icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284001
Praveen BhargavPraveen BhargavFollow26 Dec 2024, 09:03 am

Jhansi: मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा, रेल यातायात दो घंटे प्रभावित

Jhansi, Uttar Pradesh:

झांसी रेलवे स्टेशन से दिल्ली की ओर जा रही एक माल गाड़ी का डिब्बा पटरी से उतर गया जिससे ट्रेन के अन्य डिब्बे भी प्रभावित हुए। इसके कारण रेल यातायात लगभग दो घंटे के लिए प्रभावित रहा। आज सुबह नांदेड़ से नई दिल्ली की ओर जा रही इस माल गाड़ी ने झांसी स्टेशन से रवाना होते ही कुछ दूरी तय की थी तभी अचानक एक डिब्बा ट्रैक से उतर गया। डिब्बा उतरने से गाड़ी को झटका लगा, जिससे दो अन्य डिब्बे भी प्रभावित हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डीआरएम झांसी दीपक कुमार और अन्य रेल अधिकारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कार्य शुरू किया। उन्होंने पटरी से उतरे डिब्बे को काटकर अलग किया और यातायात को सुचारू किया। इस दौरान डाउन मार्ग का यातायात प्रभावित रहा।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top