284001
Jhansi: तेज रफ्तार पिकअप पलटी, हाईवे पर बिखरे टमाटर
Jhansi, Uttar Pradesh:नवाबाद थाना क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज कानपुर बाईपास पर तेज रफ्तार टमाटर से भरी एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में गाड़ी में भरे टमाटर हाईवे पर बिखर गए, जिससे एक तरफ का यातायात काफी देर तक बाधित रहा। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। स्थिति को संभालने और लूटपाट रोकने के लिए पुलिसकर्मियों को मौके पर तैनात किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नवीन गंगा पुल पर चलती अर्टिगा बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव नवीन गंगा पुल पर देर रात करीब 12 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब शुक्लागंज से कानपुर की ओर जा रही एक अर्टिगा कार में अचानक आग लग गई। कुछ ही पलों में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। बताया जा रहा है कि अर्टिगा कार संख्या UP 78 DU 1475 शुक्लागंज से कानपुर की ओर जा रही थी। कार में सचिन गुप्ता समेत तीन लोग सवार थे। चलती कार में अचानक आग लगने से कार सवारों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि समय रहते सभी लोग कार से बाहर निकल आए और सुरक्षित बच गए। घटना की जानकारी मिलते ही कैंट पुलिस, गंगाघाट पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कैंट थाना प्रभारी अरविंद राय भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में लगी आग पर काबू पाया। प्रत्यक्षदर्शी अमित और दीपू के अनुसार, कार में अचानक आग की लपटें उठती दिखाई दीं। देखते ही देखते आग इतनी तेज हो गई कि पूरी कार धू-धू कर जलने लगी। कार सवारों के मुताबिक, वाहन की सर्विस घटना वाले दिन ही कराई गई थी। कार डीजल मॉडल की बताई जा रही है। हालांकि आग लगने की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं। बड़ा सवाल यह है कि आखिर सर्विस कराए जाने के कुछ ही घंटों बाद चलती कार में आग कैसे लगी? आग की वजह तकनीकी खराबी थी या सर्विस के दौरान किसी तरह की लापरवाही हुई, यह जांच के बाद ही साफ हो सकेगा।0
0
Report
लखीमपुर खीरी मितौली पंचायत में हुए भ्रष्टाचार की जांच की मांग, विरोध प्रदर्शन जारी।
Datelikalan, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के विकासखंड मितौली में पंचायत में भ्रष्टाचार को लेकर के दरी नगरा मैं दूसरी बार भूख हड़ताल धरना प्रदर्शन जारी, बीते 9 दिवस पहले ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जांच की मांग की थी जिस पर प्रशासनिक अधिकारी तहसीलदार मितौली प्रीति सिंह मौके पर पहुंचकर के 5 दिनों के अंदर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया था ग्रामीण माने थे कि यह 5 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो पुन: धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे 5 दिन के बजाय 9 दिन बीत जाने के बाद जब कोई बंदर बांट हुए विकास के धन पर जांच हुई ना ही कोई कार्रवाई की गई तो ग्रामीणों ने आज प्रातः काल से खुद को मिट्टी में आधे से अधिक ढक करके प्रदर्शन शुरू कर दिया है उनकी मांग है जब तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री इस भ्रष्टाचार के मामले को संज्ञान में नहीं लेते हैं भ्रष्टाचार वाले प्रबंधन तंत्र पर कार्रवाई निष्पक्षता से नहीं की जाती है उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।0
0
Report
बारमेर के गांधी चौक बूथ पर EVM तकनीकी अड़चन: मतदान फिर से शुरू
Barmer, Rajasthan:Barmer वार्ड संख्या 5 गांधी चौक बूथ में ईवीएम में तकनीकी समस्या मौके पर तकनीकी टीम पहुंची Evm को सही करवा कर वोटिंग पुनः शुरु मौके पर इलेक्शन ड्यूटी अधिकारी मौजूद कुछ समय के व्यवधान के बाद पुनः वोटिंग शुरू बाड़मेर SP चूनाराम जाट पहुँचे गांधी चौक बूथ व्यवस्थाओं को जांच रहे हैं SP अधिकारियों से ले रहे है चुनाव संबंधी फीडबैक0
0
Report
Advertisement
ईजिप्ट के रेगिस्तान के पत्थर घंटी जैसी ध्वनि करते हैं, लोहे से बनी घनी बनावट के कारण
Noida, Uttar Pradesh:The stones in the Egyptian desert sound like bells In the Libyan desert of Egypt, some stones do not sound like stone when struck, but like metal. This is not magic: their dense, tense structure allows them to vibrate like a bell, plus they are rich in iron.0
0
Report
नागौर के प्रथम चरण चुनाव में 166755 मतदाताओं के साथ 228 बूथ पर मतदान शुरू
Nagaur, Rajasthan:नागौर नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण का मतदान आज आज होगा 605 पार्षदों के भाग्य का फैसला, नागौर की पांच पालिका व एक परिषद में होगा मतदान, नागौर नगरपरिषद, मूण्डवा, कुचेरा, बासनी, जायल व डेगाना नगरपालिका में है प्रथम चरण में मतदान, 166758 मतदाता करेंगे जिनमें 88575 पुरुष मतदाता व 81180 महिला मतदाता अपने मतदात का प्रयोग, 228 बूथो पर शुरू हुआ मतदान, शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करवाने को लेकर प्रशासन पूरी तरह से एक्टिव, पुलिस प्रशासन का लगाया गया अतिरिक्त जाब्ता,0
0
Report
बांका में नौकरी के नाम पर 27 लाख के लिए किडनैपिंग, तीन गिरफ्तार
Gaya, Bihar:गया जी पुलिस ने बांका जिले के एक युवक के अपहरण का महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया है. यह कोई सामान्य किडनैपिंग नहीं, बल्कि नौकरी के नाम पर ठगे गये 27 लाख रुपये वसूलने के लिए रچی गयी एक सोची-समझी साजिश थी. आरोपियों ने इंस्टाग्राम के जरिये युवक को हनीट्रैप कर गया जी बुलाया और बंधक बना लिया. इस घटना की सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सिटी एसपी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत युवक को कुजापी सब्जी मंडी से सकुशल बरामद कर लिया. इस मामले में पुलिस ने हनीट्रैप करने वाली महिला शिवानी, उसके पति विकास और एक अन्य साथी पवन कुमार को गिरफ्तार किया है. इस मामले को लेकर रामपुर थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डीएसपी-2 धर्मेंद्र भारती ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में नौकरी के नाम पर ठगी की बात सामने आयी है. अपहृत सावन कुमार (निवासी दलिया, बौंसी, बांका) के पिता धनंजय कुमार सिन्हा ने आरोपित पक्ष को नौकरी दिलाने के नाम पर 27 लाख रुपये लिये थे. इसी रकम की वापसी के लिए अपहरण की साजिश रची गयी. शिवानी कुमारी ने इंस्टाग्राम के जरिये सावन से दोस्ती की और उसे मिलने के बहाने गया बुलाया. सोमवार को चंदौती मोड़ के पास सावन के पहुंचते ही आरोपितों ने उसे बंधक बना लिया और परिजनों को फोन कर 27 लाख रुपये की मांग की. इससे पहले सात सितंबर को सावन की मां शोभा कुमारी ने रामपुर थाने में बेटे की गुमशुदगी और 27 लाख की फिरौती मांगे जाने की लिखित शिकायत दर्ज करायी थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी सुशील कुमार के निर्देश पर सिटी एसपी अभिनव के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गयी. इस टीम में रामपुर थानाध्यक्ष और तकनीकी शाखा के अधिकारियों को शामिल किया गया. तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम ने कुजापी सब्जी मंडी में छापेमारी की. वहां से सावन को सकुशल बरामद कर लिया गया और मौके से महिला शिवानी कुमारी को दबोच लिया गया. पूछताछ के बाद शिवानी की निशानदेही पर उसके पति विकास कुमार और साथी पवन कुमार (निवासी भलुआही खरखुरा, डेल्हा) को जेल रोड से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.0
0
Report
Advertisement
लखीसराय बाढ़: मवेशी चारे के लिए लोग परेशान
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय में बाढ़ विकराल रूप लेती जा रही है। बड़हिया, पिपरिया, लखीसराय और सूर्यगढ़ा प्रखंड की कई पंचायतों में बाढ़ का पानी फैल गया है। खेतों और निचले इलाकों में पानी भर जाने से पशुपालक के सामने मवेशियों को सुरक्षित रखने के साथ उनके लिए चारे की व्यवस्था करना बड़ी चुनौती बन गई है। बाढ़ से परेशान मवेशी मुख्य सड़कों और ऊंचे स्थानों पर शरण लेने को मजबूर हैं। हरित चारे के स्रोत डूब जाने से मवेशियों का पेट भरना कठिन हो गया है। पशुपालकों का कहना है कि मवेशी उनके परिवार की आजीविका का सहारा हैं, लेकिन संकट के इस समय में उन्हें चारा तक उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। पशुपालकों का आरोप है कि मंत्री और अधिकारी बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर लौट गए, लेकिन उन्हें अब तक कोई ठोस सरकारी सहायता नहीं मिली। उनका कहना है कि अगर जल्द चारे की व्यवस्था नहीं हुई तो मवेशियों के सामने भूख का संकट और गहरा सकता है।0
0
Report
थाईलैंड के जंगलों में पियानो से हाथियों की जिंदगी बदली: पॉल बार्टन
Noida, Uttar Pradesh:Paul Barton, once a concert-pianist, lives in the jungle of Thailand where he plays music to blind, injured and orphaned elephants with extraordinary results.0
0
Report
करौली नगर निकाय चुनाव: पहले चरण में शांतिपूर्ण मतदान, 1200 पुलिस तैनात
Karauli, Rajasthan:करौली । नगर निकाय चुनाव प्रथम चरण का मतदान आज, आज करौली नगर परिषद, मंडरायल और सपोटरा नगर पालिका के लिए हो रहा मतदान, सुबह 7 से शाम 6 बजे तक जारी रहेगा मतदान, करौली में 66, मंडरायल और सपोटरा में 20-20 पुलिंग बूथ, शांतिपूर्ण निष्पक्ष मतदान संपन्न करने के लिए करीब 1200 पुलिसकर्मी तैनात, तीनों नगर निकाय में 424 मतदान कर्मी करा रहे मतदान, 13 मोबाइल पार्टी, जोनल मजिस्ट्रेट और प्रभारी भी लगातार मतदान की कर रहे मॉनिटरिंग,0
0
Report
Advertisement
सीमेंट पर लकड़ी के पैटर्न कैसे बनते हैं? तरीका जानिए
Noida, Uttar Pradesh:How wooden patterns are actually made on cement0
0
Report
कोटपूतली नगरपरिषद के प्रथम चरण में 5 निकायों के लिए मतदान पूरी शांति से
Noida, Uttar Pradesh:कोटपूतली.... निकाय चुनाव 2026, सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान प्रक्रिया शुरू, आज कोटपूतली नगरपरिषद, बानसूर, विराटनगर, नारायणपुर, पावटा-प्रागपुरा, 5 निकायों का है प्रथम चरण मे चुनाव, प्रथम चरण मे कुल बूथ बनाये गये 250, जिला प्रशासन व पुलिस ने की चाक चौबंद व्यवस्था, प्रशासन मतदान प्रक्रिया से पहले किया मोकपोल, प्रथम चरण के 5 निकाय मे कुल प्रत्यासी है 1106 मैदान मे, इनके भाग्य का आज होगा फैसला, लोगो से जाना कैसी चुनी जाये सरकार, लोगो ने जताया अपनी उम्मीद, इस बार बने साफ सुथरा बोर्ड, वादे कम काम ज्यादा होने वाला आये इस बार प्रत्यासी, सुबह से लोग लगे वोट करने को लेकर लाइनों मे, शांति पूर्ण मतदान प्रक्रिया चालू。0
0
Report
बरहट के ललमटिया गावं के गड्ढे में गिरकर डेढ़ साल के बच्चे की मौत
Jamui, Bihar:जमुई जिले के बरहट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ललमटिया गांव स्थित खेत में बने गड्ढा में गिरकर संतोष यादव के डेढ़ वर्षीय पुत्र सत्यवीर कुमार डूब गया। घटना की जानकारी परिवार वालों को होते ही फौरन मासूम को गड्ढे से निकल गया और मंगलवार की देर रात सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मासूम को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घटना की जानकारी बरहट थाना की पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी कर डीएम के आदेश के बाद देर रात मासूम के शव का पोस्टमार्टम कराया गया और शव को परिजन के हवाले कर दिया गया।0
0
Report
Advertisement
राहुल गांधी रायबरेली दौरे पर पार्टी नेताओं से मुलाकात के संकेत
Noida, Uttar Pradesh:RAEBARELI (UTTAR PRADESH): CONGRESS MP RAHUL GANDHI RAEBARELI VISIT / RAHUL GANDHI TO MEET PARTY LEADERS/PREPARATION VISUALS FROM CONGRESS PARTY OFFICE0
0
Report
कला प्रतियोगिता में बच्चों ने बिखेरे रंग प्रियांशी प्रथम दिव्यांशी को मिला दूसरा स्थान
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई की सवायजपुर तहसील अंतर्गत।l भरखनी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सिलवारी में मंगलवार को कक्षा पांच के विद्यार्थियों के बीच कला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 20 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और देशप्रेम सहित विभिन्न विषयों पर आकर्षक पोस्टर बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रियांशी ने प्रथम, दिव्यांशी ने द्वितीय और कीर्ति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आराध्या, श्रुति, साक्षी, अनामिका और प्रिंस ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य गीता वर्मा ने स्टेशनरी देकर सम्मानित किया। इस दौरान शिक्षक अभिषेक अवस्थी, शिक्षामित्र किरण देवी आदि मौजूद रहीं ।0
0
Report
जयपुर नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण के मतदान के दिन, सीएम ने लोगों से वोटिंग की अपील
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर - नगर निकाय चुनाव-2026 के प्रथम चरण का मतदान आज सीएम भजनलाल शर्मा ने की अपील कहा - प्रिय प्रदेशवासियो, आज नगर निकाय चुनाव-2026 के प्रथम चरण का मतदान है। आप सभी से विनम्र अपील है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें। आपका एक-एक मत आपके नगर के विकास बेहतर सुविधाओं और सुशासन की दिशा तय करेगा। विशेष रूप से पहली बार मतदान करने वाले युवा साथी उत्साहपूर्वक लोकतंत्र के इस पावन पर्व में भाग लें और अपने परिवारजनों एवं परिचितों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।0
0
Report
Advertisement
