284002
Jhansi: सीएम-युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत क्रेडिट कैंप शुरू
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम-युवा) के तहत झांसी और चित्रकूट मंडल के संयुक्त क्रेडिट कैंप का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कई लोग शामिल हुए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रतलाम के सरकारी कन्या महाविद्यालय में एटीकेटी पर हंगामा: छात्राओं ने प्रदर्शन तेज किया
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम के शासकीय कन्या महाविद्यालय में एटीकेटी के मुद्दे को लेकर आज जमकर हंगामा हुआ। छात्राओं की समस्याओं को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कॉलेज का गेट बंद कर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान प्राचार्य और स्टाफ के साथ छात्राओं व एबीवीपी कार्यकर्ताओं की तीखी बहस भी हुई। दरअसल, कई छात्राओं को एक ही विषय में एटीकेटी मिली है। छात्राओं का कहना है कि इसी विषय में वे 12वीं कक्षा में टॉपर रही हैं। एटीकेटी की रिचेकिंग के बाद भी किसी छात्रा के अंकों में बदलाव नहीं हुआ। कॉलेज स्टाफ की ओर से यह कहा गया कि छात्राओं ने उत्तर पुस्तिका में केवल प्रश्न लिखे, उनके उत्तर नहीं लिखे。 इस पर छात्राओं ने मांग की कि उन्हें अपनी उत्तर पुस्तिकाएं दिखाई जाएं, ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके। हालांकि, प्राचार्य ने कॉपियां दिखाने में असमर्थता जताई। काफी देर की बहस के बाद प्राचार्य मंगलेश जोशी ने आवेदन विश्वविद्यालय भेजने और वहां से मिलने वाले जवाब से छात्राओं को अवगत कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद हंगामा शांत हुआ और कॉलेज का गेट खोल दिया गया बाइट - मंगलेश्वर जोशी (महिला प्राचार्य शासकीय कन्या महाविद्यालय रतलान बाइट - मोनिका जाट ( छात्रा बाइट - मांनसी चौहाँण ( छात्रा0
0
Report
धनबाद में तेज बारिश से पेड़ गिरा, ई-रिक्शा बाल-बाल बचा
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के लुबी सर्कुलर रोड स्थित एसएसएलएनटी महिला विद्यालय के समीप बड़ा हादसा हो गया। कॉलेज सड़क किनारे स्थित पुराना हराभरा पेड़ अचानक से गिर गया। अचानक पेड़ के सड़क में गिरने से सड़क पर चल रहा एक ई-रिक्शा चपेट में आया। ई-रिक्शा पेड़ में पूरी तरह दब गया। ई-रिक्शा चालक ने घटना में बाल-बाल बच गया। पेड़ की चपेट में आये क्षतिग्रस्त ई-रिक्शा से किसी तरह सुरक्षित निकल अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि तेज बारिश के कारण यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार पेड़ काफी पुराना था और बीच से सड़ा हुआ था। बारिश के दौरान अचानक पेड़ का संतुलन बिगड़ा और वह सड़क पर गिर गया। घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर आवागमन प्रभावित हुआ। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क किनारे जर्जर और पुराने पेड़ों की जांच कराकर आवश्यक छटनी की मांग की है。0
0
Report
भोपाल में Eco-friendly गणेश प्रतिमा: पूरी प्रक्रिया Zee मीडिया पर देखें
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल राजधानी में भारी संख्या में बनाई जा रही eco friendly गणेश जी की प्रतिमा Zee मीडिया पर देखिए प्रतिमा बनाने की पूरी प्रक्रिया पिछले साल के मुकाबले इस बार बढ़ी डिमांड मूर्तिकारों ने दी प्रतिमा बनाने की पूरी जानकारी0
0
Report
Advertisement
बेगूसराय के भगवानपुर में सल्फास खाने से मौत; ससुराल पर हत्या के आरोप
Begusarai, Bihar:जितेंद्र कुमार बेगूसराय बेगूसराय के भगवानपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 27 वर्षीय नीतीश कुमार की सल्फास की गोली खाने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने पत्नी और सास पर प्रताड़ना के साथ-साथ जहर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।बताया जाता है कि तेलन वार्ड नंबर 8 निवासी नीतीश कुमार, पिता मनोज शर्मा की शादी 5 मई 2022 को मटिहानी थाना क्षेत्र के रामपुर सैदपुर ऐमा निवासी अंजली कुमारी से हिंदू रीति-रिवाज के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति-पत्नी के बीच विवाद और अनबन शुरू हो गई।मृतक के परिजनों का आरोप है कि नीतीश की गैरमौजूदगी में उसकी पत्नी किसी युवक से घंटों बातचीत करती थी। परिजनों ने शादी से पहले भी एक मुस्लिम युवक से उसके कथित संबंध होने का आरोप लगाया है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।परिजनों के अनुसार, नीतीश बेंगलुरु में मजदूरी करता था, और पत्नी के व्यवहार को लेकर काफी परेशान रहता था। विवाद बढ़ने के बाद अंजली अपने मायके में रहने लगी। वर्ष 2026 में उसने पति के खिलाफ मेंटेनेंस का मामला भी दर्ज कराया था।इसी बीच, परिजनों का दावा है कि नीतीश ने सितंबर 2026 में दूसरी शादी कर ली। इसकी जानकारी मिलने के बाद उसकी पत्नी ने कथित तौर पर उसे बहला-फुसलाकर वापस ससुराल बुलाया।बताया जा रहा है कि 11 सितंबर 2026 को नीतीश ने सल्फास की गोली खा ली। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर नीतीश को जहर खिलाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। मौत की वास्तविक वजह और लगाए गए आरोपों की सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी。0
0
Report
लखीमपुर-खीरी बैंकों में मांगों को लेकर प्रदर्शन।
Pipra Jhala, Uttar Pradesh:लखीमपुर अपडेट: यूनाइटेड फोरम ऑफ़ बैंक यूनियन के तत्वाधान में लखीमपुर की समस्त सरकारी बैंकों में हड़ताल जारी।पंजाब नेशनल बैंक शाखा स्टेशन के पास और एलआरपी चौराहा स्थित बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल के दौरान प्रदर्शन किया।अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे बैंक कर्मियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।0
0
Report
सिवनी बैंक हड़ताल से तीन दिन बैंकिंग सेवाएं ठप, शनिवार-रविवार भी असर
Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के कारण बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहीं। प्रदेशभर की बैंक शाखाओं में ताले लटके रहे। सिवनी के बारापत्थर में बैंक कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाई। हड़ताल का असर सिर्फ शुक्रवार तक सीमित नहीं रहेगा। शनिवार और रविवार को बैंक की छुट्टी होने के कारण लगातार तीन दिन बैंकिंग कामकाज प्रभावित रहेगा। इस दौरान चेक जमा करने, भुगतान और क्लियरेंस जैसे काम अटक सकते हैं। हड़ताल यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर की गई। कर्मचारियों की प्रमुख मांग हर शनिवार बैंक बंद रखने और पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने की है。0
0
Report
Advertisement
यमुनानगर धरना: JJपी का समर्थन, मांगें जल्द पूरी नहीं तो बड़ा आंदोलन
Yamuna Nagar, Haryana:एंकर : यमुनानगर में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना दे रहे नगर निगम और फायर ब्रिगेड कर्मचारियों को जननायक जनता पार्टी ने समर्थन दिया है। जेजेपी जिला अध्यक्ष इंतजार अली के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता धरना स्थल पर पहुंचे और सरकार से कर्मचारियों की लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। इस दौरान राज्यपाल के नाम एसडीएम को मांग पत्र भी सौंपा गया। जेजेपी ने चेतावनी दी कि मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो विपक्ष कर्मचारियों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करेगा। वीओ : यमुनानगर नगर निगम परिसर में लंबे समय से धरना दे रहे कर्मचारियों के बीच शुक्रवार को जेजेपी कार्यकर्ता पहुंचे। जिला अध्यक्ष इंतजार अली ने कर्मचारियों की मांगों को जायज बताते हुए सरकार से तत्काल बातचीत कर समाधान निकालने की मांग की। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी शहरों, गांवों और सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे में उनकी मांगों की अनदेखी गंभीर विषय है। जेजेपी कार्यकर्ताओं ने हरियाणा के राज्यपाल के नाम एसडीएम विश्वनाथ प्रताप सिंह को मांग पत्र सौंपा। बाइट – इंतजार अली, जिला अध्यक्ष, जेजेपी यमुनानगर वीओ : इंतजार अली ने कहा कि लंबे समय तक धरना या हड़ताल जारी रहने से कर्मचारियों और उनके परिवारों को आर्थिक परेशानी होती है, वहीं आम जनता को भी सफाई व्यवस्था प्रभावित होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सरकार से टकराव के बजाय संवाद का रास्ता अपनाने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि कर्मचारियों की मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो विपक्ष उनके साथ मिलकर सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेगा। उन्होंने कहा कि आंदोलन बढ़ने या सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की जिम्मेदारी सरकार की होगी।0
0
Report
श्योपुर के स्कूल में प्रधानाध्यापक से मारपीट, वीडियो वायरल
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर प्रधानाध्यापक से मारपीट... वीडियो वायरल , शासकीय माध्यमिक उर्दू गांधी विद्यालय में मध्यान्ह भोजन नहीं बनाए जाने की शिकायतें कई बार सामने आईं, लेकिन संबंधित समूह पर समय पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरोप है कि इसी लापरवाही के चलते मामला अब प्रधानाध्यापक से मारपीट तक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि मध्यान्ह भोजन बनाने वाले समूह की अध्यक्ष ने प्रधानाध्यापक के साथ मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।0
0
Report
इंदरपुरी से 110 ग्राम हेरोइन के साथ ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 3810 नकदी भी बरामद
Delhi, Delhi:पश्चिमी जिले के एंटी-नारकोटिक्स स्क्वॉड ने दिल्ली के इंदरपुरी इलाके से एक ड्रग्स तस्कर को 110 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है और इसके पास से 3810 रुपये की नकदी बरामद की गई। आरोपी की पहचान अतुल पाल, 24, निवासी इंदरपुरी, दिल्ली के तौर पर हुई। आरोपी पर पहले से ही कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके पकड़े जाने से नारायणा और इंदरपुरी के चार मामलों का खुलासा भी हुआ है। पश्चिमी जिला डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी के अनुसार अमित धानी को информация मिली कि एक आदमी इंदरपुरी के JJ कॉलोनी इलाके में हेरोइन बेच रहा है। इस जानकारी पर कार्रवाई करते हुए टीम ने JJ कॉलोनी, इंदरपुरी के पास रेड की। आरोपी को उसके घर के बाहर हेरोइन बेचते हुए पकड़ा गया। उसकी पर्सनल तलाशी के दौरान, उसके पास से 110 ग्राम हेरोइन और ₹3,810 कैश बरामद हुआ और NDPS Act की धारा 21 के तहत FIR नंबर 204/2026, PS इंदरपुरी में दर्ज की गई और जांच शुरू की गई। जांच के दौरान, पता चला कि वह कथित तौर पर इंदरपुरी इलाके में एक्टिव ड्रग सप्लायर संजो उर्फ बिजेंद्री के लिए ड्रग्स सप्लाई का काम कर रहा था।0
0
Report
Advertisement
इटारसी स्टेशन मास्टर विनोद चौधरी मिट्टी की Eco-Friendly गणेश प्रतिमाएं बनाते BRICS थीम पेश
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- नर्मदापुरम में एक स्टेशन मास्टर का अनोखा हुनर सामने आया है। आमतौर पर आपने मूर्तिकारों को भगवान गणेश की प्रतिमाएं बनाते हुए देखा होगा, लेकिन इटारसी जंक्शन के स्टेशन मास्टर विनोद चौधरी पिछले 15 सालों से अपनी ड्यूटी के साथ मिट्टी के गणेश बनाने का काम कर रहे हैं। हर साल वह इको फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं तैयार कर लोगों को निःशुल्क वितरित करते हैं। इस बार उनकी प्रतिमाएं BRICS समिट की थीम पर तैयार की जा रही हैं। वीओ01- इटारसी जंक्शन की जिम्मेदारी संभालने वाले स्टेशन मास्टर विनोद चौधरी पिछले 15 साल से गणेश चतुर्थी पर मिट्टी और रेत से इको फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं बना रहे हैं। इस काम में उनका परिवार, आसपास के लोग और साथी रेलवे कर्मचारी भी सहयोग करते हैं। हर साल प्रतिमाओं के जरिए कोई खास संदेश देने की कोशिश की जाती है और इस बार BRICS समिट को थीम बनाया गया है। वीओ02- दिल्ली में 12 और 13 तारीख को होने वाली BRICS समिट की थीम को गणेश प्रतिमाओं के जरिए खास अंदाज में पेश किया जा रहा है। प्रतिमाओं के बेस पर BRICS के चार सिद्धांतों को उकेरा गया है। साथ ही स्वच्छ जल, सुंदर भारत, सुंदर पृथ्वी और स्वच्छ वायु जैसे संदेशों के स्लोगन भी लिखे जा रहे हैं। इनका मकसद लोगों को पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित रखने के लिए जागरूक करना है। इन गणेश प्रतिमाओं की खासियत सिर्फ उनकी थीम ही नहीं, बल्कि गणेश जी के हाथ में रखी जा रही सीड बॉल भी है। इसमें मीठी नीम, सहजन और जामुन सहित अलग-अलग पौधों के बीज रखे गए हैं। प्रतिमा विसर्जन के बाद मिट्टी और नमी मिलने पर ये बीज अंकुरित होकर पौधे का रूप ले सकते हैं। यानी गणपति की विदाई के बाद भी पर्यावरण संरक्षण का संदेश जारी रहेगा। वीओ03- इस बार विनोद चौधरी ने 251 गणेश प्रतिमाएं बनाने का लक्ष्य रखा है, जबकि पहले करीब 500 प्रतिमाएं तैयार करते थे। अब तक 200 से ज्यादा प्रतिमाएं बन चुकी हैं। खास बात यह है कि इन प्रतिमाओं को बेचा नहीं जाएगा, बल्कि लोगों को निःशुल्क वितरित किया जाएगा। स्टेशन मास्टर की इस पहल का उद्देश्य आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश घर-घर तक पहुंचाना है। बाइट(A1)- विनोद चौधरी ( स्टेशन मास्टर, इटारसी ) बाइट(A2)- अनुष्का चौधरी ( निवासी इटारसी )0
0
Report
जोधपुर नगर निगम चुनाव 2026: वार्ड-10 में पाल बालाजी मंदिर के सामने समर्थकों में हिंसक संघर्ष
Jodhpur, Rajasthan:जोहर नगर निगम चुनाव 2026 निकाय चुनाव में मतदान के दौरान तोड़-फोड़ व हमले का मामला, मतदान के दौरान तोड़-फोड़ व हमला, नगर निगम चुनाव वार्ड 10 में पाल बालाजी मंदिर के सामने बवाल, कांग्रेस व भाजपा समर्थक भिड़े, कांग्रेस समर्थकों ने भाजपा समर्थक की बोलेरो कैम्पर पर हमला बोला, पथराव कर कांच फोड़े, बीच बचाव करने आई पुलिस से भी धक्का मुक्की, एक दो पुलिस जवानों के चोटें आईं, पुलिस का भारी जाब्ता मौके पर पहुंचा, फटकार कर दोनों समर्थकों को खदेड़ा, डीसीपी कमल शेखावत सहित पुलिस अधिकारी व जाब्ता राउंड ले र0
0
Report
शिक्षक गैरहाजिरी से नाराज़ अभिभावक-विद्यार्थियों ने स्कूल ताला लगा दिया
Buldhana, Maharashtra:मोताळा तालुक्यातील उऱ्हा गावातून एक संतापजनक बातमी समोर आली आहे... गावातील जिल्हा परिषद शाळेत सहा महिन्यांपासून शिक्षक गैरहजर असल्याचा आरोप पालकांनी केला आहे... आणि शिक्षकाअभावी विद्यार्थ्यांचं शैक्षणिक नुकसान होत असल्याने अखेर संतप्त पालक आणि विद्यार्थ्यांनी शाळेलाच कुलूप ठोकलं आहे! “साहेब... शिक्षक देता का शिक्षक?” अशी आर्त हाक देत विद्यार्थ्यांनी प्रशासनाचा निषेध केला आहे. विशेष म्हणजे, शिक्षक मिळावा यासाठी यापूर्वीही जिल्हाधिकारी कार्यालय आणि जिल्हा परिषदेकडे आंदोलनं करून निवेदनं देण्यात आली होती. मात्र, त्यानंतरही शाळेत शिक्षक उपलब्ध झाला नसल्याचा पालकांचा आरोप आहे. इतकंच नाही, तर जिल्हा परिषदेच्या मुख्याधिकाऱ्यांचा लेखी आदेश असूनही संबंधित शिक्षक शाळेत हजर होत नसल्याचा दावा आंदोलनकर्त्यांनी केला आहे. त्यामुळे संतप्त पालक आणि विद्यार्थ्यांनी काहीही न बोलता शाळेला कुलूप ठोकत “जोपर्यंत शिक्षक हजर होत नाही, तोपर्यंत आंदोलन मागे घेणार नाही,” असा आक्रमक पवित्रा घेतला आहे.0
0
Report
Advertisement
गाजियाबाद के कवि नगर में एक व्यक्ति बेहोश मिला, पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के कवि नगर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर गाड़ी के अंदर एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में पुलिस को मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब उसे अस्पताल भेजा तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक व्यक्ति की पहचान विजयनगर निवासी अनुराग श्रीवास्तव के रूप में हुई है。0
0
Report
रोबोटिक फायर फाइटिंग मशीन का परीक्षण, 350 मीटर तक पानी फेंकने में सक्षम
Panchkula, Haryana:पंचकूला में रोबोटिक फायर फाइटिंग मशीन का सफल परीक्षण, 350 मीटर तक पानी की बौछार से आग बुझाने में सक्षम पंचकूला। दमकल विभाग को आधुनिक तकनीक से लैस करने और आग बुझाने के दौरान फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में हरियाणा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में पंचकूला में अत्याधुनिक रोबोटिक फायर फाइटिंग मशीन का परीक्षण किया गया। बताया गया कि यह रोबोटिक मशीन करीब 350 मीटर तक पानी की बौछार पहुंचाकर आग बुझाने में सक्षम है। इस तकनीक के इस्तेमाल से उन स्थानों पर भी आग पर काबू पाने में मदद मिलेगी, जहां आग की लपटों के बीच दमकल कर्मचारियों का सीधे पहुंचना जोखिम भरा होता है। जानकारी के अनुसार दमकल विभाग में जर्मनी की तकनीक से तैयार दो आधुनिक मशीनों के साथ-साथ एक भारतीय तकनीक की मशीन को भी उपयोग में लाने की दिशा में काम किया जा रहा है। इन अत्याधुनिक मशीनों का उद्देश्य आगजनी की घटनाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्य को अधिक सुरक्षित, तेज और प्रभावी बनाना है। रोबोटिक तकनीक के इस्तेमाल से फायर ब्रिगेड कर्मचारियों को आग के बेहद करीब जाने से बचाया जा सकेगा। इससे न केवल आग पर जल्द नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी, बल्कि कर्मचारियों की जान-माल की सुरक्षा भी बेहतर तरीके से सुनिश्चित की जा सकेगी। हरियाणा में दमकल विभाग को आधुनिक युग की तकनीक से जोड़ने की यह पहल फायर फाइटिंग सिस्टम को हाईटेक बनाने के साथ-साथ कर्मचारियों की सुरक्षा के लिहाज से भी महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.0
0
Report
अमझेरा पुलिस ने दो लूट मामले सुलझाकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
Dhar, Madhya Pradesh:धार जिले की अमझेरा पुलिस ने लूट की दो वारदातों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 3 जून को आमला फाटा के पास फायनेंस कर्मचारी से चाकू की नोक पर एक लाख 33 हजार 100 रुपये और दो मोबाइल फोन लूटे थे। वहीं 16 जुलाई को ग्राम बड़लीपुरा में एक घर से 20 हजार रुपये नगद, दो बकरियां और दो बकरी के बच्चे लूटने की वारदात भी कबूल की है। पुलिस के मुताबिक मुखबिर सूचना के आधार पर राजेश बामनिया और विक्रम उर्फ अकरम को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें दोनों वारदातों का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दोनों मामलों में कुल 34 हजार रुपये नगद और वारदात में इस्तेमाल बिना नंबर की हीरो HF डीलक्स मोटरसाइकिल जब्त की है। वहीं मामले में शामिल तीसरा आरोपी राजेश सिंगार अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। अमझेरा थाना पुलिस और साइबर टीम की कार्रवाई में आरोपियों की गिरफ्तारी और माल बरामदगी की गई है। पुलिस अब पूरे मामले में आगे की विवेचना कर रही है।0
0
Report
Advertisement
