Jhansi - मंडल रेल चिकित्सालय की सराहनीय पहल, अब ट्रेन में सदैव उपलब्ध होगी प्राथमिक चिकित्सा सुविधा
Jhansi, Uttar Pradesh:मंडल रेल चिकित्सालय झांसी द्वारा यात्रियों की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु एक प्रशंसनीय पहल की गई है। मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिंह मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ कुलदीप स्वरूप मिश्रा के मार्गदर्शन में अब गाडी में कार्य कर रहे प्रत्येक टिकट जांच कर्मी को विशेष प्राथमिक उपचार पेटी प्रदान की गयीं है ताकि ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्रियों को त्वरित प्राथमिक चिकित्सा सुविधा मिल सके।इस पहल का उद्देश्य ट्रेन में यात्रा के दौरान होने वाली सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं जैसे उल्टी दस्त हल्का बुखार या मामूली चोटों से पीड़ित यात्रियों को तत्काल राहत पहुँचाना है। पहले यात्रियों को ऐसी स्थिति में अगला स्टेशन आने तक प्रतीक्षा करनी पड़ती थी।अब उपचार पेटियों के माध्यम से यात्रियों को तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध हो सकेगी।हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हाथरस: सिकंदर राव में महीनों से ठप आरओ प्लांट, नगर पालिका से जल्द मरम्मत की मांग
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:हाथरस: सिकंदराराऊ-नगर के मोहल्ला गांधीगंज में नगर पालिका द्वारा स्थापित आरओ (RO) प्लांट पिछले कई महीनों से बंद पड़ा हुआ है, जिससे क्षेत्र के लोगों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है। आरओ प्लांट बंद होने के कारण स्थानीय निवासियों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि आरओ प्लांट को ठीक कराने के लिए नगर पालिका अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान न होने से उन्हें मजबूरन अन्य स्रोतों से पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गुरुवार से रामलीला का आयोजन शुरू होने जा रहा है। रामलीला ग्राउंड के आसपास बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक पहुंचेंगे। ऐसे में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था होना बेहद जरूरी है। आरओ प्लांट बंद रहने से रामलीला देखने आने वाले लोगों और आसपास के निवासियों को पीने के पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। पानी की समस्या को लेकर मोहल्ले में लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि रामलीला शुरू होने से पहले आरओ प्लांट की मरम्मत कर उसे चालू कराया जाए, ताकि लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके और रामलीला के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
