284002
झांसीः जिला चिकित्सालय के नेत्र विभाग में उमड़ी भीड़, हर रोज 300 से 400 मरीज देखे जाते हैं
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी जिला चिकित्सालय के नेत्र विभाग निशुल्क नेत्र परीक्षण कराने के लिए मरीजों की भीड़ लगी रही। जनपद के विभिन्न गांवों और शहरी इलाकों से लगभग 400 मरीज का नेत्र परीक्षण निशुल्क किया गया। प्रतिदिन लगभग 300 से 400 मरीज का निशुल्क नेत्र परीक्षण किया जाता है। डॉ विनोद यादव ने बताया आज लगभग मोतियाबिंद के 100 मरीजों को देखा गया है। आधुनिक मशीनों द्वारा ऑपरेशन किए जाते हैं जिसमें मरीज को आंख बनने में आसानी हो सके l
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हनुमानगढ़ पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर इरफान खान की करोड़ रुपये कीमत की संपत्ति फ्रीज़ कर दी
Hanumangarh, Rajasthan:Location- Hanumangarh (Rajasthan) नशा तस्करी से अर्जित संपत्ति फ्रीज: हनुमानगढ़ पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर इरफान खान के 1 करोड़ के मकान पर की कार्रवाई हनुमानगढ़ पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत बड़ी कार्रवाई की है। हनुमानगढ़ टाउन थाना पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर इरफान खान की करीब 1 करोड़ रुपये की संपत्ति फ्रीज कर दी है। यह संपत्ति नशा तस्करी से अर्जित की गई थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी इरफान खान ने नशे के अवैध कारोबार से कमाए गए धन से चक 11 आरपी में लगभग 3429 वर्गफुट क्षेत्रफल का एक आवासीय मकान बनाया था। इस संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ रुपये आंकी गई है। जांच में इस संपत्ति के लिए कोई वैध आय स्रोत नहीं पाया गया, जिसके बाद NDPS एक्ट की धारा 68-एफ के तहत इसे फ्रीज करने की कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक, इरफान खान हनुमानगढ़ टाउन थाने का हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर अपराधी है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, मारपीट और आर्म्स एक्ट सहित 40 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी पिछले कई वर्षों से नशा तस्करी में सक्रिय रहा है, और वित्तीय जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर उसकी अवैध संपत्ति पर यह कार्रवाई की गई है-0
0
Report
राजस्थान विधानसभा सत्र 20 अगस्त से; विपक्ष के सवालों की तैयारी तेज
Jaipur, Rajasthan:जयपुर। राजस्थान विधानसभा सत्र 20 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। सत्र से पहले विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक हुई। बैठक में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सदन चलाने को लेकर मंथन हुआ। विपक्ष ने 20 से 25 दिन तक सदन चलाने की मांग की, वहीं सरकार की ओर से 25 अगस्त तक सदन चलने की संभावना जताई गई है। बैठक में संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, प्रतिपक्ष के मुख्य सचेतक रफीक खान, भारत आदिवासी पार्टी के थावरचंद, बहुजन समाज पार्टी के मनोज कुमार और राष्ट्रीय लोकदल के डॉ. सुभाष गर्ग मौजूद रहे। 20 अगस्त से राजस्थान विधानसभा के सत्र की शुरुआत के बारे में जानकारी दी गई। सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में मंत्री-नेता समूह ने सदन के संचालन और मुद्दों पर चर्चा की। विपक्ष ने छात्रों, युवाओं, महिलाओं और कर्मचारियों के मुद्दों पर भी चर्चा की मांग की, जबकि जूली ने सरकार पर जनता के मुद्दों से बचने का आरोप लगाया।0
0
Report
लहरचौड़ा मंदिर परिसर में डबल मर्डर: परिवार ने पुजारी के एनकाउंटर की मांग की
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के लहचौड़ा गांव में मंदिर परिसर में डबल मर्डर के मामले में मृतकों के परिजनों ने आरोपी पुजारी के एनकाउंटर की मांग की है. परिजनों ने एसपी और डीएम से मुलाकात कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई. 13 अगस्त को मंदिर परिसर में गड्ढे में दबे दो लापता युवकों के शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी. मामले में आरोपी बाबा अभी फरार चल रहा है.ओर बागपत एसपी ने पुजारी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया है पूरा मामला चांदीनगर थाना क्षेत्र के लहचौड़ा गांव का है. यहां मंदिर परिसर में गड्ढे के अंदर दो युवकों अंकित ओर इसरार के शव दबे मिले थे. दोनों युवक कई दिनों से लापता बताए जा रहे थे. शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और हत्या कर शवों को मंदिर परिसर में दफनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया। मृतकों के परिजनों का आरोप है कि इस वारदात के पीछे मंदिर का पुजारी है और वह घटना के बाद से फरार चल रहा है. परिजनों ने अब एसपी और डीएम से मुलाकात कर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. परिजनों ने आरोपी पुजारी के एनकाउंटर की भी मांग उठाई है. वहीं, पुलिस फरार आरोपी बाबा की तलाश में लगातार दबिश दे रही है. डबल मर्डर के इस मामले में पुलिस पहले ही कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि मुख्य आरोपी बाबा अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.और एसपी ने पुजारी नरेश नाथ पर 25 हजार का इनाम घोषित किया है अब देखना होगा कि पुलिस फरार आरोपी को कब तक गिरफ्तार कर पाती है.0
0
Report
Advertisement
शिमला नगर निगम विरोध में बाजार में महिला ने गाड़ी नीचे लेटकर विरोध जताया
Shimla, Himachal Pradesh:नगर निगम शिमला की कार्रवाई नो वेंडिंग जोन के अंतर्गत चल रही है। लक्कड़ बाजार में सामान जब्त होने के विरोध में एक महिला ने नगर निगम की गाड़ी के नीचे लेटकर विरोध जताया। इसके कारण मौके पर हंगामा हुआ और पुलिस ने महिला को मौके से हटाया। तहबाज़ारियों ने कार्रवाई का विरोध किया।0
0
Report
प्रयागराज: सपा विधायक Hakim Lal Bind को अग्रिम जमानत नहीं मिली; कोर्ट ने खारिज
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज समाजवादी पार्टी के विधायक हाकिम लाल बिंद को बहुत बड़ा झटका, एमपी एमएलए कोर्ट ने हाकिम लाल बिंद को राहत देने से इंकार किया, कोर्ट ने सपा विधायक हाकिम लाल बिंद की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज किया, हंडिया के संतोष कुमार और सुशील कुमार की मौत मामले में खारिज हुई अग्रिम जमानत याचिका, एमपी एमएलए कोर्ट ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए खारिज की अग्रिम जमानत याचिका, हंडिया थाने में सपा विधायक हाकिम लाल बिंद समेत अन्य के खिलाफ दर्ज है एफआईआर, बीएनएस की धारा 191(2), 103(1), 61(2) के तहत दर्ज हुई है एफआईआर।0
0
Report
यमुनानगर नगरपालिका-फायर कर्मी आंदोलन तेज, दो घंटे गेट तालाबंदी व पुतलादहन
Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर में नगरपालिका और फायर कर्मचारियों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। कर्मचारियों ने आज नगर निगम गेट की दो घंटे तालाबंदी कर सरकार के खिलाफ विरोध जताया और शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल का पुतला फूंका। कर्मचारियों ने हड़ताल को 21 अगस्त तक बढ़ाने का ऐलान किया है। वहीं, 19 अगस्त को विधायक घनश्याम दास अरोड़ा के आवास पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपने की घोषणा की गई है। कर्मचारी नेताओं का आरोप है कि 13 मई को सरकार के साथ हुई वार्ता में 17 मांगों पर सहमति बनी थी, लेकिन अभी तक उन्हें लागू करने संबंधी आवश्यक पत्र जारी नहीं किए गए। इनमें कर्मचारियों को पक्का करना, सीवरमैन और सफाई कर्मचारियों की पक्की भर्ती, फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद फायर कर्मचारियों के परिवारों को 50-50 लाख रुपये सहायता और एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा जोखिम भत्ता देने जैसी मांगें शामिल हैं। बाइट – मांग Ram तिगरा/गुलशन भारद्वाज, कर्मचारी नेता कर्मचारी नेताओं ने 1499 पद खत्म करने और 221 पदों को डिमिनेशन कैडर में डालने के फैसले का भी विरोध किया। उन्होंने कहा कि आबादी और निकायों का कार्यक्षेत्र बढ़ रहा है, ऐसे में पद खत्म करने के बजाय नई भर्तियां की जानी चाहिए। राज्य कमेटी ने हड़ताल 21 अगस्त तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। 19 अगस्त को विधायक घनश्याम दास अरोड़ा के आवास पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा जाएगा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।0
0
Report
Advertisement
सिरसा के सफाई कर्मचारी फिर से हड़ताल पर; सरकार वायदे के बावजूद नोटिफिकेशन नहीं
Sirsa, Haryana:एंकर रीड हरियाणा के सिरसा में एक बार फिर से सफाई कर्मचारी अपनी मांगो को लेकर हड़ताल पर बैठे हुए है। हड़ताली कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ रोष जाहिर करते हुए नारेबाजी भी की। 6 अगस्त से अब कर्मचारी फिर से हड़ताल पर बैठ गए है। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार उनकी मांगो को मानने के बावजूद नोटिफिकेशन जारी नहीं कर रही जिसके चलते सफाई कर्मचारी अगस्त से हड़ताल पर हैं। उन्होंने कहा कि सारे शहर में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। सरकार ने उनकी मांगो को पूरा करने का आश्वासन भी दिया था लेकिन अब सरकार अपने वायदे से मुकर रही है। कर्मचारियों ने सरकार से उनकी मांगों को पूरा करने की गुजारिश की है। इसके साथ ही कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती वो अपना संघर्ष जारी रखेंगे और हड़ताल को जारी रखेगे।0
0
Report
पूर्णिया कोर्ट-पाटलिपुत्र स्पेशल ट्रेन सप्ताह में 5 दिन चलेगी
Purnia, Bihar:सीमांचल को बड़ी सौगात: पूर्णिया कोर्ट-पाटलिपुत्र स्पेशल ट्रेन शुरू, सप्ताह में 5 दिन होगा परिचालन पूर्णिया: कोसी और सीमांचल क्षेत्र के यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने पूर्णिया कोर्ट से पाटलिपुत्र जंक्शन के बीच स्पेशल ट्रेन सेवा शुरू कर दी है। सप्ताह में 5 दिन चलने वाली इस ट्रेन से पटना आने-जाने वाले यात्रियों, छात्रों, व्यापारियों और मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी。 समय-सारणी और रूट गाड़ी संख्या 03216 (पाटलिपुत्र से पूर्णिया कोर्ट): यह ट्रेन 17 अगस्त से 16 सितंबर 2026 तक (बुधवार और शनिवार को छोड़कर) रात 11:00 बजे पाटलिपुत्र से रवाना होकर अगले दिन सुबह 08:30 बजे पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी。 गाड़ी संख्या 03215 (पूर्णिया कोर्ट से पाटलिपुत्र): यह ट्रेन 18 अगस्त से 17 सितंबर 2026 तक (गुरुवार और रविवार को छोड़कर) सुबह 09:10 बजे पूर्णिया कोर्ट से खुलकर शाम 05:45 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी。 प्रमुख स्टॉपेज: यह ट्रेन बनमनखी, मुरलीगंज, दौरम मधेपुरा, सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर, मानसी, खगड़िया, हसनपुर रोड, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और हाजीपुर होकर चलेगी। ट्रेन में एसी, स्लीपर और जनरल सहित कुल 20 कोच उपलब्ध हैं। इस नई रेल सेवा से क्षेत्र के लोगों में भारी उत्साह है।0
0
Report
एमपी एमएलए कोर्ट ने हाकिम लाल बिंद की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज समाजवादी पार्टी के विधायक हाकिम लाल बिंद को बहुत बड़ा झटका, एमपी एमएलए कोर्ट ने हाकिम लाल बिंद को राहत देने से इंकार किया, कोर्ट ने सपा विधायक हाकिम लाल बिंद की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज किया, हंडिया के संतोष कुमार और सुशील कुमार की मौत मामले में खारिज हुई अग्रिम जमानत याचिका, एमपी एमएलए कोर्ट ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए खारिज की अग्रिम जमानत याचिका, हंडिया थाने में सपा विधायक हाकिम लाल बिंद समेत अन्य के खिलाफ दर्ज है एफआईआर, बीएनएस की धारा 191(2), 103(1), 61(2) के तहत दर्ज हुई है एफआईआर。0
0
Report
Advertisement
त्योहारी सीजन में मिलावट रोकने के लिए बस्तर खाद्य विभाग की जांच तेज
Jagdalpur, Chhattisgarh:त्योहारी सीजन शुरू होते ही बाजार में मिठाइयों की मांग बढ़ जाती है और इसी के साथ मिलावट की आशंका भी बढ़ जाती है। इसे देखते हुए बस्तर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने मिठाई दुकानों, होटल और रेस्टोरेंट की जांच तेज कर दी है। ‘बने खाबो, बने रहबो 2.0’ अभियान के तहत सात दिनों तक विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान खाद्य विभाग की टीम मिठाई बनाने, बेचने और वितरण करने वाले प्रतिष्ठानों की जांच कर रही है। इसी क्रम में अब तक 6 होटलों का निरीक्षण किया गया है और संदिग्ध खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए हैं। खाद्य विभाग अधिकारी पूनम कुंजाम के मुताबिक जांच के दौरान जहां भी मिठाइयों या अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर संदेह हुआ वहां से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। इन सैंपलों की रिपोर्ट आने के बाद ही मिलावट की पुष्टि होने पर संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं 31 जुलाई को प्रतिबंधित किए गए एनालॉग पनीर को लेकर भी विभाग लगातार जांच कर रहा है। उनका कहना है कि बस्तर जिले में कहीं भी प्रतिबंधित एनालॉग पनीर का इस्तेमाल या बिक्री न हो इसके लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है। फिलहाल यह विशेष अभियान 17 अगस्त से 23 अगस्त तक चलाया जा रहा है। त्योहारी सीजन में लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ न हो और बाजार में गुणवत्तापूर्ण मिठाइयां ही पहुंचें, इसके लिए खाद्य विभाग की यह कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।0
0
Report
नीमच जनसुनवाई में आत्मदाह के प्रयास की रोकथाम: पुलिस ने मौका-ए-एहसास टाल दिया
Neemuch, Madhya Pradesh:नीमच। कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार जनसुनवाई के दौरान उस वक्त भारी हड़कंप मच गया जब मनासा तहसील के कंजार्डा निवासी हीरालाल मालवीय ने खुद पर डीजल उड़ेलकर आत्मदाह का प्रयास किया। पीड़ित अपने गले में वर्षों से लंबित आवेदनों और अदालती फैसलों की माला पहनकर गुहार लगाने पहुंचा था। पीड़ित का आरोप है कि उसकी पुश्तैनी कृषि भूमि पर गांव का एक दबंग अवैध निर्माण कर कब्जा कर रहा है और कोर्ट से केस जीतने के बावजूद प्रशासन उसे कब्जा नहीं दिला रहा है। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए हाथ से डीजल की केन छीनी जिससे बड़ा हादसा टल गया, जिसके बाद एसडीएम पराग जैन और तहसीलदार संजय मालवीय ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित को शांत कराया और दस्तावेजों की जांच शुरू की। Bite 01 हीरालाल मालवीय, पीड़ित Bite 02 बी.एल कलेश, एडीएम नीमच0
0
Report
बारिश से नारायणपुर-सीतरम मार्ग में कीचड़ और दलदल, जवानों की गाड़ियां फंसी
Narayanpur, Jharkhand:बारिश ने नारायणपुर से सीतरम जाने वाले सड़क मार्ग की हालत खराब कर दी है। जगह-जगह सड़क पर कीचड़ और दलदल की स्थिति बनने से आवागमन मुश्किल हो गया है। पांगुंड स्थित BSF कैंप जा रहे जवानों की गाड़ी भी कीचड़ में फंस गई। गाड़ी फंसने के बाद जवानों ने उसे निकालने के लिए काफी मशक्कत की। जवानों ने मौके पर सामान से भरी पिकअप वाहनों को भी कड़ी मेहनत कर कीचड़ से बाहर निकाला और आगे रवाना किया। हालांकि, भारी डग्गा वाहन को निकालने में जवानों को सफलता नहीं मिली। काफी प्रयास के बाद भी वाहन दलदल से बाहर नहीं निकल सका, जिसके बाद जवानों को जेसीबी का इंतजार करना पड़ा। सड़क की बदहाली सिर्फ जवानों के लिए ही परेशानी नहीं है, बल्कि इस मार्ग से गुजरने वाले ग्रामीण भी लगातार परेशान हैं। बारिश के दौरान नारायणपुर-सीतरम मार्ग के कई हिस्सों में कीचड़ जमा हो जाने से ग्रामीणों का जिला मुख्यालय तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। कई जगह वाहन फंसने का खतरा बना रहता है, जिसके चलते ग्रामीणों को मजबूरी में जोखिम उठाकर आवागमन करना पड़ रहा है। वहीं, गारपा का साप्ताहिक बाजार भी बारिश और खराब सड़क के कारण प्रभावित हुआ है। बाजार बंद होने से आसपास के ग्रामीणों को अपनी रोजमर्रा की जरूरत का सामान खरीदने के लिए कीचड़ से भरे इसी रास्ते से नारायणपुर या अन्य स्थानों तक आना-जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दिनों में सड़क की स्थिति हर साल चुनौती बन जाती है। ऐसे में मार्ग के खराब हिस्सों में तत्काल मुरुम और गिट्टी डालकर आवागमन सुचारू करने के साथ स्थायी सड़क सुधार की जरूरत है, ताकि बारिश के मौसम में ग्रामीणों, सुरक्षा बलों और अन्य वाहन चालकों को परेशानी का सामना न करना पड़े।0
0
Report
Advertisement
जालौन: उरई कोतवाली ने अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह पकड़ा, 15 वाहन बरामद
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन की उरई कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो शातिर अंतर्राज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 14 बाइकें और एक स्कूटी, कुल 15 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। बरामद वाहनों में 13 वाहन जालौन सहित विभिन्न जनपदों में दर्ज चोरी के मुकदमों से संबंधित बताए गए हैं। पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि उरई कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान पुलिस ने आनंद निवासी महुआखेड़ा, थाना समथर, झांसी और मोनू यादव निवासी राजापुर, थाना रक्सा, झांसी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे जालौन, झांसी, दतिया, शिवपुरी, ल lalितपुर और हमीरपुर में मोटरसाइकिलों की रेकी कर मास्टर चाबी से लॉक तोड़कर चोरी करते थे। चोरी के वाहन उरई के फैक्ट्री एरिया में छिपाए जाते थे और 20 से 25 हजार रुपये में बेचने का सौदा किया जाता था। पुलिस ने कोतवाली उरई में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी आनंद का लंबा आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उक्त आरोपी पर झांसी जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्र में गैंगस्टर समेत 18 गंभीर मामले दर्ज है।0
0
Report
नागपंचमी मेले में दो गुटों की मारपीट, एक युवक घायल, पुलिस जांच जारी
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:नाम शिव कुमार लोकेशन शाहजहांपुर शाहजहांपुर में सोमवार शाम नागपंचमी मेले के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में में एक युवक घायल हो गया। युवक को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी कुछ लोगों ने अभद्रता की。 घटना थाना रोजा क्षेत्र के ऐठा हुसैनपुर गांव में लगे नागपंचमी मेले की है। सोमवार शाम करीब 6:30 बजे मेले में काफी भीड़ थी। इसी दौरान दो युवकों को आपस में धक्का लग गया, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में हुई मारपीट शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि विवाद में एक पक्ष दूसरे गांव से मेले में आया था। कहासुनी बढ़ने के बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को भावलखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां उसका इलाज चल रहा है。 पुलिस के अनुसार, मारपीट के दौरान कुछ आरोपियों ने पुलिसकर्मियों के साथ भी अभद्रता की। पुलिस अब विवाद शुरू करने और मारपीट में शामिल लोगों की पहचान कर उनकी तलाश कर रही है。0
0
Report
झांसी भगवंतपुरा में रोडवेज बस युवक कुचला, हालत गंभीर
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के भगवंतपुरा थाना क्षेत्र के भगवंतपुरा से एक हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसने सबको हिला दिया। सड़क पार कर रहे एक युवक को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने कुचल दिया और बस का अगला हिस्सा युवक के ऊपर से निकल गया, मगर युवक बस के बीच में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया और चालक ने ब्रेक लगाकर बस रोक दी, फिलहाल उसका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। दरअसल यह घटना झांसी-खजुराहो हाईवे पर भगवंतपुरा की है। यहां सज्जन नाम का युवक सड़क पार कर रहा था। तभी तेज गति से आ रही रोडवेज बस ने उसे चपेट में ले लिया। बस का अगला हिस्सा युवक के ऊपर से निकल गया और युवक बस के बीच नीचे फंस गया। हादसा होते ही चालक ने फुर्ती दिखाते हुए तुरंत ब्रेक लगाए और बस रोक दी। यह नजारा देखकर आसपास के लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे। लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां उसका इलाज चल रहा है। लेकिन उसकी हालत गंभीर है।0
0
Report
Advertisement
