284003
झांसीः महाकुंभ के यात्रियों की सुविधा सुनिश्चिच करने के लिए मंडल रेल प्रबंधक ने की बैठक
Jhansi, Uttar Pradesh:महाकुंभ के अमृत स्नान के दृष्टिगत वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और यात्री सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए आज मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक स्टेशन निदेशक कक्ष में संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में हुई, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गढ़वा की बदहाल सड़कों पर डोली-खटोली से महिला को अस्पताल पहुंचाया गया
Narayanpur, Jharkhand:झारखंड के गढ़वा में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाल तस्वीर सामने आई है। सड़क नहीं होने के कारण बीमार महिला को डोली-खटोली के सहारे करीब एक किलोमीटर तक उठाकर मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ा। इसके बाद वाहन मिला और महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मामला भवनाथपुर प्रखंड के मकरी पंचायत के ढेकुलिया टोला का है। मामला भवनाथपुर प्रखंड क्षेत्र के मकरी पंचायत अंतर्गत ढेकुलिया टोला का है, जहां सड़क सुविधा नहीं होने के कारण एक बीमार महिला को डोली-खटोली के सहारे करीब एक किलोमीटर तक उठाकर मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ा। ढेकुलिया टोला में करीब 600 की आबादी रहती है, लेकिन ग्रामीण वर्षों से बदहाल सड़क की समस्या से जूझ रहे हैं। टोला निवासी इकबाल मियां की 64 वर्षीय पत्नी धनपतिया बीबी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए गढ़वा ले जाना चाहते थे, लेकिन सड़क की स्थिति ऐसी है कि एंबुलेंस या कोई अन्य वाहन टोला तक नहीं पहुंच सका। मजबूर होकर परिजनों ने महिला को डोली-खटोली पर लिटाया और करीब एक किलोमीटर तक पैदल उठाकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद वाहन से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के अभाव में उन्हें आए दिन परेशानी झेलनी पड़ती है। खासकर बीमार, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। आपात स्थिति में एंबुलेंस के गांव तक नहीं पहुंच पाने के कारण मरीजों को समय पर अस्पताल ले जाना भी मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों के मुताबिक, ढेकुलिया टोला तक सड़क निर्माण की मांग कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। ग्रामीणों ने जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी मरीज को इस तरह डोली-खटोली के सहारे अस्पताल न ले जाना पड़े। वहीं, इस मामले में गढ़वा के सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ. कनेडी ने कहा कि जहां तक रास्ता उपलब्ध होता है, वहां तक एंबुलेंस पहुंचती है। अगर किसी जगह एंबुलेंस का जाना संभव नहीं है, तो वहां पहुंचना संभव नहीं होता। उन्होंने कहा कि ऐसे रास्तों पर भी अक्सर एंबुलेंस सेवा पहुंचती है।0
0
Report
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर 25 सितम्बर को देशभर में सामूहिक गायन
Karauli, Rajasthan:वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 25 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे देशभर में एक साथ वंदे मातरम् के सामूहिक गायन का आयोजन किया जाएगा। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के आह्वान पर होने वाले इस कार्यक्रम में देशभर के शिक्षण संस्थान एक ही समय पर वंदे मातरम् का गायन करेंगे। करौली जिले में भी करीब 400 शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए जाने की जानकारी दी गई है। कार्यक्रम को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने के लिए भी प्रयास किए जाने की बात कही गई।0
0
Report
CBN ने प्रतापगढ़ में 9.6 किग्रा अफीम और ₹18 लाख नकद सहित दबिश दी
Kota, Rajasthan:केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो यानी CBN की राजस्थान यूनिट ने प्रतापगढ़ में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एक मकान पर छापा मारकर 9 किलो 617 ग्राम अवैध अफीम और 18 लाख 42 हजार रुपए की नकदी बरामद की है। कार्रवाई 22 सितंबर को बालापुरा पीपल खेड़ी गांव में की गई। CBN को यहां अवैध अफीम रखे जाने की पुख्ता सूचना मिली थी। इसके बाद कोटा CBN और जिला अफीम अधिकारी प्रतापगढ़ डिविजन-2 की टीम ने संदिग्ध मकान पर निगरानी रखी। जैसा ही टीम ने मकान पर छापा मारा, घर के अंदर से अफीम बरामद हुई। तलाशी के दौरान 9 किलो 617 ग्राम अवैध अफीम और 18 लाख 42 हजार रुपए नकद मिले। कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद अफीम और नकदी जब्त कर ली गई। NDPS एक्ट 1985 की संबंधित धाराओं के तहत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।0
0
Report
Advertisement
प्रतापगढ़ में घर पर CBN की छापेमारी: 9.617 किलोग्राम अफीम बरामद
Pratapgarh, Rajasthan:घर पर CBN की बड़ी कार्रवाई, 9.617 किलो अफीम और 18.42 लाख रुपये नकद बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार प्रतापगढ़ जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ केंद्रीय नार्कोटिक्स ब्यूरो की राजस्थान यूनिट ने बड़ी कार्रवाई की है। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत CBN कोटा और जिला अफीम अधिकारी प्रतापगढ़ डिवीजन-2 की संयुक्त टीम ने लालपुरा पीपल खेड़ी गांव में एक मकान पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान मकान में छिपाकर रखी गई 9.617 किलोग्राम अवैध अफीम और 18 लाख 42 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। CBN के अनुसार, टीम को सूचना मिली थी कि लालपुरा पीपल खेड़ी गांव का एक व्यक्ति अपने घर में अवैध अफीम छिपाकर रखे हुए है। सूचना के आधार पर अधिकारियों की टीम गठित कर मौके पर पहुंची और संदिग्ध मकान की निगरानी के बाद तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान घर से 9.617 किलोग्राम अफीम और 18,42,000 रुपये नकद मिले। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अफीम और नकदी को जब्त कर लिया गया। CBN ने आरोपी के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985 की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया है। मामले में आगे की जांच जारी है और जांच के दौरान मादक पदार्थ की सप्लाई और इससे जुड़े नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। केंद्रीय नार्कोटिक्स ब्यूरो ने कहा कि नशा मुक्त भारत अभियान के तहत मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। ब्यूरो का उद्देश्य अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के साथ ही इससे जुड़े नेटवर्क के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करना है। CBN ने आमजन से भी अपील की है कि मादक पदार्थों से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि या तस्करी की सूचना गोपनीय रूप से दी जा सकती है।0
0
Report
हेमंत सोरेन के खिलाफ चार्ज फ्रेम 30 सितंबर सुनवाई तय
Ranchi, Jharkhand:बड़गाईं अंचल जमीन फर्जीवाड़ा मामला मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएमएलए कोर्ट में मौजूद चार्ज फ्रेम को लेकर अगली तारीख तय 30 सितंबर बुधवार को मुख्यमंत्री के खिलाफ चार्ज फ्रेम पर होगी सुनवाई0
0
Report
पराली जलाने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति घटती है, किसान खर्च बढ़ते
Panipat, Haryana:पराली जलाने से प्रदूषण से बड़ा नुकसान जमीन की उर्वरा शक्ति को नुकसान पहुंचता है। डीसी डॉ हरीश वशिष्ठ ने किसानों से आगाह किया है कि किसी भी परिस्थिति में धान की पराली को खेतों में आग नहीं लगानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पराली जलाने से सिर्फ वायु प्रदूषण नहीं होता, बल्कि मिट्टी की उर्वरा शक्ति को भी गंभीर नुकसान पहुँचता है। डीसी ने कहा कि भारत में ईंधन और पशु चारे की कमी है, इसलिए फसल अवशेषों को जलाना प्राकृतिक संसाधन को नष्ट करने जैसा है। पराली में मौजूद पोषक तत्व अगर खेत में वापस मिल जाएँ तो मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ती है। एक टन पराली जलाने से लगभग 400 किलो ऑर्गेनिक कार्बन, 5.5 किलो नाइट्रोजन, 2-3 किलो फास्फोरस, लगभग 25 किलो पोटाश और 1.2 किलो सल्फर का नुकसान हो सकता है, जिसके चलते किसान को खाद आदि खरीदने पड़ते हैं। फसल अवशेषों को खेत में मिलाने से ऑर्गेनिक कार्बन बढ़ता है और मिट्टी की पानी रोकने की क्षमता सुधरती है, जिससे सिंचाई की जरूरत कम हो सकती है। इन-सीटू कंजर्वेशन से लागत में 40-60 प्रतिशत तक कमी आ सकती है। हैप्पी सीडर, रोटावेटर और मल्चर जैसी मशीनों का इस्तेमाल किया जाये तो पराली प्रबंधन सरल हो सकता है और ऐसी मशीनें सरकारी सहायता पर उपलब्ध हैं। अगर खेत में पर्याप्त साधन न हों तो एक्स-सीटू कंजर्वेशन विकल्प अपनाया जा सकता है और बेलर मशीनों से पराली को एकत्र कर उद्योगों तक पहुँचाया जा सकता है। पराली से बायोगैस, कम्प्रेस्ड बायोगैस, फर्नीचर आदि बनाए जा रहे हैं। farmers urged to use residue in field or supply to industry to prevent long-term soil health damage and reduce farming costs.0
0
Report
Advertisement
SSC GD परीक्षा धोखाधड़ी: UP STF ने Arun Kumar Yadav उर्फ Devil को गिरफ्तार किया
Noida, Uttar Pradesh:कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की GD कांस्टेबल ऑनलाइन परीक्षा में प्रॉक्सी सर्वर एवं अन्य तकनीकी माध्यमों से धांधली करने के प्रकरण में वांछित हैकर अरुण कुमार यादव उर्फ Devil को UP STF द्वारा दिल्ली से गिरफ्तार किए जाने, परीक्षा में सेंध लगाने के लिए अपनाए जा रहे विभिन्न तकनीकी तरीकों तथा बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक, कानून एवं व्यवस्था, उत्तर प्रदेश, श्री अमिताभ यश की बाइट।0
0
Report
मुजफ्फरपुर के सरकारी स्कूल में शिक्षक पर बैड टच का आरोप, FIR दर्ज
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के पारु थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल से एक बेहद चौँकाने वाला मामला सामने आया है,जहाँ एक शिक्षक पर अपने ही क्लास की छात्राओं के साथ बैड टच करने का आरोप लगा है,मामले मे छात्राओं के ब्यान पर पारू थाना में FIR दर्ज किया गया है और पुलिस ने FIR करने के बाद आरोपी शिक्षक की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. पूरा मामला पारु थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय लालू छपरा का है,जहाँ बच्चों को पढ़ाने वाले शिक्षक रतनलाल सहनी ने 6ठी और 7वीं कक्षा की छात्राओं के साथ स्कूल के क्लास रूम और स्कूल परिसर में मौका पाते ही गलत व्यवहार और बैड टच करने का आरोप है.छात्राओं के अनुसार शिक्षक रतनलाल सहनी होली के समय से ही कई छात्राओं को बैड टच किया करता था,लेकिन छात्राएं शिक्षक के डर से कुछ नहीं कह पाती थी. बीते दिनों भी शिक्षक के द्वारा कई छात्राओं के साथ ऐसी हरकत किया गया.जिसको लेकर छात्राओं ने इसकी शिकायत स्कूल की हेडमास्टर और अपने परिजनों से की,जिसके बाद परिजनों ने स्कूल मे जाकर हंगामा किया.उसके शिक्षक के इस हड़कत की शिकायत पारू थाना से किया गया.जिसके बाद पुलिस मामले की जाँच करने के लिए स्कूल भी पहुंची.वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए सरैया SDPO अभिजीत कौर और ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर भी स्कूल पहुंचे और मामले की जानकारी ली. फिलहाल आरोपी शिक्षक स्कूल छोड़कर फरार हैं,उसकी गिरफ़्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. पूरे मामले को लेकर एसडीपीओ सरैया अभिजीत कौर ने बताया कि पारु थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय लालू छपरा में पढ़ने वाली छठी और सातवीं की छात्राओं द्वारा शिकायत किया गया था कि उनके शिक्षक के द्वारा उनके साथ गलत हरकत किया जा रहा है.शिकायत मिलते ही मामले की जाँच करते हुए छात्राओं का बयान दर्ज किया गया और मामले में प्राथमिक दर्ज करते हुए आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.0
0
Report
झांसी में साधु बन ठगी: ज्वेलर्स से सोना-17 हजार चुरा, CCTV से जांच शुरू
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में साधु के भेष में आए एक शख्स ने ज्वेलर्स की दुकान में टप्पेबाजी कर दी...आरोप है कि दुकानदार को नशीला पदार्थ सुंघाकर वो सोने के आभूषण और 17 हजार रुपये लेकर फरार हो गया...दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है...अब CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है。0
0
Report
Advertisement
आरक्षण लॉटरी ने राजस्थान पंचायत चुनाव में दावेदारों की धड़कन बढ़ा दी
Jaipur, Rajasthan:गांवों में माहौल पंचायती हो गया है पंचायती राज चुनाव के आरक्षण की लॉटरी के बाद पंच सरपंच से लेकर प्रधान प्रमुख की दावेदारियों के चर्चे गांवों में जोर पकड़ने लगे हैं बरसों से चुनाव की तैयारी कर रहे कई नेताओं की उम्मीदें लॉटरी ने परवान चढा दी हैं तो कई ऐसे भी हैं जिनकी तैयारी पर लॉटरी ने पानी फेर दिया है पंचायत चुनाव की लॉटरी होते ही कई नेताओं की जमीन खिसक गई है तो कईयों के अरमानों के पंख लग गये हैं आरक्षण की लॉटरी का पिटारा खुलते ही प्रदेश की ग्राम पंचायतों में आरक्षण की तस्वीर साफ हो गई है जिनकी पंचायत दूसरे वर्ग के लिए रिजर्व हो गई उनकी तैयारियाँ धरी की धरी रह गई हैं अब उनके पास समान विचारधारा के नेताओं पर दांव लगाने के अलावा कोई चारा नहीं बचा है तो कई ऐसे खुशकिस्मत हैं जिनकी आरक्षण ने तो लॉटरी ही लगा दी है बस अब चुनाव मैदान में कूदने की तैयारियां हैं आज दिनभर सरपंची के ख्वाहिशमंद नेताओं की निगाहें लॉटरी पर टिकी थीं जैसे जैसे लॉटरी की पर्ची निकलती गई दिलों की धड़कनें भी तेज होती गईं अभी चुनाव की तारीखों का एलान भले ही बाकी है पर गांवों में आरक्षण तय हो जाने से नेताओं के नाम चर्चा में आ गये हैं कई बिना लड़े ही मैदान से बाहर हो गये हैं तो कई जगह महिला सीट आ जाने से मर्दों के चुनाव लड़ने का सपना टूट गया है अब कई नेता अपनी बीवी या फिर बहू बेटियों को चुनाव लड़ने का मन बना रहे हैं गांव की सरकार का मुखिया बनने के लिए नेताओं में होड़ मच रही है जैसे ही तारीख का एलान होगा गांवों में राजनीति गरमायेगी एक एक वोट को अपने पाले में लाने के लिए उम्मीदवार जोड़ तोड़ करते दिखाई देंगे एक बार चस्का लग जाये तो फिर छूटने का नाम ही नहीं लेता बरसेां से चुनाव की तैयारी में जुटे नेता अपनी किस्मत का बंद ताला खोलने के लिए हर पैंतरा आजमायेंगे आखिर राजस्थान में गांव का सरपंच सिर्फ एक पद नहीं बल्कि मान सम्मान और गांव में दबदबे की पहचान का पर्याय जो है0
0
Report
जायल नगरपालिका अध्यक्ष कमलेश लोमरोड़ ने पदभार संभाला; विकास को प्राथमिकता
Nagaur, Rajasthan:जायल नगरपालिका अध्यक्ष कमलेश लोमरोड़ ने संभाला पदभार, पार्षदों का हुआ स्वागत। इस दौरान पार्षदों का स्वागत किया गया। पूर्व राज्य मंत्री डॉ. मंजू देवी मेघवाल, पन्नालाल लोमरोड़, राजेश सांगवा, जगदीश कड़वासरा सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। अध्यक्ष कमलेश लोमरोड़ ने कहा—बड़े-बड़े दावे नहीं, धरातल पर काम करना प्राथमिकता है। जायल शहर का चहुंमुखी विकास और मूलभूत सुविधाओं का विस्तार पहली प्राथमिकता रहेगी। नवगठित जायल नगरपालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष कांग्रेस की कमलेश लोमरोड़ ने गुरुवार को विधिवत रूप से अध्यक्ष पद का पदभार संभाला। इस दौरान नगरपालिका परिसर में पार्षदों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री डॉ. मंजू देवी मेघवाल, राजेश सांगवा, जगदीश कड़वासरा सहित जनप्रतिनिधि एवं समर्थक मौजूद रहे। पदभार ग्रहण करने के बाद अध्यक्ष कमलेश लोमरोड़ ने कहा कि बड़े-बड़े दावे करने के बजाय धरातल पर काम करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि जायल शहर का चहुंमुखी विकास, आमजन को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना तथा शहर की समस्याओं का समाधान करना नगरपालिका की प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। कमलेश लोमरोड़ ने कहा कि नगरपालिका क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के साथ सफाई, सड़क, नाली, पेयजल और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने पार्षदों और शहरवासियों से विकास कार्यों में सहयोग की अपील की।0
0
Report
कोटपूतली पंचायत क्षेत्र के 30 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों का आरक्षण घोषित
Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली.....पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 को लेकर कोटपूतली पंचायत समिति क्षेत्र की 30 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों का आरक्षण गुरुवार को लॉटरी प्रक्रिया के बाद तय हो गया। 24 सितंबर को उपखंड स्तर पर निकाली गई आरक्षण लॉटरी के बाद ग्राम पंचायतवार सरपंच पदों की स्थिति स्पष्ट हो गई है। आरक्षण की तस्वीर साफ होने के साथ ही अब गांवों में संभावित उम्मीदवारों की सक्रियता भी बढ़ने की संभावना है. आरक्षण सूची के अनुसार कोटपूतली पंचायत समिति क्षेत्र में 9 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद सामान्य महिला, जबकि 8 ग्राम पंचायतों में सामान्य वर्ग के लिए निर्धारित किया गया है। वहीं ओबीसी वर्ग की 6, एससी वर्ग की 5 और एसटी वर्ग की 2 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद आरक्षित हुआ है। इनमें संबंधित वर्ग की महिला सीटें भी शामिल हैं। सामान्य महिला के लिए 9 पंचायतें सामान्य महिला के लिए देवता, बखराना, अमरपुरा, जयसिंहपुरा, चिमनपुरा, कल्याणपुरा कलां, खड़ब, शुक्लावास और कंवरपुरा ग्राम पंचायतों में सरपंच पद आरक्षित हुआ है। सामान्य वर्ग के लिए 8 पंचायतें..... सामान्य वर्ग के लिए बनार, बनोटी, रायकरणपुरा, केशवाना राजपूत, नारेहड़ा, कुजाता, गोवर्धनपुरा और भालोजी ग्राम पंचायतों में सरपंच पद तय किया गया है। ओबीसी की 6 पंचायतों में आरक्षण...... ओबीसी वर्ग के लिए कुल 6 ग्राम पंचायतें आरक्षित हुई हैं। इनमें राजगढ़, खेजड़ा निहालपुरा और बसई में ओबीसी तथा चूरी, कुहाड़ा और पवाना अहीर में ओबीसी महिला के लिए सरपंच पद आरक्षित किया गया है। एससी की 5 पंचायतों में आरक्षण....... एससी वर्ग के लिए कुल 5 ग्राम पंचायतें निर्धारित की गई हैं। इनमें मोरड़ा, कायमपुरावास और दादूका एससी तथा बनका और हांसियावास एससी महिला के लिए आरक्षित हैं। एसटी के खाते में 2 पंचायतें...... एसटी वर्ग के लिए आसपुरा ग्राम पंचायत में सरपंच पद आरक्षित किया गया है, जबकि छारदड़ा ग्राम पंचायत एसटी महिला के लिए आरक्षित हुई है। वर्गवार आरक्षण एक नजर में...... सामान्य महिला — 9 ग्राम पंचायतें: देवता, बखराना, अमरपुरा, जयसिंहपुरा, चिमनपुरा, कल्याणपुरा कलां, खड़ब, शुक्लावास और कंवरपुरा। सामान्य — 8 ग्राम पंचायतें: बनार, बनोटी, रायकरणपुरा, केशवाना राजपूत, नारेहड़ा, कुजाता, गोवर्धनपुरा और भालोजी। ओबीसी — 3 ग्राम पंचायतें: राजगढ़, खेजड़ा निहालपुरा और बसई। ओबीसी महिला — 3 ग्राम पंचायतें: चूरी, कुहाड़ा और पवाना अहीर। एससी — 3 ग्राम पंचायतें: मोरड़ा, कायमपुरावास और दादूका। एससी महिला — 2 ग्राम पंचायतें: बनका और हांसियावास। एसटी — 1 ग्राम पंचायत: आसपुरा। एसटी महिला — 1 ग्राम पंचायत: छारदड़ा। इस प्रकार कोटपूतली पंचायत समिति क्षेत्र की 30 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों का आरक्षण निर्धारित हो गया है। इसमें 9 सामान्य महिला, 8 सामान्य, 6 ओबीसी, 5 एससी और 2 एसटी श्रेणी की सीटें शामिल हैं।0
0
Report
Advertisement
रेलमगरा में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 4 की मौत, घायल 15 से अधिक
Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद के रेलमगरा से बड़े दर्दनाक हादसे से जुड़ीं अपडेट राजसमंद के आरके हॉस्पिटल में 5 और घायलों को लाया गया राजसमंद के आरके हॉस्पिटल में पहले 9 लोगों को लाया गया था हादसे के शिकार होने वाले सभी तुर्किया खेड़ा गाँव के रहने वाले घटना की सूचना पर जिला कलेक्टर अरूण कुमार हसीजा पहुँचे आरके अस्पताल रेलमगरा क्षेत्र के सांसेरा गाँव के जलदेवी माता मंदिर के पास बड़ा हादसा गणपति विसर्जन से वापस लौटते वक्त विकट मोड़ में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी ट्रेक्टर ट्रोली पलटने से 4 लोगों की मौतें घायलों की संख्या बढ़कर 15 से ज्यादा हुई घायलों का रेलमगरा, राजसमंद के आरके हॉस्पिटल और उदयपुर में इलाज जारी0
0
Report
झुंझुनूं में 32 ग्राम पंचायतों के लिए आरक्षण लॉटरी पूरी, गुढ़ागौड़जी में नवचक्र शुरू
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं झुंझुनूं पंचायत समिति की 32 ग्राम पंचायतों में आरक्षण लॉटरी प्रक्रिया पूरी सूचना केंद्र सभागार में एसडीएम रामकरण सिंह की अगुवाई में निकली लॉटरी नवगठित गुढ़ागौड़जी पंचायत समिति में भी आरक्षण प्रक्रिया शुरू 2020 में आरक्षित हो चुकी ग्राम पंचायतों को नए रोस्टर से किया गया अपवर्जित लॉटरी के दौरान जनप्रतिनिधि रहे मौजूद, सरपंच-पंच पदों का आरक्षण हुआ तय पंचायत चुनाव 2026 के तहत झुंझुनू एवं नवगठित गुढ़ागौड़जी पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में सरपंच और पंच पदों के लिए आरक्षण लॉटरी प्रक्रिया शुरू की गई। झुंझुनूं पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों के लिए आरक्षण लॉटरी प्रक्रिया पूरी कर ली गई, जबकि नवगठित गुढ़ागौड़जी पंचायत समिति के लिए भी आरक्षण प्रक्रिया शुरू की गई। सूचना केंद्र सभागार में आयोजित लॉटरी प्रक्रिया उपखंड अधिकारी रामकरण सिंह की अगुवाई में संपन्न हुई। इस दौरान संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों के साथ जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। लॉटरी प्रक्रिया को लेकर लोगों में भी उत्सुकता रही। उपखंड अधिकारी रामकर्ण सिंह ने बताया की पंच पदों के आरक्षण की लॉटरी नए चक्र के अनुसार की गई है। वहीं झुंझुनू पंचायत समिति की 32 ग्राम पंचायतों में पूर्व निर्धारित रोस्टर के अनुसार आरक्षण लॉटरी प्रक्रिया अपनाई गई।नवगठित गुढ़ागौड़जी पंचायत समिति के मामले में वर्ष 2020 में जिन ग्राम पंचायतों को विभिन्न श्रेणियों में आरक्षित किया जा चुका है, उन्हें वर्तमान आरक्षण प्रक्रिया में अपवर्जित किया गया है। इसके बाद शेष ग्राम पंचायतों के लिए नए सिरे से रोस्टर शुरू करते हुए आरक्षण लॉटरी निकाली जा रही है।लॉटरी प्रक्रिया के दौरान अधिकारियों ने आरक्षण नियमों और रोस्टर के प्रावधानों के अनुसार प्रक्रिया पूरी की। जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में लॉटरी निकाले जाने से प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया गया।आरक्षण लॉटरी के बाद ग्राम पंचायतों में सरपंच और पंच पदों की आरक्षित श्रेणियों की स्थिति स्पष्ट होगी। इसके साथ ही आगामी पंचायत चुनाव को लेकर गांवों में राजनीतिक गतिविधियां भी तेज होने की संभावना है।0
0
Report
मंडावा में व्यापारी से लूट: तीन बाइक सवार आरोपी मौके से फरार
Jhunjhunu, Rajasthan:Mandawa, Jhunjhunu Mandawa के मंडावा कस्बे में मुकुंदगढ़ रोड स्थित एक्सिस बैंक के पास गुरुवार को बाइक सवार तीन युवकों द्वारा व्यापारी बाबूलाल सैनी से एक लाख रुपए लूटने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद तीनों आरोपी बाइक से मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई वारदात की सूचना मिलते ही मंडावा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार बाबूलाल सैनी अपने घर से एक लाख रुपए लेकर दुकान की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मुकुंदगढ़ रोड स्थित एक्सिस बैंक के पास बाइक सवार तीन युवाओं ने उन्हें रोक लिया। पीड़ित ने बताया कि युवकों ने पता पूछने के बहाने रोका और बातचीत के दौरान मौका पाकर उनके hand से रुपए छीन लिए। इसके बाद तीनों आरोपी बाइक से फरार हो गए। सूचना मिलने पर मंडावा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से बाइक सवार युवकों तलाश में जुटी हैं। पुलिस ने मामले में पीड़ित के बयान के आधार पर जांच आगे बढ़ाई है.0
0
Report
Advertisement
