैलेश पांडेय ने कहा कि मतदान का अधिकार प्रत्येक नागरिक को संविधान से मिला है और मतदाता सूची से किसी पात्र व्यक्ति का नाम कटना उसके लोकतांत्रिक अधिकार को प्रभावित करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कथित वोट कटौती के जरिए लोगों को उनके मतदान के अधिकार से वंचित करने की कोशिश की जा रही है। इसी को लेकर कांग्रेस ने वोट चोर गद्दी छोड़ (वोट बचाओ, देश बचाओ) अभियान शुरू किया है। जन चौपाल के माध्यम से लोगों को बताया जा रहा है कि वे अपनी मतदाता सूची में नाम की स्थिति कैसे जांचें, नाम कटने पर उसकी जानकारी कैसे प्राप्त करें और दोबारा नाम जुड़वाने के लिए क्या प्रक्रिया अपनाएं। पार्टी का कहना है कि इस अभियान को मंडल से लेकर बूथ स्तर तक पहुंचाकर अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जाएगा।महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव शिल्पी तिवारी ने भी इस अभियान के दौरान केंद्र सरकार और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों से केंद्र में भाजपा की सरकार आने के बाद से चुनावों में वोट चोरी और ईवीएम में हेरफेर जैसे मुद्दे continuously उठाए जा रहे हैं। उन्होंने महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और राजस्थान जैसे राज्यों का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि चुनावी प्रक्रिया के जरिए मतदाताओं के अधिकारों को प्रभावित किया जा रहा है। शिल्पी तिवारी ने दावा किया कि पिछले चुनावों में देशभर में लगभग 13 करोड़ और अकेले छत्तीसगढ़ में 13 लाख मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों के समर्थकों को मतदाता सूची से बाहर करने की कोशिश की जा रही है। शिल्पी तिवारी ने कहा कि लोकतंत्र में जनता को अपना प्रतिनिधि चुनने का अधिकार है और यह अधिकार किसी भी परिस्थिति में प्रभावित नहीं होना चाहिए। राहुल गांधी के दिशा-निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के जरिए महिला कांग्रेस सहित पार्टी के कार्यकर्ता लोगों के बीच पहुंचकर उन्हें मतदान के अधिकार और मतदाता सूची में अपने नाम की जांच करने के प्रति जागरूक कर रहे हैं।जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा ने एसआईआर प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि मतदाता सूची से ऐसे वैध मतदाताओं के नाम चिन्हित करके काटे जा रहे हैं, जो सत्ताधारी दल के समर्थक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस कथित मनमानी के खिलाफ जनता के बीच जाकर लोगों को जागरूक कर रही है। उनका कहना है कि कई मतदाताओं को यह तक जानकारी नहीं है कि उनका नाम मतदाता सूची में मौजूद है या नहीं और कहीं उनका नाम सूची से हटा तो नहीं दिया गया है। ऐसे में कांग्रेस के बूथ एजेंट और बीएलए की टीमें प्रत्येक बूथ पर पहुंचकर मतदाताओं के नाम की जांच करेंगी। जिन लोगों के नाम मतदाता सूची से कटे हुए मिलेंगे, उन्हें दोबारा नाम जुड़वाने की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। सिद्धांशु मिश्रा ने कहा कि अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रखना और किसी भी नागरिक को उसके संवैधानिक मतदान अधिकार से वंचित नहीं होने देना है। इसी कड़ी में कांग्रेस संगठन अब शहर के अलग-अलग मंडलों और बूथों पर जन चौपाल के जरिए इस मुद्दे को उठाने की तैयारी कर रहा है। बिलासपुर में आयोजित इस मंडल स्तरीय जन चौपाल के जरिए कांग्रेस ने वोट चोर गद्दी छोड़ (वोट बचाओ, देश बचाओ) अभियान को लेकर अपनी आगे की रणनीति भी स्पष्ट की। पार्टी नेताओं का कहना है कि मतदाता सूची में नाम कटने का मुद्दा केवल किसी एक विधानसभा या जिले तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे देशभर के मतदाताओं के अधिकारों से जोड़कर देखा जाना चाहिए। कांग्रेस अब इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मंडल स्तर पर चौपाल आयोजित करने के साथ-साथ बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की टीमें सक्रिय करेगी। 15 दिसंबर तक प्रत्येक बूथ पर चौपाल लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जहां लोगों को मतदाता सूची में अपना नाम जांचने, नाम कटने की स्थिति में संबंधित प्रक्रिया अपनाने और अपने मतदान के अधिकार के प्रति जागरूक रहने की जानकारी दी जाएगी। इस अभियान के जरिए कांग्रेस ने एसआईआर प्रक्रिया, कथित वोट कटौती और चुनावी पारदर्शिता के मुद्दे को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया है। अब आने वाले दिनों में यह अभियान बिलासपुर के अन्य क्षेत्रों में किस तरह आगे बढ़ता है, इस पर राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों ही स्तरों पर नजर रहेगी। बाइट – नवज्योति पटनायक, छत्तीसगढ़ पर्यवेक्षक एवं कांग्रेस नेता बाइट – शिल्पी तिवारी, प्रदेश महासचिव, महिला कांग्रेस बाइट – सिद्धांशु मिश्रा, शहर अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी बाइट – शैलेश पांडेय, पूर्व विधायक
0
0
Report

जालौन में पुरानी रंजिश के चलते युवक की फावड़े से काटकर निर्मम हत्या ,

AdityaAdityaFollow12m ago
Orai, Uttar Pradesh:स्लग- जालौन में पुरानी रंजिश के चलते युवक की फावड़े से काटकर निर्मम हत्या, आधा दर्जन हमलावरों ने घेरकर सिर पर किए ताबड़तोड़ वार रिपोर्ट- अखिलेश सिंह प्लेस-जालौन यूपी डेट-14-11-2026 एंकर जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुसमरा में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की सरेराह फावड़े से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। दरअसल, कुसमरा गांव निवासी 44 वर्षीय राजेश कुमार सलोनिया बुलेट बाइक से खेत से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में करीब आधा दर्जन दबंगों ने उसे घेर लिया और फावड़े से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। हमले में राजेश गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। सिर में गंभीर चोटें लगने के कारण उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। युवक की हत्या की खबर मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और पुरानी रंजिश समेत हत्या के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। वही सीओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि डायल 112 पर सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। पास में एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। पुलिस ने फील्ड यूनिट की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजनों की तहरीर और जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बाइट:- मयंक प्रताप-- मृतक का पुत्र बाइट:- अजय कुमार सिंह--सीओ जालौन
0
0
Report
Advertisement

कैथल के केदारेश्वर घाट पर छठ बजट के बाद भी सफाई सवालों के घेरे में

Kaithal, Haryana:कैथल में छठ पर्व के अवसर पर पूर्वांचल के लोगों को अपनी धार्मिक आस्था के अनुरूप पूजा-अर्चना करने की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए हरियाणा सरकार की ओर से विशेष प्रबंध किए जाते हैं। सरकार की मंशा है कि यूपी, बिहार और पूर्वांचल से आकर प्रदेश में बसे लोग भी अपने पारंपरिक त्योहार पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मना सकें। इसी उद्देश्य से प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रशासनिक स्तर पर छठ पर्व के आयोजन के लिए विशेष ग्रांट और व्यवस्थाएं की जाती हैं। लेकिन कैथल में सरकार की इस पहल के बावजूद नगर परिषद की सफाई व्यवस्था और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। शहर के महाभारतकालीन तीर्थ वृद्धि केदारेश्वर के घाट पर छठ पूजा का आयोजन किया जाता है। हैरानी की बात यह है कि पूरे साल गंदगी से जूझने वाले इस घाट की सफाई के लिए छठ पर्व से पहले विशेष बजट उपलब्ध करवाया जाता है, लेकिन इसके बावजूद तालाब की स्थिति में अपेक्षित सुधार नजर नहीं आ रहा। पूर्वांचल समाज के लोगों का आरोप है कि सफाई के नाम पर सरकारी स्तर से बजट तो जारी होता है, लेकिन उसका वास्तविक लाभ धरातल पर दिखाई नहीं देता। नगर परिषद की ओर से ठेके के माध्यम से सफाई करवाने की बात कही जाती है, मगर काम की निगरानी और गुणवत्ता जांचने की व्यवस्था प्रभावी नजर नहीं आती। सवाल यह भी है कि जब सफाई के लिए लाखों रुपये की ग्रांट उपलब्ध करवाई जाती है तो फिर घाट और तालाब की हालत इतनी खराब क्यों है? लोगों का कहना है कि तालाब में गंदगी इस कदर फैली हुई है कि पानी में नहाना तो दूर, आचमन करना भी मुश्किल लग रहा है। हालात को देखते हुए समाज के कुछ लोगों ने खुद ही मछली पकड़ने वाले जाल की मदद से तालाब की सफाई करने का प्रयास किया, ताकि पूजा से पहले कुछ हद तक व्यवस्था सुधारी जा सके। पूर्वांचल समाज के लोगों ने चिंता जताते हुए कहा कि छठ पर्व केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि लाखों लोगों की आस्था और परंपरा से जुड़ा पर्व है। कल श्रद्धालु इसी पानी में उतरकर सूर्यदेव को अर्घ्य देंगे और आचमन करेंगे। ऐसे में यदि दूषित पानी के कारण कोई श्रद्धालु बीमार पड़ता है या संक्रमण फैलता है तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? लोगों ने हरियाणा सरकार की ओर से छठ पर्व के लिए आर्थिक सहायता और विशेष प्रबंध करवाने के प्रयासों के लिए आभार जताया, लेकिन साथ ही मांग की कि सरकार यह भी सुनिश्चित करे कि जारी की गई ग्रांट का सही इस्तेमाल हो। नगर परिषद से लेकर संबंधित अधिकारियों तक सफाई कार्य की जवाबदेही तय हो और मौके पर जाकर काम की जांच की जाए। अब बड़ा सवाल यह है कि जब सरकार छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बजट उपलब्ध करवा रही है तो नगर परिषद उस बजट का धरातल पर कितना और किस तरह उपयोग कर रही है? क्या संबंधित अधिकारी घाट की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे या श्रद्धालुओं को इस बार भी गंदे पानी में ही आस्था की डुबकी लगाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा?
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top