झांसी मंडल ने अगस्त 2024 में कई संरक्षा और गतिशीलता सुधार कार्यो को किया पूरा
Jhansi, Uttar Pradesh:मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में ट्रेन परिचालन में संरक्षा और गतिशीलता बढ़ाना झांसी मंडल पर एक निरंतर प्रयास है। 130 किमी प्रति घंटे के मुख्य मार्ग वाले उच्चतम नेटवर्क और उच्च घनत्व वाले पासिंग यातायात के दृष्टिगत उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल पर संरक्षा और गतिशीलता बनाये रखना सर्वोपरि है। इसी क्रम में झांसी–मानिकपुर खंड के लेवल क्रासिंग स. 439A और 443 पर रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) की कमिशनिंग का कार्य पूरा कर गेट को बंद किया गया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ ED की चार्जशीट
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ विशेष PMLA अदालत में पूरक चार्जशीट दाखिल की है। साथ ही रायपुर स्थित उनकी ₹9.06 करोड़ की दो अचल संपत्तियां कुर्क की गई हैं।
ED के अनुसार, 2019-2023 के दौरान सिंडिकेट द्वारा जुटाए गए अवैध धन में से ₹860 से ₹880 करोड़ अग्रवाल के निर्देश पर पार्टी दफ्तर 'राजीव भवन' पहुंचाए गए, जिसमें से करीब ₹72 करोड़ उनके नियंत्रण में थे। मामले में अब तक कुल कुर्की ₹610.34 करोड़ तक पहुंच चुकी है।
