284002
झांसीः सर्दी को देखते हुए नगर निगम झांसी ने चौराहे के पास पुल के नीचे बनाया रैन बसेरा
Jhansi, Uttar Pradesh:सर्दी को देखते हुए नगर निगम झांसी ने चौराहे के पास पुल के नीचे अस्थाई रैन बसेरा बनाया है। रैन बसेरे में ब्लैंकेट रजाई आदि गद्दे का पूर्ण रूप से इंतजाम किया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
21 जुलाई को जंतर-मंतर: महिला आरक्षण तुरंत लागू कराने की मांग तेज
Ranchi, Jharkhand:महिला आरक्षण कानून को जल्द लागू करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने आंदोलन तेज कर दिया है। इसी कड़ी में आगामी 21 जुलाई 2026 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर ‘चलो संसद’ अभियान आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में झारखंड के सभी जिलों से महिला कांग्रेस की वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगी。 अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की सचिव सुधा प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि महिला आरक्षण विधेयक वर्ष 2010 में राज्यसभा से पारित हुआ था, जबकि वर्ष 2023 में केंद्र सरकार ने इसे ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के रूप में पारित किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कानून को परिसीमन और जनगणना से जोड़कर इसके क्रियान्वयन में देरी की जा रही है और महिला आरक्षण को जल्द लागू करने को लेकर केंद्र सरकार की मंशा स्पष्ट नहीं है。 महिला आरक्षण को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर महिला कांग्रेस की ओर से मिस्ड कॉल अभियान, पोस्टकार्ड अभियान और हस्ताक्षर अभियान चलाए जा रहे हैं। अभियान के तहत ‘नारी बंधन बिल आज करो, अभी करो’ का नारा दिया जा रहा है। सुधा प्रसाद ने कहा कि 21 जुलाई को देशभर से महिला कांग्रेस की पदाधिकारी और कार्यकर्ता दिल्ली के जंतर-मंतर पर जुटेंगी और महिला आरक्षण को तत्काल लागू करने की मांग को मजबूती से उठाएंगी। इस दौरान कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर परिसीमन और एसआईआर के मुद्दे को लेकर भी निशाना साधा। पार्टी ने संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने की बात कही。0
0
Report
धनबाद में सदाचार समिति ने अनुकंपा नियुक्ति व पेंशन मामलों की समीक्षा की
Dhanbad, Jharkhand:झारखंड विधानसभा की सदाचार समिति धनबाद पहुंची। सर्किट हॉउस में समिति लंबित अनुकंपा नियुक्ति पेंशन मामलों एवं अन्य महत्वपूर्ण मामलों की समीक्षा के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की। समिति के सभापति कांग्रेस विधायक रामचंद्र सिंह हैं। सभापति के साथ समिति सदस्य सह सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो भी बैठक में मौजूद रहे। सभापति रामचंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में अनुकंपा पर नियुक्ति के लिए अधिकारियों को पात्र आश्रितों के आवेदनों की नियमानुसार जांच कर समयबद्ध निष्पादन के निर्देश दिए गए हैं ताकि दिवंगत कर्मियों के परिवारों को जल्द लाभ मिल सके। बैठक में विभागवार लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी लंबित मामलों के निष्पादन के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सभापति ने कहा कि लंबित अनुकंपा नियुक्ति पेंशन मामलों में जो जिला स्तर पर निष्पादित नहीं हो सकेंगे उसे रांची में विभागवार अधिकारियों के साथ बैठक करके निष्पादित कराये जायेंगे. सदाचार समिति की बैठक में बलियापुर वेटरनरी डॉक्टर का मामला भी आया। पंचायत समिति सदस्य के खिलाफ की गई शिकायत और डॉक्टर पर पैसे मांगने के आरोपों को लेकर समिति ने गंभीर रुख अपनाया। समिति ने संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द जांच पूरी कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।0
0
Report
बिहार के सरकारी मकान का रंग बदला: भगवा हो गया 10 सर्कुलर रोड
Patna, Bihar:बिहार में मंत्रियों और विधायकों ने अपने सरकारी आवास का रंग बदलना शुरू कर दिया है। यह 10 सर्कुलर रोड का भगवा कलर देखिये। लालू राबड़ी ने अभी एक सप्ताह पहले इस घर को छोड़ा है और यह घर सम्राट सरकार में मंत्री नन्द किशोर राम को आवंटित हुआ है। 20 साल तक लालू राबड़ी इस बंगले में रहे और उस दौरान इस गेट का रंग हरा ही था पर जैसे ही लालू राबड़ी ने घर छोड़ा इसका रंग केसरिया हो गया है।0
0
Report
Advertisement
टेकापार ब्लास्ट: अनुमति किसने दी? प्रशासन ने इनकार किया
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़ के टेकापार गांव में रात के अंधेरे में हुई कथित ब्लास्टिंग ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। कंपनी का दावा है कि उसने प्रशासन से अनुमति ली थी, लेकिन एसडीएम साफ कह रहे हैं कि कोई अनुमति नहीं दी गई। पंचायत भी अनजान है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल आखिर रात में ब्लास्टिंग की इजाजत किसने दी? मामला खैरागढ़ जिले के ग्राम पंचायत कलकसा के आश्रित गांव टेकापार का है। यहां अडानी कंपनी बिजली ट्रांसमिशन टॉवर का निर्माण करा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि 11 जुलाई की शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच किसानों के खेत में दो बार जोरदार ब्लास्टिंग की गई। धमाके इतने तेज थे कि घरों में कंपन महसूस हुआ और लोग डरकर बाहर निकल आए। ग्रामीणों का कहना है कि न उन्हें पहले कोई सूचना दी गई और न ही सुरक्षा के इंतजाम किए गए। दूसरी ओर कंपनी के मैनेजर अविनाश कुमार का कहना है कि ब्लास्टिंग प्रशासन को सूचना देकर और अनुमति लेकर की गई। लेकिन जब इस बारे में एसडीएम टांकेश्वर प्रसाद साहू से सवाल किया गया तो उन्होंने किसी भी तरह की अनुमति देने से इनकार कर दिया। वहीं ग्राम पंचायत की सरपंच प्रीति देवी राजपूत ने भी साफ कहा कि पंचायत से कोई अनुमति नहीं ली गई और उन्हें इसकी जानकारी तक नहीं थी। दिलचस्प बात यह है कि एसडीएम ने मामले को खनन विभाग का बताते हुए जांच की जिम्मेदारी संबंधित विभाग पर डाल दी। वहीं खनिज विभाग के अधिकारी बबलू पांडे का कहना है कि जहां ब्लास्टिंग हुई वह राजस्व भूमि है। दोनों विभाग जिम्मेदारी एक-दूसरे पर डालते नजर आए और कैमरे के सामने स्पष्ट जवाब देने से बचते रहे। कंपनी कह रही है कि अनुमति थी... प्रशासन कह रहा है अनुमति नहीं थी... पंचायत भी अनजान है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर रात के समय ब्लास्टिंग की इजाजत किसने दी? और अगर अनुमति नहीं थी, तो घटना के दो दिन बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं हुई? अब सभी की नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी है कि जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी या यह मामला भी फाइलों में दब जाएगा।0
0
Report
इंदौर में छात्रों का प्रदर्शन: कलेक्टर कार्यालय के बाहर नारे और संविधान के साथ
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर ब्रेकिंग इंदौर में छात्रों का प्रदर्शन कलेक्टर कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में एकत्रित हुए छात्र गेट के सामने बैठकर जमकर नारेबाजी हाथों में तख्तियाँ ओर झंडे लेकर पहुंचे छात्र हाथों में संविधान लेकर पहुंचे छात्र0
0
Report
नालंदा में जमीन विवाद के दौरान गोली चली, युवक घायल
Pariaunna, Bihar:एंकर: नालंदा में जमीन विवाद ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया। दीपनगर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में जमीन को लेकर चल रहे विवाद के दौरान पुलिस की मौजूदगी में एक युवक को गोली मार दी गई। गोली लगने से युवक घायल हो गया, घायल युवक की पहचान कल्याणपुर गांव निवासी गणेश यादव के पुत्र रौशन कुमार के रूप में हुई है। यादव ने बताया कि उन्होंने दो वर्ष पहले दारोगा बीघा निवासी सुहावन सिंह से छह कट्ठा जमीन खरीदी थी; उसमें चार कट्ठा जमीन सही थी, जबकि दो कट्ठा जमीन किसी अन्य व्यक्ति की रजिस्ट्री कर दी गई थी। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। मंगलवार को जब रौशन कुमार विवादित जमीन जोतने पहुंचा तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। सूचना मिलने पर दीपनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में ही सुहावन सिंह के पुत्र शिशुपाल सिंह ने देसी कट्टे से रौशन कुमार पर फायरिंग कर दी। गोली रौशन के पैर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए आरोपी से देसी कट्टा छीन लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने घायल को तत्काल इलाज के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल भेजा, जहाँ उसका उपचार चल रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
ज्ञानवापी विवाद: वाराणसी में वकीलों की बैठक, समझौते की राह
Varanasi, Uttar Pradesh:Varanasi Breaking वाराणसी में ज्ञानवापी विवाद को लेकर शुरू हुई. हिंदू और मुस्लिम पक्ष के वकील अंदर मौजूद. समझौते को लेकर शुरू हुई है बैठक. ज्ञानवापी से जुड़े 4 मुकदमे की फाइल रखी गयी0
0
Report
इम्युनिटी से जुड़ी नई जानकारी: इनपुट-बाइट पर चर्चा
Indore, Madhya Pradesh:इम्युनिटी इनपुट बाइट0
0
Report
बूंदी के 10 ऐतिहासिक दरवाजे और बावड़ियाँ जीर्णोद्धार शुरू
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी शहर की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का मंगलवार को विधिवत शुभारम्भ किया गया। जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव ने भैरू दरवाजा स्थित गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना कर शहर के 10 ऐतिहासिक दरवाजों और प्रमुख बावड़ियों के जीर्णोद्धार कार्य की शुरुआत की। यह परियोजना लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयासों से स्वीकृत हुई है। इसके तहत पुराने बाईपास को 'फूलों की घाटी' के रूप में विकसित किया जाएगा तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की निगरानी के लिए क्यूआर कोड व्यवस्था भी लागू की जाएगी। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष रामेश्वर मीणा, जिला महामंत्री संजय लाठी, नगर परिषद आयुक्त ब्रजेश राय, इंटेक पदाधिकारी तथा अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
हरेला पर्व: सीएम धामी ने पौड़ी में बड़े वृक्षारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया
Noida, Uttar Pradesh:यमकेश्वर, पौड़ी गढ़वाल में हरेला पर्व के अवसर पर आयोजित वृहद् वृक्षारोपण एवं अन्य कार्यक्रम में सीएम धामी हुए शामिल0
0
Report
बाड़मेर सूदखोरी-मानसिक प्रताड़ना मामला: आत्महत्या के पीछे कौन срок? पुलिस कर रही जाँच
Barmer, Rajasthan:बाड़मेर में सूदखोरी और कथित मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर एक व्यक्ति द्वारा ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला बाड़मेर शहर कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मृतक की पत्नी सुमित्रा ने पुलिस को दी रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि उसके पति को कुछ लोगों ने ब्याज पर पैसा दिया था और बाद में लगातार अत्यधिक ब्याज की मांग, धमकियों और मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपियों द्वारा बार-बार दबाव बनाने और जान से मारने की धमकियां देने से मृतक लंबे समय से तनाव में था। परिजनों का आरोप है कि इसी मानसिक दबाव के चलते 13 जुलाई 2026 को मृतक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। शिकायत में आरोपियों के मोबाइल और कॉल रिकॉर्ड की जांच कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग भी की गई है। पुलिस ने परिवाद के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। मामले की जांच पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है। बाड़मेर में कथित सूदखोरी और मानसिक प्रताड़ना से जुड़ा यह मामला अब पुलिस जांच के दायरे में है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि आत्महत्या के लिए जिम्मेदारी किसकी बनती है।0
0
Report
राम मंदिर दान केस पर मौलाना शाहाबुद्दीन के बयान; इक़बाल अंसारी व आज़म कादरी
Noida, Uttar Pradesh:AYODHYA (UTTAR PRADESH): IQBAL ANSARI (BABRI MASJID PETITIONER)/MOHAMMAD AZAM QADRI (WAQF COORDINATOR) ON MAULANA SHAHABUDDIN'S REMARKS ON RAM TEMPLE DONATION ROW /ALLEGATIONS OVER WAQF PROPERTIES0
0
Report
Advertisement
तीन साल बाद वन उपज चोरी में इस्तेमाल वाहन राजसात, जंगल सुरक्षा पर संदेश
Damoh, Madhya Pradesh:वनोपज की चोरी में उपयोग वाहन आखिरकार हो ही गया राजसात.. एंकर/ दमोह से बड़ी खबर है यहां तीन सालों बाद आखिरकार वन उपज की चोरी में उपयोग किए गए वाहन को राजसात किए जाने का निर्णय पारित हुआ है और इस निर्णय ने उन लोगों की धड़कन बड़ा दी है जो वन अपराधों में लिप्त है और अपराधों में मशीनरी या वाहनों का उपयोग करते है। दरअसल साल 2023 में फारेस्ट विभाग में हाथीडोल और इमलीडोल के बीच एक मिनी ट्रक को पकड़ा जिसमें वनोपज बहेरा भरा हुआ था, वन विभाग के नियमों के मुताबिक जंगल की उपज का अवैध परिवहन अपराध की श्रेणी में था, वनोपज जब्त करने के साथ आरोपी पर मामला दर्ज हुआ और मिनी ट्रक को भी जब्त किया गया, नियमो के मुताबिक जिला स्तर पर इस मिनी ट्रक को राजसात किया गया लेकिन आरोपी ने इस फैसले के खिलाफ सीजीएफ यानि चीफ कंजर्वेटर फारेस्ट के यहां अपील की और वहां भी इसे राजसात करने के आदेश मिले। इस निर्णय के खिलाफ आरोपी में सागर सेशन कोर्ट में अपील की और कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए इस ट्रक को राजसात करने का आदेश पारित किया है। कोर्ट में अपने फैसले में साफ किया है कि वनोपज के अवैध परिवहन से व्यवस्था ही भंग नहीं होती बल्कि जंगल में वाहनों के जाने से जानवर दहशत में आते है और वातावरण भी खराब होता है। पूरे मामले में ये भी साफ हुआ कि इस वाहन का उपयोग तस्करी में किया गया था जो कि अपराध की श्रेणी में आता है और इसे राजसात करना ही उचित है इससे समाज में उन लोगों के बीच बड़ा संदेश जायेगा जो लोग बेखौफ होकर जंगल की संपदा का वाहनों से परिवहन करते है।0
0
Report
राम मंदिर दानपात्र चोरी पर पोस्टरवार से अयोध्या में सियासी घमासान
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या में राम मंदिर दानपात्र चोरी मामले और हनुमानगढ़ी को लेकर सियासी घमासान अब पोस्टर वार तक पहुंच गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने हालिया अयोध्या दौरे के दौरान समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया था कि मुलायम सिंह यादव की सरकार के समय हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाई गई थी। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल और गरमा गया है।इसी बीच राम मंदिर दानपात्र चोरी प्रकरण को लेकर विपक्ष के आरोपों के जवाब में पक्ष की ओर से भी शहर में बड़े-बड़े बैनर और पोस्टर लगाए गए। इन पोस्टरों में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव और शिवपाल सिंह यादव की तस्वीरें लगाकर उनके बयानों को आधार बनाते हुए विपक्ष पर हमला बोला गया है।धर्म पथ समेत शहर के कई प्रमुख स्थानों पर लगाए गए इन पोस्टरों को प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए हटवा दिया। कई जगह पोस्टर आधे फटे और अधूरे दिखाई दिए, जिससे स्पष्ट है कि उन्हें हटाने की कार्रवाई की गई। सूत्रों के अनुसार, अयोध्या पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों से पोस्टर और बैनर हटवा दिए हैं।राम मंदिर दानपात्र चोरी मामले की जांच के साथ-साथ अब यह मुद्दा राजनीतिक बयानबाजी और पोस्टर वार का भी केंद्र बन गया है।0
0
Report
आमिर खान की तीसरी शादी पर फतवा: गैर-इस्लामी साथी पर मौलाना की सख्त चेतावनी
Aligarh, Uttar Pradesh:आमिर खान द्वारा तीसरी शादी करने पर दिया गया फतवा मौलाना चौधरी इफराहीम हुसैन ने जारी किया आमिर खान पर फतवा गैर इस्लाम वाली महिला से शादी करना ना जायज है....मौलाना इफराहीम अगर ऐसा मुसलमान शख्स गैर ईमान वाली महिला से शादी करता है तो वह शख्स गुनहगार है... इफराहीम इस तरीके का काम करने से शरीयत और इस्लाम का नाम खराब होता है0
0
Report
Advertisement
