284001
झांसी जिलाधिकारी ने किया गणेश प्रतिमा विसर्जन स्थलों का निरीक्षण, सुरक्षा के कड़े निर्देश
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने गणेश प्रतिमा विसर्जन के मद्देनजर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विसर्जन यात्रा और स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने और सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद, तहसील और थाना स्तर के अधिकारी त्योहारों को सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए संवेदनशीलता, अनुशासन और गरिमा का पालन करें।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
NEET री-एग्ज़ाम की सुरक्षा: देहरादून के 16 सेंटरों पर कड़ी निगरानी
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून, उत्तराखंड: NEET री-एग्जाम के सिक्योरिटी इंतज़ाम पर, देहरादून के SP सिटी, प्रमोद कुमार ने कहा, "... देहरादून में, NEET 16 सेंटर्स पर होगा, जिसमें बहुत ज़्यादा सिक्योरिटी इंतज़ाम होंगे। पेपर ट्रांसपोर्ट के लिए एक पुलिस एस्कॉर्ट टीम होगी। हर सेंटर को एक इंस्पेक्टर-लेवल का ऑफिसर हेड करेगा, जिसे उसी रैंक का एक टीम लीडर सपोर्ट करेगा। चेकिंग ड्यूटी के लिए टीमें तैनात की गई हैं, जिससे पूरे समय कड़ी निगरानी रखी जा सके..."0
0
Report
नोएडा वेंडिंग ज़ोन: फुटपाथ अतिक्रमण से पैदल मार्ग जाम
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा के वेंडिंग ज़ोन थर्ड में साल 2014 में एक आदेश के तहत फुटपाथ और सड़कों पर अलग अलग जगहों पर ठेला लगाकर दुकान लगाने वाले लोगों के लिए एक जगह निर्धारित की गई थी। इसके लिए 2/2 मीटर की जगह अलॉट की गई थी। बीच में लोगों के आने जाने के लिए जगह छोड़ी गई थी। उसके बाद 1 और लगभग दो मीटर की जगह पैदल चलने वालों के लिए छोड़ी गई थी। लेकिन वेंडिंग ज़ोन के निर्धारित जगह से निकल धीरे धीरे लोगों ने पैदल चलने वालों और फुटपाथ की जगह को भी घेर लिया जिसकी वजह से काफ़ी ज़्यादा अतिक्रमण हो गया है। यही नहीं इस वेंडिंग ज़ोन की वजह से सड़कों पर भी आधी सड़क पर गाड़ियां पार्क कर दी जाती है। जिससे आए दिन यहाँ जाम की मुसीबत झेलनी पड़ती है। 1-इस वेंडिंग ज़ोन के पास से फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण दिखाते हुए वॉक थ्रू यहाँ खाना खाने आए लोगों से बातचीत 2-इसके अलावा एक दूसरा Walk through जिसमें दुकानदारों से बातचीत हो रही है जिसमें दुकानदार बता रहे है कि वेंडिंग ज़ोन के लिए 2/2 मीटर की जगह निर्धारित की गई थी और आगे की जगह ख़ाली रखी गई थी साइकिल और पैदल चलने वालों के लिए जिस पर बाद में Bench लगा लिया गया है उनका कहना है कि फुटपाथ पर भी कई जगह पर HCL ने लोगों के बैठने के लिए बैंच लगा दिया अब इसकी वजह से पैदल चलने वालों को ख़ासी दिक़्त हो रही है।0
0
Report
HIL कंपनी के बीज में नहीं पड़ा दाना, किसानों को मुआवजा न मिला तो जिला कृषि अधिकारी कार्यालय पर होगा
Mathura, Uttar Pradesh:मक्का बीज घोटाले की खुली पोल: HIL कंपनी के बीज में नहीं पड़ा दाना, किसानों को मुआवजा न मिला तो जिला कृषि अधिकारी कार्यालय पर होगा तालाबंदी आंदोलन मथुरा। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के पदाधिकारियों ने आज मक्का बीज से प्रभावित किसानों के खेतों पर पहुंचकर फसलों का जायजा लिया और किसानों से वार्ता की। निरीक्षण के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। किसानों ने बताया कि जिन किसानों को मक्का का बीज वितरित किया गया, उनमें से कई किसानों का कृषि विभाग के पास कोई रिकॉर्ड ही उपलब्ध नहीं है, जिससे बीज वितरण प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। भाकियू (अराजनैतिक) ने कृषि विभाग के उस दावे की भी जमीनी हकीकत जानी, जिसमें कहा गया था कि अधिक तापमान के कारण मक्का में दाना नहीं पड़ा है। संगठन ने प्रभावित किसानों के खेतों में जाकर देखा कि कृषि विभाग द्वारा वितरित HIL कंपनी के मक्का बीज में दाना नहीं है, जबकि उसी गांव में पड़ोसी किसानों द्वारा बोए गए पायनियर कंपनी के मक्का में अच्छी बालियां और बेहतर दाना विकसित हुआ है तथा अच्छी पैदावार की संभावना दिखाई दे रही है। संगठन ने कहा कि इससे स्पष्ट है कि समस्या केवल अधिक तापमान की नहीं, बल्कि वितरित बीज की गुणवत्ता एवं बीज वितरण प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं का मामला भी है। भाकियू (अराजनैतिक) ने बताया कि 17 जून को आगरा एवं अलीगढ़ मंडल के सभी जनपदों में जिला कृषि अधिकारी कार्यालयों पर धरना-प्रदर्शन कर मक्का बीज से प्रभावित किसानों की आवाज बुलंद की गई थी। उसी आंदोलन और किसानों के दबाव का परिणाम है कि प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से जांच समिति गठित कर दी है। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा नहीं दिया गया, बीज वितरण में हुई गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच नहीं हुई और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई नहीं की गई, तो भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) जिला कृषि अधिकारी कार्यालय पर तालाबंदी कर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने के लिए बाध्य होगी। इस दौरान उदय सिंह सरपंच, अवधेश रावत, मुकेश सिंह रावत, प्रेम सिंह सिकरवार, लाल सिंह तोमर, सत्य प्रकाश सहित अनेक किसान एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
झज्जर एनकाउंटर: संजय बिरधाना के परिवार ने पुलिस की कार्रवाई को फर्जी बताया
Jhajjar, Haryana:झज्जर के दुजाना गांव के विजय सैनी हत्याकांड के मुख्य आरोपी संजय बिरधाना के पुलिस एनकाउंटर के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है। संजय के परिजनों ने पुलिस की पूरी कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए एनकाउंटर को फर्जी और मनगढ़ंत करार दिया है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस पहले से ही संजय को अपनी कस्टडी में लिए हुए थी और योजनाबद्ध तरीके से उसका एनकाउंटर दिखाया गया। परिजनों ने कहा कि पुलिस यह स्पष्ट करे कि जिस स्थान पर मुठभेड़ होने का दावा किया जा रहा है, वहां संजय बिरधाना खेतों के बीच पैदल कैसे पहुंचा। उनका कहना है कि पुलिस की कहानी कई सवाल खड़े कर रही है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि एनकाउंटर के बाद से पुलिस उन्हें संजय के शव तक नहीं देखने दे रही है। नागरिक अस्पताल में जहां शव रखा गया है, वहां भारी पुलिस बल तैनात कर पूरी तरह घेराबंदी कर दी गई है। परिवार का कहना है कि उन्हें अपने बेटे के अंतिम दर्शन तक नहीं करने दिए जा रहे हैं। संजय बिरधाना के परिजनों का दावा है कि वह काफी समय से पुलिस की हिरासत में था और उसके बाद सुनियोजित तरीके से एनकाउंटर की कहानी गढ़ी गई। उन्होंने पूरे मामले की न्यायिक जांच कराने और सच्चाई सामने लाने की मांग की है। हालांकि, पुलिस की ओर से पहले दावा किया गया था कि गांव कडोधा के पास रणखंडा रोड पर मुठभेड़ के दौरान संजय बिरधाना ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में वह मारा गया। अब परिजनों के आरोपों के बाद इस पूरे घटनाक्रम को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।0
0
Report
20 साल पुराने पवनराजे निंबालकर हत्याकांड में सभी आरोपी बरी
Mumbai, Maharashtra:20 साल पुराने पवनराजे निंबालकर हत्याकांड में सभी आरोपी बरी मुंबई की विशेष सीबीआई अदालत ने वर्ष 2006 के चर्चित पवनराजे निंबालकर हत्याकांड में बड़ा फैसला सुनाते हुए पूर्व महाराष्ट्र गृहमंत्री पद्मसिंह पाटिल समेत सभी आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है। पवनराजे निंबालकर की 3 जून 2006 को नवी मुंबई के कलंबोली इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में सीबीआई ने कुल 9 लोगों को गिरफ्तार कर आरोपी बनाया था। करीब दो दशक तक चली सुनवाई के बाद अदालत ने यह फैसला सुनाया। पवनराजे निंबालकर और पद्मसिं पाटिल आपस में चचेरे भाई थे। पवनराजे उस समय महाराष्ट्र की राजनीति का एक बड़ा चेहरा माने जाते थे। सीबीआई ने अपनी जांच में पद्मसिं पाटिल को भी आरोपी बनाया था। पवनराजे निंबालकर के पुत्र ओमराजे निंबालकर वर्तमान में धाराशिव से सांसद हैं। हाल के दिनों में वे शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के बागी सांसद के रूप में चर्चा में रहे हैं। अदालत का फैसला सुनाए जाने के दौरान ओमराजे निंबालकर भी कोर्ट में मौजूद थे। करीब 20 वर्षों तक चले इस बहुचर्चित मुकदमे में बड़ी संख्या में गवाहों के बयान दर्ज किए गए। हालांकि अदालत ने माना कि अभियोजन पक्ष आरोप साबित करने के लिए पर्याप्त साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके चलते सभी आरोपियों को बरी कर दिया गया। इस फैसले के साथ महाराष्ट्र के सबसे चर्चित राजनीतिक हत्याकांडों में से एक मामले का कानूनी अध्याय फिलहाल समाप्त हो गया है और साथ में एक सवाल भी खड़ा हो गया है की आखिरकार पवनराजे निंबालकर की हत्या किसने की ?0
0
Report
आकाशीय बिजली ने अंडा गांव की 11 वर्षीय छात्रा की मौत, ग्राम में शोक
Sakti, सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अंडा में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक 11 वर्षीय स्कूली छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मृतक छात्रा की पहचान दीप्ति चंद्रा (11 वर्ष) पिता मुरीत चंद्रा, निवासी ग्राम अंडा, तहसील अड़भार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में मौसम खराब होने के दौरान अचानक तेज गर्जना और बिजली चमकने की घटना हुई। इसी दौरान दीप्ति आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। तत्काल आसपास के लोगों ने बच्ची को संभालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। सूचना मिलने पर मालखरौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं घटना के संबंध में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। दीप्ति चंद्रा स्थानीय विद्यालय की छात्रा थी। उसकी असमय मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद ग्राम अंडा सहित आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने इसे बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।0
0
Report
Advertisement
मंडला के होटल की लिफ्ट में बच्चों के फंसने से हड़कंप, सुरक्षा पर सवाल
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला – शहर के एक होटल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब बर्थडे पार्टी से लौट रहे बच्चे अचानक लिफ्ट में फंस गए। मामला बीती रात का है, जहां होटल श्री जी इन में बच्चों के लिफ्ट में फंसने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि बच्चे बर्थडे सेलिब्रेट कर अपने घर लौट रहे थे, तभी अचानक लिफ्ट बीच में अटक गई और बच्चे अंदर फंस गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में घबराहट फैल गई। काफी देर तक चली कड़ी मशक्कत के बाद बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन होटल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल जरूर खड़े हो रहे हैं।0
0
Report
ओमप्रकाश राजभर ने SP-शिवपाल पर तीखा हमला, दल में टूट की आशंका
Ambad, Maharashtra:अम्बेडकरनगर- अम्बेडकरनगर पहुँचे सुभासपा अध्यक्ष व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सपा और शिवपाल यादव पर तीखा हमला बोला। ओपी राजभर ने कहा शिवपाल यादव और अखिलेश यादव में दम है तो मेरे सामने जहूराबाद आकर चुनाव लड़े। शिवपाल यादव की कितनी अहमियत है वो सबको पता है, अखिलेश यादव ने मंच से धक्का देकर पार्टी से निकाला था। सपा मुखिया के राम मंदिर मुद्दे ट्वीट पर कहा जो आज तक राम मंदिर दर्शन करने नहीं आये। SIT गठित है जांच रिपोर्ट के बाद जो दोषी होंगे उन्हें सजा मिलेगी। मंत्री ओपी राजभर ने कहा सपा में भी जल्द टूट होगी, जैसे TMC और शिवसेना में हुई। सांसद लालजी वर्मा के बयान पर कहा वो दलबदलू नेता है, फायदा देखकर पाला बदल लेते है। मंत्री ओपी राजभर जिले में विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ करने पहुँचे थे।0
0
Report
उत्तराखंड SOG जवान जिम में अचानक मौत, पुलिस महकमे में शोक छाया
Noida, Uttar Pradesh:स्लग - जिम में वर्कआउट करते वक्त SOG जवान की मौत.... पुलिस विभाग में शोक की लहर स्थान - बनबसा/चम्पावत। बनबसा में शुक्रवार को जिम में व्यायाम कर रहे उत्तराखंड पुलिस के SOG जवान गिरीश भट्ट की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। अस्पताल पहुंचे पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर हृदय गति रुकने को मौत का कारण माना जा रहा है। घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। क्षेत्र में भी शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार मूल रूप से पिथौरागढ़ निवासी तथा वर्तमान में बनबसा के ग्राम भजनपुर में रह रहे SOG जवान गिरीश भट्ट (38 वर्ष) पुत्र जयदेव भट्ट शुक्रवार दोपहर व्यायाम के लिए जिम पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार व्यायाम के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह फर्श पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें उपचार के लिए खटीमा के एक निजी अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हृदय गति रुकने (कार्डियक अरेस्ट) को मौत का संभावित कारण माना जा रहा है। हालांकि वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। गिरीश भट्ट उत्तराखंड पुलिस में अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनके परिवार में पत्नी और दो पुत्र हैं, जो अभी पढ़ाई कर रहे हैं। जवान की असमय मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी जवान के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि बनबसा में जवान का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
रोहतक महम हल्के के MLA बलराम डांगी के कार्यालय पर फायरिंग, सीसीटीवी सामने
Rohtak, Haryana:MLA office का फायरिंग का सीसीटीवी आया है सामने दो बाइक पर बदमाश फायरिंग करते नजर आए रोहतक जिले के महम हल्के के विधायक बलराम डांगी0
0
Report
जम्मू-कश्मीर मटन व्यापार: पंजाब में अवैध टैक्स के खिलाफ एक सप्ताह का अल्टीमेटम
Srinagar, Uttarakhand:The Coordination Committee of Mutton Dealers Jammu and Kashmir today held an important meeting in the presence of committee members including Mehraj Din Ganie, Khursheed Ahmad, Adil Ahmad, and Khair Mohammad. During the meeting, the participants expressed serious concern over the alleged illegal tax being collected at Madhopur, Punjab, stating that the levy is causing hardships for mutton traders from Jammu and Kashmir. The committee members demanded immediate intervention by the Punjab Government and the Jammu and Kashmir Government to resolve the issue. They urged Chief Minister Omar Abdullah to take up the matter with the concerned authorities and ensure relief for traders. The Coordination Committee issued a one-week ultimatum to the authorities, warning that if their demands are not addressed within the stipulated period, they will be compelled to launch further protests and agitation in support of their demands. The meeting concluded with a unanimous appeal for the protection of traders' interests and the removal of hurdles affecting the livestock and mutton trade in Jammu and Kashmir.0
0
Report
NEET परीक्षा पारदर्शिता: मोदी-शेखावत की योजना पर विपक्ष के प्रहार
Jodhpur, Rajasthan:केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत आज जोधपुर पहुंचे। अपने निवास पर उन्होंने आमजन की जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनसुनवाई के बाद मीडिया से बातचीत में शेखावत ने आगामी नीट परीक्षा को लेकर कहा कि परीक्षा ईमानदारी, पारदर्शिता और तय मानकों के अनुरूप कराना सरकार की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की कोई गुंजाइश न रहे, इसके लिए सरकार तकनीक और उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं परीक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं और उन्हें पूरा विश्वास है कि इस बार परीक्षा पूरी पारदर्शिता, भरोसे और निर्धारित मानकों के अनुसार संपन्न होगी। उन्होंने परीक्षार्थियों से अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी प्रकार के बहकावे या अफवाहों में न आएं तथा अपनी मेहनत और तैयारी के आधार पर पूरी लगन से परीक्षा दें। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं भी दीं। जोधपुर में चिकित्सा क्षेत्र में विभिन्न सुविधाओं के उद्घाटन को लेकर शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, सुरक्षा, जीवन की सुगमता और व्यापारिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में अनेक कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जोधपुर में भी चिकित्सा क्षेत्र की कई नई सुविधाएं विकसित की गई हैं, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।0
0
Report
Advertisement
Shahdara railway station murder case video raises questions about police role
Delhi, Delhi:जिला शाहदरा के शाहदरा रेलवे स्टेशन हत्या मामला: वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी मौजूद, कार्रवाई को लेकर उठे सवाल दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर युवक पंकज धामा की मौत के मामले में एक नया वीडियो सामने आया है, जिसने घटना को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल हो रहे वीडियो में प्लेटफॉर्म पर भारी भीड़ के बीच एक पुलिसकर्मी भी दिखाई दे रहा है। वीडियो देखने वाले लोग सोशल मीडिया पर यह सवाल उठा रहे हैं कि घटना के दौरान पुलिस की भूमिका क्या रही और तत्काल हस्तक्षेप क्यों नहीं दिखाई दे रहा। जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के बागपत निवासी पंकज धामा योगा एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान कुछ यात्रियों के साथ उनका विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक मारपीट में बदल गया। आरोप है कि युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पंकज को तुरंत जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा जांच शुरू की गई। इस बीच सामने आए वीडियो में प्लेटफॉर्म पर मौजूद एक पुलिसकर्मी दिखाई दे रहा है। हालांकि, केवल वीडियो के आधार पर यह निष्कर्ष निकालना संभव नहीं है कि उस समय पुलिसकर्मी ने क्या कार्रवाई की थी या घटना के पूरे घटनाक्रम में उसकी क्या भूमिका रही। वीडियो का एक हिस्सा ही सार्वजनिक हुआ है और पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो की जांच की जा रही है ताकि घटना की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाया जा सके और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके। फिलहाल इस घटना ने रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
अंतरराज्यीय नकबजन गैंग सतपाल फौजी गैंग का जयपुर में पर्दाफाश; गिरफ्तारी के साथ माल बरामद
Jaipur, Rajasthan:जयपुर वेस्ट जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय नकबजन गिरोह सतपाल फौजी गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने देश के कुख्यात नकबजन सतपाल सिंह उर्फ सतपाल फौजी और उसके साथी पवन कुमार तंवर को गिरफ्तार कर करीब 40 लाख रुपये नकद एवं सोने-चांदी के आभूषणों की चोरी का खुलासा किया है।डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्गों के आसपास बढ़ रही चोरी और नकबजनी की घटनाओं को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने करीब 1000 सीसीटीवी फुटेज खंगालने और तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण के बाद गैंग तक पहुंच बनाई।जांच में सामने आया कि आरोपी सतपाल फौजी पुलिस से بچने के लिए अपना हुलिया पूरी तरह बदलने की तैयारी कर रहा था। इसके लिए उसने एक परिचित को चेहरे का विशेष मुखौटा (फेस मास्क) तैयार करवाने के लिए करीब 2 लाख रुपये दे रखे थे।फौजी गैंग हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, गुजरात, पंजाब, मध्यप्रदेश और दक्षिण भारत के कई राज्यों में सक्रिय है। आरोपी सतपाल फौजी के खिलाफ जयपुर सहित देशभर में छह दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसने पूछताछ में आधा दर्जन से अधिक वारदातें करना स्वीकार किया है।सतपाल फौजी हरियाणा के गुरुग्राम जिले के आईएमटी मानेसर थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है। वह पूर्व में हत्या, फायरिंग, मारपीट और नकबजनी के मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस के अनुसार जेल में रहने के दौरान उसने विभिन्न राज्यों के अपराधियों से संपर्क स्थापित कर संगठित गैंग तैयार किया।आरोपी पहले सुनसान फ्लैटों और मकानों की रेकी करता था। वारदात के दौरान वाहन को घटनास्थल से दूर खड़ा करता और हुलिया बदलकर चोरी को अंजाम देता था। गैंग में रिश्तेदारों, दोस्तों और गांव के युवकों को लालच देकर शामिल किया जाता था।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बलेनो कार तथा चोरी का माल बरामद कर लिया है। फिलहाल दोनों आरोपियों से अन्य वारदातों और गैंग के अन्य सदस्यों के संबंध में पूछताछ जारी है।पुलिस का मानना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी से विभिन्न राज्यों में हुई कई चोरी और नकबजनी की घटनाओं का खुलासा होने की संभावना है।0
0
Report
नीट री-एग्जाम धार: 3 केंद्र, 1600 छात्र निश्चिंत माहौल में परीक्षा देंगे
Dhar, Madhya Pradesh:नीट री-एग्जाम को लेकर प्रशासन की पुख्ता तैयारी, 1600 विद्यार्थी देंगे परीक्षा धार, मप्र धार जिले में नीट री-एग्जाम को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में परीक्षा के लिए तीन केंद्र बनाए गए हैं, जहां लगभग 1600 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क है। धार कलेक्टर राजीव रंजन मीना, पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने परीक्षा कक्षों, सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश प्रक्रिया, पेयजल, बिजली और अन्य आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर राजीव रंजन मीना ने विद्यार्थियों से अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों या तनाव में आए बिना आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दें। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं और विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल की तैनाती के साथ ही प्रवेश द्वारों पर सघन जांच की व्यवस्था की गई है। प्रशासन का लक्ष्य परीक्षा को पारदर्शी, सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न कराना है ताकि विद्यार्थियों को बेहतर वातावरण में परीक्षा देने का अवसर मिल सके。0
0
Report
Advertisement
