Jhansi - आतंकी हमले के बाद देश में हाई अलर्ट
पहलगाम की वादियों में दहशत की गूंज के बाद अब पूरे देश में सुरक्षा के कड़े पहरे बिछा दिए गए हैं. झांसी का वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन अब आम स्टेशन नहीं, बल्कि सुरक्षा का अभेद्य किला बन चुका है जहां एक ओर कश्मीर की घाटियों में गूंजे बारूद के साए, वहीं बुंदेलखंड की धरती पर दिखा वीरता का नया रूप. झांसी के रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी की तल्ख निगाहों ने हर कोने को छान मारा वेटिंग रूम से लेकर वीआईपी हॉल, ट्रेन के कोच से लेकर यात्रियों के सामान तक कोई भी नज़र से बच न सका. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार के निर्देश पर पूरे देश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|