icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284204
Eshan KhanEshan KhanFollow22 Dec 2024, 12:13 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

समस्तीपुर में पंचायत के फरमान पर भतीजे ने चाची की मांग में सिंदूर भर दिया — मामला गर्म

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। गांव में आयोजित पंचायत के दौरान एक शादीशुदा युवक ने अपने ही चाचा के सामने अपनी चाची की मांग में सिंदूर भर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को पूछताछ के लिए थाने ले गई।जानकारी के अनुसार, महिला की शादी करीब आठ वर्ष पहले हुई थी। उसके चार बच्चे हैं और उसका पति परिवार का भरण-पोषण करने के लिए दूसरे राज्य में मजदूरी करता है। आरोप है कि पति की गैरमौजूदगी में महिला और उसके शादीशुदा भतीजे के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। पति ने घर की जिम्मेदारी और जरूरत पड़ने पर मदद के लिए अपने भतीजे पर भरोसा किया था।बताया जाता है कि कुछ दिन पहले जब पति घर लौटा तो उसे दोनों के बीच संबंध होने की जानकारी मिली साथ ही एक दिन उसे आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया।इसके बाद मामला पूरे गांव में फैल गया और विवाद सुलझाने के लिए पंचायत बुलाई गई।ग्रामीणों के अनुसार, पंचायत में दोनों से पूछताछ की गई। इसी दौरान पंचायत ने कथित तौर पर युवक से महिला की मांग में सिंदूर भरवाने का फैसला सुना दिया। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही युवक ने महिला की मांग में सिंदूर भर दिया।सूचना मिलने पर डायल-112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा दोनों को हसनपुर थाना ले जाकर पूछताछ शुरू की। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से शिकायत और आवेदन नहीं आया है ।महिला को उसके पिता को सौंप दिया गया है।
0
0
Report

सागरपुर में सीवर ओवरफ्लो पर स्थानीय विधायक-भरोसे तोड़ते दिखे; 5 महीने बाद भी समाधान नहीं

New Delhi, Delhi:सागरपुर में P&T ब्लॉक, J ब्लॉक, दयाल पार्क में बिना बारिश सीवर ओवरफ्लो से जनता परेशान है। विधायक और पार्षद इस समस्या से बेखबर बताए जा रहे हैं। जनता ने विधायक, पार्षद और जल बोर्ड अधिकारियों को 5 महीने पहले भी लिखित शिकायत दी, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ है। द्वारका विधानसभा के सागरपुर इलाके में सीवर और गलियों में पानी भरा रहता है, पी&टी के मेन रास्ते में पानी जमा है, पैदल निकलना मुश्किल है। J ब्लॉक, P&T ब्लॉक, दयाल पार्क के RWA ने जनवरी-फरवरी में शिकायत दे दी थी। कॉलोनी में गंदे पानी की बदबू आ रही है। लोगों का कहना है कि चुनाव के दौरान नेताओं ने सीवर जाम नहीं होगा के वादे किए थे, पर जमीन पर कुछ नहीं बदला और जीतने के बाद नेता नज़र नहीं आ रहे। कई बार शिकायत दे चुके हैं, समाधान अब तक नहीं हुआ है, मानसून आने तक हालत और भी भयावह हो सकते हैं।
0
0
Report

गाजियाबाद में बारिश के बाद जलभराव से यातायात बाधित, गर्मी से मिली राहत

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में मौसम के बदलाव के बाद जहाँ लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है तो वहीं दूसरी तरफ बारिश के कारण गाजियाबाद से लोनी इलाके में जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। गाजियाबाद में मौसम के अचानक बदले मिजाज ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है। पिछले कुछ दिनों से पड़ रही तेज गर्मी और उमस के बीच हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि, बारिश जहां राहत लेकर आई, वहीं कुछ इलाकों में परेशानी का कारण भी बन गई। गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में बारिश के बाद कई जगह जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सड़कों और गलियों में पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। कई निचले इलाकों में पानी जमा होने के कारण यातायात भी प्रभावित हुआ है。
0
0
Report
Advertisement

जमशेदपुर हत्याकांड: बीजेपी विधायक-राज्यसभा सांसद ने सीबीआई जांच की मांग तेज की

Ranchi, Jharkhand:जमशेदपुर में हिमांशु सिंह के हत्याकांड के मामले को लेकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष का एक बड़ा बयान सीबीआई जांच की मांग की है बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर जमशेदपुर में घटी घटना की पूरी जानकारी दी है और यह मांग रखी है कि इसको लेकर सीबीआई जांच हो बीजेपी के पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा है जमशेदपुर में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है और इन्होंने भी कहा है इस हत्याकांड को लेकर सीबीआई जांच हो स्वर्गीय हिमांशु सिंह के पिता अरविंद सिंह ने कहा है अपराधियों को फांसी की सजा मिले. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू की अध्यक्षता में बीजेपी का सिस्टम मॉडल लोग भवन पहुंचकर राज्यपाल से मुलाकात की और जमशेदपुर में घटी घटना को लेकर विस्तृत जानकारी दी है और यह मांग रखी है कि सीबीआई जांच की। बाईट: आदित्य साहू प्रदेश अध्यक्ष भाजपा बाइट:अरविंद कुमार सिंह पिता स्वर्गीय हिमांशु सिंह बाईट :भानु प्रताप शाही पूर्व विधायक बीजेपी
0
0
Report

दिल्ली के मंगोलपुरी में पुरानी रंजिश से महेश की हत्या, भाई घायल

Noida, Uttar Pradesh:राजधानी दिल्ली के आउटर जिले के राजपार्क थाना क्षेत्र स्थित मंगोलपुरी से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पुरानी रंजिश के चलते 45 वर्षीय महेश की कथित तौर पर चाकू गोदकर हत्या कर दी गई, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे उनके छोटे भाई पर भी जानलेवा हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल भाई का hospital में इलाज चल रहा है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पीड़ित परिवार पुलिस पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगा रहा है। जानकारी के अनुसार, सोमवार को मंगोलपुरी इलाके में 4 से 5 हमलावरों ने महेश पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके छोटे भाई को भी आरोपियों ने निशाना बनाया और चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को hospital ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने महेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनके भाई का इलाज जारी है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी पक्ष पहले भी उनके परिवार के दो सदस्यों पर चाकू से जानलेवा हमला कर चुका है। परिवार का कहना है कि उन्होंने पहले भी स्थानीय पुलिस को लिखित शिकायत दी थी, लेकिन समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उनका आरोप है कि यदि पुलिस पहले कार्रवाई करती तो आज महेश की जान बच सकती थी। परिजनों का यह भी दावा है कि आरोपी परिवार दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल से जुड़ा हुआ है, इसलिए उन पर कार्रवाई नहीं हुई। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं और आरोपियों की तलाश में कई टीमें लगा दी हैं。 पड़ोसियों का कहना है कि करीब एक साल पहले भी उनके पति और देवरानी पर चाकू से हमला हुआ था, लेकिन गिरफ्तारी नहीं हुई।
0
0
Report
Advertisement

भोपालदतिया उपचुनाव पर गरमाई सियासत: कांग्रेस बनाम भाजपा के आरोप-प्रत्यारोप

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपालदतिया उपचुनाव को लेकर गरमाई सियासत पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा बीजेपी ने जिस तरीके से षड्यंत्र के तहत राजेंद्र भारती को हटवाया और देर रात विधानसभा खोल करके उनकी सदस्यता समाप्त करने का काम किया अब दतिया की जनता कांग्रेस पर भरोसा करेंगी और एक सहानुभूति के तौर पर चाहे राजेंद्र भारती की पत्नी चुनाव में आए या फिर कांग्रेस पार्टी जिसको उम्मीदवार बनाएगी जनता उसे वोट करेगी.... भाजपा प्रवक्ता अजय धवले ने कहा ऐसे व्यक्ति के लिए सहानुभूति चाहती है जो फ्रॉड के केस में निष्कासित किए गए हैं जनता को सब कुछ पता है.... कांग्रेस के किसी प्रकार का षड्यंत्र नहीं चलेगा और दतिया यूपी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी जीतेगी....
0
0
Report

नीमकाथाना में सैनिक कल्याण समिति ने कई विकास कार्यों का लोकार्पण किया

Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के नीमकाथाना में सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर ने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने सबसे पहले छावनी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया। इसके बाद नगर पालिका में आयोजित शहरी सेवा शिविर में पहुंचकर शिविर का निरीक्षण किया तथा लाभार्थियों को पट्टे, जन्म प्रमाण पत्र और विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़े स्वीकृति पत्र वितरित किए। इसके बाद बाजोर ने श्यामनगर उप स्वास्थ्य केंद्र, बिहार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा पाटन स्थित मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय भवन का भी लोकार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। सभा को संबोधित करते हुए प्रेम सिंह बाजोर ने कहा कि सरकार विकास कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल में देशभर में व्यापक विकास हुआ है। बाजोर ने दावा किया कि इस दौरान एक रुपये का भी भ्रष्टाचार नहीं हुआ और न ही किसी मंत्री या सांसद पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा, इसलिए सरकार के पास विकास कार्यों के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने नीमकाथाना क्षेत्र में पेयजल समस्या का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां फ्लोराइड युक्त पानी बड़ी समस्या है, लेकिन जल्द ही यमुना नहर का पानी क्षेत्र तक पहुंचेगा। इससे सीकर, चूरू और झुंझुनूं जिलों के लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना पर जल्द काम शुरू होने वाला है। इस दौरान बाजोर ने स्थानीय विधायक पर भी निशाना साधते हुए कहा कि विधायक ने भाजपा सरकार द्वारा स्वीकृत परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया था, जिसका भाजपा ने कभी विरोध नहीं किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भाजपा की सरकार है, इसलिए विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी भाजपा सरकार ही करेगी।इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर भागीरथ साख,उपखंड अधिकारी राजवीर यादव,पालिका ईओ रणजीत सिंह,सुमित गुर्जर,भाजपा नेता महेंद्र गोयल,नगर अध्यक्ष इंद्राज सैनी डॉ हरिसिंह,शाकिर अली,श्रवण सेनी,सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
0
0
Report

राम मंदिर दान घोटाले पर मदन राठौड़ का पलटवार: विपक्ष पर करारा निशाना

Jaipur, Rajasthan:जिनकी राम में आस्था नहीं वो सवाल उठा रहे हैं, राम मंदिर में गड़बड़ी पर बोले मदन राठौड़ अयोध्या में राम मंदिर में दान चोरी के मामले में देशभर में सियासत जारी है। कांग्रेस के सवालों के जवाब में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पलटवार किया। मदन राठौड़ ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जिन्होंने राम को काल्पनिक माना, कोर्ट में राम के अस्तित्व को नकार दिया। जो राम मंदिर के शिलान्यास और उद्घाटन में नहीं गए। जिनकी भगवान राम में आस्था ही नहीं वो अब मामला उठा रहे हैं। यह हास्यास्पद स्थिति है। राठौड़ ने कहा कि राम मंदिर में जो चढ़ावा आया, उसमें जो कुछ भी आभूषण आए थे, उन्हें दिखा दिया गया है, वो सब ठीक है। हालांकि दान राशि में कहीं कोई गड़बड़ी हुई है तो दोषी को सजा दी जाएगी। माफ नहीं करेंगे, मामले की जांच में कोई भी बच नहीं पाएगा। वरिष्ठ लोग निर्दोष साबित हो जाएंगे। मदन राठौड़ ने कहा कि मंदिर के इस मामले से इनका कोई मतलब नहीं है, इन्हें क्या पड़ा है। जिन्होंने मंदिर के लिए कभी कुछ किया नहीं, अब वो सवाल उठा रहे हैं
0
0
Report
Advertisement

भजनपुरा में 35 वर्षीय युवक का शव, हत्या की आशंका; जांच जारी

New Delhi, Delhi:भजनपुरा में लगभग 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी उत्तर-पूर्वी दिल्ली भजनपुरा थाना क्षेत्र के गामड़ी रोड स्थित पंप हाउस के पास करीब 35 वर्षीय एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही भजनपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की हत्या करने के बाद शव को यहां लाकर फेंका गया है। फिलहाल मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। बाइट - स्थानीय निवासी राकेश चावला उत्तर पूर्वी जिला
0
0
Report
Advertisement

HTET-2026: डायल-112 ने 18 अभ्यर्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचाया

Panchkula, Haryana:हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET)-2026 के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिए हरियाणा पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन के साथ-साथ अभ्यर्थियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। परीक्षा के दौरान राज्यभर में पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई ताकि किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में परेशानी का सामना न करना पड़े। इसी क्रम में 4 एवं 5 जुलाई को आयोजित परीक्षा के दौरान हरियाणा पुलिस की डायल-112 सेवा ने राज्यभर में कुल 18 आपात सहायता मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अभ्यर्थियों को समय पर उनके परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया। इन मामलों में ट्रैफिक जाम, वाहन खराब होना, सड़क दुर्घटना, गलत बस में बैठ जाना, परीक्षा केंद्र का रास्ता भटक जाना तथा परिवहन के साधन उपलब्ध न होना जैसी परिस्थितियां शामिल रहीं। सूचना मिलते ही इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल (ERV) की टीमों ने बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचकर अभ्यर्थियों को सुरक्षित परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया, जिससे वे निर्धारित समय पर परीक्षा में शामिल हो सके। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के स्पष्ट निर्देश थे कि एचटेट-2026 परीक्षा के दौरान यदि कोई अभ्यर्थी परिवहन संबंधी समस्या, आपात स्थिति या अन्य किसी कारण से परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में असमर्थ हो, तो हरियाणा पुलिस उसे हरसंभव सहायता उपलब्ध कराए और यह सुनिश्चित करे कि कोई भी अभ्यर्थी केवल परिस्थितियों के कारण परीक्षा से वंचित न रहे। फतेहाबाद: रतिया बस स्टैंड से मनोहर मेमोरियल कॉलेज तक पहुंचाया फतेहाबाद निवासी निशा परीक्षा देने के लिए रतिया बस स्टैंड पहुंची थीं, लेकिन परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए उन्हें कोई साधन नहीं मिल रहा था। समय तेजी से निकल रहा था और उन्हें परीक्षा छूटने की चिंता सताने लगी। ऐसे में उन्होंने डायल-112 पर सहायता मांगी। सूचना मिलते ही ईआरवी टीम कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंची और निशा को रतिया बस स्टैंड से मनोहर मेमोरियल कॉलेज, फतेहाबाद स्थित परीक्षा केंद्र तक सुरक्षित एवं समय पर पहुंचाया। निशा ने कहा, "मैं काफी घबरा गई थी क्योंकि मुझे लगा कि अब मेरी परीक्षा छूट जाएगी। डायल-112 की टीम ने बिना देर किए मेरी मदद की और समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचाया। हरियाणा पुलिस की इस संवेदनशीलता के लिए मैं दिल से धन्यवाद करती हूं।" भिवानी: समय पर सहायता मिलने से राहत की सांस ली उर्मिला देवी ने भिवानी की उर्मिला देवी परीक्षा के लिए निकली थीं, लेकिन समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में उन्हें कठिनाई का सामना करना पड़ा। उन्होंने तुरंत डायल-112 पर संपर्क किया। ईआरवी टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यू बस स्टैंड, भिवानी से महाराजा नीमपाल कॉलेज, भिवानी स्थित परीक्षा केंद्र तक सुरक्षित पहुंचाया। उर्मिला देवी ने कहा, "मैं बहुत परेशान थी कि कहीं परीक्षा छूट न जाए। पुलिस की त्वरित सहायता से मैं समय पर परीक्षा दे सकी। हरियाणा पुलिस की यह मदद मैं कभी नहीं भूलूंगी"। हिसार: सड़क दुर्घटना के बाद हरियाणा पुलिस बनी सहारा हिसार में योगेश अपनी पत्नी दिव्या को परीक्षा दिलाने के लिए दोपहिया वाहन से परीक्षा केंद्र लेकर जा रहे थे। रास्ते में उनका सड़क हादसा हो गया, जिससे उनका वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद दोनों काफी परेशान हो गए क्योंकि परीक्षा का समय नजदीक था। सूचना मिलते ही डायल-112 की ईआरवी टीम तत्काल मौके पर पहुंची। परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस टीम ने दिव्या को गंगवा स्थित परीक्षा केंद्र तक सुरक्षित पहुंचाया, जबकि योगेश क्षतिग्रस्त वाहन की व्यवस्था में वहीं रुके। दिव्या ने कहा, "दुर्घटना के बाद मुझे लगा कि मेरी सालभर की मेहनत बेकार हो जाएगी। लेकिन हरियाणा पुलिस ने कुछ ही मिनटों में पहुंचकर मुझे परीक्षा केंद्र पहुंचाया। यह मदद मेरे लिए कभी न भूलने वाली है। मैं पूरी हरियाणा पुलिस टीम का हृदय से धन्यवाद करती हूं।" झज्जर: गलत बस में बैठने के बावजूद समय पर पहुंची परीक्षा केंद्र झज्जर की निशा अनजाने में गलत बस में बैठ गईं और बेरी बस स्टैंड पहुंच गईं। जब उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ तो परीक्षा का समय निकट था और उनके पास परीक्षा केंद्र पहुंचने का कोई साधन नहीं था। उन्होंने तुरंत डायल-112 पर कॉल किया। सूचना मिलते ही ईआरवी टीम मौके पर पहुंची और उन्हें बेरी बस स्टैंड से संस्कारम पब्लिक स्कूल, खातीवास (झज्जर) स्थित परीक्षा केंद्र तक समय पर पहुंचाया। निशा ने कहा, "गलत बस में बैठने के बाद मुझे लगा कि मेरी परीक्षा अब नहीं हो पाएगी। लेकिन हरियाणा पुलिस ने तुरंत मेरी मदद की और समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचाकर मेरी चिंता खत्म कर दी। इसके लिए मैं पूरी टीम की आभारी हूं।" रोहतक: डायल-112 की तत्परता से समय पर पहुंचीं स्वीटी रोहतक की स्वीटी को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कठिनाई हो रही थी। सूचना मिलने पर ईआरवी टीम ने उन्हें नेकीराम कॉलेज, रोहतक से किशोरी कॉलेज, रोहतक स्थित परीक्षा केंद्र तक सुरक्षित पहुंचाया। स्वीटी ने कहा, "डायल-112 की त्वरित कार्रवाई और पुलिसकर्मियों के सहयोग ने मुझे समय पर परीक्षा दिलाई। हरियाणा पुलिस ने वास्तव में अभिभावक की भूमिका निभाई है।" गुरुग्राम: अमृता के लिए मददगार बनी हरियाणा पुलिस गुरुग्राम की अमृता समय पर परीक्षा केंद्र नहीं पहुंच पा रही थीं। उन्होंने डायल-112 पर सहायता मांगी। ईआरवी टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर उन्हें सेक्टर-21 हुडा मार्केट, गुरुग्राम से डीएलएफ-2, फेज-5, सेक्टर-19 स्थित परीक्षा केंद्र तक सुरक्षित पहुंचाया। अमृता ने कहा, "समय कम था और मैं काफी घबराई हुई थी। हरियाणा पुलिस ने तुरंत मदद कर मुझे समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचाया। मैं हरियाणा पुलिस की इस सेवा और संवेदनशीलता को हमेशा याद रखूंगी।" मुख्यमंत्री के निर्देशों पर हरियाणा पुलिस की संवेदनशील पहल, डायल-112 ने 18 एचटेट अभ्यर्थियों को समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक (DGP) श्री अजय सिंघल ने डायल-112 एवं परीक्षा ड्यूटी में तैनात सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि हरियाणा पुलिस ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशों को पूरी संवेदनशीलता और निष्ठा के साथ धरातल पर लागू किया। डीजीपी श्री सिंघल ने कहा कि हरियाणा पुलिस का उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की आवश्यकता के समय उसकी मदद करना भी है। एचटेट-2026 के दौरान डायल-112 की टीमों द्वारा 18 आपात सहायता मामलों में अभ्यर्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचाना इसी सेवा-भावना और संवेदनशील पुलिसिंग का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि एक परीक्षा किसी भी अभ्यर्थी के भविष्य और वर्षों की मेहनत से जुड़ी होती है। ऐसे समय में यदि पुलिस की तुरंत सहायता से किसी युवा का भविष्य संवरता है, तो इससे बड़ी संतुष्टि पुलिस बल के लिए और कोई नहीं हो सकती। हरियाणा पुलिस के जवानों ने यह साबित किया है कि वे केवल सुरक्षा के प्रहरी ही नहीं, बल्कि समाज के सच्चे सहयोगी और संरक्षक भी हैं।डीजीपी श्री सिंघल ने कहा कि डायल-112 सेवा आज आमजन के लिए भरोसे का प्रतीक बन चुकी है। किसी भी आपात स्थिति में हमारी प्राथमिकता तुरंत प्रतिक्रिया, संवेदनशील व्यवहार और प्रभावी सहायता सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी हरियाणा पुलिस इसी प्रतिबद्धता के साथ नागरिकों की सेवा करती रहेगी तथा 'सेवा, सुरक्षा और सहयोग' के अपने मूल मंत्र को पूरी निष्ठा से निभाएगी。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top