284003
Jhansi: बोधनगर मसीहागंज में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
Jhansi, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी के निर्देशानुसार और संपूर्ण सुरक्षा केंद्र जिला अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ. एस.के. गुप्ता के मार्गदर्शन में बोधनगर मसीहागंज में एक सामान्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन डॉ. अनु निगम और डॉ. आरती रानी ने किया। शिविर के माध्यम से HIV/VDRL, बीपी, हेपेटाइटिस B और C, शुगर की जांच, टीकाकरण और आभा कार्ड के तहत निशुल्क दवा वितरण किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पार्गट सिंह और सचिन पायलट अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे
Noida, Uttar Pradesh:AMRITSAR (PUNJAB): PUNJAB CONGRESS PRESIDENT PARGAT SINGH AND CONGRESS GENERAL SECRETARY SACHIN PILOT ARRIVE AT AIRPORT. VISUALS. DR RAJ KUMAR VERKA (VICE PRESIDENT CONGRESS PUNJAB) & SUKHWINDER SINGH DANNY (FORMER MLA OF CONGRESS).0
0
Report
कोटा के गोबरिया बावड़ी रेस्टोरेंट में आग, तीन दमकलों ने काबू पाया
Jaipur, Rajasthan:कोटा गोबरिया बावड़ी के रेस्टोरेंट में आग से मचा हड़कंप, तीन दमकलों ने आधे घंटे में पाया काबू। कोटा गोबरिया बावड़ी क्षेत्र स्थित अर्बन शेखावाटी ढाबा रेस्टोरेंट में देर रात अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट के कारण रेस्टोरेंट की रसोई में आग लगी थी। सूचना मिलते ही नगर निगम के अग्निशमन विभाग ने अलग-अलग फायर स्टेशनों से दमकलें मौके के लिए रवाना कीं। नगर निगम उपायुक्त फायर राकेश व्यास ने बताया कि आग रेस्टोरेंट की किचन में लगी थी। मौके पर करीब आधा दर्जन दमकलें भेजी गईं, जिनमें से तीन दमकलों की मदद से करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि रेस्टोरेंट में कई गैस सिलेंडर रखे हुए थे। ऐसे में आग के फैलने पर बड़ा हादसा होने की आशंका थी। दमकल कर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए रेस्टोरेंट को चारों तरफ से घेरा और तेजी से आग बुझाने का काम किया। समय रहते आग पर काबू पाने से बड़ा हादसा टल गया0
0
Report
टोंक में मुख्य सचिव श्रीनिवास का दौरा: जल संचय व संवर्धन योजनाओं की समीक्षा
Kota, Rajasthan:टोंक मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास आज टोंक दौरे पर राज्य के मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास का आज टोंक का दौरा अतिरिक्त जिला कलेक्टर विनोद कुमार मीणा ने बताया कि मुख्य सचिव कलेक्ट्रेट सभागार में जल संचय- जल संवर्धन कार्यक्रम ईसरदा बांध परियोजना और पीएचईडी प्रोजेक्ट्स की समीक्षा करेंगे साइबर थाना टोंक का निरीक्षण करेंगे जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में तैयारियां पूरी0
0
Report
Advertisement
कोटा-इटावा क्षेत्र में चम्बल नदी बालाजी के हादसे: भाई-बहन डूबे, तलाशी जारी
Jaipur, Rajasthan:कोटा-इटावा क्षेत्र से बड़ी दुखद खबर चम्बल नदी बालाजी पर हादसा। नहाने के दौरान भाई-बहन नदी में डूबे। बहारावंडा खुर्द निवासी गणपत माली, 22 वर्ष, और अंकिता माली, 18 वर्ष, थाना खण्डार बहे; सवाईमाधोपुर व कोटा जिले की पुलिस व प्रशासन मौके पर पहुंचा। दोनों की तलाशी शुरू।0
0
Report
कौशांबी: सर्राफा लूट में मुठभेड़, एक बदमाश घायल- दो गिरफ्तार
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी में सर्राफा व्यापारी से हुई करीब 6 लाख रुपये की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। कोखराज थाना पुलिस और बदमाशों के बीच शहजादपुर स्थित दुर्गा भाभी पुल के पास मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में एक बदमाश रितेश के पैर में गोली लगी, जबकि उसके दो साथी सुनील और सूरज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया。 पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए बदमाश फतेहपुर के खखरेरू और खागा इलाके के रहने वाले हैं। इन बदमाशों ने 1 अक्टूबर को मूरतगंज निवासी सर्राफा व्यापारी सुरेश चंद्र सोनी के साथ टोल प्लाजा के पास मारपीट कर सोने-चांदी के आभूषण समेत करीब 6 लाख रुपये की लूट की थी। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लूट के जेवरात, लाल रंग की अपाचे बाइक और अवैध असलहा बरामद किया है। घायल बदमाश रितेश को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस अब पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ कर रही है और इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है。0
0
Report
नाना पाटेकर का गोवा में निधन; अस्पताल में मौत की पुष्टि
Noida, Uttar Pradesh:Panaji (Goa): Veteran Indian Actor And Filmmaker Nana Patekar Passes Away In Goa. गोवा: मणिपाल हॉस्पिटल के ऑन्कोलॉजी डिपार्टमेंट के हेड, डॉ. शेखर सालकर कहते हैं, नाना पाटेकर को हॉस्पिटल में मृत अवस्था में लाया गया था... सुबह 5:30 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। हमने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उन्हें मृत ही लाया गया था। लगभग 45 मिनट से एक घंटे तक कार्डियक मसाज दी गई, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। हमें जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार, लगभग 2:30 बजे उन्होंने अपने दोस्त को मैसेज भेजा था कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। लेकिन रात का समय होने के कारण उनके दोस्त ने मैसेज नहीं देखा। इसलिए उन्होंने उन्हें फोन किया। वे लगभग 4 बजे उनके घर पहुंचे। उस समय उन्हें पसीना आ रहा था। उन्होंने उन्हें संभाला और शुरुआती जरूरी मदद दी। लेकिन वे धीरे-धीरे बेहोश हो रहे थे... इसलिए उन्होंने उनके केयरटेकर को हॉस्पिटल भेजा... वे हमारी एम्बुलेंस ले गए। जब हमारी ER टीम वहाँ पहुँची, तो उन्होंने कार्डियक मसाज शुरू की क्योंकि वे बिल्कुल भी प्रतिक्रिया नहीं दे रहे थे... वे उन्हें सुबह लगभग 4:20 या 4:30 बजे हमारे हॉस्पिटल ले आए। हमने भी पूरी कोशिश की, लेकिन उन्हें मृत अवस्था में ही लाया गया था। फिर हमें पुलिस केस दर्ज करना पड़ा क्योंकि यह एक MLC (मेडिको-लीगल केस) था। अब शव को पोस्टमार्टम के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। उनके परिवार के सदस्य वहाँ नहीं थे। उनके साथ उनके दोस्त और एक केयरटेकर मौजूद थे।0
0
Report
Advertisement
झाड़ोल के थानाधिकारी बुद्धਾਰाम विश्नोई सड़क हादसे में निधन
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के झाड़ोल से बड़ी खबर, झाड़ोल थानाधिकारी बुद्धाराम विश्नोई का निधन, सड़क हादसे में हुई मौत, जोधपुर हाईकोर्ट में पेशी पर गए थे विश्नोई, लौटते समय रास्ते में अज्ञात वाहन से हुई टक्कर, हादसे में कार चालक सुनील भी हुआ घायल, दो माह पूर्व ही झाड़ोल हुई थी पोस्टिंग, जोधपुर के पास देर रात हुआ हादसा0
0
Report
काशी विश्वनाथ कॉरिडोर पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की तारीफ, भक्तों में आस्था जागी
Noida, Uttar Pradesh:वाराणसी, यूपी: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा, " बाबा की नगरी में आकर हर भक्त अपने आपको यहाँ नतमस्तक करता है। काशी आना हमारी परंपरा में है और पहले भी कई बार यहाँ आने का मौका मिला है लेकिन पिछले दिनों काशी विश्वनाथ का ये कॉरिडोर जो पूरी तरह से भव्य निर्माण हुआ तो आज सभी श्रद्धालु को अच्छा लगता है। हम सबके लिए बाबा का दर्शन अद्भुत होता है इसके लिए मैं पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ जी को बहुत बधाई। करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र को आपने भव्य और अलग आकृति दी है।"0
0
Report
सुल्तानपुर: वांछित मुकेश वर्मा के मुठभेड़ में गोली लगने के बाद गिरफ्तारी, अवैध तमंचा बरामद
Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर जिले की अखंडनगर थाना पुलिस की आज सुबह कुंदा भैरवपुर के पास वांछित चल रहे मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले मुकेश वर्मा के साथ मुठभेड़ हो गई। मुकेश वर्मा के ऊपर पूर्व में भी कई गंभीर धारा में मामले दर्ज हैं। बीते 5 अक्टूबर को भी अखंड नगर थाना क्षेत्र में दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया था जिसमें दो युवकों को गंभीर चोटे आई थी इस मामले में भी मुकेश वर्मा वांछित था। आज सुबह पुलिस को सूचना मिली कि मुकेश वर्मा कुंदा भैरवपुर के रास्ते कहीं जाने की फिराक में है। तभी पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस से घिरता देखते मुकेश वर्मा ने पुलिस टीम पर फायरिंग की जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली मुकेश वर्मा के पैर में लगी जिससे वह घायल हो गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मुकेश वर्मा के पास से मोटरसाइकिल जिससे वह जा रहा था और उसके पास से अवैध तमंचा और कारतूस भी पुलिस ने बरामद किया है। बाइट विनय गौतम सीओ कादीपुर0
0
Report
Advertisement
नीमकाथाना के मासूम परिवार की मदद: पिता-माता के बिना दादी के सहारे पांच बच्चें
Sikar, Rajasthan:जिला: सीकर विधानसभा: नीमकाथाना लोकेशन: नीमकाथाना, सीकर माता-पिता का साया उठा, बुजुर्ग दादी के सहारे पांच मासूम कोटड़ी लुहारवास में एक साल पहले पिता और पांच दिन पहले मां की मौत।चार बेटियां और एक बेटा अब दादी के सहारे, परिवार की आर्थिक हालत बेहद कमजोर।नयाबास निवासी भामाशाह विक्रम मीणा (बन्ना) ने 51 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी। एंकर सीकर जिले के कोटड़ी लुहारवास में एक साल पहले बीमारी से पिता शैतान सिंह की मौत और पांच दिन पहले मां विमला देवी के निधन के बाद चार बेटियों और एक बेटे के सिर से माता-पिता का साया उठ गया। अब पांचों मासूम बुजुर्ग दादी के सहारे हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति भी बेहद कमजोर है और इलाज में जमा-पूंजी खर्च हो चुकी है।मासूमों की मदद के लिए समाज के लोग और भामाशाह आगे आ रहे हैं। आज नयाबास निवासी भामाशाह विक्रम मीणा (बन्ना) ने परिवार को 51 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी। इस दौरान रवि मीणा, ओमप्रकाश मीणा, सांवरमल मीणा, जयचंद मीणा और सुरेश सेन मौजूद रहे। इससे पहले काशीराम वर्मा ने भी 51 हजार रुपए तथा आनंदीलाल, प्रकाश और महेश कुमार ने 10-10 हजार रुपए की सहायता की। समाज के लोगों की मदद से परिवार को राहत मिल रही है, लेकिन बच्चों की पढ़ाई और भविष्य के लिए अभी और सहयोग की जरूरत है.0
0
Report
रतलाम के रावटी इलाके में झोपड़ी से लाखों रुपये की अवैध शराब बरामद
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के रावटी क्षेत्र में खेत के बीच बनी एक झोपड़ी से लाखों रुपये की अवैध शराब बरामद होने का मामला सामने आया है। मुखबिर की सूचना पर रावटी पुलिस ने खेत में दबिश दी, जहाँ झोपड़ी के अंदर बड़ी मात्रा में बीयर और देशी शराब का अवैध रूप से संग्रहण मिला। पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया है, जिसकी कुल कीमत करीब एक लाख 24 हजार रुपये बताई जा रही है। जिस खेत में यह शराब मिली, वह सरवन भूरिया का बताया जा रहा है। पुलिस की दबिश के बाद से सरवन भूरिया फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। अब पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इतने बड़ी मात्रा में शराब आखिर किसके इशारे पर यहां जमा की0
0
Report
नशे में पति ने डंडे से पत्नी हत्या कर दी; शव मिला घर के अंदर
Surajpur, Chhattisgarh:एक छोटी सी बात...देखते ही देखते खूनी वारदात में बदल गई..घर में रखी बकरे की चमड़ी नहीं मिली तो नशे में धुत पति का गुस्सा इस कदर बढ़ा कि उसने अपनी ही पत्नी पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया..मारपीट में पत्नी की मौत हो गई.. जब परिजन वापस घर पहुंचे तो घर के अंदर महिला की लाश पड़ी थी..दिल दहला देने वाली ये वारदात सूरजपुर के पलमा गांव की है, जहां पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है..दरअसल, पूरा मामला सूरजपुर के चंद्रा चौकी क्षेत्र के पलमा गांव का है..बताया जा रहा है कि 6 अक्टूबर की दोपहर रिंकू पैकरा ने अपने घर पर बकरा काटा था और गांव में किसी परिचित के घर मटन पहुंचाने चला गया..घर में बकरे की चमड़ी को भूंज कर रखा हुआ था.. कुछ देर बाद रिंकू वापस घर लौटा तो वह नशे की हालत में था और भूंजे हुए बकरे की चमड़ी को तलाशने लगा.. लेकिन जब चमड़ी नहीं मिली तो उसने अपनी पत्नी रामकुमारी से इसके बारे में पूछा..पत्नी ने जानकारी नहीं होने की बात कही, जिसके बाद रिंकू भड़क गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी..इसी दौरान आरोपी ने डंडे से रामकुमारी पर हमला कर दिया..परिजनों ने बीच-बचाव कर किसी तरह डंडा आरोपी से छीन लिया..इसके बाद परिजन कुछ देर के लिए वहां से चले गए, लेकिन जब वापस घर पहुंचे तो रामकुमारी अंदर मृत हालत में पड़ी मिली, महिला के शरीर पर चोट के निशान भी मिले..घटना की सूचना मिलते ही चंद्रा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पति रिंकू पैकरा को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया..पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की वारदात कबूल की है..आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल डंडा भी बरामद कर लिया गया है..फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है..लेकिन इस वारदात ने एक बार फिर गुस्से और नशे के खतरनाक तालमेल को सामने ला दिया है..बकरे की चमड़ी को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद इतना बढ़ा कि एक महिला की जान चली गई। एक पल का गुस्सा..और एक परिवार की पूरी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई..0
0
Report
Advertisement
दोहरे हत्या-रेप केस: आज जिला सत्र न्यायालय का फैसला, चारों आरोपी दोषी
Surajpur, Chhattisgarh:चर्चित दोहरे हत्याकांड मामले में आज फैसले का दिन, दोषियों को जिला सत्र न्यायालय के फास्ट्रैक कोर्ट में आज सुना जाएगी सजा, हत्या और दुष्कर्म मामले में कुलदीप साहू सहित 4 आरोपी पाए गए हैं दोषी, जिला सत्र न्यायालय ने 28 सितम्बर को दोषी करार देते हुए 8 अक्तूबर तक फैसला सुरक्षित रखा था, 14 अक्टूबर 2024 को प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की हत्या सहित पत्नी से दुष्कर्म कर आरोपियों ने सड़क किनारे नग्न अवस्था में शव फेंका था, पुलिस परिवार सहित स्थानीय लोगों को है फैसले का बेसब्री से इंतजार0
0
Report
बेगमगंज मंडी सचिव पर तलवार से हमला, आरोपी की तलाश तेज, सीसीटीवी रिकॉर्डिंग सामने
Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन जिले के बेगमगंज कृषि उपज मंडी में निरीक्षण करने पहुंचे मंडी सचिव पर तलवार से अचानक जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। अचानक हुए हमले से मंडी परिसर में अफरा-तफरी मच गई है। हमले में मंडी सचिव अनुराग रघुवंशी के दोनों हाथों में चोटें आई हैं। मंडी कर्मचारियों और हम्मालों ने बीच-बचाव कर उन्हें आरोपी के हमले से बचाया। वारदात के बाद घायल सचिव को तत्काल सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार कराया गया। इसके बाद उन्होंने बेगमगंज थाने पहुंचकर आरोपी सौरभ शर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंडी सचिव अनुराग रघुवंशी रोजाना की तरह मंडी परिसर का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी सौरभ शर्मा ने अचानक तलवार से उन पर प्राण घातक हमला कर दिया। सचिव अनुराग ने बचाव के लिए अपने हाथ आगे किए, जिससे दोनों हाथों में चोटें आईं। अचानक हुई इस घटना से मंडी में मौजूद कर्मचारी और हम्माल भी सकते में आ गए हैं। उन्होंने तत्काल बीच-बचाव करते हुए सचिव को आरोपी से दूर किया। इसके बाद घायल सचिव को अस्पताल पहुंचाया गया। सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात... मंडी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में जानलेवा हमले की पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है। फुटेज में आरोपी द्वारा तलवार से हमला किए जाने और मौके पर मौजूद लोगों के बीच-बचाव की तस्वीरें दिखाई दे रही हैं। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज को भी जांच का हिस्सा बना रही है। थाने के टीआई राजीव उईके ने बताया कि हमले की वजह अभी स्पष्ट नहीं है; मंडी सचिव पर हमला किस वजह से किया गया, फिलहाल इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस आरोपी और घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ के बाद हमले की वजह पता लगाने में जुटी है। मंडी सचिव की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी सौरभ शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी0
0
Report
ग्वालियर में ऑनलाइन दुल्हन के विज्ञापन से दो परिवार साइबर ठगी के शिकार
Morena, Madhya Pradesh:एंकर- ग्वालियर में ऑनलाइन दुल्हन की तलाश दो परिवारों को महंगी पड़ गई। बेटे और भाई की शादी की चाहत में दो महिलाएं साइबर ठगों के जाल में फंस गईं और जालसाजों ने उनसे 24 हजार 500 रुपये ऑनलाइन ठग लिए। वीओ- फेसबुक पर अनाथ आश्रम में रहने वाली लड़कियों से शादी कराने का विज्ञापन,WhatsApp पर सुंदर लड़कियों की तस्वीरें,500 रुपये के स्टाम्प पेपर जैसा फर्जी रजिस्ट्रेशन फॉर्म और शादी में दहेज देने का वीडियो दिखाकर ठगों ने ऐसा भरोसा जीता कि पीड़ितों ने अलग-अलग किश्तों में पैसे ट्रांसफर कर दिए,लेकिन जैसे ही महिलाओं ने वीडियो कॉल पर दुल्हन से बात कराने की मांग की,ठगों ने नंबर ब्लॉक कर दिए।मामला ग्वालियर के शब्दप्रताप आश्रम क्षेत्र का है। रामपुरी मोहल्ले में रहने वाली आरती शाक्य और उनकी पड़ोसन पूनम जाटव ने साइबर ठगी की शिकायत की है,दोनों अपने परिवार में शादी के लिए लड़की की तलाश कर रही थीं। इसी दौरान फेसबुक पर उन्हें एक विज्ञापन दिखाई गया था, जिसमें दावा किया गया था कि शादी के लिए परेशान कुंवारे लड़कों का विवाह अनाथ आश्रम की लड़कियों से कराया जाता है।विज्ञापन में दिए नंबर पर संपर्क करने पर आरोपी ने अपना नाम गौरव शर्मा बताया और इंदौर के 'गुरूनानक अनाथ आश्रम' से जुड़े होने का दावा किया।ठग ने भरोसा जीतने के लिए WhatsApp पर 8 से 9 सुंदर लड़कियों की तस्वीरें भेजीं। परिवार को लड़की पसंद आई तो आरोपी ने दूल्हे और दुल्हन की तस्वीर साथ लगाकर 500 रुपये के स्टाम्प पेपर जैसा दिखने वाला फर्जी रजिस्ट्रेशन फॉर्म और मैरिज सर्टिफिकेट का ड्राफ्ट तक भेज दिया।जिसके बदले में 01 हजार रुपये रजिस्ट्रेशन फीस भी वसूली गयी।आरोपी ने 2 अक्टूबर को शादी कराने का भरोसा दिलाया और कहा कि वे केवल एक घंटे के लिए ग्वालियर आएंगे और शादी कराकर वापस लौट जाएंगे।इसके बाद ठगी का अगला खेल शुरू हुआ। वीओ- आरोपी ने WhatsApp पर एक वीडियो भेजा, जिसमें फ्रिज, अलमारी, कूलर, बाइक और दूसरे घरेलू सामान दिखाई दे रहे थे।दावा किया गया कि अनाथ आश्रम की तरफ से लड़की को शादी में ये सामान दहेज के रूप में दिया जाएगा।लेकिन इसका खर्चा दूल्हा पक्ष को उठाना होगा।इसके बाद एक QR कोड भेजकर पैसे ट्रांसफर करने को कहा गया। पहली किश्त के तौर पर 7 हजार 500 रुपये ट्रांसफर किए गए,जिसमें खाते का नाम गौरव की जगह 'तालिम खान'दिखाई दिया।इसके बाद अलग-अलग किश्तों में कुल 24 हजार 500 रुपये ट्रांसफर करा लिए गए।महिलाओं को जब दुल्हन से शादी से पहले वीडियो कॉल पर बात करने की इच्छा हुई तो आरोपी ने यह कहकर मना कर दिया कि आश्रम में वीडियो कॉल की अनुमति नहीं है,इसके बाद जब तय तारीख को लेकर महिलाओं ने आरोपी से संपर्क करने की कोशिश की तो उसके नंबर बंद आने लगे।WhatsApp पर दोनों महिलाओं को ब्लॉक कर दिया गया।तब उन्हें एहसास हुआ कि शादी कराने के नाम पर उनके साथ साइबर ठगी हो चुकी है। वीओ-पीड़िता आरती शाक्य के मुताबिक उनके पति मजदूरी करते हैं और परिवार ने उधार लेकर ये रकम जुटाई थी। उम्मीद थी कि घर में बेटे की शादी होगी तो बहू आएगी और धीरे-धीरे उधार चुकाया जाएगा।वहीं पूनम जाटव का कहना है कि कम पढ़े-लिखे होने के कारण वे फर्जी दस्तावेज और वीडियो देखकर आरोपी के झांसे में आ गईं। उन्हें उम्मीद थी कि भाई की शादी होगी तो घर मे खुशियां आएंगी। साथ ही अनाथआलय की बेटी को भी परिवार मिल जाएगा। अब दोनों महिलाओं ने आरोपी पर कार्रवाई और ठगी की रकम वापस दिलाने की मांग की है। बाइट- आरती शाक्य- पीड़िता वीओ- बहरहाल मामले की शिकायत लिखित रूप से पुलिस से की गई है। पुलिस ने शिकायत को जांच में लिया है।पुलिस के शिकायत की पुष्टि के बाद जिस मोबाइल नंबर से महिलाओं से संपर्क किया गया था,उसकी डिटेल निकालेगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।यानी शादी के नाम पर सोशल मीडिया पर चल रहे आकर्षक विज्ञापन से सावधान रहना जरूरी है, क्योंकि एक क्लिक, एक WhatsApp चैट और एक QR कोड ने दो परिवारों से उनकी मेहनत की कमाई छीन ली।0
0
Report
Advertisement
