284002
Jhansi: सिद्धेश्वर धाम में भव्य ध्वजारोहण और जनकल्याण पदयात्रा का आयोजन
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के सिद्धेश्वर पहाड़ धाम आश्रम के नेतृत्व में भव्य ध्वजारोहण, जनकल्याण पदयात्रा और संत मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भागवताचार्य अनुराग मुनि महाराज के मौन व्रत के समापन के साथ हुई। पदयात्रा सिद्धेश्वर पहाड़ धाम रसीना से शुरू होकर सिद्ध बाबा धाम मड़ोर पर समाप्त हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी रहे जिनका आयोजक मंडल ने माल्यार्पण और तिलक कर स्वागत किया। आयोजन में क्षेत्र के सैकड़ों लोग शामिल हुए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पटना में विदेशी शराब की बड़ी बरामदगी, 306 बोतलें जब्त, दो गिरफ्तार
Patna, Bihar:पटना में विदेशी शराब की गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दीघा-आशियाना रोड पर विदेशी शराब की खेप बरामद की गई। निरीक्षक नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी के दौरान एक हुंडई वरना कार जिसका गाड़ी नंबर BR01CF 2703 से 123.78 लीटर यानी कुल 306 पीस विदेशी शराब बीयर व अन्य शराब जब्त की। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई जा रही है। इस मामले में सीवान निवासी अमित पाण्डेय और पटना के राजा बाजार निवासी अमरजीत कुमार को गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने बताया कि शराब की खेप उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से लाई गई थी और पटना में इसकी डिलीवरी की जानी थी। फिलहाल मध्य निषेध विभाग आगे की कार्रवाई में जुटा है।0
0
Report
सीतामढ़ी में दो घंटे की मूसलधार बारिश से जलजमाव, अस्पताल परिसर तालाब बन गया
Sitamarhi, Bihar:त्रिपुरारी शरण सीतामढ़ी में महज दो घंटे की मूसलधार बारिश ने नगर निगम के दावों की पोल खोल दी। शहर के कई प्रमुख इलाकों में भारी जलजमाव हो गया, जिससे लोगों का आवागमन प्रभावित रहा। सबसे खराब स्थिति सीतामढ़ी सदर अस्पताल की रही, जहां पूरा परिसर तालाब जैसा नजर आया। अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे मरीजों, उनके परिजनों और स्वास्थ्यकर्मियों को पानी के बीच होकर आने-जाने को मजबूर होना पड़ा। गौरतलब है कि वर्ष 2015 में सीतामढ़ी शहर को जलजमाव से मुक्त कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने करीब 105 करोड़ रुपये की लागत से वाटर ड्रेनेज सिस्टम योजना को मंजूरी दी थी। लेकिन करीब 11 वर्ष बीत जाने के बावजूद यह महत्वाकांक्षी योजना आज भी अधूरी पड़ी है।0
0
Report
4-5 अगस्त से मध्यप्रदेश में फिर भारी बारिश की चेतावनी, शहरों में मौसम ठहराव
Bhopal, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश में बारिश का दौर जारी 4-5 अगस्त से फिर शुरू होगा भारी बारिश का दौर मौसम विभाग ने उत्तर-पूर्वी जिलों के लिए हैवी रेन का अलर्ट जारी किया 2 दिन तक भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर समेत प्रदेशभर में हल्की से मध्यम बारिश के आसार फिलहाल अगले 48 घंटे में कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी नहीं0
0
Report
Advertisement
पाकिस्तानी आतंकवादी हमीम मंडल गिरफ्तार; ऑडियो थ्रेट से मंत्री की सुरक्षा चिंता
Howrah, West Bengal:গ্রেফতার পাক জঙ্গি হামীম মন্ডল।রাজ্যের পুর ও নগর উন্নয়ন দপ্তরের প্রতিমন্ত্রী অভিযোগ করেন তার কাছে পাকিস্তানি এজেন্সি থেকে হুমকি ফোন আসতো।ছেলেকে অপহরণ ও পরিবারের ওপর হামলা করার হুমকি ফোন আসতো।আবিদ জাঠ পরিচয় দিয়ে তাকে প্রাণে মারার হুমকি দেওয়া হয়েছিলো সেই অডিও ক্লিপ জি ২৪ ঘন্টার হাতে। উমেশ রাই0
0
Report
स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं पर बोझ: भिलाई विधायक ने खोला सरकार पर सवाल
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।भिलाई विधायक देवेंद्र यादव ने स्मार्ट मीटर लगाए जाने के मुद्दे पर राज्य सरकार की नीति पर सवाल उठाते हुए इसे आम जनता के हितों के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर के माध्यम से बिजली उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला जा रहा है, जिससे आम लोगों में असंतोष बढ़ रहा है। उनका कहना है कि सरकार को ऐसी किसी भी व्यवस्था को लागू करने से पहले जनता का विश्वास जीतना चाहिए और उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान करना चाहिए। देवेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस जनता के हितों से जुड़े इस मुद्दे को मजबूती से उठाएगी और यदि सरकार ने स्मार्ट मीटर योजना पर पुनर्विचार नहीं किया तो सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने सरकार से स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर रोक लगाने और उपभोक्ताओं के हितों को प्राथमिकता देने की मांग की。0
0
Report
शेयर बाजार के कर्ज से जूझते बेटे ने माँ की हत्या कर आत्महत्या की
Surat, Gujarat:સુરત શહેરના વર્ચાછા વિસ્તરમાં શેરબજારમાં રૂા 40થી 50 લાખ રૂપિયાનો જંગી દેવું થઈ જતાં 36 વર્ષીય જતીન સોનાણી પોતાની 63 વર્ષીય દત્તક માતા ભાનુબેન સાથે રહેતો હતો. રાતે માતા-પુત્ર રસ્તે હસિ-મજાક કરી પોતાના રૂમમાં ગયા હતા. પરંતુ રાત્રિના સમયે જતીને ઊંઘમાં જ માતા ભાનુબેનની ગળે ટૂંપો આપીને નિષ્ઠુરતાપૂર્વક હત્યા કરે છે અને ત્યારબાદ પોતે ફાંસો ખાઇ આત્મહત્યા કરી લેન્દ્ર. આવનારમાં પુર્વના દિવસે પડોશીઓ દ્વારા ઘરની દરવાજો ખોલ્યો ન થતા સુસઇડ નોટ શોધાઈ જેમાં આર્થિક તંગદીલી તથા પરિવારમાં માફીનો ઉલ્લેખ હતો. જતીન અગાઉ પોતાની સ્ટેશનરી દુકાનમાંથી નોકરી કરી રહ્યો હતો અને બાદમાં શેરબજારની મદદણી ઓફિસ શરૂ કરી હતી જે દેવામાં ડૂબી ગયો હતો. આ ઘટનાની તપાસ સ્મીમેર હોસ્પિટલમાં ફોરેન્સિક પોસ્ટમોર્ટમ માટે મોકલવામાં આવી હતી.upa0
0
Report
Advertisement
हमीरपुर: महिला से दुष्कर्म के आरोपी युवक पकड़ा, पुलिस ने कार्रवाई शुरू की
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:- युवक पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, तमंचे के बल पर धमका कर वारदात को अंजाम देने का आरोप, महिला के द्वारा शोर मचाने पर परिजनों ने युवक को मौके से पकड़ा, पुलिस पर आरोपी को पकड़ने के बाद छोड़ने का आरोप, बीती 27 जुलाई की रात में घटना को अंजाम देने का आरोप, पुलिस के मुताबिक पूर्व परिचित हैं महिला और आरोपी युवक, पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुटी, सुमेरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला।0
0
Report
जालौन में दिनदहाड़े महिला से चेन स्नेचिंग, CCTV में कैद चोर मौके से फरार
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में दिनदहाड़े महिला से चेन स्नेचिंग की वारदात आई सामने, बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से छीनी सोने की चेन, महिला के गले से सोने की चेन छीनकर मौके से फरार हुए दोनों बदमाश, पास में दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चेन छीनने की वारदात, बाजार जाने के दौरान झपट्टा मारकर महिला के गले से बदमाशों ने छीनी सोने की चेन, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी, जालौन कोतवाली क्षेत्र के कोतवाली के पास की घटना।0
0
Report
सीपरी बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का बुलडोजर अभियान, सख्त कार्रवाई
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर-झांसी के सीपरी बाजार में नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। बुलडोजर और अतिक्रमण निरोधी दस्ते के साथ पहुंचे अधिकारियों ने सड़क और फुटपाथ पर कब्जा कर रखे काउंटरों और सामान को हटवाया। इस कार्रवाई के दौरान बाजार में कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा। कई दुकानदार खुद ही अपना सामान समेटकर अंदर ले जाने लगे। वहीं सड़क पर रखे गए कई काउंटरों को नगर निगम की टीम ने बुलडोजर की मदद से उठाकर जब्त करके ट्रैक्टर ट्रॉली में लाद कर अपने साथ ले गए। वी/ओ.1- बताया जा रहा है कि सीपरी बाजार में लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। साथ ही राहगीरों को आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही थी। इसी को देखते हुए आज नगर निगम ने यह अभियान चलाया है। सड़क और फुटपाथ से अवैध काउंटर और सामान को जब्त किया गया है। सभी दुकानदारों से अपील है कि सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करें। बाजार में अतिक्रमण मुक्त अभियान आगे भी चलता रहेगा, ताकि आम लोगों को आवागमन में दिक्कत न हो। कार्रवाई के दौरान बाजार में हड़कंप मच गया, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी से स्थिति नियंत्रण में रही。0
0
Report
Advertisement
ग्वालियर में दो युवकों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल, बहोड़ापुर के पास
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में दो युवकों के बीच मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह विवाद बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के पागलखाना के पास का है। वीडियो में दोनों युवक एक-दूसरे के साथ जमकर मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं, जबकि मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे।0
0
Report
ग्वालियर डबरा: 37.273 किग्रा गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार, कीमत 3.7 लाख
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर डबरा सिटी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. टेकनपुर चौकी पुलिस ने चुरली नहर रोड पर संदिग्ध अवस्था में खड़ी कार से 37 किलो 273 ग्राम गांजा बरामद कर 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है. जब्त गांजे की कीमत करीब 3 लाख 70 हजार रुपये आंकी गई है. गिरफ्तार आरोपियों ने यह गांजा छत्तीसगढ़ से लाना बताया है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है. डबरा सिटी थाना प्रभारी क्षेत्र भ्रमण के दौरान 1 अगस्त 2026 को उप निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव, प्रभारी चौकी टेकनपुर को सूचना मिली कि चुरली नहर रोड स्थित बम्बा के पास एक मारुति अल्टो कार CG-04-KQ-6278 संदिग्ध अवस्था में खड़ी है. पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार को घेरकर चेक किया तो कार में दो व्यक्ति बैठे थे. पूछताछ में चालक ने अपना नाम गुरुपाल सिंह जोहल, निवासी ग्राम रई थाना करहिया जिला ग्वालियर बताया. पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम मुलायम सिंह रावत, निवासी ग्राम डोंगरपुर थाना बेलगढ़ा जिला का बताया. कार की तलाशी ली तो डिग्गी में 2 प्लास्टिक की बोरी और बीच की सीट पर 1 बोरी रखी मिली. बोरियों को खोलकर चेक किया गया तो उसमें हरी पत्ती, बीज और डंठल युक्त मिश्रण मिला. जांच में वह अवैध मादक पदार्थ गांजा निकला. तौल करने पर पहली बोरी का वजन 9.512 किलो, दूसरी का 14.843 किलो और तीसरी का 12.918 किलो निकला. कुल 37.273 किलो गांजा बरामद हुआ. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 37 किलो 273 ग्राम गांजा और मारुति अल्टो कार को जप्त कर लिया. जिसकी कीमत 3 लाख 70 हजार रुपए है. पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपियों ने बताया कि वहां गांजा छत्तीसगढ़ से लाए थे और जिले में अलग-अलग स्थान पर डिलीवरी करने वाले थे. ग्वालियर में गांजा तस्करी के खिलाफ यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है. 2 दिन पहले इंदरगंज थाना पुलिस ने शिंदे की छावनी से ट्रॉली बैग में गांजे की खेप लेकर छत्तीसगढ़ से ग्वालियर पहुंचे देवेश इटारिया और सौरभ राठौर को गिरफ्तार किया था. उनके कब्जे से 20 किलो गांजा बरामद हुआ था. जिसकी कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई गई थी. फिलहाल डबरा सिटी थाना पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस अब दोनों मामलों में नेटवर्क खंगाल रही है.0
0
Report
फ्रेंडशिप डे पर वाटरफॉल में डूबे 12वीं के छात्र की मौत
Sagar, Madhya Pradesh:फ्रेंडशिप डे के दिन गई एक दोस्त की जान, मातम में बदल गई पार्टी, वाटरफॉल में डूबा 12 वी का छात्र.... दोस्ती डे के दिन एक दोस्त की वाटरफॉल में डूबने से मौत हो गई है और इस छात्र के परिजनों के साथ दोस्तों में मातम छा गया है। हादसा सागर जिले के महराजपुर थाना क्षेत्र के मुंहली वाटरफॉल में है। दरअसल देवरी में कोचिंग क्लास अटेंड करने वाले छह दोस्त कोचिंग के बाद दोपहर 11 बजे मुंहली वाटरफॉल गए थे, यहां बड़ी संख्या में पहले से लोग फ्रेंडशिप डे और वीकेंड मनाने आए थे और चारों तरफ मस्ती ही मस्ती नजर आ रही थी और इस सब में इन छह दोस्तों का ग्रुप भी शामिल हो गया। वाटरफॉल में मस्ती में झूमते हुए पानी का आनंद ले रहे थे कि अचानक इन छह में से दो छात्र केशव रजक और ललित साहू फाल के नीचे बने कुंड में डूबने लगे। चार दोस्तों ने केशव को तो जैसे तैसे बचा लिया लेकिन ललित साहू डूब गया, इन दोस्तों में ललित को अपने स्तर पर बचाने की कोशिश की लेकिन उसे बचाया नहीं जा Sका। पुलिस को सूचना मिली तो मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और ढाई से तीन घंटे की मशक्कत के बाद आख़िरकार छात्र ललित के शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और जांच की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
औरैया में खेल के दौरान मारपीट; वायरल वीडियो पर कार्रवाई की प्रतीक्षा
Noida, Uttar Pradesh:औरैया में खेल देखने के दौरान शुरू हुई मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया..आरोप है कि एक पक्ष के लोग लाठी-डंडे लेकर दूसरे पक्ष के घर में घुस गए और जमकर मारपीट की अब देखना होगा कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों पर कब कार्रवाई होती है।0
0
Report
चंडी दरबार में नीम पेड़ काटे जाने पर आस्था बनाम प्रशासन का नया विवाद
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले के चिचोली तहसील में स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चंडी दरबार एक बार फिर विवादों के केंद्र में आ गया है। मंदिर के गर्भगृह में मौजूद प्राचीन नीम के पेड़ को काटे जाने के बाद श्रद्धालुओं और आदिवासी समाज में भारी आक्रोश फैल गया है। बताया जा रहा है कि यह मामला पहले से ही हाईकोर्ट तक पहुंच चुका है। सरपंच का आरोप है कि प्रशासन ने कोर्ट में गलत रिपोर्ट पेश की है,जबकि मंदिर का आर्कियोलॉजिकल सर्वे भी हो चुका है और उसकी रिपोर्ट जल्द आने वाली है। ऐसे में किसान द्वारा नीम का पेड़ हटाए जाने की घटना ने विवाद को और भड़का दिया है। चिचोली से करीब 8 किलोमीटर दूर प्राकृतिक वातावरण में स्थित चंडी दरबार वर्षों से आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है। यहां मां चंडी के चमत्कारों की कई कहानियां प्रचलित हैं। मान्यता है कि मनोकामना पूरी होने पर भक्त यहां मुर्गे और बकरों की बलि देकर देवी को प्रसन्न करते हैं और यह परंपरा हर रविवार और बुधवार को निभाई जाती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस क्षेत्र में कभी गोंड राजा ईल का शासन था और मां चंडी उनकी कुलदेवी थीं। राजा का किला ‘दुधिया गढ़’ अब खंडहर बन चुका है,लेकिन मंदिर तक जाने वाली सुरंग की कहानियां आज भी लोगों के बीच जिंदा हैं। इसी आस्था के केंद्र में अब नया विवाद खड़ा हो गया है। गर्भगृह में स्थित वर्षों पुराने नीम के पेड़ को एक किसान द्वारा काट दिया गया,जिससे हजारों श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। किसान का दावा है कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद उसे मंदिर का पोजेशन मिला है और वह निर्माण कार्य कर रहा है। उसके अनुसार नीम का पेड़ नीचे से सड़ चुका था, जिसे हटाकर सुरक्षित रखा गया है और दोबारा स्थापित किया जाएगा। उसने कहा कि उसका किसी की आस्था को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं है। वहीं गांव के सरपंच और ग्रामीणों का कहना है कि यह पेड़ निम का पेड़ वर्षों पुराना आस्था का प्रतीक था,जिसे हटाना श्रद्धालुओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। ग्रामीणों ने मांग की है कि मंदिर का संचालन ट्रस्ट के माध्यम से किया जाए और पूरे मामले की शिकायत कलेक्टर से की जाएगी। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आस्था और प्रशासन के बीच खड़ा यह विवाद किस दिशा में जाएगा? क्या मंदिर की पुरानी स्थिति बहाल होगी या मामला और तूल पकड़ेगा। फिलहाल चंडी दरबार का यह विवाद पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।0
0
Report
जगदलपुर में फूड इंस्पेक्टर भर्ती धोखाधड़ी: आरोपी लारेन्स एंथोनी कुज गिरफ्तार
Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर में फूड इंस्पेक्टर के पद में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है, आरोपी लारेन्स एन्थोनी कुज ने खुद को रायपुर मंत्रालय में अच्छी पहचान होने का हवाला देकर इस ठगी को अंजाम दिया, आरोपी ने पीड़ित विनोद पानीग्राही से फोन पे के माध्यम से 1,91,500 रुपए लेकर धोखाधड़ी की, पीड़ित ने कोतवाली थाने में मामले की शिकायत की जिसके बाद आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 318.4 के तहत मामला दर्ज किया गया, पुलिस ने भिलाई से आरोपी लारेन्स एंथोनी कुज को गिरफ्तार कर लिया है।0
0
Report
Advertisement
