icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284002
Eshan KhanEshan KhanFollow13 Dec 2024, 03:51 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

किश्त्वार में दो SPO की हत्या, आतंकवादी एंगल की जांच जारी

Kishtwar, Exclusive Ground Zero Report on Two Missing SPOs Found Shot Dead Deep Inside Dachhan Forest in JK's Kishtwar; Suspected Terror Angle Under Investigation Joint Search Operation Recovers Bodies of Two Missing Police Personnel Two missing SPOs were found shot dead deep inside Dachhan forest in Kishtwar district, with a suspected militant angle under investigation. The incident prompted a joint search operation by Police Station Marwah, SOG Marwah and personnel of 17 Rashtriya Rifles, after the two SPOs went missing while proceeding towards a Tactical Operating Base of the 17 RR on Wednesday evening. They were reportedly carrying an INSAS rifle with 60 rounds and a .303 rifle with 50 rounds. Gunfire was heard in the Dachhan forest belt near Anderwan Block, Deherna and Marwah, heightening security concerns about terrorist networks in Chenab Valley. The bodies were recovered about two kilometres from their last known location, showing multiple gunshot injuries suggesting possible targeted killing. Preliminary intelligence points towards presence of local and foreign terrorists in the region, including Hizbul Mujahideen and Jaish-e-Mohammed cadres. Security agencies are examining all angles. Opposition Leader and BJP MLA Sunil Sharma condemned the killings, calling for dismantling the terror ecosystem and justice for families. BJP MLA Shagun Parihar expressed resentment and demanded compensation and government employment for families, reaffirming faith in leadership to eradicate terrorism. The incident underscores security challenges in Kishtwar's forested areas and calls for intensified surveillance, stronger intelligence networks, and counter-terror operations.
0
0
Report

आंगनबाड़ी कर्मियों के वेतन-भत्ते बढ़ाने की मांग पर पौड़ी में अनिश्चितकालीन हड़ताल

Olakamanda, Uttarakhand:पौड़ी। _slag- वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रदर्शन, 10 नवंबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार का ऐलान। एंकर- वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर पौड़ी में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। संगठन का कहना है कि वे लंबे समय से वेतन बढ़ोतरी और सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपए की मांग को लेकर आंदोलन कर रही हैं, लेकिन मुख्यमंत्री से वार्ता होने के बावजूद अब तक उनकी मांग पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। आंगनबाड़ी कार्यकत्री संगठन की जिला प्रभारी विनीता ने बताया कि सरकार की अनदेखी से कार्यकत्रियों में आक्रोश है। उन्होंने 10 नवंबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू करने का ऐलान करते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कार्यकत्रियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया तो आगामी विधानसभा चुनाव में इसका राजनीतिक खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। बाइट 01 विनीता जिला प्रभारी आंगनबाड़ी कार्यकत्री संगठन पौड़ी
0
0
Report
Advertisement

इटावा में हिस्ट्रीशीटर बिट्टू यादव की दबंगई: जमीन विवाद का वीडियो वायरल

Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में हिस्ट्रीशीटर दबंग की दबंगई आई सामने, परिवार के दो पक्षों में जमीन विवाद को लेकर एक पक्ष की तरफ से पहुंचे दबंग ने दूसरे पक्ष को जमकर हड़काया, समाजवादी पार्टी से कनेक्शन दबंग का बताया जा रहा है इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इटावा जनपद के थाना फ्रेंड्स कालोनी इलाके के अंतर्गत दतावली में हिस्ट्रीशीटर बिट्टू यादव ने मकान मालिक को जातिसूचक गालिया देते हुए जमकर धमकी देने का आरोप लगा है इस मामले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है जिसमें इटावा का बिट्टू यादव कैसे अपने नाम को लेकर पुलिस को ठेंगे पर दिखा रहा है। हुआ भी यही पुलिस ने 15 मिनट में उसको शांतिभंग कार्यवाही करके छोड़ दिया है। लेकिन पीड़ित एससी समाज के होने के बाद डरे सहमे नजर आ रहे है। दरअसल पीड़ित का परिजन से जमीन को लेकर विवाद है और परिजन के एक पक्ष ने बिट्टू यादव को बुलाकर दूसरे परिजन पक्ष को धमकाया है। धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि पीड़ित ने पुलिस अधिकारी को मामले में अवगत कराते हुए न्याय की गुहार और दबंग के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
0
0
Report

जी हेल्पलाइन ने बरेली की टूटी सड़कों को ठीक कराया, अधिकारियों ने दिया त्वरित आश्वासन

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में जी हेल्पलाइन एक बार फिर लोगों के लिए सहारा साबित हुआ है। भगवानपुर गांव के ग्राम प्रधान वीरपाल ने दो महत्वपूर्ण सड़कों को बनवाने के लिए अधिकारियों से लेकर नेताओं तक के चक्कर लगाए, लेकिन नतीजा शून्य निकलकर आया। इसके बाद जी हेल्पलाइन के हस्तक्षेप से अधिकारी आश्वासन देने लगे और उनका फोन उठना भी बंद हो गया। टीम मौके पर पहुँचकर जायजा लिया तो पाया गया कि टूटी सड़क के कारण ग्रामीणों को बेहद दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है; बरसात में पानी भर जाने से निकलना और भी कठिन हो जाता है। पचौमी मंदिर तक जाने वाली सड़क की हालत भी खराब है, यह सावन के महीने में कांवर चढ़ाने आए लोगों के लिए अहम मार्ग है, लेकिन लगभग 20 वर्ष से यह सड़क बन नहीं पाई है। ग्राम प्रधान वीरपाल ने क्षेत्रीय विधायक श्याम बिहारी के बेटे से संपर्क किया, पर निधि से सड़क नहीं बन पा रही थी। मंडी समिति के अधिकारी और जिला प्रशासन से भी बातचीत की गई, लेकिन अभी भी समस्या जस की तस थी। अंततः जी हेल्पलाइन की टीम ने उपनिदेशक ललित नारायण के कार्यालय पहुँचकर स्थिति बताई और उन्होंने आश्वासन दिया कि यह सड़क उनकी प्राथमिकता पर है और 10 दिनों के अंदर स्वीकृति देकर निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। इन सबके साथ जी हेल्पलाइन एक बार फिर देश की जनता के लिए सारथी साबित हुआ है और वीरपाल ने टीम का धन्यवाद दिया है।
0
0
Report

बांके बिहारी मंदिर के पास दर्शन को लेकर तीर्थपुरोहितों में मारपीट, वीडियो वायरल

Mathura, Uttar Pradesh:बांके बिहारी के पास जमकर चले लात घूंसे: दर्शन कराने को लेकर हुई मारपीट,वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर के पास दर्शन कराने को लेकर तीर्थ पुरोहितों में आपस में झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट की गई। मंदिर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर हुई इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अब झगड़ा करने वालों की तलाश कर रही है। स्नेह बिहारी मंदिर के सामने हुआ झगड़ा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सफेद कुर्ता पहने एक व्यक्ति और लाल कपड़ा पहने युवक में झगड़ा हो रहा है। दोनों पक्ष एक दूसरे पर जमकर थप्पड़ और घूंसे चला रहे हैं। आपस में होती मारपीट के कारण मौके पर अफरा तफरी मच गई। वहां मौजूद लोग बीच बचाव की कोशिश भी करते हैं,लेकिन मारपीट पर आमादा लोग किसी की नहीं सुनते। स्नेह बिहारी मंदिर के बाहर हुई इस मारपीट के कारण श्रद्धालु सहमे नजर आते हैं। बुजुर्ग ने किया मामला शांत करने का प्रयास आपस में झगड़ा कर रहे लोगों को अलग करने के लिए मौके पर मौजूद लोग प्रयास करते हैं। एक बुजुर्ग व्यक्ति लाठी दिखाकर उनको रुकने के लिए कहते हैं। लेकिन मारपीट करने पर आमादा किसी की नहीं सुनते। झगड़ा करते करते दोनों पक्ष गिर पड़ते हैं लेकिन एक दूसरे पर हाथ छोड़ना नहीं छोड़ते। करीब दस मिनट तक होती रही मारपीट के बाद दोनों एक दूसरे को धमकी देते हुए मौके से भाग जाते हैं। जांच में जुटी पुलिस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो भाई दूज के दिन का है। लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई। वीडियो वायरल होने के बाद इलाका पुलिस भी इसकी जांच में जुट गई है। थाना पुलिस का कहना है वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है इसके साथ ही झगड़ा करने वालों की भी पहचान की जा रही है। इस मामले में जो वैधानिक कार्यवाही होगी वह की जाएगी.
0
0
Report
Advertisement

Ramanujan College में Anas Khan के अश्लील संदेशों के खिलाफ ABVP का विरोध

New Delhi, Delhi:दिल्ली विश्वविद्यालय के रामानुजन कॉलेज में 12 नवंबर गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है, यह प्रदर्शन अनस खान (Anas Khan) नामक छात्र और NSUI के खिलाफ किया गया है। दरअसल छात्राओं ने बताया कि रामानुजन कॉलेज के व्हाट्सएप ग्रुप में अनस खान जो वाइस प्रेसिडेंट है उनके द्वारा अश्लील मैसेज ग्रुप में किए गए थे इसके बाद आज उनके प्रति कड़ी कार्रवाई की जाए इन मांगों के साथ उनके खिलाफ आज प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में एबीवीपी के छात्र और छात्राएं NSUI के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं और छात्र अनस खान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वही रामानुजन कॉलेज की छात्रा वंशिका शर्मा बताती हैं कि उन्होंने कहा कि हमने अनस खान को सस्पेंड कर दिया है लेकिन मैसेज के बाद अनस खान ने NSUI से रिज़िग्नेशन दे दिया है। किस तरह से अनस खान ने रामानुजन कॉलेज के प्रेशर व्हाट्सएप ग्रुप पर जिस पर हजारों छात्राएं जुड़ी हुई हैं उसमें उन्होंने मैसेज किया था कि दलजीत दोसांझ के कंसर्ट के दौरान NRIs आ रहे हैं उन्हें खुश करने के लिए उन्हें सुंदर, अच्छी फिजिक और अच्छा चार्मिंग वाली लड़कियां चाहिए—इनमें 10,000 से 30,000 रुपये तक तय किए गए थे। इस तरह के अश्लील मैसेज ग्रुप के अंदर किया जाना NSUI की मानसिकता को दर्शाता है और इसलिए हमारी मांग है कि अनस खान पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। वहीं छात्रा स्नेहा सिंह कहती हैं कि मैं विरोध इसलिए कर रही हूं ताकि अनस खान को सस्पेंड किया गया हो बल्कि उन पर सबसे सख्त कार्रवाई हो, क्योंकि उन्होंने महिलाओं के सम्मान के साथ अश्लील मैसेज ग्रुप पर साझा किए हैं और केवल सस्पेंड कर देना काफी नहीं। कॉलेज के विद्यार्थियों का कहना है कि एग्जाम के दौरान उन्हें परीक्षा देने की अनुमति दी गई है, इसलिए प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग है। कॉलेज के छात्र रौनक पांडे ने कहा कि यह घटना शर्मनाक है और NSUI से जुड़े छात्रों ने अश्लील मैसेज किया है, ऐसी हरकतों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए और NSUI की महिला सम्मान के प्रति मानसिकता को भी उजागर किया जाना चाहिए। पुलकित ने कहा कि फ्रेशर व्हाट्सएप ग्रुप में एनआरआई कंसर्ट को लेकर मैसेज किया गया जिसमें लड़कियों को पैसे, उपहार और VIP सुविधाओं का लालच दिया गया था, इसकी जांच हो और सभी दोषियों पर कार्रवाई हो। Proctorial Committee ने प्रारम्भिक जांच के बाद आरोपी अनस खान को 1 फरवरी 2027 तक के लिए निलंबित कर दिया है, हालांकि उन्हें विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में बैठने की अनुमति दी गई है।
0
0
Report

भीलवाड़ा उद्योग को 100% टैरिफ राहत की उम्मीद, नए अवसरों के संकेत

Jaipur, Rajasthan:अमेरिका में बदले राजनीतिक समीकरण के बाद भीलवाड़ा के उद्योग को नए पंख लगने की तस्वीर साफ होने लगी है। 100% टैरिफ से राहत मिलने के आसार से भीलवाड़ा के उद्योगपतियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। भीलवाड़ा का उद्योग काफी दिनों से संकट झेल रहा था। 100% टैरिफ के कारण उद्योगपतियों को लगातार संकट का सामना करना पड़ रहा था और वे चिंताजनक स्थिति में थे। लेकिन ट्रंप प्रशासन को अमेरिका में बड़ा झटका लगने के बाद अब यह रास्ता साफ होता नजर आ रहा है। बीजेपी सांसद व टेक्सटाइल ट्रेड फेडरेशन के अध्यक्ष दामोदर अग्रवाल ने कहा कि अब भीलवाड़ा के उद्योग को एक नई उम्मीद जगी है। भारत के हित में सोचने वाले लोग अब पावर में आ गए हैं, जिससे जहाज का विकास और उद्योग का सरलीकरण भी आसानी से हो सकेगा। अमेरिका की अंदरूनी राजनीति और वहां की ट्रंप सरकार पर अब प्रेशर होगा कि भारत पर अधिक से अधिक टैरिफ लगाना समझदारी वाली बात नहीं है। इसके कारण भारतीय उत्पादन की सबसे ज्यादा खपत हो पाएगी, जिससे सीधा फायदा औद्योगिक क्षेत्र को मिलेगा। वहीं केंद्र सरकार की स्कीम से भी भीलवाड़ा के उद्योग को नई उम्मीद की किरण जगी है। अमेरिकी राजनीतिक समीकरण बदलने से डॉलर कम हुआ है, रुपया मजबूत हुआ है। दूसरे देशों से भी भारत का सीधा संवाद होने के कारण भारत के उद्योगपतियों और भीलवाड़ा के उद्योग को एक सरल रास्ता मिलेगा। भीलवाड़ा का उद्योग अब नई उड़ान की ओर बढ़ रहा है। इस दीपावली पर मिली इस खुशखबरी से भीलवाड़ा के उद्योगपतियों में नई खुशी की लहर है。
0
0
Report

पुलिस की कार्यशैली पर अखिलेश यादव का पलटवार।

Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के मैगलगंज में पहले से लापता-पिता कालीचरण की तलाश पुलिस द्वारा चल ही रही थी कि इस बीच पुलिस पर पारिवारिक जनों के दबाव में कुछ आरोपियों से पूछताछ के लिए थाने में लेकर आई । पुलिस पर आरोपियों की पिटाई का आरोप लगा जिसके बाद आरोपियों के पक्ष में शिख समुदाय के लोगों ने थाने का घेराव शुरू हो गया फिर क्या था बैक फुट पर आई पुलिस अधीक्षिका ने तत्काल में मामला शांत करने के लिए sho को सस्पेंड कर दिया । फिर सब कुछ दिन तक सामान्य होता नजर आ ही रहा था। पुलिस लगातार लापता कालीचरण की तलाश करने का दावा करती रही लेकिन अभी कुछ दिन पहले इस परिवार की दो सगी बहनों के शव पेड़ से लटके मिलने के बाद एक बार फिर मामले में सनसनी फैल गई। इसी मामले को अब समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उठाया है। पुलिस पर लापरवाही जैसे सनसनीखेज आरोप लगाते हुए पुलिस की कार्रवाई से परिवार संतुष्ट नहीं है।
0
0
Report
Advertisement

झालावाड़ मेडिकल कॉलेज में 11वां देहदान, परिजनों ने पार्थिव देह दान किया

Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ मेडिकल कॉलेज में आज अब तक का 11 वां देहदान संपन्न हुआ। कोटा जिले के रामगंज मंडी निवासी दिवंगत बुजुर्ग सागरमल विजावत के परिजनों ने झालावाड़ मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग में पहुंचकर उनकी पार्थिव देह का दान किया। गौरतलब है कि दिवंगत सागरमल विजावत ने अपनी मृत्यु पूर्व देहदान की इच्छा परिजनों के समक्ष व्यक्त की थी। जिसके बाद बीमारी के चलते उनका निधन होने पर उनके परिजनों ने आज झालावाड़ मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग पहुंचकर उनके पार्थिव देह का देहदान किया। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने देहदानी परिवार का आभार जताया। परिजनों ने पहले नेत्रदान करवाया और आज देहदान किया। देहदानी सागरमल विजावत के परिवार के लोग मौजूद रहे। मेडिकल कॉलेज परिसर में मेडिकल कॉलेज डीन डॉ संजय पोरवाल, एनाटॉमी विभागाध्यक्ष डॉ गोपाल शर्मा, सीनियर प्रोफेसर डॉ मनोज शर्मा ने दिवंगत के परिजनों से देहदान प्राप्त किया।
0
0
Report

भीलवाड़ा में सामुदायिक भवन को जेसीबी से तोड़ने वाले अज्ञात के विरुद्ध पुलिस जांच शुरू

Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा जिले के हमीरगढ़ थाना क्षेत्र के बिलिया कलां में बलाई समाज के सामुदायिक भवन पर रात में अज्ञात लोगों द्वारा उत्पात मचाते हुए जेसीबी मशीन से दीवारें तोड़ दी गईं। समाज के लोगों को जानकारी मिली तो उनमें रोष व्याप्त हो गया; मौके पर पुलिस पहुंची, और ग्रामीणों ने गिरफ्तारी की मांग की। बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। वार्ड पंच नारायण सालवी ने कहा कि गाँव बिलिया कलां में मंदिर के पास सामुदायिक भवन की दीवारें रात को जेसीबी से तोड़ दी गईं; JCB के टायर भी छुपे थे। ग्रामीणों ने कठोर कार्रवाई और न्याय की मांग की। सुगना देवी ने कहा कि भवन रात में ठीक था, सुबह सूचना मिली कि दीवारें टूट गई हैं। बिलिया कलां तीन नंबर मोहल्ला क्षेत्र में स्थित है।
0
0
Report
Advertisement

भैया दूज पर बूंदी बस स्टैंड पर भारी भीड़, महिलाओं को बसों के लिए परेशानियाँ

Noida, Uttar Pradesh:बून्दी भैया दूज के दूसरे दिन भी रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों की भारी भीड़, व्यवस्थाओं को लेकर उठे सवाल बूंदी। भैया दूज के दूसरे दिन भी रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए महिला यात्रियों को बसों का इंतजार करना पड़ा। खासकर कोटा जाने वाली बसों में पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। महिला यात्रियों ने बताया कि कोटा रूट पर रोडवेज बसों की संख्या पर्याप्त नहीं है। वहीं रोडवेज प्रबंधक घनश्याम गोड़ ने यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें लगाने की बात कही है। त्योहार के बाद भी बस स्टैंड पर दिनभर गहमागहमी का माहौल बना रहा।
0
0
Report

दीपावली रात खोपड़िया में सुबोध सिंह हत्या: पुलिस ने दो गिरफ्तार कर उद्भेदन

Madanpur, Bihar:दीपावली की रात जिले के चौसा थाना क्षेत्र के खोपड़िया गांव में हुए सुबोध सिंह हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त देसी कट्टा और एक खोखा कोसी-घघरी नदी से बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे जमीन लीज पर लेने को लेकर चल रहा पुराना विवाद सामने आया है। गुरुवार को चौसा थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में उदाकिशुनगंज के एसडीपीओ पवन कुमार सिंह ने पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दीपावली की रात खोपड़िया गांव निवासी सुबोध सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए मधेपुरा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था。 एसडीपीओ ने बताया कि मामले के अनुसंधान में एफएसएल, डीआईयू और एसटीएफ की सहायता ली गई। घटनास्थल से साक्ष्य संकलन करने के साथ ही वैज्ञानिक एवं मानवीय सूचना के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों में खोपड़िया निवासी राधे सिंह का पुत्र प्रिंस कुमार उर्फ प्रीतम कुमार सिंह तथा मोहम्मद मुराद का पुत्र मोहम्मद मोहतसिन उर्फ मोहम्मद आसिफ उर्फ बिल्ला शामिल हैं। एसडीपीओ के अनुसार, पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपितों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में घटना में संलिप्तता स्वीकार की है। उनकी निशानदेही पर बाबा विशु राउत स्थान के पीछे कोसी-घघरी नदी में फेंके गए हत्या में प्रयुक्त देसी कट्टा और एक खोखा को मछुआरों एवं स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से बरामद किया गया। हथियार की बरामदगी के बाद पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत अलग से मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। हत्या के कारणों का खुलासा करते हुए एसडीपीओ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जमीन लीज पर लेने को लेकर आपसी विवाद की बात सामने आई है। मृतक सुबोध सिंह भी जमीन लीज पर लेते थे, जबकि गिरफ्तार आरोपित भी इसी कारोबार से जुड़ा था। जमीन लीज पर लेने को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। पुलिस के अनुसार, इसी रंजिश में हत्या की घटना को अंजाम दिया गया। एसडीपीओ ने यह भी बताया कि गिरफ्तार आरोपित प्रिंस कुमार उर्फ प्रीतम कुमार सिंह के विरुद्ध चौसा थाने में पहले से दो अन्य मामले दर्ज हैं। बाइट : पवन कुमार सिंह, एसडीपीओ उदाकिशुनगंज, मधेपुरा
0
0
Report

जालौन में एंबुलेंस देरी से प्रसूता प्रसव, निजी कार में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया

Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में एंबुलेंस की देरी से निजी कार में हुआ प्रसूता का प्रसव, कार के प्रसव होने से स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर उठे सवाल। प्रसव पीड़ा होने पर परिजन माया देवी को लेकर पहुंचे थे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुठौंद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुठौंद से उच्च स्वास्थ्य केंद्र के लिए किया गया रेफर, सरकारी एंबुलेंस सेवा को सूचना देने के बावजूद समय पर नहीं पहुंची एंबुलेंस। परिजन आनन-फानन में प्रसूता को निजी कार से लेकर हुए रवाना, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन ले जाते समय रास्ते में ही निजी कार के अंदर हुआ प्रसव। परिजनों ने सरकारी एंबुलेंस सेवा की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल। जालौन तहसील के कुठौंद विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत निजामपुर का मामला.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top