284003
झांसी पत्थर से हमला करके कुत्ते की ली जान, वीडियो हुआ वायरल
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के सिद्धेश्वर नगर में पत्थर के हमले से एक कुत्ते की मौत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले का वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय निवासियों और पशुप्रेमियों ने थाना प्रभारी को शिकायती पत्र देते हुए दोषी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घायल अवस्था में डॉगी को इलाज मिलता तो जान बच सकती थी। शिकायतकर्ता ने कहा कि इस मामले दोषी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, जिससे भविष्य में कोई ऐसी घटना न कर सके।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अलीगढ़ में शादी का झांसा देकर रेप: पीड़िता ने दोहराई शिकायत, कार्रवाई नहीं
Aligarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग अलीगढ़... अलीगढ़ की लड़की ने संभल के युवक पर शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाने का लगाया आरोप, इंस्टाग्राम पर अलीगढ़ की लड़की की संभल के युवक से दोस्ती हुई, तीन महीने बातचीत के बाद युवक ने शादी के लिए लड़की को संभल बुलाया - पीड़िता, करीब दो हफ्तों तक युवक ने लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाये, रेप किया - पीड़िता, लड़की घर से स्वर्गवासी माँ के गहने और रूपये लेकर गई थी, युवक ने रख लिए - पीड़िता, पीड़िता का आरोप, लड़के और उसके परिजनों ने मारपीट कर भगा दिया, पीड़ित लड़की पिछले तीन महीनों में अब तक दो बार पुलिस से शिकायत कर चुकी, कोई कार्रवाई नहीं हुई, पीड़ित लड़की एक बार फिर से फरियाद लेकर पुलिस थाने पहुँची, पीड़िता ने संभल के तिलकदाना निवासी फैज के विरुद्ध कार्रवाई की माँग की, अलीगढ़ के ऊपरकोट नगर कोतवाली इलाके की निवासी है पीड़िता.0
0
Report
अमेठी: आवारा कुत्तों ने राहगीरों पर किया हमला; वीडियो वायरल
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी आवारा कुत्तों से परेशान ग्रामीण और राहगीर , दर्जनों कुत्तों ने एक साथ राहगीर पर बोला हमला कुत्तों का हमला करने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल राहगीरों ने लाठी डंडे के सहारे बचाई अपनी जान जान बचाने और कुत्तों के हमले करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल अमेठी के जामो थाना क्षेत्र के अस्पताल रोड का है मामला0
0
Report
हजारीबाग में एयरफोर्स जवान की बस से मौत, सड़क पर गड्ढों के कारण हादसा
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुकुंदगंज चौक के समीप एयरफोर्स के जवान को एक टूरिस्ट बस ने अपने चपेट में ले लिया जिससे जवान की मौके पर ही मौत हो गई बता दे की छुट्टी में एयरफोर्स जवान अपने घर आया हुआ था जो खरीदारी करने के लिए सड़क पर निकला था इसी बीच टूरिस्ट वाहन ने उन्हें अपने चपेट में ले लिया घटना के बाद माहौल काफी गमगीन हो गया है लोगों में पुलिस को इसकी सूचना दी l पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम हेतु हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दी है जहां उनका पोस्टमार्टम किया जा रहा है स्थानीय लोगों ने बताया कि यह घटना nhai के लापरवाही से हुई है उन के द्वारा फोरलेन सड़क के किनारे गड्ढा कर छोड़ दिया गया है जिससे लोगों को आवा जाहि में परेशानी हो रही है इसी दौरान टूरिस्ट बस ने इन्हें अपने चपेट में ले लिया है l एयरफोर्स जवान के छोटे-छोटे बच्चे थे अब उनका क्या होगा क्या नही इसकी जिम्मेदारी लेगी0
0
Report
Advertisement
पत्नी की बेवफाई मामला: रायबरेली में पति ने दे दी जान
Noida, Uttar Pradesh:पत्नी की बेवफाई पति ने जान गंवाई ! (रायबरेली0
0
Report
जालौन के जवाहर नगर बाजार में दो युवकों के बीच हाथापाई, CCTV में कैद
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में बीच बाजार दो युवकों की आपस में हुई हाथापाई और मारपीट, एक-दूसरे को जमीन पर पटककर हाथापाई और मारपीट करते आए नजर, सार्वजनिक स्थान पर एक दूसरे से गाली गलौज करते नजर आए दोनों युवक, कथित रूप से नशे की हालत में युवक दूसरे युवक को दी गाली गलौज, गाली गलौज का विरोध करने पर दोनों के बीच हुई हाथापाई और मारपीट, स्थानीय लोगों ने हाथापाई कर रहे दोनों को अलग कर मामला कराया शांत, दोनों के बीच हाथापाई और मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के जवाहर नगर स्थित बाजार का मामला।0
0
Report
शिवपुरी में प्रेमी जोड़े को समझाइश के बाद टावर से नीचे उतारा गया
Shivpuri, Madhya Pradesh:शिवपुरी में समझाइश के बाद टावर से उतरा प्रेमी जोड़ा शिवपुरी। कोलारस क्षेत्र के ग्राम गणेशखेड़ा में मोबाइल टावर पर चढ़े प्रेमी जोड़े का ड्रामा आखिरकार समाप्त हो गया। काफी देर तक चली समझाइश के बाद प्रेमी जोड़ा मोहरसिंह आदिवासी और ललिता आदिवासी सुरक्षित नीचे उतर आए। मौके पर मौजूद आरक्षक महेंद्र यादव सहित पुलिस टीम ने धैर्यपूर्वक दोनों को समझाया, जिसके बाद वे मान गए। घटना के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए थे, जिससे कुछ देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। हालांकि, पुलिस की सूझबूझ से मामला शांतिपूर्वक निपट गया और किसी प्रकार की अनहोनी नहीं हुई।0
0
Report
Advertisement
लाखेरी में गौ-माता संरक्षण के नाम पर विशाल रैली, प्रशासन के समक्ष ज्ञापन
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी जिले के लाखेरी कस्बे में गौ-माता संरक्षण को लेकर सोमवार को एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। रैली की शुरुआत तोरण की बावड़ी से साधु-संतों के सानिध्य में हुई, जिसमें बड़ी संख्या में गौसेवकों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई एसडीएम कार्यालय पहुंची, जहां प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गौ हत्या पर सख्त कानून बनाने और गौ संरक्षण के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में मौजूद गौसेवकों ने पदयात्रा कर अपने संकल्प को दोहराया और गौ-माता की रक्षा के लिए जनजागरण का संदेश दिया। रैली के दौरान पूरे मार्ग में धार्मिक और सामाजिक माहौल बना रहा।0
0
Report
गया में हीट वेव के मद्देनजर 100 बेड AC वार्ड और एसी एम्बुलेंस तैनात
Gaya, Bihar:गयाजी में 'हीट वेव' पर हाई अलर्ट, 100 बेड का एयर कंडीशन स्पेशल वार्ड तैयार, एसी एम्बुलेंस तैयार इस साल अप्रैल महीने में ही गर्मी और हिटवेव ने अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ने शुरू कर दिए है। आसमान से आग बरस रही है और गया कि धरती पूरी तरह से तप रही है। लागातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी ने जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त कर दिया है।बढ़ते तापमान का असर को देखते हुए जिला प्रशासन और मगध मेडिकल अस्पताल में हीट वेव की आशंका पर पूरी तरह से अलर्ट हो गया है. और हिटवेव से निपटने के लिए और लोगो को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल के परिसर में स्थित प्री फैब्रीकेटेड बिल्डिंग मे 100 बेड का AC वार्ड तैयार किया गया है. 2019 जैसी स्थिति से बचने को लेकर पर्याप्त मात्रा में दवाएं, डॉक्टर, नर्स,आइस पैक और विशेष इंतजाम किए गए है. हम आपको बता दे कि गर्मी के मौसम में दक्षिण बिहार के जिलों मे अत्याधिक गर्मी के कारण हीट वेब की संभावना बढ़ जाती है. इसको देखते हुए गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में विशेष तैयारी की जाती है. मरीजों वाले वार्डों में गर्मी से निबटने को लेकर अस्पताल प्रशासन की ओर से खासा ख्याल रखा जा रहा है. चूंकि गया जिला बिहार का सबसे अधिक गर्म जिला है और यहाँ गर्मी भी खुब पडती है. गर्मी के साथ साथ हीट स्ट्रोक और हीट वेब भी खुब चलती है. 6 साल पहले 2019 में गया तथा आसपास के जिले मे हीट वेव के कारण दर्जनो लोगो की मौत हो गई थी जिसके बाद स्वास्थ्य महकमा हर साल इसको लेकर विशेष तैयारी करती है. इस बार भी गया जिला प्रशासन हीट वेव से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल मे इसके लिए 110 बेड पूरी तरह तैयार रखा गया है. साथ हीं हीट वेब के शिकार मरीजों को अस्पताल तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए एसी युक्त एम्बुलेंस मुस्तैद की जा रही है. मगध मेडिकल अधीक्षक डॉ के के सिंहा ने बताया कि अस्पताल में हीट वेव के मरीजों की संभावना को देखते हुए प्री फैब्रीकेटेड बिल्डिंग मे 100 बेड रिजर्व रखा गया है ताकि यहां हीट वेव के मरीजों को भर्ती किया जा सके. इसके साथ ही पूरे डाक्टर व स्टाफ के टीम को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया है. सामान्य वार्डों में भी जरूरत के अनुसार गर्मी से निबटने के लिए कूलर लगाए जाएंगे. इस वर्ष नई व्यवस्था के तहत मरीज को पहले इमरजेंसी वार्ड में ऑब्जरवेशन के लिए रखा जाएगा. इमरजेंसी वार्ड में हीट वेव के मरीजों के लिए 10 स्पेशल बेड रिजर्व किए गए हैं. वहां डॉक्टर द्वारा जांच में हीट वेव की पुष्टि होते हीं मरीज को तुरंत स्पेशल वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाएगा. इस वार्ड में 24 घंटे डॉक्टर नर्स और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों के तैनाती रहेगी. सभी चिकित्सा कर्मियों को स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर के अनुसार विशेष ट्रेनिंग भी दी जा रही है. बाइट:- डॉ के के सिन्हा, मेडिकल अधीक्षक0
0
Report
पत्नी के आशिक संग दोस्त ने अमन की हत्या, शव संदूक में मिला
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम- पत्नी के आशिक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर की युवक की हत्या. गुरुग्राम में 24 वर्षीय युवक की बेहरमी से हत्या. हत्या कर शव को संदूक में किया बंद. 3 से 4 दिन बाद गुरुग्राम पुलिस ने शव को संदूक से बरामद किया. मृतक की पहचान 24 वर्षीय अमन के रूप में हुई. मृतक के गले पर धारदार वार, चेहरे पर जलने के निशान. गुरुग्राम पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार Smokings for correction to preserve content; continuing:मर के लिए भेजा. गुरुग्राम के सेक्टर-53 थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू. गुरुग्राम पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की. आरोपियों की पहचान सोनू और मोहम्मद सिराज के रूप में हुई. मृतक को अपनी पत्नी और उसके आशिक सोनू के बीच चल रहे अवैध संबंध का पता चल गया था; इसी बात से नाराज होकर उसकी हत्या कर दी गई. गुरुग्राम के सेक्टर-54 इलाके में यह सनसनीखेज हत्याकांड तीन-चार दिन पुरानी बताई जा रही है, जिसका खुलासा रविवार को हुआ. पुलिस ने हत्या मामला दर्ज कर 2 लोगों को गिरफ्तार किया. पुलिस PRO संदीप कुमार के अनुसार शव के साथ अन्य जांच चल रही है.0
0
Report
Advertisement
दिव्यांग महिला के पैर पर पुलिस वैन से हादसा, अस्पताल पहुंचते-पहुंचते दर्द
Aligarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग अलीगढ़ ... दिव्यांग महिला के पैर पर चढ़ी पुलिस वैन, महिला का टूटा पैर, दारोगा पर हमले के आरोपियों को डॉक्टरी के लिए लाई पुलिस वैन से हुआ हादसा, जिला अस्पताल में उपचार के लिए आई दिव्यांग महिला का पुलिस की वैन से टूटा पैर, अस्पताल में डॉक्टर को दिखाकर रिक्शे का इंतजार कर रही दिव्यांग महिला के साथ हादसा, टूटे पैर के दर्द से तड़पती महिला को जिला अस्पताल की इमरजेंसी पर पहुँचाया, बन्नादेवी थाना इलाके के मलखान सिंह जिला अस्पताल के गेट की घटना.0
0
Report
अमरोहा में गोदाम कब्जे और मारपीट: लाखों के माल की सुरक्षा पर सवाल
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा में गोदाम पर दबंगों का कब्जा, ताला तोड़कर लाखों का माल फंसा; विरोध पर मारपीट और जान से मारने की धमकी अमरोहा नगर क्षेत्र में गोदाम कब्जे और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बेगम सराय खुर्द निवासी एक कारोबारी ने आरोप लगाया है कि उसके किराये के गोदाम का ताला तोड़कर दबंगों ने जबरन कब्जा कर लिया और विरोध करने पर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जबकि उसकी पत्नी के साथ भी अभद्रता की गई। पीड़ित के अनुसार उसने नवीन मंडी स्थित एक गोदाम वर्ष 2026 में किराये पर लिया था, जिसमें लाखों रुपये का प्लास्टिक का माल रखा हुआ था। आरोप है कि 30 मार्च की शाम कुछ लोगों ने मिलकर गोदाम का ताला तोड़ दिया और अपना ताला डालकर कब्जा जमा लिया। सूचना मिलने पर जब पीड़ित अपने परिवार के साथ मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का कहना है कि घटना के बाद वह थाने पहुंचा, लेकिन उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। अब उसे गोदाम में रखे करीब 9 लाख रुपये के माल के चोरी होने का खतरा सता रहा है। मामले को लेकर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में मामला पहुंचने के बाद जांच की उम्मीद जताई जा रही है।0
0
Report
उज्जैन इंदिरा नगर में रात को सूने मकान में आग, नुकसान लाखों का
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन शहर के इंदिरा नगर स्थित 90 क्वार्टर क्षेत्र में बीती रात मनोज कुमार तेजवानी के सूने मकान में अचानक भीषण आग लग गई। घटना के समय परिवार एक कार्यक्रम में शामिल होने गया हुआ था। घर से धुआं उठता देख पड़ोसियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और मकान मालिक को सूचित किया। फायर ब्रिगेड प्रभारी के अनुसार, टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आशंका जताई जा रही है कि पूजन घर के दीपक से आग भड़की होगी। या फिर फ्रिज में सत्सर्कित के चलते इस हादसे में किचन सहित घर का अन्य कीमती सामान जल गया है, जिससे लाखों के नुकसान का अनुमान है। प्रशासन फिलहाल आग के सटीक कारणों की जांच कर रहा है।0
0
Report
Advertisement
दहेज के लिए नवविवाहिता के अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, केस दर्ज
Sagar, Madhya Pradesh:दहेज़ ना मिलने से नाराज पति ने नवविवाहिता के न्यूड फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर किए वायरल, केस दर्ज एंकर/ एमपी के सागर जिले से एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक पति पर आरोप है कि उसने दहेज़ की मांग पूरी नहीं होने पर अपनी ही पत्नी के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने पति सहित ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला कुछ इस तरह से है कि पीड़िता की शादी 30 अप्रैल 2025 को बीना की गल्ला मंडी में आयोजित मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति और उसके परिवार द्वारा दहेज़ में 50 हजार रुपए और मोटरसाइकिल की मांग की जाने लगी। पीड़िता का आरोप है कि जब उसकी ओर से यह मांग पूरी नहीं की गई, तो उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। पीड़िता ने सागर जिले के भानगढ़ थाने में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि उसका पति उसके निजी पलों के फोटो लिया करता था और बाद में उन्हें डिलीट करने की बात कहता था। उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि उसके वीडियो भी बनाए जा रहे हैं। पीड़िता के अनुसार, कुछ समय बाद उसे पता चला कि उसके आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं, जिससे वह गहरे सदमे में आ गई। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब 21 अप्रैल को उसके देवर ने उसे बताया कि उसके अश्लील वीडियो उसके पास आए हैं। इसके बाद पीड़िता ने वीडियो देखे और तुरंत अपने माता-पिता को इसकी जानकारी दी। परिजन उसे अपने साथ घर ले गए और फिर पूरे मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई। पीड़िता के परिजनों के मुताबिक शादी के बाद से ही उनकी बेटी को ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा था। दामाद लगातार 50 हजार रुपए और मोटरसाइकिल की मांग करता था। परिवार ने कुछ पैसे देने की कोशिश भी की, लेकिन इसके बावजूद प्रताड़ना का सिलसिला जारी रहा। बेटी को कई बार मारपीट का भी सामना करना पड़ा और उस पर लगातार दबाव बनाया जाता रहा। मामले में एक और चौंकाने वाला खुलासा तब हुआ जब पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि आरोपी की नजर उनकी 16 वर्षीय छोटी बेटी पर भी थी। उन्होंने बताया कि एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान आरोपी ने नाबालिग से अपने साथ भागने के लिए कहा था। इस घटना के बाद परिवार को आरोपी के व्यवहार की गंभीरता का अहसास हुआ। पीड़िता ने यह भी बताया कि शादी के कुछ समय बाद ही दहेज को लेकर विवाद बढ़ने लगे थे। जब भी वह विरोध करती, तो उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की जाती थी। उसका आरोप है कि इस प्रताड़ना में ससुराल के अन्य सदस्य भी शामिल थे, जो पति का साथ देते थे। पीड़िता के अनुसार, आरोपी पहले उसके परिवार में ही किसी दूसरी लड़की को देखने आया था, लेकिन उसे देखकर उसी से शादी करने की जिद पर अड़ गया। बाद में दोनों परिवारों की सहमति से यह विवाह संपन्न हुआ। हालांकि शादी के बाद से ही रिश्तों में खटास आनी शुरू हो गई और धीरे-धीरे मामला गंभीर रूप लेता गया। सागर के एडिशनल。एसपी लोकेश सिन्हा के मुताबिक, पीड़िता की शिकायत के आधार पर पति, सास, ससुर, देवर और देवरानी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह घटना न केवल दहेज प्रथा की कड़वी सच्चाई को उजागर करती है, बल्कि महिलाओं की निजता और सम्मान के साथ खिलवाड़ का भी गंभीर उदाहरण है। प्रशासन द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की जा रही है, वहीं पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग भी उठ रही है।0
0
Report
जमीनी विवाद पर विरोध जताने के बाद महिला और सास पर हमला, वीडियो वायरल
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर ख़बर: डूंगरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के गामड़ी देवल गांव में मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने जमीनी विवाद और महिलाओं पर की जा रही अश्लील टिप्पणियों का विरोध करने पर पड़ोसी परिवार के तीन पुरुषों ने एक महिला और उसकी बुजर्ग सास पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना का विचलित करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना 25 अप्रैल की है। पीड़िता रागिनी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उनके पड़ोसी रमेश भट्ट और उसके दो बेटे, हितेश व प्रीतेश, आए दिन उनके परिवार के साथ जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा करते थे। आरोप है कि आरोपी अक्सर महिलाओं को देखकर गंदे कमेंट कसते थे। जब 25 अप्रैल को रागिनी और उसकी सास ने इन हरकतों का विरोध किया, तो आरोपियों ने आपा खो दिया और दोनों महिलाओं पर टूट पड़े। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी रमेश और उसके दोनों बेटे महिलाओं के साथ बेरहमी से मारपीट कर रहे हैं।आरोपी महिला के बाल खींचकर उसे जमीन पर घसीटते नजर आ रहे हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि एक आरोपी महिला के ऊपर बैठकर उसे पीटता दिखाई दे रहा है। बुजुर्ग सास ने जब बीच-बचाव की कोशिश की, तो आरोपियों ने उन्हें भी नहीं बख्शा और उनके साथ भी मारपीट की।पीड़िता की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।फिलहाल, पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर अन्य साक्ष्य जुटा रही है और फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।0
0
Report
धौलपुर पुलिस ने अवैध चंबल बजरी के खनन पर बड़ी कार्रवाई; दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों जब्त
Dholpur, Rajasthan:2704ZRJ_DHOL_TRACTOR_R सोने का गुर्जा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध चंबल बजरी से भरे दो ट्रैक्टर जब्त नाकाबंदी के दौरान पकड़े वाहन चालक फरार धौलपुर सोने का गुर्जा थाना पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए देर रात चंबल बजरी से भरे दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया। दोनों वाहनों के चालक पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए। थानाधिकारी ने बताया कि एसपी विकास सांगवान के निर्देश पर अवैध बजरी परिवहन रोकने के लिए क्षेत्र में नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान गांव टपुआ सायपुर की ओर से आ रहे दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को रुकवाया गया। जांच में दोनों में अवैध चंबल बजरी भरी मिली। पुलिस ने ट्रैक्टरों को रुकवाने का प्रयास किया तो चालक वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले पुलिस ने दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त कर थाने में खड़ा कराया है अज्ञात चालकों के खिलाफ खनन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फरार चालकों की तलाश कर रही है。 थानाधिकारी कैलाश सामरी ने कहा कि चंबल में अवैध बजरी खनन व परिवहन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस की ओर से लगातार गश्त व नाकाबंदी कर कार्रवाई की जा रही है0
0
Report
Advertisement
