icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284203
Eshan KhanEshan KhanFollow18 Mar 2025, 06:20 am

Jhansi - महिला सखियों द्वारा ब्रज -होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया

Jalalpura, Uttar Pradesh:

झाँसी संस्था नव-प्रभात के तत्वाधान में महानगर महिला प्रकोष्ठ कृति द्वारा सभी आयु वर्ग की महिलाओं लड़कियों को सशक्त व स्वाबलंबी बनाये जाने के उद्देश्य से नारी अंतर्मन की रचनात्मक प्रतिभाओं का सर्वोत्कृष्ट विकास करने में सहयोगी महिला सदस्यों के आनंद-उल्लास- मनोरंजन समूह ग्रुप कृति फ्रेंडस क्रिएटिविटी क्लब की महिला सदस्यों द्वारा रंगोत्सव महापर्व ब्रज-होली मिलन समारोह अंतर्गत चंदन संग पुष्प रंगों की फुहार आनंद उत्सव के शुभ अवसर पर एकदिवसीय सामाजिक सखी सम्मान समारोह संग आनंदोत्सव कार्यशाला का आयोजन वृंदावन लाल वर्मा पार्क, झांसी में किया गया है l

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

त्योहारी सीजन में सहरसा की किराने की दुकान से चोरों ने सामान चुरा लिया

Saharsa, Bihar:खबर सहरसा से है जहाँ इन दिनों त्योहारी सीजन में चोरों का आतंक बढ़ गया है. ताजा मामला सदर थाना क्षेत्र के प्रताप नगर वार्ड - 32 का है जहाँ एक किराने की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया है. चोरों ने दुकान का छत तोड़कर दुकान में रखे कीमती सामान और नगदी की चोरी कर ली. चोर ने दुकान में रखे काजू, किसमिस, हॉरलिक्स, बोर्नविटा समेत कई अन्य सामानों की चोरी कर ली. इधर चोरी का सामान ले जाते हुए चोर की तस्वीर आसपास लगे सीसीटीवी कैद हो गई. तस्वीर एक चोर पहले खाली हाथ आता है और फिर चोरी का समान बोरी में भरकर ले जाता है. घटना के संबंध में पीड़ित दुकानदार ने बताया कि देर रात दुकान बंद करके वो अपने घर चले गए थे. सुबह जब दुकान खोला तो दुकान का छत टूटा हुआ था और दुकान से सारे कीमती सामान और कुछ नगद रुपये गायब थे. पीड़ित दुकानदार की माने तो दुकान से करीब 45 हजार रुपये का सामान की चोरी कर ली गई. स्थानीय लोगों का कहना है कि त्योहारी सीजन में चोरी की घटना बढ़ती ही जा रही है, पुलिस की गस्ती नहीं होने से चोरों का मनोबल बढ़ गया है. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top