284003
झांसी जीआरपी पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर दो मोबाइल चोर दबोचे
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी जीआरपी पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान दो शातिर मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया। आशीष राजपूत और भागचंद्र प्रजापति नामक ये अपराधी चलती ट्रेनों में यात्रियों के महंगे मोबाइल फोन चुराते थे। पुलिस ने उनके पास से 26,500 रुपये कीमत के दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
फागी में शराबी राजेंद्र ने मोटरसाइकिल जलाकर दहशत फैलायी
Dudu, Rajasthan:फागी (जयपुर) शराबी ने मोटरसाइकिल को लगाई आग, किराने की दुकान पर सामान लेने गए कैलाश से शराबी राजेंद्र ने नशे में धुत होकर रुपए छीने। विरोध करने पर शराबी ने की मारपीट, पास में खड़ी मोटर साइकिल को आग के हवाले। शराबी से गांव वाले है परेशान, आए दिन राहगीरों को करता है तंग। फागी के कुंडली गांव का है मामला, ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना। सूचना पर पुलिस पहुंची मौके पर, पुलिस ने घटनास्थल का लिया जायजा। ग्रामीणों ने मोटर साइकिल के आग लगाने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। जलती मोटरसाइकिल देखकर ग्रामीण हुए एकत्रित, ग्रामीणों ने मोटरसाइकिल पर पानी डाल कर आग बुझाने का किया प्रयास。0
0
Report
Tikamgarh में अवैध कट्टे के साथ वीडियो बनाकर वायरल, युवक गिरफ्तार
Tikamgarh, Madhya Pradesh:टीकमगढ़ जिले में एक युवक को सोशल मीडिया पर अवैध कट्टा के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना पड़ा महंगा, पुलिस ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर अवैध कट्टे सहित किया युवक को किया गिरफ्तार, दरअसल यह पूरा मामला टीकमगढ़ जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र के मौखरा गांव का है, जहां राममिलन विश्वकर्मा ने अपना रौब झाड़ने के लिए अपने दोस्तों के साथ मिलकर अवैध कट्टे का प्रदर्शन करते हुए एक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, वीडियो वायरल होते ही बड़ागांव पुलिस ने मामले को संज्ञान लेते हुए जरिये मुखबिर की सूचना पर राममिलन विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर उसके पास से देशी कट्टा बरामद कर उसके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की गई है。0
0
Report
जालौन के उरई में ट्रेन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की हुई मौत,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन के उरई में ट्रेन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की हुई मौत, ट्रेन की टक्कर से हुई व्यक्ति की हुई दर्दनाक मौत, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मौके पर पहुंची पुलिस म्रतक व्यक्ति की शिनाख्त करने में जुटी, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के राठ रोड ब्रिज के नीचे रेलवे लाइन की घटना।0
0
Report
Advertisement
मानसून के आगमन पर रांची में जलजमाव रोकने हरमू नदी की सफाई शुरू
Ranchi, Jharkhand:मानसून ने रांची में दस्तक दे दी है... और मानसून की शुरुआत के साथ ही हर साल रांची नगर निगम के सामने सबसे बड़ी चुनौती होती है—जलजमाव और हरमू नदी में जमा गाद, लेकिन इस बार रांची नगर निगम पहले से ही पूरी तैयारी के साथ मैदान में है। रांची की प्रमुख नदी कही जाने वाली हरमू नदी की सफाई अब करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपये की अत्याधुनिक एम्फीबियस ड्रेन मास्टर मशीन से की जा रही है। यह हाईटेक मशीन पानी और जमीन—दोनों जगह आसानी से काम करती है और एक बार में करीब 2 टन कचरा निकालने की क्षमता रखती है। उम्मीद है कि इस अभियान से हरमू नदी का जल प्रवाह सुचारु रहेगा और बरसात के दौरान जलजमाव तथा बाढ़ जैसी स्थिति से लोगों को काफी राहत मिलेगी। और नदी में कचरा फेंकने वालों पर रांची नगर निगम कार्रवाई भी करेगी।0
0
Report
भदरवाह में Prophet Muhammad के कथित टिप्पणी के विरोध में शांत प्रदर्शन
Bhaderwah, Hundreds of people staged a peaceful protest in Jammu and Kashmir's Bhaderwah on Friday after Jumma prayers, condemning the alleged controversial remarks made by social media influencer Nazia Elahi Khan about Prophet Muhammad. The protesters demanded strict legal action against her. The protest was held outside Markazi Jamia Masjid Bhaderwah under the leadership of Anjuman-e-Islamia Bhaderwah President Riaz Ahmed Najar. A large number of people gathered after Friday prayers and raised slogans, demanding immediate action against the social media influencer. Addressing the gathering, Riaz Ahmed Najar, Imam of Markazi Jamia Masjid Bhaderwah Azeem Mir, and other speakers strongly condemned the alleged remarks. They said that disrespect towards any religion or its revered personalities is unacceptable and called upon the authorities to take strict action in accordance with the law. Speaking to the media, Riaz Ahmed Najar said the protest was peaceful and organized to register public resentment over the alleged remarks. He urged the government to act swiftly and ensure that those responsible are dealt with as per law. Senior police officers, including ASP SOG Bhaderwah Amit Kumar, SDPO Naveed Shoket Qazi, JKPS officer Tehzeeb, and other officials, remained present at the spot to monitor the law and order situation. Adequate security arrangements were in place, and the protest concluded peacefully without any untoward incident. The protest concluded peacefully after participants reiterated their demand for strict legal action.0
0
Report
एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में बारिश से पानी भर गया, मरम्मत जारी
Jaipur, Rajasthan:प्रदेश के सबसे बड़े हॉस्पिटल एसएमएस हॉस्पिटल में कल आई बारिश से के ट्रोमा सेंटर में पानी भर गया, वहीं ECG जांच कक्ष के आगे की फॉल सीलिंग भी टपकते- टपकते नीचे गिरने लगी तो उसे पुरा निचे गिराया गया, और ECG कक्ष में पूरा पानी भरने के कारण उसे दूसरी जगह शिफ्ट किया गया, इतना ही नहीं, ट्रोमा के माइनर ओटी में भी कल पानी टपकता रहा जो अभी भी जारी है, सभी को इंतजार है कब ये सही करवाया जाता है0
0
Report
Advertisement
उन्नाव की मजदूर बेटी को आयकर ने 20 करोड़ रुपए का नोटिस भेजा
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ मजदूर की बेटी को आयकर विभाग ने 20 करोड़ रुपए का नोटिस दिया है। इतनी बड़े अमाउंट का नोटिस देखकर परिवार हैरान है। जिस युवती के नाम से नोटिस आया है उसने Zee News के कैमरे के सामने रोते हुए बताया कि उसने जिंदगी में कभी ₹20000 एक साथ नहीं देखे, अब 20 करोड़ रुपए का नोटिस आ गया है, मतलब उनके नाम पर 20 करोड़ रुपए का व्यापार चल रहा है। बैंकिंग के अलावा अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड कहीं भी इस्तेमाल नहीं किया गया,तो यह नोटिस कैसा है, यह परिवार अधिकारियों के चक्कर काट रहा है। García बाग की रहने वाली रश्मि सविता Zee News के कैमरे के सामने बताती हैं कि वे घर पर सिलाई करती हैं और उनके पिता अजय शंकर एक प्राइवेट फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं। बीती 9 मई को डाक से उनके नाम पर एक कागज आया, खोल कर देखा तो आयकर विभाग का कागज था। उनसे पूछा गया तो समझ नहीं पाया गया। फिर अपने फूफा को बताया गया और एक वकील के माध्यम से पता चला कि इनकम टैक्स का कागज है। वकील के माध्यम से ही पता चला कि उनके नाम पर 20 करोड़ रुपए का व्यापार चल रहा है। रश्मि कहती हैं कि उन्होंने जिंदगी में कभी एक साथ 20 हजार रुपए भी नहीं देखे, अब पता चल रहा है कि उनके नाम पर 20 करोड़ रुपए का व्यापार चल रहा है। पिता मजदूरी करते हैं, हमारे घर की शिक्षा पूरी हो चुकी है; घर में ही सिलाई-कटाई करते हैं, बैंक के अलावा अब तक कभी आधार कार्ड या पैन कार्ड नहीं लगाये गये, कभी कोई फर्म खुलवाई नहीं गई, तो ये नोटिस कैसा। रश्मि शक जाहिर करती हैं कि उनके डॉक्यूमेंट का गलत इस्तेमाल हुआ हो सकता है। जांच के लिए आयकर जनसुनवाई पोर्टल और पुलिस तक शिकायत की है, साइबर विभाग में भी शिकायत की गई है।0
0
Report
मुहर्रम जुलूस और अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा पर IGP कश्मीर का बड़ा बयान
Noida, Uttar Pradesh:SRINAGAR (J&K): V.K. BRIDI (IGP KASHMIR) ON 10TH MUHARRAM PROCESSIONS /AMARNATH YATRA PREPARATIONS श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर: IGP वी.के. बिरदी ने मुहर्रम जुलूस पर कहा, पुलिस ने खास इंतज़ाम किए हैं। बहु-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। हम ट्रैफिक का भी ध्यान रख रहे हैं... जब भी मुहर्रम का महीना आता है, ज़मीन पर मौजूद पुलिस टीमें आयोजकों और आम जनता, दोनों के संपर्क में रहती हैं... उन्होंने आगे कहा, कुछ ही दिनों में अमरनाथ यात्रा शुरू होने वाली है और इसके लिए भी बड़े पैमाने पर तैयारियां की गई हैं। अर्धसैनिक बल, जम्मू-कश्मीर पुलिस और ट्रैफ़िक पुलिस ने मिलकर बहु-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की है।0
0
Report
मुम्बई हवाई अड्डे पर पूर्व जर्मन गोलकीपर ओलिवर रोल्फ खान का आगमन
Noida, Uttar Pradesh:MUMBAI: OLIVER ROLF KAHN (FORMER GERMANY FOOTBALL GOALKEEPER) ARRIVES AT MUMBAI AIRPORT/VISUALS/ OLIVER ROLF KAHN (FORMER GERMANY FOOTBALL GOALKEEPER)0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में भीषण हीटवेव जारी, तापमान around 40°C के आसपास
Delhi, Delhi:राजधानी दिल्ली का सबसे गर्म दिन राजधानी दिल्ली में दिखा भीषण हीट वेव लोग जूस पीकर गर्मी से बचने की कोशिश पश्चिमी जिला के इलाके में भीषण गर्मी पड़ रही है।आज सबसे ज्यादा गर्म दिन है और लोग गर्मी से बेहाल है।लोग जूस पीकर अपनी प्यास बुझा रहे है। राजधानी दिल्ली में आज एक बार फिर भीषण गर्मी और उमस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सुबह से ही तेज़ धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग बेहाल हैं। घर से बाहर निकलने वाले लोग गर्मी से बचने के लिए छाता, टोपी और पानी की बोतल का सहारा लेते दिखाई दे रहे हैं। आज दिल्ली में तापमान भले ही 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा हो, लेकिन हवा में नमी बढ़ने के कारण लोगों को महसूस होने वाला तापमान इससे कहीं अधिक है। यही वजह है कि लोग तेज़ धूप के साथ-साथ उमस से भी परेशान हैं। दोपहर के समय बाज़ारों और सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में कम भीड़ देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिन के दूसरे हिस्से में कुछ इलाकों में बादल छा सकते हैं। तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की भी संभावना जताई गई है। यदि ऐसा होता है, तो तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की जा सकती है और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। फिलहाल दिल्ली के लोग गर्मी और उमस की दोहरी मार झेल रहे हैं और अब सभी को मानसून की अच्छी बारिश का इंतज़ार है, जिससे मौसम सुहावना हो सके और लोगों को राहत मिल सके。0
0
Report
इंदरगढ़ के जनता क्लिनिक में शिकायतों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कड़ी कार्रवाई की
Jaipur, Rajasthan:बूंदी जिले के इंदरगढ़ जनता क्लिनिक में लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। जिला कलेक्टर के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओपी सामर ने जनता क्लिनिक इंदरगढ़, सीएचसी देईखेड़ा और पीएचसी सुमेरगंज मंडी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टाफ की अनुपस्थिति, समय पर क्लिनिक नहीं खुलने, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं में अनियमितताएं मिलने पर लापरवाह कार्मिकों को नोटिस जारी किए गए। सीएमएचओ ने स्पष्ट चेतावनी दी कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा पल्स पोलियो अभियान सहित सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए0
0
Report
भिवानी के धारेड़ु में बुजुर्ग की हत्या, पड़ोसी दुकानदार ने लाठी-डंडों से हमला किया
Bhiwani, Haryana:भिवानी भिवानी में बुजुर्ग की हत्या, पड़ोसी दुकानदार ने लाठी-डंडों से किया हमला, घायल ने अस्पताल में तोड़ा दम, जांच में जुटी पुलिस भिवानी के गांव धारेड़ु में एक बुजुर्ग की हत्या करने का मामला सामने आया है। परिवार के अनुसार पड़ोसी दुकानदार ने अन्य लोगों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिसमें लगी चोटों के कारण घायल बुजुर्ग ने उपचार के दौरान निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। भिवानी के गांव धारेड़ु निवासी राम नारायण ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी। जिसमें बताया कि उसके पिता मनीराम श्याम बाबा मंदिर के पास स्टॉल लगाते है। 25 जून को समय करीब साढ़े 5 बजे उसकी पत्नी नहीं, बल्कि उसके पिता मनीराम तथा उनकी माता गुनी देवी दोनों दुकान पर प्रसाद बेच रहे थे। प्राइवेट अस्पताल में तोड़ा दम उसके ताऊ के लड़के अजय ने फोन पर सूचना दी कि गांव के गांव के ही कुछ लोगों ने उसके माता-पिता के साथ झगड़ा किया और मारपीट की। यह सूचना पाकर वह खुद दुकान पर पहुंचा। दुकान पर उसकी मां मौजूद थी, उन्होंने बताया कि गांव के गांव के ही लोगों ने लाठी डंडों से हमला कर दया। इसके बाद वह निजी वाहन का प्रबंध करके इलाज के लिए भिवानी लेकर आए और यहां एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर चिकि्सकों ने उसके पिता को मृत घोषित कर दिया। उसने आरोप लगाया कि गांव के ही लोगों ने उनके साथ आपसी कहासुनी के बाद हुए झगड़े में हत्या की है। वहीं मामले की शिकायत पुलिस को दे दी और आरोपियों के खिलाफ sख्त कार्रवाई करने की मांग की। हत्या का केस दर्ज सदर थाना प्रभारी महाबीर ने बताया कि उन्हें एमके अस्पताल से सूचना मिली थी कि गांव धारेड़ु निवासी मनीराम की लड़ाई झगड़े में लगी चोटों के कारण मौत हो गई। मृतक मनीराम के रामनाराण ने हमें शिकायत दी है। जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा हत्या का केस दर्ज करके जांच की जा रही है。0
0
Report
Advertisement
धौला कुआं अंडरपास में बुजुर्ग की चाकू से हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Delhi, Delhi:साउथ वेस्ट डिस्ट्रीक दिल्ली कैंट के धौला कुआं अंडरपास सबवे में गुरुवार सुबह बुजुर्ग को चाकू मारकर हत्या की घटना घटी. मृतक की पहचान चंपई हो, उम्र लगभग 62 वर्ष, झारखंड के रूप हुई. हत्या का आरोपी अनिल मंडल, उम्र 48 वर्ष, बिहार निवासी के रूप में दर्ज. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी को तेज कार्रवाई में कुछ ही मिनटों में गिरफ्तार कर लिया. शुरुआती जांच के अनुसार हमला बेरहमी से किया गया था और चाकू मृतक के शरीर में फंस गया था. सुरक्षा गार्ड विजय ने बताया कि सुबह 8:00 बजे ड्यूटी पर आया तो देखा कि अंडरपास में एक व्यक्ति ने दूसरे को चाकू मारा है. पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है.0
0
Report
कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट जाएगी निर्मला सप्रे मामले में, उमंग सिंगार का बयान
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल निर्मला सप्रे मामले में सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस नेताप्रतिपक्ष उमंग सिंगार का बयान हमने हाईकोर्ट में अपना पक्ष रखा था सभी दस्तावेज और साक्ष्य दिए थे जिसमें ये साबित होता है वो बीजेपी के शामिल हो गई है लेकिन हाईकोर्ट का निर्णय अजीब है निश्चित तौर पर अब हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे बाइट उमंग सिंगार, नेताप्रतिपक्ष,0
0
Report
रतलाम में ताजिये के जुलूस के दौरान हादसा, मौतें तीन, लाइनमैन निलंबित
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले में बीती रात ताजिये के जुलूस के दौरान हुए दर्दनाक हादसे का लाइव वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि ताजिया ले जाते समय वह अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ जाता है। इसके बाद तेज धमाके के साथ फॉल्ट होता है, अफरा-तफरी मच जाती है और ताजिया सड़क पर गिर जाता है। इस हादसे में अब एक और घायल की मौत की पुष्टि होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। घटना के बाद ग्रामीणों और मृतकों के परिजनों ने लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इधर, बिजली विभाग ने प्राथमिक कार्रवाई करते हुए हटनारा के लाइनमैन को निलंबित कर दिया है। प्रशासन ने नियमानुसार मृतकों के परिजनों को सहायता राशि देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जबकि घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। हादसे की जांच भी की जा रही है。0
0
Report
Advertisement
