icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जोबट में बेटे ने पत्थर से पिता की हत्या कर दी, गिरफ्तार आरोपी

Alirajpur, Madhya Pradesh:जोबट थाने के ग्राम कंदा में बेटे ने की पिता की बेरहमी से हत्या! मामूली बात पर विवाद, बेटे ने पत्थर से कुचलकर ली पिता की जान, जोबट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारे बेटे को किया गिरफ्तार, कपास के पौधे उखाड़ने को लेकर हुआ था विवाद, रास्ते में रोककर दिया वारदात को अंजाम। मृतक बुजुर्ग अपने दूसरे बेटे मुकेश के घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में आरोपी बेटे 'वैस्ता' ने उनका रास्ता रोक लिया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच कपास के पौधे उखाड़ने की बात को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। रास्ते में रोककर आरोपी ने इसी बात पर फिर से झगड़ा शुरू कर दिया। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने अपने बुजुर्ग पिता को जोर से धक्का दे दिया, जिससे वे जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद हैवान बने बेटे ने पास ही पड़े एक भारी पत्थर से कुचलकर अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया。
0
0
Report
Advertisement

नवसारी के आरक गांव में मादा बाघ पिंजरे में पकड़ा गया, ग्रामीण भयभीत

Navsari, Gujarat:નવસારીના જલાલપોર તાલુકામાં આરક ગામથી દીપડો પાંજરે પુરાયો આરક ગામમાં ખેતર તેમજ વાડી વિસ્તારમાં છેલ્લા ઘણા દિવસથી દીપડો દેખાતા ગ્રામજનોમાં હતો ભયનો માહોલ વન વિભાગને જાણ કરતા તાત્કાલિક નિલેશસિંહ ઠાકોરના ખેતરમાં ગોઠવ્યું હતું પાંજરૂ પાંજરામાં વહેલી સવારે શિકારની લાલચમાં અઢી વર્ષનો માદા દીપડો પાંજરે પુરાયો ગ્રામજનોએ વન विभागને જાણ કરતા विभागે માદા દીપડાનો કબ્જો લીધો માદા દીપડાની આરોગ્ય તપાસ કરી ઉચ્ચ અધિકારીઓના આદેશાનુસાર જંગલમાં છોડવામાં આવશે દીપડો પાંજરે પુરાતા ગ્રામજનોએ રાહતનો શ્વાસ લીધો
0
0
Report

रामनगर में भारी बरसात से बरसाती नाला उफान, पर्यटक-ग्रामीण दो घंटे फंसे

Noida, Uttar Pradesh:रामनगर में देर रात हुई मूसलाधार बारिश ने बरसाती नालों का रौद्र रूप दिखा दिया। भंडारपानी–सीतावनी मार्ग पर टेड़ा तिलमट मंदिर के पास स्थित बरसाती नाला अचानक उफान पर आ गया; तेज बहाव के कारण पर्यटक, स्थानीय ग्रामीण और कई वाहन दोनों ओर फंस गए. करीब दो घंटे तक इस मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह ठप रही। शाम से रात तक नाले का जलस्तर बढ़ने के कारण सड़क पार करना खतरे से खाली नहीं रहा, सुरक्षा को देखते हुए लोगों ने वाहन रोक दिए और नाले के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. इस दौरान कई पर्यटक अपने परिवारों के साथ वहीं फंस गए, जबकि स्थानीय ग्रामीणों को भी घर पहुंचने के लिए इंतजार करना पड़ा. बताया जा रहा है कि रात करीब 8 से 10 बजे तक नाला उफान पर रहा और किसी भी वाहन को नाला पार नहीं करने दिया गया. लगभग दो घंटे बाद जलस्तर घटा और बहाव सामान्य हुआ, तब धीरे-धीरे वाहनों की आवाजाही फिर से शुरू कराई गई और फंसे लोग सुरक्षित अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए. घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें उफनते बरसाती नाले के दोनों ओर खड़े वाहन और इंतजार कर रहे लोग दिख रहे हैं, जो मानसून के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में बरसाती नालों के खतरे की गंभीरता को उजागर करता है. प्रशासन और स्थानीय लोगों ने यात्रियों से अपील की है कि बारिश के दौरान उफनते नालों को पार करने का प्रयास न करें; थोड़ी सावधानी और धैर्य ही बड़े हादसे को टाल सकता है.
0
0
Report
Advertisement

दमोह जिला अधिवक्ता संघ: मुकेश पांडे बने अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी घोषित

Damoh, Madhya Pradesh:जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव परिणाम आए, मुकेश पांडे बने अध्यक्ष... एंकर/ दमोह जिले में प्रतिष्ठित माने जाने वाले जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव परिणाम आ गए है और कश्मकश भरे चुनाव में वरिष्ठ अधिवक्ता मुकेश पांडे अध्यक्ष निर्वाचित हुए है। जिला अधिवक्ता संघ की नई कार्यकारिणी और पदों के लिए भी चुनाव हुए जिनके उपाध्यक्ष राजीव बद्री सिंह और सचिव पद पर बसंत खरे निर्वाचित हुए है। जिला अधिवक्ता संघ की नई कार्यकारिणी अध्यक्ष उपाध्यक्ष और सचिव का कार्यकाल दो सालों का रहेगा। चुनाव परिणाम आने के बाद कोर्ट परिसर में जश्न का माहौल है और ढोल नगाड़ों के साथ आतिशबाजी भी देखने को मिली। इस मौके पर नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि वो अधिवक्ता हित में काम करेंगे और जो समृद्ध परम्परा दमोह बार रूम की रही है उसे आगे बढ़ाने का काम करेंगे। बाइट/ मुकेश पांडे ( नव निर्वाचित अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ दमोह) बाइट/ बसंत खरे ( नव निर्वाचित सचिव जिला अधिवक्ता संघ दमोह) बाइट/ राजीव बद्री सिंह ( नव निर्वाचित उपाध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ दमोह)
0
0
Report

NEET पेपर लीक के खिलाफ युवा कांग्रेस का मशाल जुलूस – धमाकेदार प्रदर्शन

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर: NEET और पेपर लीक के खिलाफ युवा कांग्रेस का मशाल जुलूस ग्वालियर में NEET और प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के विरोध में युवा कांग्रेस ने मशाल जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। भारतीय युवा कांग्रेस के "छात्रों की गूंज" अभियान के तहत घास मंडी चौराहे से किला गेट तक निकले इस जुलूस में बड़ी संख्या में छात्र और युवा कार्यकर्ता शामिल हुए। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष विजय यादव के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में युवाओं ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाने, पेपर लीक माफियाओं पर सख्त कार्रवाई और निष्पक्ष परीक्षाओं की मांग उठाई। राष्ट्रीय महासचिव मितेंद्र दर्शन सिंह यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पेपर लीक से लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। उन्होंने कहा कि युवा अपने अधिकारों के लिए अब चुप नहीं बैठेगा। युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी कि छात्रों को न्याय मिलने और परीक्षा व्यवस्था में सुधार होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा。
0
0
Report
Advertisement

ललितपुर में पक्षों के बीच पत्थरबाजी, कई घायल, CCTV में रिकॉर्ड

Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया ,जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी शुरू हो गई । वहीं पत्थरबाजी के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस बल तमाशबीन बनी रही , इस पत्थरबाजी में दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गये । जिन्हें इलाज के लिये जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है ,पत्थरबाजी और मारपीट की पूरी घटना मौके पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई । घटना सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नईबस्ती चौकी के पास की है । बताया जा रहा है सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नईबस्ती पुलिस चौकी के पास रहने वाली संजना सिंह पत्रकार का मोहल्ला वासियों से किसी बात को लेकर विवाद चला आ रहा था । उसी विवाद के चलते दोनों पक्षों के बीच कहा सुनी हो गई ,जिसके बाद मौके पर पुलिस बल भी पहुंचा लेकिन पुलिस बल के सामने ही एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के साथ मारपीट शुरू कर दी । जो देखते ही देखते पत्थरबाजी में बदल गई , दोनों पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी और एक दूसरे पर ईट भी फेंके गये । जिस पत्थरबाजी के दौरान दोनों पक्षों में मौके पर मौजूद पुलिस बल का बिल्कुल भी खौफ नजर नहीं आ रहा था , इस पत्थरबाजी और मारपीट की पूरी घटना मौके पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई । वहीं दोनों पक्षों के घायल लोगों को इलाज के लिये जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है ।
0
0
Report

कोटा में 30 सेकंड में बाइक चोरी, CCTV में पूरी घटना कैद

Kota, Rajasthan:कोटा में सुबह-सुबह 30 सेकंड में बाइक चोरी VIDEO घर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हुए शातिर चोर कोटा शहर में बाइक चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र की मस्जिद गली का है, जहाँ शनिवार सुबह महज 30 सेकंड में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें एक युवक बाइक का लॉक तोड़कर उसे लेकर फरार होता दिखाई दे रहा है। कुछ दूरी पर उसका साथी पहले से मौजूद था, जिसे बाइक पर बैठाकर दोनों मौके से निकल गए。 बाइक मालिक प्रमोद चौरसिया ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 6 बजे वह बच्चों को स्कूल छोड़ने की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने बाइक घर के बाहर खड़ी की और कुछ देर के लिए ऊपर अपने मकान में चले गए। उनके मकान के नीचे दुकान और ऊपर निवास है। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और कुछ ही सेकंड में बाइक का लॉक तोड़कर चोरी कर ली। पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई, पीड़ित का आरोप है कि चोरी की जानकारी मिलने पर वह भीमगंजमंडी थाने पहुंचे, लेकिन वहां उनकी शिकायत तुरंत दर्ज नहीं की गई। उनका कहना है कि पुलिस ने केवल औपचारिकता निभाई और तीन दिन बाद शिकायत दर्ज कराने की बात कहकर उन्हें वापस भेज दिया। इससे पीड़ित परिवार में नाराजगी है।
0
0
Report
Advertisement

चाकोठी मठ से 200 साल पुरानी अष्टधातु प्रतिमाएं चोरी, CM चौधरी के दौरे के 18 दिन बाद डेढ़ करोड़ का नुकसान

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर के चाकोठी मठ में 200 साल पुरानी अष्टधातु की राम-लक्ष्मण-सीता प्रतिमाएं चोरी के साथ अन्य कीमती आभूषण भी चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। 24 जून को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसी मठ में 24 अवतार धाम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में शामिल होकर पूजा-अर्चना की थी। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। चोरी की जानकारी सोमवार सुबह तब हुई, जब मठ के महामंडलेश्वर रामसेवक दास शास्त्री ब्रह्म मुहूर्त में मंदिर का पट खोलने पहुंचे। मंदिर का ताला खुला मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। महामंडलेश्वर के अनुसार, चोरी हुई प्रतिमाओं पर सोने का धनुष, कंगन, सीता जी का मुकुट, सोने की छतरी, चांदी का मुकुट, किशोरी जी की सोने की चेन और लक्ष्मी माता की सोने की चेन सहित कई बहुमूल्य आभूषण भी थे। उनका दावा है कि केवल भगवान राम की प्रतिमा की कीमत ही करीब एक करोड़ रुपये है, जबकि आभूषणों समेत कुल चोरी लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की है। बताया जा रहा है कि चोर मंदिर से कुछ इलेक्ट्रॉनिक सामान भी ले गए थे, लेकिन भागने के दौरान उनमें से कुछ सामान पास के खेत में फेंककर फरार हो गए। इसी मठ के यज्ञ में 24 जून को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसी चाकोठी मठ में 24 अवतार धाम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में शामिल होकर पूजा-अर्चना की थी। ऐसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल से हुई इस बड़ी चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल खानपुर थाना पुलिस और एफएसएल टीम मामले की जांच में जुटी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।
0
0
Report

तेज़ रफ्तार बस ने कार को टक्कर दी, चालक की मौत, आवाजाही बाधित

Kondagaon, Chhattisgarh:जिले में रविवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर दिया। जगदलपुर से रायपुर जा रही कांकेर रोडवेज की बस तेज रफ्तार यात्री बस ने कोंडागांव से गीदम जा रही कार को घोड़ा गांव के पास जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद अनियंत्रित बस सड़क किनारे जंगल की ओर जा घुसी।\nप्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस काफी तेज गति से चल रही थी। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।\nहादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार से चलने वाली यात्री बसों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जिले में बसों की बेलगाम रफ्तार लगातार हादसों का कारण बन रही है। लोगों ने परिवहन विभाग और प्रशासन से बसों की गति पर प्रभावी नियंत्रण लगाने, नियमित जांच अभियान चलाने तथा लापरवाही से वाहन चलाने वाले चालकों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।\nपुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा, हालांकि प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को दुर्घटना का प्रमुख कारण माना जा रहा है।\nयह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यात्री वाहनों की रफ्तार पर प्रभावी नियंत्रण की आवश्यकता को उजागर करता है। यदि समय रहते सख्ती नहीं बरती गई तो ऐसे हादसे भविष्य में भी लोगों की जान लेते रहेंगे。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top