Jhansi: DIG केशव कुमार चौधरी ने झांसी में जनसमस्याओं का किया समाधान
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी DIG केशव कुमार चौधरी द्वारा झांसी के थाना सीपरी बाजार व थाना सदर बाजार के थाना समाधान दिवस में सुनी जनसमस्यायें~ राजस्व की शिकायतों में थाना पुलिस व राजस्व की टीम को मौके पर जाकर विधिक निस्तारण कराने के दिए निर्देश लंबित विवेचनाओं का करें समयबद्ध निस्तारण इसके उपरांत DIG झांसी महोदय द्वारा सीपरी बाजार व सदर बाजार का निरीक्षण व थाना परिसर का भ्रमण कर कार्यालय अभिलेख, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क व CCTNS आदि का निरीक्षण कर लंबित विवेचनाओं के निस्तारण के दिए निर्देश।हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
