284003
झांसी मंडल ने बिजली खर्च में की 14.95 करोड़ रुपये की बचत
Jhansi Rly. Settl, Uttar Pradesh:मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार सिन्हा के निर्देशन में झांसी मंडल ने वित्तीय वर्ष 2024 में सितंबर माह तक मध्य प्रदेश क्षेत्र के 11 ट्रैक्शन सब-स्टेशनों से 14.95 करोड़ रुपये की बिजली खर्च में बचत की है। केवल सितंबर माह में ही 1.61 करोड़ रुपये की बचत हुई। यह बचत खुले बाजार से बिजली खरीदने से संभव हुई है। पहले मंडल को बिजली चुनिंदा स्रोतों से लेनी पड़ती थी जिससे दरें तय रहती थीं लेकिन अब खुली स्पर्धा के कारण कम दरों पर बिजली उपलब्ध हो सकी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
क्षेत्र के अमृत सरोवर में सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने खोला निर्जला व्रत
Gazipur, Uttar Pradesh:बुक्कनपुर गोंडा लोक आस्था के महापर्व छठ के चौथे दिन सोमवार की सुबह क्षेत्र के अमर शहीद सरदार भगत सिंह अमृत सरोवर बुक्कनपुर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर 36 घंटे का निर्जला व्रत खोला और परिवार की सुख-समृद्धि व संतान की दीर्घायु की कामना की। भोर से ही सरोवर परिसर में व्रतियों और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। व्रती महिलाएं सूप में ठेकुआ, फल, गन्ना, नारियल और अन्य पूजन सामग्री लेकर घाट पर पहुंचीं। जैसे ही सूर्य की पहली किरण निकली, व्रतियों ने सरोवर के पवित्र जल में खड़े होकर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। पूरा परिसर “जय छठी मैया” के जयकारों और छठ गीतों से गूंज उठा।अर्घ्य के बाद व्रतियों ने एक-दूसरे को प्रसाद बांटा और बड़ों का आशीर्वाद लिया। घाट पर परिजनों ने व्रतियों को जल पिलाकर व्रत का पारण कराया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान कन्हैया बक्श सिंह की ओर से साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल और घाट पर समुचित व्यवस्था कराई गई थी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना छपिया की पुलिस भी मौके पर मौजूद रही, जिससे प्रातःकालीन अर्घ्य का कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।0
0
Report
धौलपुर: बरौली में हत्या के बाद मतदान शुरू, महिला ने पहली बार वोट डाला
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर: बरौली मतदान केंद्र पर आखिर शुरू हुआ मतदान, महिला ने की शुरुआत धौलपुर जिले के सरमथुरा उपखंड के बरौली गांव में कल देर शाम हत्या के बाद आज सोमवार दिनभर सूना पड़ा रहा मतदान आखिरकार देर शाम शुरू हो गया है। बीती शाम गांव में युवक की हत्या के बाद गांव में शोक और तनाव के चलते सुबह से दोपहर 4 बजे तक एक भी मतदाता वोट डालने नहीं पहुंचा था। मतदान दल पूरे दिन बूथ पर मतदाताओं का इंतजार करता रहा। सबसे पहले एक महिला मतदाता ने बूथ पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया और मतदान की शुरुआत की। उसके बाद एक बुजुर्ग मतदाता भी वोट डालने के लिए आया। मतदान शुरू होते ही बूथ पर रौनक लौट आई है। अब बूथों पर मतदाताओं की लाइन देखने को मिल रही महिला व पुरुष अपनी वोट करने के लिए लाइन में अपनी बारी का इंतजार करने लगे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है0
0
Report
जालौर गुंदाऊ में सरपंच चुनाव दौरान दो गुटों की हिंसक झड़प, पुलिस तैनात
Jalore, Rajasthan:जालोर से बड़ी खबर रानीवाड़ा क्षेत्र के गुंदाऊ ग्राम पंचायत में सरपंच चुनाव के दौरान हंगामा दो गुटों में हिंसक झड़प सरपंच चुनाव के दौरान दो गुटों के दर्ज़नों लोगों में आपसी मारपीट की घटना हालात बेकाबू होने पर पुलिस ने संभाला मोर्चा, गुंदाऊ गांव मे तनावपूर्ण माहौल मतदान के दौरान तीखी नोकझोंक के बाद दो गुट आमने-सामने, इलाके में मची अफरा-तफरी सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और अतिरिक्त पुलिस जाब्ता मौके पर किया तैनात गुंदाऊ में मतदान प्रक्रिया के दौरान हुई इस झड़प के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील0
0
Report
Advertisement
झज्जर बाबरा में महेंद्र हत्या: गिरफ्तारी न होने पर शव सड़क पर प्रदर्शन
Jhajjar, Haryana:हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए बाबरा के ग्रामीणों ने झज्जर में छोटे बाईपास के पास मृतक के शव को रखा बीच सड़क पर. पुलिस पहुंची मौके पर, ग्रामीण और मृतक के परिजनों को समझाने का किया जा रहा है प्रयास. झगड़े में गंभीर रूप से जख्मी हुए 55 वर्षीय महेंद्र ने इलाज के दौरान तोड़ा था दम. छोटी दिवाली के दिन पड़ोसियों के साथ हुआ था 55 वर्षीय मृतक महेंद्र के परिवार का झगड़ा. आरोपीयों की गिरफ्तारी न होने तक मृतक के शव का संस्कार न करने की दी गई चेतावनी. मृतक के परिजन और ग्रामीण साथ मिलकर जता रहे हैं महेंद्र की हत्या को लेकर रोष. पीड़ित परिवार बोला साजिश के तहत की गई है महेंद्र की हत्या. झज्जर के गांव बाबरा का है मामला.0
0
Report
ताइवान के फेंग त्सान हुआंग ने बाइक काइट बना दी; 2 मीटर ऊँची, 0.8 किग्रा
Noida, Uttar Pradesh:After working as a kite maker for over 30 years, Feng Tsan Huang of Taiwan has created his masterpiece: the bike kite. It's 2 meters tall and weighs just 0.8 kg, thanks to carbon fiber beam and polyester panels.0
0
Report
कानपुर में छठ पूजा के दौरान नहर में मृत गाय मिलने से हंगामा
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर छठ पूजा के दौरान नहर में पानी में तैरती मिली मृत गाय जिस समय महिलाएं डूबते हुए सूर्य को अर्ध्य दे रही थी उसी समय नहर में मृत बहती हुई जाती दिखाई दी गाय पूजा में व्यवधान लोगों ने सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर किया वायरल जिम्मेदारों पर खड़े हुए सवाल अरमापुर नहर का मामला0
0
Report
Advertisement
जोधपुर के कुएं में करंट से वानर की मौत, बैकुटी यात्रा साथ दाह संस्कार
Noida, Uttar Pradesh:जोधपुर विजय चौक स्थित जीवनदास जी के कुएं में करंट से वानर की मौत समाजसेवियों ने वानर की बैकुटी निकालकर किया दाह संस्कार दाह संस्कार से पूर्व वानर को करवाया गया स्नान बैंड बाजे के साथ निकाली गई बैकुटी यात्रा बैकुटी में कई स्थानीय लोग रहे मौजूद0
0
Report
बुर्का पहने मिली हिन्दू युवती जबरन बुरखा पहनांकर होटल ले जाने का आरोप (वीडियो वायरल)
Shamli Rural, Uttar Pradesh:शामली... रिपोर्ट:- अमित तरार उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में ऊँचा गांव मठ के पीठाधीश्वर योगी डॉक्टर गौतमनाथ ने दो गैर समुदाय के लड़कों को पकड़ा, उनके साथ एक हिंदू युवती बुर्खा पहने मिली...योगी ने युवती को बरगलाकर बुर्खा पहनाने व नाम बदलकर होटल ले जाने का आरोप...बीच सड़क पर योगी व उसके सहयोगियों ने आरोपी युवकों की पिटाई...पिटाई का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल...योगी दोनों युवकों व युवती को लेकर थाने पहुंचे...कैराना कोतवाली क्षेत्र का मामला।0
0
Report
उदयपुर के बंजारवाड़ा में लाखों के चोरी को लेकर अधिकारी-ग्रामीणों की वार्ता
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के बंजारवाड़ा में चार दिन पूर्व हुई लाखों की चोरी को लेकर ऋषभदेव डिप्टी अर्जुन सिंह राठौर एवम् ci राजेश मीणा की मौजूदगी में पूर्व जिला प्रमुख केवल चंद लबाना ओर गांव के वरिष्ठ मोतबिरानो की मौजूदगी में बंजारवाड़ा सभा भवन में अधिकारियों ओर ग्रामीणों के बीच वार्तालाप हुई ,पूर्व जिला प्रमुख लबाना ने डिप्टी अर्जुन सिंह राठौर को चोरी ओर पूर्व की चोरी को लेकर पूरी बात कही, डिप्टी राठौर ने कहा कि पुलिस टीम गठित की गई है ओर सभी जगह दबिश देकर गहनता से जांच पड़ताल जारी है । डिप्टी के सामने महिलाओं ने पुलिस पर लगाए आरोप, पहाड़ा थाने के ASI सोमालाल मीणा को तुरंत है हटाने की मांग करने लगे,ओर तुरंत प्रभाव से ASI को हटाने ओर तुरन्त ही चोरी का खुलासा करने की बात कही ,ci द्वारा कहा कि चोरिया सब जगह होती रहती है ओर हो रही लेकिन रात को कोइ भी अज्ञात आए तो पुलिस को सूचना दे ओर कानून को हाथ में न लेवे, रात को ग्रामीणों ने दो लोगों को रात्रि को पकड़कर बाइक समेत सुपुर्द किया है उनकी पूरी जांच कर कार्रवाई करने की बात की0
0
Report
Advertisement
हनुमानगढ़ के मतदान केंद्रों में पुलिस-प्रशासन ने बनाए निष्पक्ष मतदान के सुरक्षा-बंध
Hanumangarh, Rajasthan:पंचायतीराज चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण के मतदान के दौरान पुलिस एवं प्रशासन अलर्ट, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस अधीक्षक ने किया विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण खबर हनुमानगढ़ से है,पंचायतीराज चुनाव-2026 के चौथे चरण के तहत आज मतदान के दौरान जिले में पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव तथा जिला पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़ बी. आदित्य ने हनुमानगढ़ टाउन एवं रावतसर पंचायत समितियों के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने हनुमानगढ़ टाउन पंचायत समिति के मतदान केंद्र 30,31 SSW एवं लखूवाली सहित रावतसर पंचायत समिति के मतदान केंद्र 29 DWD, धनासर और 16-17 KWD सहित विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस जाब्ते की तैनाती, मतदान प्रक्रिया एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कार्मिकों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने, आदर्श आचार संहिता की पूर्ण पालना करवाने तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की सख्ती से अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने संवेदनशील गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने, किसी भी प्रकार की अव्यवस्था अथवा कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने तथा मतदाताओं को निर्भीक एवं स्वतंत्र रूप से मतदान करने के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी करने के लिए निर्देशित किया。0
0
Report
गौरा चौकी चौराहे पर लगा भीषण जाम, घंटों फंसी रही स्कूली बस और एंबुलेंस, यात्री हलकान
Gazipur, Uttar Pradesh:गौरा चौकी चौराहे पर सोमवार को भीषण जाम लग गया। जाम में स्कूली बस और एंबुलेंस भी घंटों फंसी रही, जिससे यात्रियों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। चौराहे पर चारों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोग गर्मी व धूल में हलकान होते नजर आए।बताया जा रहा है कि चौराहे पर अवैध अतिक्रमण, सड़क किनारे खड़े ठेले-खोमचे और बेतरतीब वाहन पार्किंग के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनती है। शादी-विवाह का सीजन होने के कारण दर्जनों गाड़ियां एक साथ चौराहे पर पहुंच जाती हैं, जिससे जाम और बढ़ जाता है। सोमवार को भी दोपहर के समय अचानक वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम लग गया। देखते ही देखते गौरा चौकी से मसकनवा, बभनान, मनकापुर और डुमरियागंज जाने वाले चारों रोड पर लगभग 1 किलोमीटर तक गाड़ियों की लाइन लग गई। जाम में फंसी एंबुलेंस में मरीज तड़पता रहा, लेकिन रास्ता न मिलने से एंबुलेंस आगे नहीं बढ़ सकी। वहीं स्कूली बस में बैठे छोटे-छोटे बच्चे भूख-प्यास से परेशान हो गए। कई यात्रियों ने पैदल ही गंतव्य की ओर जाना शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने काफी देर तक खुद ही यातायात संभालने का प्रयास किया। सूचना मिलने के बाद गौरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद यातायात बहाल कराया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से चौराहे पर अतिक्रमण हटाने और स्थायी यातायात व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि आए दिन लगने वाले जाम से निजात मिल सके।0
0
Report
सिकंद्राराऊ में सपा नेता राकेश बघेल ने प्रजापति समाज के सैकड़ों लोगों को किया सम्मानित
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ, हाथरस -सिकंदराराऊ के जीटी रोड स्थित समाजवादी पार्टी कैंप कार्यालय पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह धनगर उर्फ राकेश बघेल के नेतृत्व में प्रजापति समाज का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें समाज के सैकड़ों लोगों को फूलमाला, पटका और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री दयाराम प्रजापति, राकेश बघेल और विशिष्ट अतिथि प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवकीनंदन प्रजापति ने दीप प्रज्वलित कर किया। मंचासीन अतिथियों का 51 किलो की फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीपी सिंह नेताजी ने की तथा संचालन सुशील यादव ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राकेश बघेल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में प्रजापति समाज बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के साथ जुड़ेगा। समाज ने पीडीए के साथ मिलकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने भाजपा पर प्रजापति समाज की उपेक्षा करने का आरोप भी लगाया।इस अवसर पर ठाकुर दास, छेदेलाल प्रजापति, कुमरपाल सिंह, सत्य प्रकाश प्रजापति, समर सिंह, वीरेंद्र सिंह, रामखिलाड़ी, नेम सिंह, बच्चू सिंह, किरोड़ी लाल, राम सिंह, रूपराम, जयंती प्रसाद, अर्जुन सिंह, राकेश, सतीश, रघुवीर सिंह, बंगाली सिंह, भूरी सिंह, गेंदालाल, शिवकुमार और लवकुश प्रजापति सहित समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
आंवला में अकरम हत्याकांड: मुठभेड़ में दो गिरफ्तार, तीसरा फरार
Bareilly, Uttar Pradesh:आंवला में अकरम की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपितों के पैर में गोली लगी है। मुठभेड़ के दौरान आरोपितों की गोली आरक्षी कमलेश सिंह और उपनिरीक्षक शुभम कुमार के बाजू को छूकर निकल गई। तीसरा आरोपित विकास यादव फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक आंवला कस्बे में रविवार की रात करीब 8:45 बजे गोली चलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि कस्बा आंवला निवासी अकरम अपने पिता अशरफ (55) के साथ खेत से मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे रास्ते में बगिया के पास तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोपितों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। इसमें अकरम के सिर में गोली लगी, जबकि अशरफ के हाथ और शरीर में छर्रे लगे। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के दौरान अकरम की मौत हो गई। मामले में अशरफ की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना में तौफीक कुरैशी उर्फ दानिश, अशफाक उर्फ चौड़ा और विकास यादव के नाम प्रकाश में आए। एसपी दक्षिणी और क्षेत्राधिकारी आंवला के पर्यवेक्षण में आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया था। सोमवार को बदायूं रोड स्थित श्रीजी कालोनी के पास पुलिस टीम मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि घटना में शामिल आरोपित सिद्ध मंदिर के पास विक्की के खेत में छिपे हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपितों को आत्मसमर्पण के लिए कहा तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।0
0
Report
शादी के बीच मतदान: दूल्हे के परिवार ने लोकतंत्र के प्रति जागरूकता का संदेश दिया
Jhunjhunu, Rajasthan:अलसीसर, झुंझुनूं - अलसीसर के नांद गांव में शादी के बीच दूल्हे ने डाला वोट - बान की रस्म के बाद परिवार सहित मतदान केंद्र पहुंचा दूल्हा - पीएचईडी एसई राजपाल सिंह गिल के बेटे अमित गिल ने किया मतदान - रेलवे डिप्टी चीफ इंजीनियर दीपिका और इंजीनियर प्रवेश भी रहे साथ - शादी की रस्में छोड़ परिवार ने सरपंच और पंच चुनाव में वोट डाले - दूल्हे ने कहा- शादी जरूरी, लेकिन मतदान भी हमारी जिम्मेदारी है - शादी के बीच मतदान कर परिवार ने दिया जागरूकता का संदेश लोकतंत्र के महापर्व में मतदान के प्रति जागरूकता की एक अनूठी तस्वीर सोमवार को अलसीसर ब्लॉक के नांद गांव में देखने को मिली। यहां शादी की रस्मों के बीच एक दूल्हा अपने परिवार के साथ मतदान केंद्र पहुंचा और सरपंच एवं पंच के चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दरअसल, पीएचईडी झुंझुनूं में एसई राजपाल सिंह गिल के बेटे अमित गिल की शादी है। सोमवार सुबह घर में बान की रस्म आयोजित हुई। इसके बाद शादी की अन्य रस्मों और तैयारियों के बीच समय निकालकर पूरा परिवार दूल्हे अमित गिल के साथ नांद गांव के सरकारी स्कूल स्थित मतदान केंद्र पहुंचा। यहां सभी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान अमित गिल के साथ उनकी बड़ी बहन एवं रेलवे में डिप्टी चीफ इंजीनियर दीपिका, छोटे भाई एवं यूरोप में सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रवेश गिल सहित परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। दूल्हे अमित गिल ने बताया कि शादी जीवन का महत्वपूर्ण अवसर है, लेकिन लोकतंत्र में मतदान की भी अपनी अलग अहमियत है। शादी की रस्मों के बीच मतदान करके वे सभी को यह संदेश देना चाहते हैं कि वोट बेहद कीमती है और हमें अपने सभी जरूरी कार्यों के साथ मतदान को भी प्राथमिकता देनी चाहिए। शादी की खुशियों के बीच मतदान की जिम्मेदारी निभाने पहुंचा यह परिवार गांव में चर्चा का विषय बना रहा। इस तस्वीर ने संदेश दिया कि लोकतंत्र के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए समय निकालना भी उतना ही जरूरी है, जितना जीवन के दूसरे महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करना। अमित गिल खुद भी मुंबई में एसोसिएट जनरल मैनेजर है। तो वहीं इस मौके पर डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. अवधेश गिल भी मौजूद रहे।0
0
Report
कर्रापुर फोरलेन दुर्घटना: मुरम से दो युवकों की मौत, ग्रामीणों का NHAI पर आक्रोश
Sagar, Madhya Pradesh:एंकर-सागर के कर्रापुर पुलिस चौकी अंतर्गत फोरलेन मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मृतक सागर स्थित एक निजी अस्पताल में सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत थे। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है, वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क की बदहाल व्यवस्था को लेकर प्रशासन और नेशनल हाईवे अथॉरिटी (NHAI) के प्रति नाराजगी जताई है। वीओ- प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम गोरा निवासी मनोज सेन और धर्मेंद्र राय अस्पताल में ड्यूटी समाप्त करने के बाद मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान कर्रापुर के पास फोरलेन मार्ग पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार अर्टिका कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर कार की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मृतकों की पहचान ग्राम गोरा, वार्ड क्रमांक 12 निवासी मनोज सेन (पिता भागीरथ सेन) और धर्मेंद्र राय के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही कर्रापुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। सड़क पर पड़ी मुरम को हादसे की वजह बता रहे ग्रामीण हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि फोरलेन सड़क पर निजी तौर पर मुरम डाल दी गई है, जिसके कारण सड़क पर वाहन अनियंत्रित हो रहे हैं। लोगों का दावा है कि इसी मुरम के कारण अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गई और यह दर्दनाक हादसा हो गया। स्थानीय निवासियों के अनुसार, सड़क पर पड़ी मुरम के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इस समस्या को लेकर पूर्व में भी NHAI के अधिकारियों को शिकायत और सूचना दी गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क से मुरम हटाई जाती और सुरक्षा के इंतजाम किए जाते तो शायद दो युवकों की जान बच सकती थी। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन और NHAI से सड़क पर पड़ी मुरम तत्काल हटवाने तथा जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
