icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284128
Eshan KhanEshan KhanFollow30 Apr 2025, 08:30 am

Jhansi - आकाशवाणी झांसी में राजभाषा हिंदी के कार्यों को गति देने के उद्देश्य से हिंदी कार्यशाला का आयोजन

Jhansi, Uttar Pradesh:

आकाशवाणी झांसी में राजभाषा हिंदी के कार्यों को गति देने के उद्देश्य से समय-समय पर हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया जाता है. इसी क्रम में केंद्र की कार्यक्रम प्रमुख एवं प्रभारी हिंदी अधिकारी श्रीमती अंजली कुमारी की अध्यक्षता में हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस अवसर पर कार्यशाला में व्याख्यान हेतु पधारे श्री मुन्ना तिवारी, विभागाध्यक्ष (हिंदी) , बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी द्वारा राजभाषा प्रयोग में निर्धारित लक्षयो की पूर्ति सुनिश्चित करने का संदेश प्रतिभागियों को दिया गया तथा उन्हें सरल हिंदी का प्रयोग करने का सुझाव दिया गया. प्रभारी हिंदी अधिकारी श्रीमती अंजलि कुमारी द्वारा राजभाषा नीति के अनुरूप विभागीय कार्यों में अधिकाधिक हिंदी के उपयोग के लिए हर संभव प्रयास किए जाने पर जोर दिया गया. कार्यशाला का संचालन उद्घोषिका शिवानी वर्मा ने किया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

स्वामित्व योजना में हिस्सेदारी नहीं लेने पर पटवारियों पर कार्रवाई की तैयारी—मंत्री वर्मा

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल: पटवारी के आंदोलन के बीच राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा का बड़ा बयान. स्वामित्व योजना में शामिल नहीं हुए पटवारी तो कार्रवाई जारी रहेगी: राजस्व मंत्री. पटवारियों के स्वामित्व योजना में शामिल नहीं होने पर बोले राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा. प्रमुख सचिव ने कलेक्टरों को आदेश जारी कर दिए हैं जल्दी मामले को निपटाएं. कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं पटवारियों की मीटिंग कर स्वामित्व योजना में रजिस्ट्री करवाई जाए. जो पटवारी काम नहीं करेगा उस पर कार्रवाई की जाएगी. पटवारियों की कार्यशैली बिल्कुल ठीक नहीं है. पटवारी को लेकर लिखित आदेश जारी हो गए हैं. स्वामित्व योजना की तारीखों को मुख्यमंत्री से बातचीत कर बढ़ाया जाएगा. पटवारी को कह चुके हैं उन्हें दिक्कत नहीं है आएगी फिर भी पटवारी तैयार नहीं. पटवारी जो चाह रहे थे कि रजिस्ट्री में उनका नाम ना आए वो भी हटवा दिया. अच्छा काम है पटवारी को करना चाहिए गरीबों को फायदा होगा. पटवारी की मांग थी प्रमोशन की उस ओर भी सहमति बन गई.
0
0
Report

भिलाई-3 में लोकल ट्रेनों के ठहराव बहाल कराने को ग्रामीण रेल रोको आंदोलन

Durg, Chhattisgarh:एंकर- भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश रेलवे ट्रैक तक पहुंचने वाला है लोकल ट्रेनों का ठहराव दोबारा शुरू कराने की मांग को लेकर देवबलौदा, जी केबिन, चरोदा और आसपास के बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने एकजुट होकर रेल रोको आंदोलन का एल्टीमेटम दिया गया है आंदोलन भिलाई-3 के सी केबिन और डी केबिन स्टेशन पर लोकल ट्रेनों के स्टॉपेज को लेकर किया गया. वी/ओ-1--दरअसल 6 सितंबर से लोकल ट्रेनों का ठहराव बंद होने के बाद हजारों यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैंबरोजाना नौकरी, मजदूरी, व्यापार और पढ़ाई के लिए रायपुर और दुर्ग आने-जाने वाले कर्मचारी, विद्यार्थी और महिलाएं सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं यात्रियों को अब दूसरे स्टेशनों तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त समय और पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं यह महज ट्रेन के ठहराव की मांग नहीं बल्कि लोगों की रोजी-रोोटी और विद्यार्थियों के भविष्य का सवाल है उन्होंने रेलवे प्रशासन और डीआरएम से तत्काल लोकल ट्रेनों का ठहराव बहाल करने की मांग की है यदि उनकी मांग नही मानी गई तो आगामी 12 अक्टूबर को डीआरएम ऑफिस के सामने ही ग्रामीणों ने धरने पर बैठने का एलान किया है. बाईट-1- चंद्र प्रकाश पांडे,ग्रामीण वी/ओ-2- आंदोलन की सूचना के बाद रेलवे और पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो गया है स्टेशन और आसपास के इलाकों में आरपीएफ और जीआरपी की तैनाती की तैयारी है प्रदर्शनकारियों के रेलवे ट्रैक पर पहुंचने की स्थिति में लोकल के साथ अन्य यात्री ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित हो सकता है. बाईट-2- राम सूर्यवंशी, स्थानीय निवासी
0
0
Report
Advertisement

आनंद LCB ने ट्रक बैटरी चोरी के दो आरोपित गिरफ्तार; हजारों का माल जब्त

Anand, Gujarat:એંકર:-આણંદ LCB પોલીસે ટ્રકની બેટરીઓની ચોરી કરતા બે શખ્સોને ઝડપ્યા છે. સામરખા ચોકડી નજીકથી ગોધરાના ઈશાક ઉર્ફે છોટે શકલા અને ખાલિદહુસૈન જમાલને प्रहरीले ઝડપ્યા હતા. પોલીસે આરોપીઓ પાસેથી કાર સહિત કુલ રૂપિયા 65,200નો મુદ્દામાલ કબજે કરી વધુ તપાસ હાથ ધરી છે. આણંદ બ્રેકિંગ આણંદ LCB પોલીસે ટ્રકની બેટરીઓ ચોરી કરતા બે શખ્સોને ઝડપી પાડ્યા સામરખા ચોકડી નજીકથી બે બે્ટરી ચોર ઝડપાયા ગોધરાનું ઈશાક ઉર્ફે છોટે શકલા ઝડપાયો ગોધરાનો ખાલિદહુસૈન જમાલ ઝડપાયો પોલીસે કાર સાથે 65,200 નો મુદામાલ કબજે કર્યો બુરહાન પઠાણ ઝી મીડીઆ આણંદ
0
0
Report
Advertisement

पटना में PM मोदी के 25 वर्ष सेवा उत्सव पर प्रदर्शनी, बिहार में विकास दिखा

Patna, Bihar: भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री के 25 वर्ष पूरे होने पर प्रदर्शनी लगाई गई इस प्रदर्शनी को देखने बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा... मंत्री रामचंद्र प्रसाद... मंत्री नंदकिशोर राम राज्यसभा सांसद धर्मशिला गुप्ता सहित पार्टी के नेता पहुंचें... सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज 25 वर्ष का सेवा और समर्पण शून्य से शिखर तक का सफर ज्ञान का, विज्ञान का नभ, थल, वायु, हर क्षेत्र में विकास की गति को बढ़ाए हैं। उन्होंने अभाव में प्रभाव लोगों के, गरीबों के उत्थान और कल्याण के लिए काम किए। और देश के माननीया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने बता दिया कि जब नीयत ठीक है तो नीति सफल होती है। सीमित साधन में भी बेहतर वातावरण बना सकते हैं। हम शून्य से शिखर तक हर क्षेत्र में विकास कर सकते हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर में क्रांतिकारी परिवर्तन, आज एग्रीकल्चर का क्षेत्र हो, एजुकेशन का क्षेत्र हो, या इंफ्रास्ट्रक्चर का क्षेत्र हो, विज्ञान के क्षेत्र में, हर जगह आप देखें कि एक से एक इनकी उपलब्धि आज लोगों को गौरवान्वित कर रहा है। हेल्थ के क्षेत्र में आपने देखा कि भारत दूसरे देश के सामने वैक्सीन के लिए हाथ नहीं पसार रहा था, 100 से अधिक देशों को हम वैक्सीन पहुँचा रहे थे। उस पीरियड में गरीब को भूख से मरने नहीं दिया गया। 80 करोड़ से ज्यादा लोगों के घर में अन्न पहुँचाकर हर माँ भारती के संतानों के रक्षा, सम्मान, स्वाभिमान के साथ हमने किया। यह सारे विकास की गति का आज प्रदर्शनी है। एक राष्ट्र, एक टैक्स का वातावरण बना। कारोबारियों को, स्टार्टअप के माध्यम से नौजवानों को, आपके स्किल डेवलपमेंट के माध्यम से कौशल विकास की गति को हमने बढ़ाया है। आज चार जाति, किसान का सम्मान, महिला उद्यमी बने, युवाओं को रोजगार मिले, गरीबों का कल्याण हो, इस चारों वर्ग को आगे बढ़ाने का प्रधानमंत्री जी का संकल्प आज हर माँ भारती के संतानों को कहीं न कहीं एक नई प्रेरणा, नए संकल्प और विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत के सपना को साकार करने का एक मन के अंदर उत्साहवर्धक प्रेरणा प्राप्त कर रहा है।
0
0
Report

एनडीए बिहार में मजबूती के साथ; कांग्रेस में आंतरिक कलह के आरोप

Patna, Bihar:पटना में आज कई महत्वपूर्ण बैठक होनी है जिसमें एनडीए गठबंधन की बैठक मुख्यमंत्री आवास में होगी तो वहीं कांग्रेस बभी आज बैठक कर रही है... भाजपा ने कहा की कांग्रेस के अंदर न तो नीति बची है, न उसकी कोई नियत है बिहार की भलाई के लिए और कोई संगठनात्मक स्वरूप भी इसका बचा नहीं है। उसकी बैठक सिर्फ एक प्रदर्शन मात्र है, दिखावा मात्र है। वहीं एनडीए की बैठक जब होती है, एनडीए की बैठक समीक्षा के लिए होती है, संगठनात्मक सहयोग के लिए होती है और लगातार आप लोगों ने दिखाया है कि एनडीए किस तरह से मिल-जुलकर सभी निर्णय को लेते हैं, सरकार में भी और संगठन में भी। हम लोग साथ-साथ कदमताल मिलाकर चलते हैं और यह बिहार की जनता को भी यही भाता है, जो कदमताल मिलाकर चलते हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस में देख लीजिए, आपस में इतनी कलह है, एक-दूसरे में कोई... सिर-फुटौवल है, कोई एक-दूसरे की बात सुनने को तैयार नहीं है, क्योंकि कोई नेतृत्व वहां नहीं है। राहुल गांधी जी में तो खैर नेतृत्व करने की क्षमता ही नहीं बची है। तो इसलिए पूरा राज्य इकाई उसी तरह से अभी तक कोई कमेटी नहीं बन पाई है। एनडीए बिहार में मजबूती के साथ बिहार के विकास के लिए लगा हुआ है और आगे भी लगा रहेगा। जनता का भी आशीर्वाद हमेशा इसको मिलता रहेगा。 कांग्रेस ने कहाँ की कांग्रेस पार्टी की जो मीटिंग है, वह सांगठनिक दृष्टिकोण से है। लेकिन एनडीए की जो मीटिंग है, वह डैमेज कंट्रोल के लिए है। कांग्रेस पार्टी की मीटिंग जो है, उसमें डीसीसी के प्रेसिडेंट और तमाम जो प्रदेश पदाधिकारी हैं, वह भाग ले रहे होंगे। उसमें हमारे प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम जी और कृष्णा लावरू जी भी मौजूद रहेंगे। मीडिया विभाग की भी कांग्रेस पार्टी की मीटिंग है। तो वह तमाम सांगठनिक कार्यों में पार्टी को कैसे मजबूती दी जाए, इसके रिगार्डिंग मीटिंग है। लेकिन एनडीए की जो मीटिंग है, वह तो डैमेज कंट्रोल करने के लिए मीटिंग है। और अनंत सिंह जी भी एनडीए के विधायक हैं, उनको भी बुलाया जाएगा। और जिस प्रकार से घमासान मचा है, वहां जनता दल (यूनाइटेड) में, तो कहीं धमकाया जाएगा, सहलाया जाएगा, पुचकारा जाएगा विधायकों को। तो यह उनका जो मीटिंग का तौर-तरीका है, वह इस रिगार्डिंग है। लेकिन कांग्रेस पार्टी तो संगठन का काम कर रही है और सांगठनिक दृष्टिकोण से मीटिंग है। राजद ने कहा की एनडीए की हार सुनिश्चित है और दीवारों पर इबारत लिखी हुई है कि सम्राट चौधरी का कुनबा बुरी तरह से हार रहा है MLC के चुनावों में। इस कारण बस उन्होंने आज मीटिंग बुलाया है। सम्राट चौधरी जी को यह पता चल गया कि एनडीए बिखरा हुआ है, तार-तार हो चुका है और भारी मतों से इंडिया अलायंस के सभी कैंडिडेट जीत रहे हैं।
0
0
Report

बोरी गांव में भैंस के सींग से बाइक सवार युवक घायल, अस्पताल में इलाज जारी

Banswara, Rajasthan:गढ़ी थाना क्षेत्र के बोरी गांव में भैंस के सींग लगने से बाइक सवार एक युवक घायल हो गया। घटना के बाद घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार हरिश पिता बदा आजणा गांव से मजदूरी करने के लिए अपनी बाइक से बोरी गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में अचानक भैंस ने युवक पर सींग से हमला कर दिया। हमले में युवक को चोटें आईं और वह घायल हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल युवक की मदद की और उसे अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल घायल हरिश का अस्पताल में उपचार जारी है。
0
0
Report
Advertisement

जंतर-मंतर पर बिना जरूरी मंजूरी के प्रदर्शन करना गैरकानूनी -सुप्रीम कोर्ट

SShyamFollow6m ago
New Delhi, Delhi:

नई द‍िल्‍ली: दिल्ली में 10 अक्टूबर को होने वाले प्रदर्शन से पहले दिल्ली आने वाली ट्रेन और मेट्रो  पर रोक लगाए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है. वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में इस मामले को रखा।

 

सिब्बल ने कहा  10 अक्टूबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन के मद्देनजर  दिल्ली मेट्रो के लगभग 57 स्टेशन बंद किए जा रहे है। दिल्ली आने वाली ट्रेनें को रद्द किया जा रहा हैं। ऐसे में लोग कहीं आ-जा नहीं सकते। मेरे देश में यह क्या हो रहा है? यह तो शांतिपूर्ण प्रदर्शन है।

 

वहीं अभ‍िषेक मनु सिंघवी ने कहा क‍ि सुरक्षा के लिए CAPF की 221 कंपनियां तैनात की जा रही हैं। 10 detention सेन्टर तैयार किए जा रहे हैं। OYO होटलों से कहा गया है कि वे नई बुकिंग न लें। YouTubers के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मीडिया से कहा गया है कि वे अपना आई कार्ड साथ रखें। दिल्ली पुलिस लोगों को प्रदर्शन में शामिल न होने की सलाह दे रही  है।

 

इस पर सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि गैरकानूनी गतिविधियों को रोकने के लिए ऐसा किया जा रहा है।

 

इस बात पर याच‍िका लगाने वाले वकीलों ने जवाब दिया कि सरकार को समझना होगा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन गैरकानूनी नहीं होता। वकील गोपाल शंकरनारायणन ने कहा कि  सिर्फ इसलिए कि सरकार  प्रदर्शनकारियों को संभाल नहीं पा रही हैं, वे पूरे शहर को बंद नहीं कर सकते। वकील ने बताया कि इंडियन यूथ कांग्रेस ने इजाजत मांगी थी, उन्हें नहीं मिली। इसलिये वो हाई कोर्ट गए।


इस मामले को सुनते हुए जस्टिस बागची ने कहा क‍ि लोगों  को संगठन बनाने और उससे जुड़ने का मौलिक अधिकार है, लेकिन कानून के अनुसार इस अधिकार को नियंत्रित भी किया जा सकता है। अगर अधिकारी प्रदर्शन की  अनुमति देने में देरी करते हैं या  नहीं करते हैं, तो आप कोर्ट आ सकते हैं।  लेकिन बिना ज़रूरी मंजूरी के प्रदर्शन करना गैरकानूनी होगा। अगर हमें पता चल जाए कि प्रदर्शन का आयोजन कौन कर रहा है और उसमें कितने लोगों के आने की उम्मीद है, तो हम उसी हिसाब से व्यवस्था का आदेश दे सकते है। अगर हमें यह जानकारी मिल जाए तो हम सरकार से भी कह सकते हैं कि वह उसी के अनुसार कदम उठाए, न कि पूरे शहर पर बड़े पैमाने पर बैन लगा दें।

 

इस पर सिब्बल ने कहा कि हम याचिकाकर्ताओं से पूरी जानकारी लेकर कोर्ट आएंगे। दो बजे कोर्ट को पूरी जानकारी देंगे।

 

(द‍िल्‍ली से जी न्‍यूज र‍िपोर्टर अरव‍िंद स‍िंह की र‍िपोर्ट)
 

0
0
Report

GST सरलीकरण से कारोबार आसान, निवेश के लिए नई गति

Jaipur, Rajasthan:GST सरलीकरण मोदी सरकार की प्राथमिकता है. Ease of Doing Business को नई गति देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में GST व्यवस्था को अधिक सरल, पारदर्शी और व्यापार-अनुकूल बनाया जा रहा है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन की अध्यक्षता में GST काउंसिल द्वारा स्वीकृत सुधारों से अनुपालन आसान होगा; रिफंड प्रक्रिया में तेजी आएगी और व्यापारियों को अनावश्यक प्रक्रियागत बाधाओं से राहत मिलेगी. ये सभी सुधार उद्यमशीलता को प्रोत्साहन देने, कारोबार को सुगम बनाने और निवेश के अनुकूल वातावरण तैयार करने के साथ देश की आर्थिक प्रगति को नई गति प्रदान करेंगे.
0
0
Report
Advertisement

नंदग्राम यात्रा के दौरान ई-रिक्शा टक्कर, महिला पैर के कारण विवाद का VIDEO वायरल

Ghaziabad, Uttar Pradesh:नोट वीडियो में युवक का लिंग दिखाई दे रहा है नंदग्राम थाना क्षेत्र में धार्मिक यात्रा के दौरान एक महिला के पैर में ई-रिक्शा की टक्कर लगने के बाद विवाद हो गया। धार्मिक यात्रा में शामिल लोगों ने ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। दिल्ली की तरफ से एक धार्मिक यात्रा नंदग्राम थाना क्षेत्र में पहुंची थी। इसी दौरान यात्रा में शामिल एक महिला के पैर में ई-रिक्शा से टक्कर लग गई। घटना के बाद धार्मिक यात्रा में शामिल लोगों ने ई-रिक्शा चालक को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सहायक पुलिस आयुक्त नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस मामले पर नजर बनाए हुए है। बाईट - जियाउद्दीन अहमद, एसीपी
0
0
Report

बिहार कांग्रेस SIR और मतदाता सूची के गड़बड़ियों पर आंदोलन शुरू करेगी—दिल्ली चलो अभियान

Noida, Uttar Pradesh:बिहार कांग्रेस की ओर से आज पटना स्थित सदाकत आश्रम में एक अहम बैठक बुलाई गई, जिसकी अध्यक्षता बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने की। इस बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों के जिला अध्यक्षों, कांग्रेस विधायकों और पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया。 बैठक का मुख्य एजेंडा SIR यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन में कथित गड़बड़ियों को लेकर सरकार की जवाबदेही तय करना और इस मुद्दे पर आगे की रणनीति तैयार करना रहा। बैठक को लेकर प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने बताया कि SIR के मुद्दे पर कांग्रेस पूरे देश में पांच चरणों में अभियान चलाएगी। उन्होंने अभियान की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि इसके तहत अलग-अलग स्तरों पर आंदोलन और जनसंपर्क के जरिए चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाताओं के अधिकारों का मुद्दा उठाया जाएगा। इस अभियान के तहत दिल्ली चलो यात्रा भी एक अहम हिस्सा होगी。 वहीं, बिहार में चुनाव आयोग की ओर से दोबारा SIR कराए जाने और छूटे हुए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के फैसले पर राजेश राम ने सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले मतदाताओं के नाम काटे गए और अब चुनाव के बाद नाम जोड़ने की बात कही जा रही है। उन्होंने पश्चिम बंगाल का जिक्र करते हुए कहा कि अगर चुनाव के बाद मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की जाती है, तो इससे पहले हुई कथित गड़बड़ियों पर सवाल उठना स्वाभाविक है। राजेश राम ने इसे लेकर आरोप लगाया कि पहले वोटों की चोरी होती है और फिर उसे छिपाने के लिए सुधार की प्रक्रिया अपनाई जाती है। हालांकि, ये आरोप कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने लगाए हैं。 इसके अलावा, चुनाव आयोग की विश्वसनीयता को लेकर 42 पूर्व न्यायाधीशों की ओर से हस्ताक्षरित पत्र के मुद्दे पर भी राजेश राम ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारियों ने देश की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर पत्र लिखकर चिंता जताई थी, लेकिन उनके मुताबिक, प्रधानमंत्री ने उन चिंताओं पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया। राजेश राम ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की साख को लेकर उठ रहे सवालों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर कोई खास असर नहीं पड़ रहा है। ऐसे में बिहार कांग्रेस ने साफ किया है कि SIR और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों के मुद्दे को लेकर पार्टी आने वाले दिनों में अपना आंदोलन तेज करेगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top