icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284303
Eshan KhanEshan KhanFollow7 Jan 2025, 05:49 am

झांसी - पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ , एक के पैर में लगी गोली तो वहीं 2 आरोपी गिरफ्तार

Moth, Uttar Pradesh:

झांसी थाना मोठ क्षेत्र के खिरिया घाट पर बेतवा नदी के किनारे जंगल में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगने घायल हो गया, और दो बदमाशों को घेराबंदी कर पुलिस ने धर दबोचा। घटना उस समय हुई जब पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी और तभी बाइक सवार तीन लोग आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन वे पुलिस को देखकर जंगल की ओर भागने लगे, पुलिस ने घेराबंदी की तो एक बदमाश ने पुलिस पर गोली चला दी। इसके बाद पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में बदमाश कपिल  घायल हो गया, जिसे नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पखांजूर में अतिक्रमण हटाने के दौरान विवाद, गिरफ्तार हुआ जनपद सदस्य

Pakhanjur, Chhattisgarh:पखांजूर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम के शासकीय कार्य में बाधा डाली गई और धमकी दी गई। मामले में पुलिस ने एक जनपद पंचायत सदस्य को गिरफ्तार किया है। जनप्रतिनिधि की गिरफ्तारी के बाद यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. मामला कांकेर जिले के गोंडाहूर थाना क्षेत्र का है, जहां अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान विवाद होने की शिकायत पुलिस तक पहुंची। वन विभाग के शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान शासकीय कार्य में बाधा डालने और धमकी देने के आरोप लगे हैं। मामले में पुलिस ने पीवी-52 जयपुर निवासी जनपद पंचायत सदस्य हरिमोहन दास को गिरफ्तार किया है। अब सवाल यह है कि अतिक्रमण हटाने के दौरान विवाद की स्थिति क्यों बनी? वन विभाग की टीम के साथ आखिर क्या हुआ और पूरे घटनाक्रम की वास्तविक वजह क्या है? इन सवालों के जवाब पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगे. फिलहाल जनपद पंचायत सदस्य की गिरफ्तारी के बाद मामला सुर्खियों में है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है और आरोपी को न्यायालय मे पेश कर जेल भेज दिया गया है।
0
0
Report
Advertisement

हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदतर, डॉक्टर-कमी व दवाइयों का भारी अभाव

Mandi, Himachal Pradesh:हिमाचल में चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था, मरीजों को बुनियादी सुविधाओं के लिए भी करना पड़ रहा संघर्ष : राकेश जम्वाल मशीनें खरीदना ही उपचार नहीं, अस्पतालों में डॉक्टर, स्टाफ और जरूरी दवाइयां उपलब्ध करवाना भी सरकार की जिम्मेदारी : राकेश जम्वाल निहरी में आस्था हॉस्पिटल द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर के बीच प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल, डॉक्टरों की कमी और दवाइयों की अनुपलब्धता पर सरकार को घेरा मंडी /सुंदरनगर । सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के निहरी में आज आस्था हॉस्पिटल द्वारा ग्राम पंचायत मरहड़ा बदैहण में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। आस्था हॉस्पिटल के एमडी डॉ. अरुण चंदेल और उनकी टीम के सहयोग से आयोजित उस शिविर में क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध करवाई गई। सुंदरनगर विधायक एवं भाजपा नेता राकेश जम्वाल ने इस पहल की सराहना करते हुए डॉ. अरुण चंदेल और उनकी पूरी टीम के प्रयासों की प्रशंसा की। राकेश जम्वाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे स्वास्थ्य शिविर लोगों को स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हालांकि, यह भी विचारणीय है कि प्रदेश के लोगों को नियमित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने की जिम्मेदारी निभाने वाली सरकारी व्यवस्था को और मजबूत बनाने की आवश्यकता क्यों महसूस हो रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। अनेक क्षेत्रों में लोगों को समय पर उपचार, पर्याप्त चिकित्सक और आवश्यक दवाइयां उपलब्ध करवाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति चरमराई हुई है और स्वास्थ्य मंत्री को इन समस्याओं का जवाब देना चाहिए। जब मरीजों को बेहतर उपचार के लिए एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल रेफर होना पड़ता है, तो इसका सीधा असर मरीजों और उनके परिवारों पर पड़ता है। पहाड़ी प्रदेश होने के कारण हिमाचल के दूरदराज क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का मजबूत होना और भी आवश्यक है। सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि लोगों को छोटी-छोटी बीमारियों के उपचार के लिए भी लंबी दूरी तय न करनी पड़े। जम्वाल ने कहा कि मात्र मशीनें खरीद लेना ही उपचार नहीं है। अस्पतालों में आधुनिक मशीनें उपलब्ध करवाना तभी सार्थक है, जब उन्हें चलाने के लिए प्रशिक्षित तकनीकी कर्मचारी और मरीजों का उपचार करने के लिए पर्याप्त डॉक्टर, नर्सें तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद हों। यदि मशीनें अस्पतालों में रखी हों, लेकिन उनका संचालन करने के लिए विशेषज्ञ उपलब्ध न हों, तो आम जनता को उनका लाभ कैसे मिलेगा? सरकार को स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा केवल उपकरणों और भवनों के आधार पर नहीं, बल्कि मरीजों को मिल रहे वास्तविक उपचार के आधार पर करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता को लेकर भी गंभीर सवाल उठते हैं। ग्लव्स और पैरासिटामोल जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए भी यदि मरीजों के तीमारदारों को अस्पताल के बाहर जाना पड़े, तो यह व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता को दर्शाता है। सरकारी अस्पतालों में उपचार के साथ जरूरी दवाइयां और चिकित्सा सामग्री उपलब्ध करवाना सरकार की जिम्मेदारी है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सरकारी अस्पतालों में राहत मिलनी चाहिए, न कि दवाइयों और जरूरी सामान के लिए अतिरिक्त खर्च उठाना पड़े। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अनेक स्थानों पर डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की कमी को दूर करना समय की मांग है। सरकार को रिक्त पद भरने, आवश्यक दवाइयों की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने, स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध मशीनों का प्रभावी उपयोग करने और ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। राकेश जम्वाल ने बंदली और पौड़ाकोठी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) के बंद होने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य संस्थानों का बंद होना लोगों के लिए चिंता का विषय है। सरकार को इन केंद्रों की स्थिति स्पष्ट करते हुए इन्हें सुचारु रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए, ताकि ग्रामीण जनता को प्राथमिक उपचार के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए समयबद्ध कार्ययोजना बनाई जाए, डॉक्टरों एवं अन्य कर्मचारियों के रिक्त पद भरे जाएं, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयां उपलब्ध करवाई जाएं और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को सुचारु रूप से चलाया जाए। राकेश जम्वाल ने कहा कि प्रदेश की जनता को केवल घोषणाएं नहीं, बल्कि अस्पतालों में डॉक्टर, जरूरी दवाइयां और समय पर उपचार चाहिए। स्वास्थ्य सेवाएं किसी भी सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारियों में शामिल हैं। सरकार को इस दिशा में ठोस कदम उठाकर यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हिमाचल प्रदेश के किसी भी नागरिक को बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए भटकना न पड़े।
0
0
Report
Advertisement

लग्न के दो दिन बाद नववधू ने पति व परिवार पर जहर देकर हत्या की कोशिश

Jalgaon, Maharashtra:जळगाव, पारोळा लग्नानंतर अवघ्या दोन दिवसांत नवधuvadून पतीसह कुटुंबावर जेवणातून उंदीर मारण्याचे औषध देत विषप्रयोग. जळगावच्या पारोळा तालुक्यातील वेल्हाणे गावातील धक्कादायक घटना उघडकीस.. सुमन सुभाष सहाणी आणि आरती सूर्यप्रकाश पटेल आणि एजंट विनोद पाटील अशी अटकेतील तिघांची नाव असून त्यांच्याविरुद्ध पारोळा पोलीस ठाण्यात गुन्हा दाखल झाला आहे. नववधूने लग्नानंतर तिसऱ्या दिवशी पतीसह कुटुंबातील तिघांना जेवणातून उंदीर मारण्याचे औषध देऊन मारण्याचा प्रयत्न. या घटनेत पती आणि त्याचे वृद्ध आई वडील व भाऊ अशा चार जणांची प्रकृती बिघडली असून त्यांना उपचारासाठी धुळे येथील शासकीय रुग्णालयात दाखल झाले. घटनेनंतर पळून जाण्याच्या प्रयत्नातील दोन्हा महिलांना धुळे जिल्ह्यातील निमगूळ गावाजवळ ताब्यात घेण्यात आले. याप्रकरणी दोन्ही महिलांना अटक करण्यात आली असून पारोळा पोलीस ठाण्यात गुन्हा दाखल झाला आहे.. ७ ऑक्टोबर रोजी ३२ वर्षीय तरुणाचे विवाहबंधन आणि ९ ऑक्टोबर रोजी जेवणातून विषारी औषध देऊन तिघांना मारण्याचा प्रयत्न. या घटनेनंतर घरातील काही दागिने आणि लग्न करण्यासाठीचे मिळालेले पैसे घेऊन दोन्ही महिलांना पसार झाल्या होत्या. गुन्हा दाखल करून दोन्ही महिलाना अटक करावी मागणीसाठी गावातील ग्रामस्थांनी पोलीस ठाण्यासमोर रास्ता रोको आंदोलन केलं होतं. ग्रामस्थांनी केलेल्या आंदोलनानंतर पोलिसांनी गुन्हा दाखल करून पळून जाणाऱ्या दोन्ही महिलांना धुळे जिल्ह्यातून ताब्यात घेतल. अडीच लाख रुपये देऊन दुसऱ्या राज्यातल्या मुली सोबत लग्न करणे तरुणाला चांगलाच महागात पडल्याचे या घटनेतून समोर आला आहे. बाईट : दीपक पाटील, पोलीस निरीक्षक पारोळा..
0
0
Report
Advertisement

चंद्रपुर में देवी महाकाली नवरात्र शुरू: महोत्सव केवल धार्मिक कार्यक्रम तक सीमित

Chandrapur, Chhattisgarh:टायटल:-- चंद्रपूरच्या देवी महाकालीच्या अश्विन नवरात्राची आज झाली सुरुवात, आ. किशोर जोरगेवार यांच्या पुढाकाराने दरवर्षी आयोजित केला जातो महाकाली महोत्सव, यंदा दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर महोत्सवात होणार आहेत केवळ धार्मिक कार्यक्रम अँकर:-- चंद्रपूरच्या देवी महाकालीच्या अश्विन नवरात्राची आज उत्साहात सुरुवात झाली. याच काळात मंदिर परिसरात स्थानिक आमंदार किशोर जोरगेवार यांच्या पुढाकाराने दरवर्षी महाकाली महोत्सव आयोजित केला जातो. महोत्सवाच्या निमित्ताने मंदिर परिसरात पारंपरिक 51 फूट ध्वज उंचावण्यात आला. या प्रसंगी महाकाली महोत्सव समिती सदस्य, सामान्य नागरिक आणि भाविकांची मोठी उपस्थिती होती. माता महाकालीच्या रजत रथाचे पूजन देखील यावेळी करण्यात आले. यंदा दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर महोत्सवात केवळ धार्मिक कार्यक्रम होणार असून मनोरंजन आणि सांस्कृतिक कार्यक्रमांना कात्री लावण्यात आली आहे. तर रक्कम वाचवून ती शेतकरी कल्याण निधीला देणार आहे. नवरात्री दरम्यान ९९९९ कन्यांचे पूजन व भोजन, सौभाग्यवती महिलांना अखंड सौभाग्याची कामना करत हिरवा चुडा भरून देण्याचा उपक्रम तसेच नवरात्रीदरम्यान जन्मलेल्या कन्यांना चांदीचे नाणे वाटप या काळात करण्यात येणार आहे. १९ ऑक्टोबर रोजी चांदीच्या प्रतिमेची भव्य नगरप्रदक्षिणाही काढण्यात येणार आहे.
0
0
Report

झांसी के सीपरी बाजार ओवरब्रिज पर बाइक पर लेटकर स्टंटबाजी, वीडियो वायरल

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र से स्टंटबाजी का एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। ओवरब्रिज पर एक युवक बाइक पर लेटकर खतरनाक स्टंट करता दिखाई दे रहा है। रील बनाने की सनक में युवक न सिर्फ अपनी जान जोखिम में डाल रहा है, बल्कि दूसरों की जान के लिए भी खतरा बन रहा है। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह सड़क पर चलती बाइक पर जान जोखिम में डालकर खतरनाक करतब दिखाता जा रहा है। दरअसल मामला झांसी के सीपरी बाजार ओवरब्रिज का है। यहां एक बाइक सवार युवक यमराज को दावत देता नजर आ रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि युवक बाइक पर लेटकर स्टंट कर रहा है। उसे न तो खुद की जान की फिक्र है और न ही सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों की। जबकि ओवरब्रिज पर आगे-पीछे तमाम गाड़ियां आ-जा रही हैं, लेकिन उनकी परवाह किए बगैर ये युवक बाइक पर लेटकर करतब दिखा रहा है। और वह यातायात नियमों को ताक पर रखकर सड़क पर जानलेवा स्टंटबाजी में जुटा है। किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन युवक को इसका जरा भी डर नहीं है। सोशल मीडिया पर फेमस होने की सनक में इस तरह की स्टंटबाजी आम होती जा रही है।
0
0
Report

बुलंदशहर में पिता ने शराबी पुत्र की हत्या के आरोप, गांव में मचा हड़कंप

Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर में रिश्तों का कत्ल! पिता पर अपने ही पुत्र की हत्या का गंभीर आरोप, गांव में मचा हड़कंप! पिता चंद्रवीर पर अपने ही पुत्र सुमित की हत्या करने का आरोप, घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि पुत्र सुमित के आए दिन शराब पीने को लेकर घर में विवाद होता था। आरोप है कि पिता पुत्र के शराब पीने की आदत का विरोध करता था, लेकिन पुत्र के नहीं मानने पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि घरेलू कलह के चलते पिता ने डंडे से पुत्र के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने आरोपी पिता चंद्रवीर को हिरासत में ले लिया है। मामले में पूछताछ और आगे की कार्रवाई की जा रही है। घरेलू विवाद ने कैसे लिया खूनी रूप? पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है। बुलंदशहर के नरसेना थाना क्षेत्र के खदोई गांव की पूरी घटना।
0
0
Report
Advertisement

नाकाबंदी देख ड्राइवर भागा; क्रेटा कार में 5 लाख शराब जब्त, कार भी कब्जा

Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर जिले में पंचायतीराज चुनाव को देखते हुए अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चौरासी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने वैजा पुलिस चौकी के पास शराब से भरी क्रेटा कार जब्त की है। नाकाबंदी को देखकर चालक कार छोड़कर फरार हो गया। कार से 5 लाख की शराब बरामद और कार की कीमत लगभग 20 लाख रुपए बताई जा रही है। कुल 25 लाख रुपए का माल जब्त किया गया। चौरासी थाने के सीआई रतनलाल ने बताया कि वैजा पुलिस चौकी पर नाकाबंदी की जा रही थी। गुजरात नंबर की सफेद क्रेटा कार डूंगरपुर की ओर से आई। ड्राइवर ने कार वापस मोड़ने का प्रयास किया, पीछा किया गया और वह कार छोड़कर भाग गया। कार की तलाशी में ड्राइवर सीट के पीछे शराब से भरा मिला; अंग्रेजी शराब और बीयर के 77 कार्टून मिले।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top