284001
झांसी D.M और S.S.P ने पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया
Jhansi, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश आरक्षी सीधी भर्ती-2023 के तहत झांसी के जिलाधिकारी अविनाश कुमार और S.S.P राजेश एस ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों और CCTV कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा को सकुशल, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
घाटशिला की सड़क गड्ढों से प्रभावित, दुखनी सोरेन ने मरम्मत की मांग तेज की
Ghatshila, Jharkhand:पूर्वी सिंहभूम जिले के जादूगोड़ा क्षेत्र में रANKनी मंदिर फ्लाईओवर और दामाकी पुल की सड़क पर गड्ढे दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। सड़क की बदहाली के कारण वाहन चालकों को सावधानी से गुजरना पड़ रहा है, खासकर दोपहिया चालकों के लिए यह चुनौती है। बारिश के बाद गड्ढे और गहरे हो गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की बेटी बहन दुखनी सोरेन ने मौके का निरीक्षण किया और तत्काल मरम्मत की मांग की। स्थानीय निवासियों ने भी सड़क की जर्जर स्थिति पर नाराजगी जताई और कहा कि गड्ढों के कारण दुर्घटनाएं होती हैं व वाहन नुकसान भी होता है। उन्होंने प्रशासन से सड़क दुरुस्त कराए जाने की मांग की है, ताकि सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।0
0
Report
चिड़ावा में तेज रफ्तार कार से बाइक सवार दो घायल, CCTV में कैद पूरा हादसा
Jhunjhunu, Rajasthan:चिड़ावा कस्बे में कल्याण प्रभु मंदिर और गांधी चौक के बीच तेज रफ्तार कार ने बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना के समय मंदिर से गांधी चौक जाने वाले रास्ते पर घटना घटित हुई, और वहां एक दुकान के बाहर लगे CCTV कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई। CCTV फुटेज में कार की टक्कर का घटनाक्रम दिखाई दे रहा है।0
0
Report
कोटा-कटरा ट्रेन से केबल चोरी, रेलवे सुरक्षा पर उठे सवाल
Kota, Rajasthan:कोटा कोटा-कटरा ट्रेन से केबल चोरी, कोच के काँच ओर ताले तोड़े, पावर कार से 30मीटर केबल चोरी, घटना के बाद रेल्वे की सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल, यार्ड में खड़ी कार को चोरों ने बनाया निशाना, ट्रेन रखरखाव के लिए पीट लाइन पर पहुंची तब लगा पता, बिजली विभाग ने RPF को दी सूचना, कोटा मंडल में लगातार बढ़ رہی चोरी की घटना, चालु लाइन से विद्युत केबल काट रहे चोर,0
0
Report
Advertisement
संभल। दीवाली पर अग्निकांड हादसों से निपटने के लिए फायर बिग्रेड. फायर यूनिट ..फायर बुलट के साथ अलर्ट
Maulagarh, Uttar Pradesh:संभल । दीवाली को लेकर फायर ब्रिगेड अलर्ट मोड पर है। डीजी फायर की सख्त गाइडलाइन के बाद जिले में दीवाली पर अग्निकांड से निपटने के लिए संभल फायर विभाग पूरी तरह अलर्ट है। संकरी गलियों के लिए फायर बुलेट यूनिट तैनात की गई है, जो सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचेगी। 24 घंटे फायर यूनिट अलर्ट रहेगी। भीड़भाड़ वाले इलाकों में आतिशबाजी पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। पटाखा बाजार आबादी से बाहर लगेगा। एक क्लस्टर में 50 से ज्यादा दुकानें नहीं लगेंगी। आमने-सामने और 3 मीटर से कम दूरी पर दुकानें नहीं होंगी। हर क्लस्टर पर 2 फायर टेंडर, पानी और एंबुलेंस अनिवार्य होगी। एसडीएम, सीओ और फायर विभाग की संयुक्त टीम ने पटाखा गोदामों की चेकिंग शुरू कर दी है। अस्थाई लाइसेंस के लिए जांच प्रक्रिया भी सख्त कर दी गई है। अब देखना यह होगा ..दीवाली पर संभल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के जो दावे है .. उनका कितना पालन होता है।0
0
Report
राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर बीजेपी विधायक ने तीखा हमला
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री को डिबेट के लिए चैलेंज करने को लेकर बीजेपी सदर विधायक मनोज प्रजापति ने नेता प्रतिपक्ष पर उठाये सवाल, सदर विधायक ने वीडियो जारी कर नेता प्रतिपक्ष पर किया तीखा हमला, LOP को सदर विधायक ने बताया चोंगा, चर्चा के स्थान लोकसभा राज्यसभा से पीछे भागने का लगाया आरोप, सदर विधायक बोले कि यदि नेता प्रतिपक्ष चौराहे पर चर्चा करना चाहते हो तो अफगानिस्तान चले जाओ या अपने मामा के यहाँ चले जाओ इटली, वहां चर्चा करो लोगों से वहाँ सब चौराहे में होता है, तुम बांग्लादेश चाहते हो यहां पर श्रीलंका चाहते हो पाकिस्तान चाहते हो हिंदुस्तान के लोग बहुत समझदार लोग आप जैसे लोगों जनता यहां की नकार चुकी है, और आगमी आने वाले समय में आपको अपनी हैसियत भी पता लग जाएगी, देश के गृहमंत्री ने लोकसभा में चर्चा के लिए आपको चैलेंज किया है कि जिस विषय में चर्चा करनी है कर लो देश की जनता जानती है कि एक व्यक्ति के 2 जगह वोट नही हो सकते, बांग्लादेशियों का वोट हिंदुस्तान की मतदाता सूची में नही हो सकता है फिर भी आप चाहते हो जेन जी का नाम लेकर यहां के युवाओं को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हो ये सारी चीजें इस देश में नही चलेगी, लोग आपको जान चुके हैं अगर आप चाहते हो कि राजनीति आपको करनी है तो आप मामा के यहाँ जाओ वही राजनीति करो अपने ममाने में।0
0
Report
जगदीशपुर में सौतेली माँ और बड़े भाई की हत्या: पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले के जगदीशपुर प्रखंड के तेंदूनी गांव में हुए दोहरे हत्याकांड में अब भोजपुर पुलिस शख्त तेवर दिखाना शुरू शुरू कर दिया है।कल भोजपुर एस पी अवधेश दीक्षित जगदीशपुर थाना क्षेत्र के तेंदूनी गांव पहुंचकर दोहरे हत्याकांड के घटनास्थल का जायजा लिया और वहीं पर जगदीशपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को सख्त निर्देश दिया किस कांड में जो लोग भी शामिल हैं उनकी गिरफ्तारी के बाद जल्द से जल्द चार्जशीट सौंपा जाए ताकि उन पर कड़ी कार्रवाई कैसे की जा सके। कल जगदीशपुर थाना क्षेत्र के तेंदूनी गांव में एक कलयुगी पुत्र ने अपनी सौतेली मां और बड़े भाई की बड़े ही बेरहमी से गला रेतकर कर हत्या कर दिया था। जिसके बाद से इलाके में दहसत का माहौल है।बताया जा रहा है कि पुत्र ने संपत्ति विवाद में सौतेली मां और अपने बड़े भाई की गला रेतकर कर हत्या कर दी थी।हालांकि इस कांड में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारे पुत्र और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है ।फिलहाल पुलिस इस कांड की तहकीकात में जुटी हुई है।0
0
Report
Advertisement
उदयपुर में पंचायत चुनाव: तीसरे चरण में 117 ग्राम पंचायतों के लिए वोटिंग जारी
Udaipur, Rajasthan:पंचायती राज चुनाव को लेकर चल रही मतदान प्रक्रिया के तहत आज उदयपुर में तीसरे चरण में वोटिंग जारी है। जिले की खेरवाड़ा, ऋषभदेव कल्याणपुर और नयागांव पंचायत समिति क्षेत्र के 117 ग्राम पंचायत के मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं। इस दौरान वे गांव के वार्ड पंच और सरपंच के लिए मतदान कर रहे। चारों पंचायत समिति क्षेत्र के चुनाव मैदान में उतरे 967 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। सुबह हुई मतदान प्रक्रिया को लेकर लोगों में काशी उत्साह नजर आ रहा है।0
0
Report
ग्रेटर नोएडा मुठभेड़: हत्या के फरार आरोपी पैर में गोली लगने से घायल
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा -- पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, हत्या के मामले में फरार चल रहा था आरोपी, पुलिस मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से हुआ घायल, शालू निवासी पहासू बुलंदशहर के रूप में हुई आरोपी की पहचान, कुछ दिन पहले ही जेवर थाना क्षेत्र में युवक की की थी हत्या, आरोपी से तमंचा कारतूस करने सामान बरामद, जेवर थाना क्षेत्र में कोई मुठभेड़。0
0
Report
यमुना प्रदूषित नाले के बीच छठ पूजा कैसे होगी?
New Delhi, Delhi:यमुना में कैसे होगी छठ पूजा? नजफगढ़ नाले के प्रदूषित पानी ने बढ़ाई श्रद्धालुओं की चिंता... राजधानी दिल्ली में छठ महापर्व को लेकर दिल्ली सरकार तैयारियों में जुटी है. लेकिन सवाल यह है कि जिस यमुना नदी में हजारों श्रद्धालु सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना करते हैं, वह यमुना छठ पूजा के लिए कितनी तैयार है? उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद स्थित सूर घाट के पास यमुना में गिरने वाला नजफगढ़ नाला नदी को प्रदूषित कर रहा है. ऐसे में श्रद्धालुओं की चिंता बढ़ गई है. तस्वीरें उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद स्थित सूर घाट के पास की हैं, जहां छठ महापर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु यमुना किनारे पहुंचकर भगवान सूर्य को अर्घ्य देते हैं. दिल्ली सरकार की तरफ से राजधानी में करीब 1400 छठ घाट तैयार किए जा रहे हैं। घाटों की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित विभाग सक्रिय हैं, लेकिन यमुना की हालत एक बड़ा सवाल खड़ा कर रही है. दरअसल, वजीराबाद यमुना सूर घाट के पास ही नजफगढ़ नाला यमुना नदी में आकर मिलता है. इस नाले के जरिए दिल्ली के अलग-अलग इलाकों का गंदा पानी यमुना में पहुंचता है. नाले से आने वाले प्रदूषित पानी की वजह से यमुना की स्वच्छता पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. ऐसे में छठ पूजा के दौरान श्रद्धालु आखिर किस तरह नदी के पानी में उतरकर पूजा-अर्चना करेंगे, यह चिंता का विषय बना हुआ है.छठ व्रतधारियों के लिए यमुना सिर्फ एक नदी नहीं, बल्कि आस्था का बड़ा केंद्र है. चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में व्रती नदी और जलाशयों में खड़े होकर डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देते हैं. लेकिन जब यमुना में प्रदूषित पानी और गंदगी का सामना करना पड़ रहा हो, तो श्रद्धालुओं के मन में कई सवाल उठना लाजिमी है. श्रद्धालुओं का कहना है कि हर साल छठ पूजा से पहले यमुना की सफाई और प्रदूषण खत्म करने के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी तस्वीर में अब भी बदलाव की जरूरत दिखाई देती है. सवाल यह भी है कि क्या सरकार केवल अस्थायी छठ घाट बनाकर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर लेगी या फिर नजफगढ़ नाले के प्रदूषित पानी को रोकने और यमुना को पूरी तरह स्वच्छ बनाने के लिए स्थायी कदम भी उठाएगी? फिलहाल छठ महापर्व नजदीक है और श्रद्धालुओं को इंतजार है उस यमुना का, जिसमें वे स्वच्छ जल के बीच अपनी आस्था का महापर्व मना सकें. अब देखना होगा कि सरकार के दावे जमीन पर कितना उतरते हैं।0
0
Report
Advertisement
गोंडा के चंपारण मीट हाउस में आग, लाखों के नुकसान, फायर ब्रिगेड ने काबू पाया
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिला मुख्यालय स्थित चंपारण मीट हाउस में आज गुरुवार सुबह उसे समय हड़कंप मच गया। जब चंपारण मीट हाउस के अंदर कारीगर द्वारा तेल डालकर के भट्टी जलाने का काम किया जा रहा था ज्यादा तेल डालने के कारण आग की लपटे तेज उठी और फिर चंपारण मीट हाउस में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने अपना विकराल रूप ले लिया घंटे तक लगी आग के कारण लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। 1 घंटे बाद स्थानीय लोग फायर ब्रिगेड की टीम और चंपारण मीट हाउस के कर्मचारियों द्वारा किसी तरीके से कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया है। आग लगने के कारण दुकान के अंदर लक्खा लाखों रुपए का फर्नीचर, मीट बनाने के तमाम लाखों रुपए के उपकरण इसके साथ ही साथ काफी संख्या में आटा और चावल भी खराब हो गया है। रास्ता जा रहे स्थानीय लोग चंपारण मीट हाउस में लगी आग को देखकर के तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना भी दिए साथ ही साथ राहगीरों ने भी आग बुझाने में काफी मदद की है। आपको बता दे कि यहां पर बीते 2 सालों से चंपारण मीट हाउस संचालित किया जा रहा है। सड़क से लगभग 5 फीट नीचे यह दुकान स्थित है गनीमत रही कि आसपास की दुकान में तो आग नहीं पहुंची।0
0
Report
DM ऑफिस में वकीलों ने डीएम के साथ झड़प, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर --DM के ऑफिस में वकील को महिला फरियादी के साथ जाना पड़ा महंगा, DM उमेश प्रताप सिंह ने की थी वकील रामेन्द्र सिंह से दसलूकी, वकील को ऑफिस से भगाने पर वकीलों का हुआ था कल दिन भर हंगामा, वकीलों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर किया था जमकर बवाल हंगामा, DM ऑफिस पर वकील ने डीएम को दी गन्दी गालियाँ, वकील रामेन्द्र सिंह ने SP सिटी को भी नहीं बक्शा एसपी सिटी को दिया धक्का। दोनों अलग अलग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। एसपी कृष्ण कुमार ने कल डीएम और वकीलों का कराया था विवाद खत्म।0
0
Report
वाराणसी: पुष्कर तालाब पर देव दीपावली पर संकट, सीढ़ियां धराशाई
Jamin Kaneri, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप / वाराणसी। काशी में जब भगवान शंकर आए तो उनका प्रथम जलाभिषेक असि स्थित पुष्कर तालाब के जल से हुआ। शिव पुराण सहित अनेक धर्म ग्रंथों में पुष्कर तालाब का वर्णन मिलता है। लेकिन आज इस ऐतिहासिक तालाब की स्थिति बेहद दयनीय हो गई है। पुष्कर तालाब की स्थिति काफी खराब थी। 2004 में इस तालाब को बचाने का अभियान शुरू किया गया। मोहल्ले के लड़कों को लेकर तालाब की सफाई अभियान का शुभारंभ शीतल दास के बड़ा अखाड़ा के वर्तमान महंत स्वामी राम निरंजन दास जी महाराज के आशीर्वाद से हुआ। इसके बाद तालाब के सफाई अभियान में लोग जुड़ते गए। संत मुरारी बापू, सुंदरलाल बहुगुणा, काशी में कमिश्नर और डीएम रहे रमेश नितिन गोकर्ण, रमेश उपाध्याय, नगर आयुक्त लालजी राय, बाबा हरदेव सिंह, काशी में एडीएम सिटी रहे नलिन अवस्थी, अटल राय, रामनगर पीएसी के जवान, काशी हिंदू विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट सहित वाराणसी नागरिक समाज, केंद्रीय देव दीपावली महासमिति सहित नगर की तमाम संस्थाओं के सहयोग और नगर निगम व जिला प्रशासन के सहयोग से तालाब से जलकुंभी और खरपतवार निकाला गया। इसके बाद केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश सरकार ने इस तालाब के सुंदरीकरण का कार्य सीएनडीएस संस्था को दिया। 4.30 करोड़ की लागत से तालाब पर सुंदरीकरण का कार्य शुरू हुआ, लेकिन मानक के अनुसार काम न होने के कारण तालाब पर बनी सीढ़ियां बार-बार गिर जा रही हैं। अभी कुछ दिन पूर्व ही तालाब की सीढ़ियों की मरम्मत कराई गई थी, लेकिन आज ये सीढ़ियां फिर गिर गईं। 2004 से ही पुष्कर तालाब पर जागृति फाउंडेशन के तत्वावधान में देव दीपावली मनाई जाती है। शुरुआत में लोगों के सहयोग से मनाई जाती थी, लेकिन अब जिला प्रशासन द्वारा तेल और दिया का सहयोग मिलने से और बड़े रूप में पुष्कर तालाब पर देव दीपावली मनाई जा रही है। समाजसेवी एवं जागृति फाउंडेशन की महासचिव रामयश मिश्र ने कहा कि इस बार की देव दीपावली कैसे मनाई जाएगी, तालाब की सीढ़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। उन्होंने नगर आयुक्त से अपील करते हुए कहा कि तालाब की सीढ़ियों की मरम्मत अगर कर दी जाए तो देव दीपावली भव्य रूप से मनाई जा सकेगी।0
0
Report
Advertisement
जगदलपुर के बाजार दीपावली पर मिट्टी के दीयों से रोशन, ओडिशा कुम्हारों की मेहनत चमकी
Jagdalpur, Chhattisgarh:दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही जगदलपुर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है, बाजार में रंग-बिरंगे मिट्टी के दीये लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं, खास बात यह है कि इस साल भी जगदलपुर का बाजार ओडिशा के कुम्हारों द्वारा तैयार किए गए मिट्टी के दीयों से सजा हुआ है, इन दीयों की हर साल अच्छी मांग रहती है और इस बार भी स्थानीय लोग पारंपरिक मिट्टी के दीये खरीदने बाजार पहुंच रहे हैं, आधुनिक सजावटी लाइटों के बीच मिट्टी के दीयों का अपना अलग महत्व है, यही वजह है कि दीपावली से पहले इनकी खरीदारी तेज हो गई है, स्थानीय विक्रेता ओडिशा के कुम्हारों से दिए खरीदकर उन्हें रंगों से नई शक्ल दे रहे जो बेहद आकर्षक नजर आ रहे, ओडिशा के कारीगरों की मेहनत से तैयार ये दीये न केवल बाजार की रौनक बढ़ा रहे हैं, बल्कि इस बार भी लोगों के घरों को रोशन करने के लिए तैयार हैं。0
0
Report
दमोह में बोरी में गाय के बछड़े का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच जारी
Damoh, Madhya Pradesh:बोरी में बंद मिला गाय के बछड़े का शव मचा़ हड़कंप... दमोह में सुबह सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब बोरी में एक गाय के बछड़े का शव मिला और लोगों का हुजूम लग गया और जब पुलिस ने जांच पड़ताल की तो मामला शांत हुआ। दरअसल सुबह सुबह खबर लगी कि जटाशंकर कालोनी इलाके में प्रसिद्ध जटाशंकर मंदिर के नजदीक एक बोरी में गौ वंश के अवशेष मिले है जिसके बाद लोगों का हुजूम लग गया, हिन्दुवादी संगठन के लोग भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस भी मौके पर पहुंची और खबर सही निकली , एक बोरी के अंदर एक गाय का बछड़ा था लेकिन गनीमत ये रही कि ये गोकशी का शिकार नहीं था बल्कि नवजात बछड़ा था और अनुमान लगाया गया कि जन्म के बाद उसकी तत्काल ही मृत्यु हुई होगी या मृत पैदा हुआ होगा लिहाजा कोई गाय पालक उसे बोरी में भरकर ऐसे फेंक गया होगा। मामला शांत हो गया लेकिन इस तरह के कृत्य को लेकर लोगों में पशुपालक के प्रति भी नाराजगी है। पुलिस भी मानती है कि लोगों को ऐसा नहीं करना चाहिए जिससे माहौल खराब हो, चूंकि दमोह गोकशी और गौ तस्करी के लिए बदनाम है और आए दिन इस मुद्दे को लेकर शहर का माहौल खराब रहता है लिहाजा मामला संवेदनशील है और लोगों को सावधान रहना चाहिए।0
0
Report
सिंहस्थ 2028 उज्जैन: डिजिटल कुंभ, 29 किलोमीटर घाट, विकास तेज़ी से—रवींद्र पुरी महाराज
Ujjain, Madhya Pradesh:सिंहस्थ 2028 ऐसा हो जो पहले कभी न हुआ हो, बोले राष्ट्रीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रवींद्र पुरी महाराज उज्जैन में चारों दिशाओं में हो रहे विकास कार्यों की तारीफ की, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विजन को सराहा 2016 के सिंहस्थ में स्नान के दौरान आई थी परेशानी, इस बार 29 किलोमीटर लंबे घाटों से साधु-संतों और श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा बागेश्वर धाम के बयान पर बोले- अनजाने में हुई भूल, उनकी बात को ज्यादा तूल देने की जरूरत नहीं प्रयागराज की तरह उज्जैन में भी होगा डिजिटल कुंभ, सिंहस्थ में फर्जी बाबाओं की पहचान कर मेला क्षेत्र से बाहर करने का करेंगे प्रयास, वास्तविक संतों को मिलना चाहिए सम्मान ट Tent सिटी में साधु-संतों के रहने और जरूरी सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था की उम्मीद, बोले- इस बार कुंभ और भव्य होना चाहिए उज्जैन। राष्ट्रीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी जी महाराज उज्जैन प्रवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए सिंहस्थ 2028 की तैयारियों, साधु-संतों की सुविधाओं, अखाड़ों के निर्माण, डिजिटल कुंभ और कई धार्मिक व राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने उज्जैन में तेजी से हो रहे विकास कार्यों की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रयासों को सराहा। महाराज ने कहा कि सभी साधु-संतों की इच्छा है कि उज्जैन में ऐसा सिंहस्थ हो, जो पहले कभी न हुआ हो। मुख्यमंत्री के विजन की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि उज्जैन में प्रवेश करते ही चारों दिशाओं में विकास कार्य दिखाई देते हैं। जहां पहले छोटी सड़कें थीं, वहां अब चौड़ी सड़कें और हाईवे बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बड़नगर रोड का उदाहरण देते हुए कहा कि पहले करीब 30 फीट चौड़ी सड़क अब 120 फीट तक विकसित की जा रही है। उन्होंने कहा कि उज्जैन में जिस तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं, वह सराहनीय है। मुख्यमंत्री का सपना है कि सिंहस्थ भव्य और दिव्य हो और साधु-संत भी मां क्षिप्रा से यही प्रार्थना करते हैं कि उनका यह सपना पूरा हो। 2016 के सिंहस्थ में स्नान की परेशानी का जिक्र करते हुए महाराज ने कहा कि उस समय साधु-संतों और नागा संन्यासियों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। स्नान के लिए प्रमुख रूप से रामघाट ही उपलब्ध था, जिसके कारण काफी परेशानी हुई थी। लेकिन इस बार करीब 29 किलोमीटर लंबे घाट तैयार किए जा रहे हैं। इससे करोड़ों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं और साधु-संतों को स्नान में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु मां क्षिप्रा में स्नान करने के बाद बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे और इस बार व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। टेंट सिटी की व्यवस्था पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि कुंभ के दौरान साधु-संतों के रहने के लिए टेंट सिटी बनाई जाती है। यहां अस्थायी निर्माण और टेंटों में साधु-संत निवास करते हैं। कई बार कच्चे रास्तों और दूसरी व्यवस्थाओं के कारण परेशानी होती है। इस बार प्रयास होना चाहिए कि साधु-संतों के रहने, आने-जाने और जरूरी सुविधाओं का बेहतर इंतजाम हो, जिससे सिंहस्थ भव्य और दिव्य बन सके। बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए महंत रवींद्र पुरी ने कहा कि बाबा बागेश्वर भगवान राम और भगवान कृष्ण के परम भक्त हैं। कई बार अनजाने में बातचीत के दौरान ऐसे शब्द निकल जाते हैं, जो ठीक नहीं होते। उन्होंने कहा कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से भी अनजाने में भूल हुई होगी। महाराज ने उन्हें छोटे विवेकानंद जैसा बताते हुए कहा कि उनकी कथाओं में लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि उनकी भूल को क्षमा करें और इस मामले को ज्यादा तूल न दें। डिजिटल कुंभ को लेकर उन्होंने कहा कि प्रयागराज में भी डिजिटल कुंभ का आयोजन किया गया था और अब उज्जैन में भी डिजिटल कुंभ होने जा रहा है। 2016 से 2028 के बीच काफी बदलाव आया है। इस बार आधुनिक तकनीक के साथ साधु-संतों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। फर्जी बाबाओं को लेकर उन्होंने कहा कि सिंहस्थ में कुछ लोग साधु का रूप धारण कर मेला क्षेत्र में पहुंच जाते हैं। ऐसे लोगों की पहचान करना जरूरी है। अखाड़ा परिषद का प्रयास रहेगा कि फर्जी बाबाओं की पहचान कर उन्हें मेला क्षेत्र से बाहर किया जाए, ताकि वास्तविक साधु-संतों को उचित सम्मान और स्थान मिल सके। बाइट - रविंद्र पुरी जी महाराज अध्यक्ष राष्ट्रीय अखाड़ा परिषद0
0
Report
Advertisement
