icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284001
Eshan KhanEshan KhanFollow29 Jul 2024, 03:00 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement

ATM कार्ड बदलकर बुजुर्गों से ठगी: कानपुर से उपेंद्र सिंह भदौरिया गिरफ्तार

Chhatarpur, Madhya Pradesh:छत्तरपुर पुलिस ने बुजुर्ग के साथ ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले शातिर आरोपी को कानपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी 20 से 22 वारदातों में संलिप्त पाया गया है। गिरफ्तारी की पहचान उपेंद्र सिंह भदौरिया के रूप में हुई है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से करीब 19 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूछताछ के दौरान उसने गुलगंज और नौगांव थाना क्षेत्र में हुई अन्य ठगी की वारदातों में भी संलिप्तता स्वीकार की है। इसके बाद मामलों की संख्या करीब 20 से 22 तक पहुंच गई है। आरोपी एटीएम बूथ पर बुजुर्ग और सीधे-साधे लोगों को निशाना बनाता था; मदद करने के बहाने उनका एटीएम कार्ड बदल लेता और बैंक खातों से पैसे निकालकर ठगी करता था। ताजा मामले में उसने इसी तरीके से 3 लाख 61 हजार रुपये धोखाधड़ी की थी। पुलिस आरोपी से ठगी की रकम और अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है। साथ ही जब्ती की कार्रवाई भी की जा रही है। गिरफ्तार के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया है।
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement

धौलपुर पटाखा दुकानों में भीषण आग, लाखों का नुकसान, एक महिला और बच्चा जख्मी

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर। सदर थाना क्षेत्र के पचगांव में पटाखों की दो दुकानों में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पटाखे फूटने से दहशਤ फैल गई। जानकारी के अनुसार आग ने देखते ही देखते दोनों दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। दुकानों में रखा लाखों रुपये का पटाखा और अन्य सामान जलकर राख हो गया। दुकान के सामने खड़ी दो बाइकें भी आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गईं। इस हादसे में एक महिला और एक बच्चा झुलस कर घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही सीओ सिटी पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को नियंत्रित किया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है, पुलिस मामले की जांच कर रही है
0
0
Report

बारां में दीपावली उपहार: 150 खोए मोबाइल लौटे, 2025 तक 1063 रिकवर

RMRam MehtaJust now
Baran, Rajasthan:बारां में दीपावली का उपहार खोए 150 मोबाइल लौटाए बारां पुलिस ने जिलेवासियों को तोहफा दिया। पुलिस ने 37 लाख 75 हजार रुपये कीमत के 150 खोए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटा दिए। मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। एसपी अभिषेक अंदाशु ने बताया कि मोबाइल ट्रेस की जिम्मेदारी एडिशनल एसपी सौरभ तिवारी के निर्देशन में साइबर सेल प्रभारी हरीश भाटी व टीम को दी गई थी। टीम ने मोबाइल यूपी, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, गुजरात व राजस्थान से बरामद किए। अब तक साइबर सेल ने 2025 से 1063 मोबाइल रिकवर कर लौटाए हैं। मोबाइल वितरण कार्यक्रम एसपी कार्यालय में हुआ, जहां एसपी व एडिशनल एसपी ने मोबाइल सौंपे। एसपी ने टीम को सम्मानित करने की घोषणा की। टीम में राजेश, प्रकाश चौधरी, मनदीप, मनीष, रामकिशोर, सचिन शर्मा शामिल रहे। pुलिस ने अपील कि मोबाइल खोने पर तुरंत सीईआईआर पर ब्लॉक कराएं。
0
0
Report

म Mandla पुलिस ने धनतेरस पर 250 से अधिक खोए मोबाइल लौटाए

Mandla, Madhya Pradesh:मंडला पुलिस की बड़ी कामयाबी । 250 से अधिक गुम मोबाइल बरामद । धनतेरस पर मोबाइल पाकर खिले लोगों के चेहरे । कैबिनेट मंत्री ने लौटाई खुशियां बरामद किए गए मोबाइल की कीमत 10 हजार से लेकर 50 हजार रुपये तक बताई जा रही है। इस मौके पर मोबाइल गुमशुदगी और चोरी की वारदातों का सुराग देने तथा आरोपियों तक पहुंचने में मदद करने वाले जागरूक नागरिकों के साथ पुलिसकर्मियों को भी सम्मानित किया गया। महिला मोबाइल धारक सम्पतिया उइके - केबिनेट मंत्री राजेश रघुवंशी - एसपी - मण्डला धनतेरस पर मोबाइल की वापसी ने लोगों के लिए इस त्योहार की खुशियां दोगुनी कर दीं। पुलिस और साइबर सेल की सक्रियता ने यह संदेश भी दिया कि गुम या चोरी हुए मोबाइल की शिकायत को गंभीरता से लिया जाए, तो तकनीक और पुलिस की तत्परता से खोई हुई संपत्ति वापस मिल सकती है।
0
0
Report
Advertisement

SC क्रीमी लेयर फैसले पर कांग्रेस माता-पिता की आय नहीं, खुद की आय अहम

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने OBC क्रीमी लेयर को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कहा, "सुप्रीम कोर्ट के जजमेंट को तो मैंने नहीं पढ़ा है। लेकिन जितना अभी ब्रीफ लाइन पढ़ी कि उनके माता-पिता की आय उसमें शामिल नहीं होगी, तो अच्छी बात है। अब जैसे किसी के पास खेती की जमीन है और उतना इनकम है नहीं। अब कोई खेती की जमीन के आधार पर अगर किसी को वंचित करेंगे तो वह गलत होगा। क्रीमी लेयर में वह नहीं जुड़ना चाहिए, यह जजमेंट एकदम ठीक है। इसमें व्यक्ति की खुद की आय जुड़नी चाहिए। हम इस जजमेंट का स्वागत करते हैं।"
0
0
Report

धनतेरस पर 501 लीटर दूध से मां गजलक्ष्मी का अभिषेक, दीपोत्सव उज्जैन में शुरू

Ujjain, Madhya Pradesh:धनतेरस पर 501 लीटर दूध से मां गजलक्ष्मी का अभिषेक, पांच दिवसीय दीपोत्सव शुरू। राजा विक्रमादित्य से जुड़ी है मंदिर की मान्यता, स्कंद पुराण के अवंती खंड में भी मिलता है उल्लेख। गर्भगृह को 40 लाख रुपये के नोटों से सजाया गया, पांच दिन बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप लौटाई जाएगी राशि। रूप चौदस से शुरू होंगे विशेष धार्मिक आयोजन, 10 नवंबर को महिलाओं को मिलेगा सौभाग्यवती सिंदूर और श्रद्धालुओं में बंटेगा अन्नकूट का प्रसाद। धन-धान्य और घर में स्थिर लक्ष्मी के वास की कामना लेकर बड़ी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु। भक्तों को पीले चावल और कौड़ियां दी जा रहीं, पांच दिनों तक विशेष पूजा-अर्चना और अभिषेक होंगे। दीपावली के पांच दिवसीय पर्व की शुरुआत धनतेरस के साथ हो गई है। उज्जैन में भी दीपोत्सव की रौनक दिखाई देने लगी है। बाजारों के साथ ही मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। शहर के प्राचीन महालक्ष्मी मंदिर में धनतेरस से ही दीपोत्सव की विशेष शुरुआत हुई। यहां मां गजलक्ष्मी का दरबार करीब 40 लाख रुपये के नोटों से सजाया गया है। माता के इस भव्य श्रृंगार को देखने और दर्शन करने के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मंदिर के पुजारी पंडित अवधेश शर्मा के अनुसार, धनतेरस की सुबह मां गजलक्ष्मी का 501 लीटर दूध से अभिषेक किया गया। इसके बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत हुई। इन पांच दिनों तक मंदिर में विशेष पूजन, पंचामृत अभिषेक और सुगंधित फूलों से माता का अर्चन किया जाएगा। श्रीसूक्त और कनकधारा स्तोत्र का पाठ भी होगा। मंदिर की मान्यता को लेकर पुजारी अवधेश शर्मा बताते हैं कि स्कंद पुराण के अवंती खंड में मां गजलक्ष्मी का उल्लेख मिलता है। मान्यता है कि राजा विक्रमादित्य ने अपने राज्य में सुख-समृद्धि और स्थिर लक्ष्मी के वास के लिए यहां मां गजलक्ष्मी की स्थापना कर पूजा-अर्चना की थी। तभी से यहां माता की विशेष पूजा की परंपरा चली आ रही है। श्रद्धालु मानते हैं कि मां गजलक्ष्मी की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि और स्थिर लक्ष्मी का वास होता है। 40 लाख के नोटों से सजा माता का दरबार इस बार मंदिर के गर्भगृह को करीब 40 लाख रुपये के नोटों से सजाया गया है। इस सजावट में उज्जैन के व्यापारियों और श्रद्धालाओं का सहयोग लिया गया है। मंदिर के पुजारी के मुताबिक, पांच दिनों तक नोटों से सजा माता का दरबार भक्तों के दर्शन के लिए रहेगा। इसके बाद सहयोग के रूप में मिली यह राशि संबंधित लोगों को प्रसाद स्वरूप वापस लौटा दी जाएगी। भक्तों को दिया जा रहा पीले चावल और कौड़ियों का प्रसाद मंदिर में आने वाले श्रद्धालु मां गजलक्ष्मी को पीले चावल अर्पित कर अपने घर आने का निमंत्रण देते हैं। पूजा के बाद भक्तों को माता के अर्पित किए गए पीले चावल और कौड़ियां प्रसाद के रूप में दी जाती हैं। श्रद्धालु इन्हें अपने घर ले जाते हैं और मान्यता के अनुसार इन्हें घर में रखने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। मंदिर में पांच दिवसीय दीपोत्सव के दौरान हर दिन अलग-अलग धार्मिक आयोजन होंगे। धनतेरस के बाद रूप चौदस पर मां गजलक्ष्मी को तिल्ली और विभिन्न औषधीय द्रव्यों से स्नान कराया जाएगा। इसके बाद माता का विशेष श्रृंगार होगा। दिवाली के दिन 5100 लीटर दूध से अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद महाआरती होगी और दोपहर में माता का विशेष श्रृंगार कर 56 भोग लगाया जाएगा। शाम को अन्नकूट का भोग अर्पित किया जाएगा और रात 2 बजे विशेष आरती होगी। इसके बाद एक दिन के अंतराल के बाद 10 तारीख को सुबह 4 बजे से रात 12 बजे तक महिलाओं को सौभाग्यवती सिंदूर का वितरण किया जाएगा। इसी दिन माता को अर्पित अन्नकूट का प्रसाद भी श्रद्धालुओं में बांटा जाएगा। मंदिर प्रबंधन के अनुसार, सिंदूर वितरण के दिन सबसे ज्यादा महिलाओं की भीड़ उमड़ती है। यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है। रूप चौदस से दिवाली और अन्नकूट तक होंगे विशेष आयोजन, महिलाओं को मिलेगा सौभाग्यवती सिंदूर.. पुराने शहर के नई पेठ इलाके में स्थित इस प्राचीन मंदिर में धनतेरस की सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। कोई परिवार की खुशहाली तो कोई व्यापार में तरक्की और आर्थिक समृद्धि की कामना लेकर माता के दरबार में पहुंच रहा है। पांच दिनों तक चलने वाले इस दीपोत्सव में मंदिर में विशेष पूजा-पाठ और धार्मिक आयोजन जारी रहेंगे。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top