icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284002
Praveen BhargavPraveen BhargavFollow25 Dec 2024, 10:24 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

शाजापुर में आवारा कुत्तों के हमले से सात घायल, दहशत फैल गई

Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर शहर के मुगलपुरा और जमातखाना क्षेत्र में आवारा कुत्ते के हमले से सात लोगों के घायल होने का मामला सामने आया है। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। शहर में लगातार बढ़ रही आवारा कुत्तों की संख्या और उनके हमलों से नागरिकों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार, मुगलपुरा और जमातखाना क्षेत्र में कुत्ते ने अलग-अलग लोगों पर हमला कर उन्हें काट लिया। घायलों में पांच साल की बच्ची अमाईजा भी शामिल है, जो घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान वह कुत्ते के हमले का शिकार हो गई। इसके अलावा विनोद कल्याणी, रोहित, जितेंद्र, वेदांश, दिलीप, जैनब, मोहम्मद लतीफ और पूजा सहित अन्य लोगों को भी कुत्ते के काटने के बाद उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
0
0
Report
0
0
Report

चित्तौड़गढ़ में कृषि विभाग ने लाइसेंस निलंबन के बाद 3 विक्रेताओं को नोटिस जारी

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले में कृषि विभाग ने गुण नियंत्रण अभियान के तहत कार्रवाई की है। बस्सी स्थित राजश्री कृषि सेवा केंद्र के उर्वरक, बीज और कीटनाशक लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान पर उर्वरक की मूल्य सूची और स्टॉक रजिस्टर प्रदर्शित नहीं मिले। साथ ही आवश्यक रजिस्टर मौके पर उपलब्ध नहीं थे और उर्वरकों का भौतिक स्टॉक विक्रय बिलों से मेल नहीं खा रहा था। कृषि विभाग की टीम ने चित्तौड़गढ़, बस्सी और सेमलपुरा क्षेत्र में कृषि आदान विकेताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। अनियमितताएं मिलने पर तीन विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस भी जारी किए गए। विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।
0
0
Report
Advertisement

15 बकरियां चोरी: विराटनगर में चोरी की घटनाओं का सिलसिला नहीं रुक रहा

Jaipur, Rajasthan:विराटनगर(कोटपूतली-बहरोड़) विराटनगर थाना क्षेत्र में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चोर एक के बाद एक चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस के सामने चुनौती पेश कर रहे हैं। ताजा मामला छीतौली गांव के बलाईयों के मोहल्ले का है, जहां बीती रात अज्ञात चोर पुरण बलाई के घर में बंधी 15 बकरियां चुराकर ले गए। घटना का पता चलने पर पीड़ित परिवार ने आसपास के ग्रामीणों को रात्रि को ही इसकी सूचना दी, जिसके बाद पूर्व सरपंच शीशराम दायमा सहित कई ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी विराटनगर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चोरों की तलाश में नाकाबंदी करवाकर जांच शुरू की, लेकिन फिलहाल आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। घटना के बाद ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पहले भी चोरी की कई वारदातें हो चुकी हैं, लेकिन उनका अब तक खुलासा नहीं होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के चलते ग्रामीणों में अपनी संपत्ति और पशुधन की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने और पूर्व में हुई घटनाओं का भी खुलासा करने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि 15 बकरियों की चोरी की इस वारदात का पुलिस जल्द खुलासा कर बकरियां बरामद नहीं करती है और आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता है, तो वे धरने पर बैठकर विरोध-प्रदर्शन करेंगे। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में कितनी जल्दी कार्रवाई कर चोरी की वारदात का खुलासा कर पाती है और पीड़ित परिवार को राहत दिला पाती है।
0
0
Report

लातेहार के बेतला में हाथियों की सक्रियता बढ़ी: सुरक्षा एडवायरी जारी

Latehar, Jharkhand:लातेहार बेतला राष्ट्रीय उद्यान और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली जानवरों, विशेषकर जंगली हाथियों की सक्रियता बढ़ने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। वन विभाग की आधिकारिक सूचना के अनुसार, पलामू किला की ओर जाने वाले मार्ग के आसपास जंगली हाथियों का प्राकृतिक आवास विकसित होने के कारण हाथियों का सड़क पर विचरण बढ़ गया है। विभाग की फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग में हाथियों को सड़क किनारे घूमते और राहगीरों का रास्ता रोकते हुए देखा गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने ग्रामीणों और पर्यटकों के लिए सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने किला मार्ग पर जंगली हाथियों की मौजूदगी के कारण दुर्घटना की आशंका जताते हुए दोपहिया और तीनपहिया वाहनों को बिना अनुमति इस मार्ग पर नहीं ले जाने की हिदायत दी है। साथ ही, ग्रामीणों से अकेले जंगल की ओर नहीं जाने की अपील की गई है। रेंजर उमेश कुमार दुबे ने कहा कि जंगली हाथियों की सक्रियता को देखते हुए लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। हाथियों के नजदीक जाने, उन्हें छेड़ने या उनके रास्ते में बाधा डालने से बचें। वन विभाग के निर्देशों का पालन करें और किसी भी स्थान पर हाथियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर अनावश्यक रूप से वहां जाने से बचें। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है। वन विभाग ने ग्रामीणों और पर्यटकों से अपील की है कि वे सुरक्षा निर्देशों की अनदेखी न करें। थोड़ी-सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है।
0
0
Report

आगर-मालवा में गेंदा फूल बंपर पैदावार, भाव गिरकर किसानों के माथे पर चिंता

Agar, Madhya Pradesh:ऐंकर —खेतों में खिले गेंदा के फूल… रंग ऐसा कि देखने वाले का मन खुश हो जाए, लेकिन इन्हीं फूलों को उगाने वाले किसानों की आंखों में आज मायूसी है। जिस गेंदा की खेती से अच्छी आमदनी की उम्मीद थी, वही अब किसानों के लिए घाटे का सौदा बन गई है। मध्यप्रदेश के आगर-मालवा में फूलों की बंपर पैदावार और बाजार में कमजोर मांग ने किसानों की कमर तोड़ दी है। तापमान बढ़ने से फूल समय से पहले खिल गए, दूसरी तरफ मंडियों में आवक बढ़ने से भाव एक रुपये से दो रुपये किलो तक सिमट गए। हालात ऐसे हैं कि फूलों की तुड़ाई के लिए मजदूर लगाने, उन्हें बोरियों या पोटलियों में भरने और मंडी तक पहुंचाने का खर्च भी नहीं निकल पा रहा। किसान के सामने संकट यह है कि फूल तोड़ें तो मजदूरी कहां से दें और मंडी ले जाएं तो भाड़ा कैसे निकालें? लिहाजा कई किसान तैयार गेंदा फूलों को बेचने के बजाय खेतों में फेंकने को मजबूर हैं। जिस फसल में उन्होंने अपनी मेहनत, पूंजी और उम्मीदें लगाई थीं, आज वही आंखों के सामने बर्बाद हो रही है।
0
0
Report
Advertisement

कोटकपूरा के मजदूर परिवार की किस्मत चमकी: 7 रुपये की लॉटरी से करोड़ रुपये

Kot Kapura, Punjab:ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਦੇ ਮਜ਼ਦੂਰ ਪਰਿਵਾਰ ਦੀ ਕਿਸਮਤ ਚਮਕੀ, 7 ਰੁਪਏ ਦੀ ਲਾਟਰੀ ਨਾਲ ਜਿੱਤੇ ਇੱਕ ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਦੇ ਇੱਕ ਮਜ਼ਦੂਰ ਪਰਿਵਾਰ ਦੀ ਕਿਸਮਤ ਉਸ ਸਮੇਂ ਚਮਕ ਉੱਠੀ, ਜਦੋਂ ਸਿੱਕਮ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਸਿਰਫ਼ 7 ਰੁਪਏ ਦੀ ਲਾਟਰੀ ਟਕਟ ’ਤੇ ਇੱਕ ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦਾ ਇਨਾਮ ਨਿਕਲਿਆ। ਇਸ ਖ਼ਬਰ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਨਾਲ-ਨਾਲ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਵਿੱਚ ਵੀ ਖ਼ੁਸ਼ੀ ਦੀ ਲਹਿਰ ਪਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਇੱਕ ਦਿਨ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ਨੇੜੇ ਸਥਿਤ ਸਟਾਰ ਲਾਟਰੀ ਸਟਾਲ ਤੋਂ ਇਹ ਟਿਕਟ ਖ਼ਰੀਦੀ ਸੀ。 ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ, ਸਟਰਿੰਗ ਦਾ ਕੰਮ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਇੱਕ ਮਜ਼ਦੂਰ ਦੀ ਪਤਨੀ ਬਿਮਲਾ ਦੇਵੀ ਸ਼ਾਮ ਸਮੇਂ ਰੇਲਵੇ ਰੋਡ ’ਤੇ ਕੁਝ ਸਾਮਾਨ ਖ਼ਰੀਦਣ ਲਈ ਆਈ ਸੀ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਲਾਟਰੀ ਟਿਕਟ ਖ਼ਰੀਦਣ ਦਾ ਮਨ ਬਣਿਆ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਸਿਰਫ਼ 7 ਰੁਪਏ ਦੀ ਟਿਕਟ ਖ਼ਰੀਦ ਲਈ। ਅਗਲੇ ਦਿਨ ਸ਼ਾਮ ਨੂੰ ਲਾਟਰੀ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਆਇਆ ਤਾਂ ਟਿਕਟ ’ਤੇ ਇੱਕ ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦਾ ਇਨਾਮ ਨਿਕਲਣ ਦੀ ਖਬਰ ਮਿਲਦਿਆਂ ਹੀ ਪਰਿਵਾਰ ਦੀ ਖ਼ੁਸ਼ੀ ਦਾ ਕੋਈ ਟਿਕਾਣਾ ਨਾ ਰਿਹਾ। ਦੁਕਾਨਦਾਰ ਵੱਲੋਂ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲਣ ’ਤੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਮੈਂਬਰ ਲਾਟਰੀ ਸਟਾਲ ’ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਦੁਕਾਨਦਾਰ ਨਰੇਸ਼ ਮੌਂਗਾ ਵੱਲੋਂ ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਮੂੰਹ ਮਿੱਠਾ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਅਤੇ ਭੰਗੜੇ ਪਾ ਕੇ ਖ਼ੁਸ਼ੀ ਸਾਂਝੀ ਕੀਤੀ ਗਈ。 ਇਸ ਮੌਕੇ ਬਿਮਲਾ ਦੇਵੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਇਨਾਮ ਨਾਲ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦੀਆਂ ਮੁਸ਼ਕਲਾਂ ਦੂਰ ਹੋਣਗੀਆਂ ਅਤੇ ਉਹ ਆਪਣੇ ਬੱਚਿਆਂ ਦੀ ਬਿਹਤਰ ਢੰਗ ਨਾਲ ਪਰਵਰਿਸ਼ ਕਰ ਸਕਣਗੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹਾਲੇ ਤੱਕ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਇਹ ਫ਼ੈਸਲਾ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਕਿ ਇਨਾਮ ਦੀ ਰਕਮ ਕਿਵੇਂ ਖ਼ਰਚ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ, ਪਰ ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ ਸਲਾਹ-ਮਸ਼ਵਰਾ ਕਰਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਬੱਚਿਆਂ ਲਈ ਕੋਈ ਕਾਰੋਬਾਰ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰਨ ਬਾਰੇ ਸੋਚਿਆ ਜਾਵੇਗਾ, ਤਾਂ ਜੋ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਭਵਿੱਖ ਸੁਖਾਲਾ ਬਣ ਸਕੇ。 ਬਾਈਟ ਬਿਮਲਾ ਦੇਵੀ ,ਲਾਟਰੀ ਵਿਜੇਤਾ ਲਾਟਰੀ ਸਟਾਲ ਦੇ ਸੰਚਾਲਕ ਨਰੇਸ਼ ਮੌਂਗਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਪਿਛਲੇ ਛੇ ਮਹੀਨਿਆਂ ਤੋਂ ਇਹ ਕੰਮ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ ਅਤੇ ਕੁਝ ਸਮਾਂ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਆਪਣੀ ਦੁਕਾਨ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ਨੇੜੇ ਤਬਦੀਲ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਲਾਟਰੀ ਜੇਤੂ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਵਧਾਈ ਦਿੱਤੀ। ਬਾਈਟ ਨਰੇਸ਼ ਮੌਂਗਾ ਲਾਟਰੀ ਵਿਕ੍ਰੇਤਾ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਤੋਂ ਕੇ ਸੀ ਸੰਜੇ ਦੀ ਰਿਪੋਰਟ
0
0
Report

गाजियाबाद में MLC चुनाव की तैयारी पूरी, 13 सेंटरों पर 75 बूथों पर होगा मतदान जिलाधिकारी

Ghaziabad BureauGhaziabad BureauFollow12m ago
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव को लेकर गाजियाबाद में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आज सभी पोलिंग पार्टियों को मतदान सामग्री देकर रवाना किया गया, जिसका निरीक्षण करने खुद जिलाधिकारी मौके पर पहुंचे। इस संबंध में जानकारी देते हुए *जिलाधिकारी रविंद्र कुमार माँदड़* ने बताया कि जनपद गाजियाबाद में कुल 13 सेंटर हैं, जिसमें 75 बूथ हैं। प्रत्येक सेंटर को एक सेक्टर के रूप में आयोजित किया गया है और ये सभी 75 पार्टियां आज स्कूल से रवाना हो रही हैं। डीएम ने बताया कि कल प्रातः 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। मतदान के बाद डिप्टी डीओ के नेतृत्व में सभी पोलिंग पार्टियां पुलिस एस्कॉर्ट के साथ आरओ कार्यालय मेरठ में मतपेटियां जमा करेंगी।
0
0
Report

रूपनगर चैंपियंस लीग सीजन-2: चौमूं ने हिसार को हराकर चैंपियन बना

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं रूपनगर चैंपियंस लीग सीजन-2 का भव्य समापन फाइनल में खेले गए रोमांचक मुकाबले में चौमूं बनीं चैंपियन हिसार को हराकर चौमूं ने जीती रूपनगर चैंपियंस लीग सीजन-2 शहीद विद्याधर सीगड़ा मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से हुआ आयोजन ट्रस्ट की ओर से अजय एवं विजय सीगड़ा सहित अन्य रहे मौजूद शेखावाटी की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और ग्रामीण खेल संस्कृति को नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से झुंझुनूं जिले के मंडावा के निकटवर्ती गांव रूपनगर में आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता रूपनगर चैंपियंस लीग सीजन-2 (2026) का शानदार समापन हुआ। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत वीर सपूत शहीद छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई। शहीद विद्याधर सीगड़ा मेमोरियल ट्रस्ट एवं समस्त रूपनगर ग्रामवासियों के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हिसार और चौमूं की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें चौमूं की टीम ने बाजी मारते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। फाइनल मुकाबले के बाद विजेता चौमूं की टीम को 1 लाख 71 हजार रूपए तथा उप विजेता हिसार की टीम को एक लाख 1 हजार रूपए पुरस्कार राशि प्रदान की गई। प्रतियोगिता को और अधिक भव्य बनाने के लिए सुधीर बराला एवं अनिल खरींटा ने विजेता और उप विजेता की पुरस्कार राशि में 20-20 हजार की बढ़ोतरी की। इस पहल से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन हुआ और खेल प्रेमियों ने भामाशाहों के योगदान की सराहना की। रूपनगर चैंपियंस लीग की सबसे खास बात यह रही कि आयोजन समिति ने खिलाड़ियों के साथ दर्शकों को भी पुरस्कारों से नवाजा। मैच के दौरान एक हाथ से कैच पकड़ने वाले दर्शकों के लिए विशेष पुरस्कार रखे गए। जिनके तहत कुल 1 लाख 32 हजार रूपए की राशि प्रदान की गई। आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता में खिलाड़ियों एवं दर्शकों को कुल 3 लाख 35 हजार रूपए की पुरस्कार राशि वितरित की गई। इसमें सुधीर बराला, अनिल खरींटा, अंकित एईएन चिड़ावा, शहीद विद्याधर सीगड़ा मेमोरियल ट्रस्ट तथा अन्य खेल प्रेमियों और भामाशाहों का उल्लेखनीय सहयोग रहा। प्रतियोगिता में राजस्थान सहित आसपास के राज्यों के अनेक नामी टेनिस क्रिकेट खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। राजस्थान से बाहर की एकमात्र टीम के रूप में हरियाणा की टीम ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया। पूरी प्रतियोगिता के दौरान चौकों-छक्कों की बरसात, शानदार गेंदबाजी, बेहतरीन कैच और अंतिम ओवरों तक बने रोमांच ने दर्शकों को बांधे रखा। क्रिकेट प्रेमियों की मौजूदगी ने मैदान को उत्साह और उमंग से भर दिया। क्रिकेट के रोमांच के बीच बच्चों के मनोरंजन के लिए भालू को शामिल करना भी आयोजन का विशेष आकर्षण रहा। खेल के साथ मनोरंजन और पुरस्कारों की व्यवस्था ने प्रतियोगिता को एक यादगार आयोजन का रूप दिया। शहीद विद्याधर सीगड़ा मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता ने यह संदेश दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी खेल प्रतिभाओं को बड़े मंच पर अपनी क्षमता दिखाने के भरपूर अवसर मिल सकते हैं। प्रतियोगिता ने खेल भावना, आपसी भाईचारे, सामाजिक सहभागिता और भामाशाहों के सहयोग की मिसाल पेश की। प्रतियोगिता के सफल समापन पर शहीद विद्याधर सीगड़ा मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से अजय एवं विजय सीगड़ा तथा समस्त रूपनगर ग्रामवासियों ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, दर्शकों, भामाशाहों और खेल प्रेमियों का आभार व्यक्त किया। रूपनगर चैंपियंस लीग सीजन-2 का समापन केवल एक क्रिकेट प्रतियोगिता का अंत नहीं, बल्कि खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने, शहीद की स्मृति को सम्मान देने और Rural एकता को मजबूत करने वाले यादगार आयोजन के रूप में हुआ।
0
0
Report
Advertisement

बेगूं में दशहरे उत्सव की धूम: छात्र-छात्राओं की रंगारंग प्रस्तुतियाँ

Begun, Rajasthan:बेगूं नगर में दशहरे का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर पालिका की ओर से ओपन जिम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सरकारी और निजी स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य और विभिन्न नाटकों के जरिए शानदार प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम की शुरुआत नगर पालिका अध्यक्ष गरिमा शर्मा, उपाध्यक्ष शैलेन्द्र आंचलिया और पार्षदों ने मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर की। कार्यक्रम के दौरान बच्चों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं, शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बेगूं पुलिस थाने का जाप्ता भी मौके पर मौजूद रहा।
0
0
Report

प्रवीण शर्मा ने जापान में तिरंगा फहराया, एशियन पैरागेम्स में कांस्य

Dholpur, Rajasthan:आंखों की रोशनी गंवाने के बाद भी नहीं टूटा हौसला, धौलपुर के प्रवीण ने जापान में लहराया तिरंगा धौलपुर जिले के बांसरई गांव के पैरा एथलीट प्रवीण शर्मा ने जापान में चल रहे 5वें एशियन पैरागेम्स 2026 में देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने मेनस शॉटपुट एफ-11 वर्ग में 13.86 मीटर का अपना बेस्ट थ्रो फेंकते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। प्रवीण की इस उपलब्धि से पूरे जिले में जश्न का माहौल है। बचपन में आंखों की रोशनी गंवा चुके प्रवीण ने हिम्मत नहीं हारी। डेढ़ साल की उम्र में स्टीवनस-जॉनसन सिंड्रोम बीमारी के कारण उनकी दृष्टि चली गई थी, लेकिन उन्होंने कमजोरी को ही ताकत बना लिया। कठिन अभ्यास और मजबूत इरादों के दम पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच तक का सफर तय किया। प्रवीण की सफलता के पीछे उनके दादा रामबाबू शर्मा की बड़ी भूमिका रही। दादा ने शुरू से ही उनकी प्रतिभा को पहचाना और हौसला बढ़ाया। वे कहते थे कि पोता एक दिन देश के लिए खेलेगा, और आज प्रवीण ने वह सपना सच कर दिखाया। पिता ब्रजेश शर्मा ने भी हर कदम पर साथ देकर अनुशासन और आत्मविश्वास की सीख दी। कोच शक्ति सिंह राठौड़ के मार्गदर्शन और गोस्पोर्ट्स फाउंडेशन के सहयोग ने प्रवीण को निखारा। इससे पहले वे एशियन यूथ पैरागेम्स 2025 में शॉटपुट और डिस्कस थ्रो में दो स्वर्ण और जैवलिन में कांस्य जीत चुके हैं। अब सीनियर एशियन गेम्स में मेडल जीतकर उन्होंने साबित कर दिया कि दृढ़ संकल्प से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं
0
0
Report

अलवर में पहले चरण के मतदान के लिए 5.57 लाख मतदाता उत्साहित

Alwar, Rajasthan:अलवर जिले की 11 पंचायत समितियों में से प्रथम चरण में छ पंचायत समितियों के लिए मतदान की प्रक्रिया चल रही है , अलवर जिला परिषद के 39 वार्ड पार्षदों में से आज 17 वार्ड पार्षदों के लिए मतदान चल रहा है साथ ही पंचायत समितियों के 112 वार्डो में पंचायत समिति सदस्यों के लिए भी आज मतदान चल रहा है , रामगढ़ ,कठूमर , खेरली सोंखर गोविंदगढ़ , मुबारिकपुर और रैणी में मतदान सुबह seven बजे शुरू हुआ को शाम छह बजे तक चलेगा , पहले चरण में जिले के 5 लाख 57 हजार मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे । आपको बता दे प्रथम चरण में जिला परिषद सदस्य के लिए 17 वार्डो में 182 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे है वहीं पंचायत समिति के 112 वार्डो में 438 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे अलवर के वार्ड नंबर दस में बहला गांव में भी सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ देखी गई जहां ग्रामीणों में चुनाव को लेकर उत्साह देखा गया ।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top