Jhansi - जाम के रहते गर्मी में आम जनमानस परेशान
Jhansi Rly. Settl, Jhansi, Uttar Pradesh:आज थाना प्रेमनगर क्षेत्र में आये दिन जाम की समस्या बनी रहती है। इस परेशानी का सामना आम नागरिक राहगीर स्कूल बच्चों को आये दिन ऐसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है।ऐसे समय में न ही प्रशासन सचेत रहता है न ही कोई पार्षद संज्ञान में लेता है लोग अपने घरों के बाहर अपने बड़े वाहन खड़े किए रहते हैं जिनके वाहन है उनके पास कोई स्थाई पार्किंग भी नहीं है। जाम की परिस्थिति थाना प्रेमनगर से लेकर शमशान जाने बाला मार्ग और थाना प्रेमनगर से लेकर खैरा मार्ग पर घंटों जाम की परिस्थिति बनी रहती है। जो कि प्रत्येक दिन ऐसा ही हाल रहता है। ऐसी परिस्थिति को देखते हुए नगरनिगम अपने संज्ञान में लेकर उचित कार्यवाही करें।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
