Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jhansi284003

झांसी मंडल ने 30 स्टेशनों पर ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीनें स्थापित

Oct 23, 2024 01:57:48
Jhansi, Uttar Pradesh

झांसी रेल मंडल ने यात्री सुविधा बढ़ाने के लिए 30 स्टेशनों पर 70 ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) स्थापित की हैं। इन मशीनों के जरिए टिकट बुकिंग प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। यात्रियों को अब टिकट खरीदने में आसानी हो रही है, जिससे उन्हें बेहतर सुविधा मिल रही है। रेल मंडल द्वारा लगातार यात्रियों की सुविधा के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 25, 2026 14:49:59
Sikar, Rajasthan:सीकर धरना देकर विरोध जताया राजस्थान बहुउद्देशीय सहकारी समिति कर्मचारी यूनियन की जिला इकाई सीकर द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर धरना देकर विरोध जताया गया। इसके बाद जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि सहकारी समिति व्यवस्थापक 27 फरवरी 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। जिला इकाई के अध्यक्ष दुर्गा सिंह सुण्डा, महामंत्री फूलचंद सीमार और उपाध्यक्ष रामरतन बिजरानिया के नेतृत्व में कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। ज्ञापन में कर्मचारियों ने मांग की है कि प्रदेश की ग्राम सेवा सहकारी समितियों में कार्यरत कार्मिकों का जिला कैडर बनाकर नियोक्ता निर्धारित किया जाए। इसके साथ ही सहकारी बैंकों में ऋण पर्यवेक्षक के पदों पर 100 प्रतिशत नियुक्ति समिति व्यवस्थापक में ही की जाए। कर्मचारियों ने यह भी मांग रखी कि 31 मार्च 2025 से पहले नियुक्त ग्राम सेवा सहकारी समितियों के कार्मिकों का नियमितीकरण किया जाए। इसके अलावा सेवा नियम 2022 में संशोधन कर उन्हें कार्मिक विभाग के तहत बनाया जाए। ज्ञापन में जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों में बैंकिंग सहायक के पदों पर 20 प्रतिशत कोटा के तहत व्यवस्थापकों की भर्ती करने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई। यूनियन पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं किया जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। इस दौरान सहकारी समितियों के कार्य प्रभावित हो रहे हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में भी असर देखने को मिल रहा है।
0
comment0
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
Mar 25, 2026 14:48:12
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में तीन दिनों से लापता एक 16 वर्षीय किशोर का पेड़ से लटका हुआ शव बरामद किया गया है. घटना बोकारो जिले के दुग्धा थाना क्षेत्र के नालापट्टी गांव का माना गया. दुग्धा थाना क्षेत्र के नालापट्टी गांव निवासी श्रवण Kumar तीन दिन पहले अपने घर से निकला था लेकिन जब वह घर वापस नहीं गया तब परिवार वालों ने खोजबीन शुरू किया. इस दौरान परिजनों को जंगल में शौच के लिए गए जाना गया कि श्रवण का शव जंगल में एक पेड़ से लटका हुआ है. इसके बाद घटना की सूचना चंद्रपुरा और दुग्धा पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बोकारो भेज दिया. मृतक का बड़ा भाई पिंटू कुमार ने बताया कि विगत तीन दिनों से श्रवण कुमार घर से लापता था, काफी खोजबीन किया गया परंतु वह नहीं मिला जिसकी सूचना आज हम लोग पुलिस को देने ही जा रहे थे तब तक जंगल में शव लटका होने की बात बताई गई. इसके बाद हम लोग जाकर शव की शिनाख्त की, इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव चास अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है तथा पुलिस मामले की जांच कर रही है. वैसे पुलिस ने कोई जानकारी देने से इंकार कर दिया.
0
comment0
Report
AAANOOP AWASTHI
Mar 25, 2026 14:47:59
:उड़ीसा के कंधमाल में सुकरु सहित 5 माओवादियों ने डाले हथियार, अब उड़ीसा में गिनती के माओवादी सक्रिय नक्सल मोर्चे में बुधवार को छत्तीसगढ़ के साथ ही उड़ीसा में भी फोर्स को बड़ी सफलता हाथ लगी, उड़ीसा स्टेट कमेटी सदस्य सुकरू उर्फ कोसा सोढ़ी ने अपने 4 साथियों के साथ आत्म समर्पण कर दिया, नक्सल-विरोधी अभियान के एडीजीपी संजीव पांडा एवं अन्य पुलिस अधिकारियों ने आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों के हाथों से हथियार लेकर फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया, सुकरू पर 55 लाख रुपये का इनाम घोषित था जबकि अन्य माओवादी संजय, बनीला, कुनी मांझी एवं रोनी पर कुल 66 लाख रुपये का ईनाम था, इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि अब उड़ीसा के कंधमाल इलाके में महज 9 से 10 माओवादी से शेष बचे हुए है。
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 25, 2026 14:47:19
Sikar, Rajasthan:रामनवमी से पहले सीकर में पुलिस का फ्लैग मार्च रामनवमी शोभायात्रा में सीकर में 2 हजार जवान और ड्रोन से होगी निगरानी सीकर में कल रामनवमी के अवसर पर निकलने वाली भव्य शोभायात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस और जिला प्रशासन में पूरी तैयारी कर ली है। राम जन्मोत्सव पर निकलने वाली शोभायात्रा की पूर्व संध्या पर पुलिस प्रशासन ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस का फ्लैग मार्च सीकर एसपी प्रवीण नायक नुनावत, एएसपी तेजपाल सिंह, सीओ सिटी संदीप सिंह की मौजूदगी में शहर के जाट बाजार से शुरू हुआ जो रघुनाथ जी का मंदिर, सुभाष चौक, फतेहपुरी गेट, बजाज रोड, तापड़िया बगीची, स्टेशन रोड, सूरजपोल गेट, महामंदिर रोड होते हुए रामलीला मैदान पहुंची। जहां फ्लैग मार्च का समापन किया गया। सीकर एसपी प्रवीण नायक नुनावत ने जानकारी देते हुए बताया कि रामनवमी पर्व पर कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। पुलिस प्रशासन की ओर से आज सीकर शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया है। वहीं एतिहात के तौर पर ड्रोन के माध्यम से भी पूरे शहर की निगरानी करवाई गई है और रामनवमी शोभायात्रा के दौरान भी ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी। रामनवमी पर्व पर सीकर जिले में आरएसी की सात टुकड़ियों सहित स्थानीय पुलिस का करीब 2 हजार जवानों का जाब्ता भी तैनात रहेगा। वहीं यातायात को सुगम बनाने के लिए भीड़भाड़ व कन्जेस्टेड स्थानों से आवागमन बंदकर डाइवर्ट भी किया जाएगा। जिसका डायवर्सन चार्ट भी जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। आमजन से भी अपील है कि रामनवमी पर्व सभी शांतिपूर्ण तरीके से मनाते हुए भाईचारे कायम रखें।
0
comment0
Report
DPDharmendra Pathak
Mar 25, 2026 14:46:58
Chatra, Jharkhand:कौलेश्वरी जा रहे श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दर्जनों घायल. चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार, शेरघाटी थाना क्षेत्र के उचिरमा गांव निवासी पाचू मांझी का परिवार कौलेश्वरी मंदिर दर्शन के लिए जा रहा था। इसी दौरान जजलो बाजार से कुछ दूरी पर, सोनबरसा गांव के समीप श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में दर्जनों लोग घायल हो गए हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत ह hunterगंज स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जा रहा है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई है।
0
comment0
Report
AGAbhishek Gour
Mar 25, 2026 14:46:30
Narmadapuram, Madhya Pradesh:नर्मदापुरम में पोस्ट ऑफिस और पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड पर आ गईं और एसडीओपी जितेंद्र पाठक के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया और हर कोने की बारीकी से तलाशी ली गई। घंटों चली हाई अलर्ट गतिविधियों के दौरान लोगों की सांसें थमी रहीं। अंततः जांच के दौरान जिन्दा कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। अब पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है और धमकी भेजने वाले अज्ञात व्यक्ति की तलाश साइबर सेल के सहयोग से की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
0
comment0
Report
PKPushpender Kumar
Mar 25, 2026 14:45:39
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
MPMahesh Pareek
Mar 25, 2026 14:45:25
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान हाईकोर्ट ने गोल्फ क्लब के पास बन रही बिल्डिंग के निर्माण पर लगी यथास्थिति को बरकरार रखा है। इसके साथ ही अदालत ने मुख्य सचिव और यूडीएच सचिव को कहा है कि उनकी ओर से यदि तीन सप्ताह में जवाब पेश नहीं किया जाता, तो वे 23 अप्रैल को अदालत में पेश होकर अपना जवाब दें। इसके साथ ही अदालत ने गोल्फ क्लब के कुछ सदस्यों की ओर से मामले में पक्षकार बनने के लिए पेश प्रार्थना पत्र को निस्तारित करते हुए उन्हें इंटर विनर बनाया है। जस्टिस इन्द्रजीत सिंह और जस्टिस रवि चिरानिया की खंडपीठ ने यह आदेश योगेश यादव की ओर से दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए。 सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता मनोज शर्मा ने जवाब पेश करने के लिए समय मांगा। जिसका विरोध करते हुए याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता विमल चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से अभी तक अपना जवाब पेश नहीं किया है और ना ही मौका निरीक्षण रिपोर्ट दी गई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मामला जनहित से जुडा है, ऐसे में कोई भी आकर अदालत में पक्ष रखता है तो उन्हें आपत्ति नहीं है। इस पर अदालत ने तीन सप्ताह में जवाब पेश नहीं होने पर मुख्य सचिव और यूडीएच सचिव को हाजिर होने को कहा है。 याचिका में अधिवक्ता विमल चौधरी और अधिवक्ता योगेश टेलर ने अदालत को बताया की मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गत 14 सितंबर, 2023 को हाईकोर्ट के सामने पार्किंग बनाने के साथ ही गोल्फ क्लब के लिए भूतल सहित एक मंजिला इमारत बनाने का निर्णय लिया गया। निर्णय में माना गया कि पार्किंग के लिए मौजूदा निर्माण को तोड़ने के बदले यह निर्माण किया जाएगा। इसे चुनौती देते हुए कहा गया कि पूर्व का निर्माण ही अपने आप में अवैध था। करीब नौ साल पहले राज्य सरकार ने गोल्फ क्लब को यहां निर्माण करने की अनुमति नहीं दी थी। इसके बावजूद निर्माण करने पर क्लब के खिलाफ कार्रवाई भी की गई थी। याचिका में यह भी कहा गया कि पूर्व के निर्णयों को दरकिनाऱ कर अब यहां निर्माण की अनुमति दी गई है।
0
comment0
Report
Mar 25, 2026 14:39:46
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली: लोकसभा में आंवला से सपा सांसद नीरज मौर्य ने उत्तर प्रदेश की सरकारी चीनी मिलों की बदहाली, भ्रष्टाचार और सहकारी चीनी मिल संघ चुनावों में अनियमितताओं पर केंद्रीय मंत्री से सवाल दागे। उन्होंने बरेली, बदायूं की मिलों—जैसे सेमी खेड़ा, शेखूपुर—को पुरानी तकनीक के कारण जर्जर बताते हुए केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। सांसद मौर्य ने कहा कि हाल के उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ चुनावों में लोगों को नामांकन का मौका ही नहीं मिला, ना ही फार्म उपलब्ध कराए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी चीनी मिलें कर्मचारियों की छटनी कर रही हैं और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही हैं। मंत्री के लिखित जवाब का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम को उनके क्षेत्र की मिलों के सुधार के लिए कोई प्रस्ताव ही नहीं मिला। मौर्य ने चीनी मिल शुद्धिकरण योजना के तहत केंद्र सरकार से संज्ञान लेने का सवाल किया, क्योंकि ये मिलें निजी मिलों से 2 प्रतिशत कम रिकवरी दे रही हैं। उन्होंने सहकारिता मंत्री से अपील की कि जर्जर मिलों के लिए प्रस्ताव मंगवाए जाएं। बदायूं की चीनी मिल को जिले की 35 प्रतिशत आबादी, खासकर गरीबों और शिल्पकारों का मुख्य रोजगार आधार बताते हुए उन्होंने स्थानीय लोगों को रोजगार सुनिश्चित करने की मांग की। 'वोकल फॉर लोकल' नारे के बीच सांसद ने केंद्र से बदायूं के लाखों गरीबों के लिए सहकारी तंत्र के माध्यम से विशेष योजना और रिवॉल्विंग फंड बनाने की पहल करने को कहा। उन्होंने सहकारिता विभाग से गरीबों व शिल्पकारों के लिए विशेष सुविधा उपलब्ध कराने की अपील की, लेकिन मंत्री ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।
768
comment0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Mar 25, 2026 14:34:38
Tonk, Rajasthan:टोंक। राजस्थान पुलिस एटीएस के डीआईजी योगेश यादव दो दिवसीय टोंक दौरे पर रहे। दौरे के दूसरे दिन डीआईजी योगेश यादव ने टोंक पुलिस लाइन एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। डीआईजी ने अभय कमाण्ड सेंटर व महिला अनुसंधान केन्द्र का भी अवलोकन किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना, एएसपी रतन लाल भार्गव, वृताधिकारी टोंक मृत्यजंय मिश्रा सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत में डीआईजी योगेश यादव ने कहा कि पिछले कुछ समय में राजस्थान में लॉरेंस गैंग, रोहित गोदारा सहित कई आपराधिक व आतंकी गैंग सक्रिय हो रहे हैं, जो युवाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से अपने साथ जोड़ऩे का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस और एटीएस पूरी तरह से सक्रिय मोड में काम कर रही है और लगातार संयुक्त ऑपरेशन चलाकर ऐसे आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है। साथ ही उन्होंने अभिभावकों और समाज से अपील की कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें, समय-समय पर उनसे संवाद करें और संदिग्ध गतिविधियों को रोकने में सहयोग करें। डीआईजी ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस के साथ-साथ समाज और परिवार की भी सक्रिय भूमिका बेहद जरूरी है。
829
comment0
Report
Advertisement
Back to top