284002
झांसीः सोनिया गांधी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
Jhansi, Uttar Pradesh:आज जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर सोनिया गांधी का 78 वां जन्म दिवस ‘ सामाजिक सद्भावना दिवस ‘ के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, निवर्तमान प्रदेश सचिव मनीराम कुशवाहा और कार्यवाहक जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह परीक्षा की अध्यक्षता में मनाया गया। अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा शीलू, जिला सचिव जीतू राजा श्रीवास, पवन राज, धर्मेंद्र यादव और मयंक शर्मा ने रक्तदान किया और भविष्य में भी जरुरतमंद लोगों को रक्तदान करने का संकल्प लिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इटियाथोक उपडाकघर से बैग में रखी 50 हजार का नगदी भी बरामद किया है
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। उपडाकघर से गुरुवार दोपहर को डाक विभाग के एक अभिकर्ता का बैग में रखा पचास हजार रुपया चोरी हो गया। चोरी की वारदात के बाद उप डाकघर कार्यालय में घंटों अफरातफरी का माहौल रहा।सूचना पर पहुंची डायल 112 व कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी है। *घटना का विवरण* इटियाथोक थाना क्षेत्र के अयाह गांव निवासी संत प्यारे तिवारी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह गुरुवार सुबह करीब दस बजे इटियाथोक उपडाकघर के कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने अपने बैग में पचास हजार रुपये डाकखाने में जमा करने के लिए रखे थे। *चोरी की प्रक्रिया* आरोप है, कि वह अपना बैग टेबल पर रखकर सामने काउंटर पर चले गए।थोडी ही देर बाद लौटने पर बैग में रखा सारा रुपया गायब मिला। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। *सीसीटीवी फुटेज और पुलिस कार्रवाई* इटियाथोक उप डाकघर में उप पोस्टमास्टर पद पर कार्यरत कमलेश कुमारी वर्मा ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, उच्चाधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से कई बार सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए अवगत कराया जा चुका है । मौके पर मौजूद कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा न होने से लोगों के बीच चोर उचक्कों का भय बना रहता है। लोगों का कहना है कि यहां किसी गार्ड की भी तैनाती नहीं है। इस घटना के बाद से उपभोक्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है।0
0
Report
बांसवाड़ा कांग्रेस प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी, बोर्ड गठन की तैयारी तेज
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा पार्टी नेताओं को आशंका है कि मतगणना और बोर्ड गठन से पहले विरोधी दल कांग्रेस प्रत्याशियों में सेंधमारी कर सकते हैं। इसी को देखते हुए जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह बामनिया के नेतृत्व में प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी की गई है। बसों में सवार होकर रवाना होते कांग्रेस प्रत्याशियों का वीडियो भी सामने आया है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह बामनिया ने दावा किया कि 우리_board बन रहा है। अब चुनाव परिणाम और बोर्ड गठन को लेकर दोनों प्रमुख दलों में सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं।0
0
Report
GMC जम्मू में दवा उपलब्ध न होने से मरीज बाहर महंगी दवाएं खरीदने मजबूर
Noida, Uttar Pradesh:जम्मू के राजकीय मेडिकल कॉलेज यानी GMC में इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों और तीमारदारों को दवाइयों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कहने को तो सरकारी अस्पताल में मरीजों को जरूरी दवाइयां उपलब्ध होनी चाहिए, लेकिन GMC की OPD डिस्पेंसरी में दवा लेने पहुंच रहे कई मरीजों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। मरीजों के हाथ में डॉक्टर की लिखी हुई प्रिस्क्रिप्शन है, लेकिन डिस्पेंसरी में दवा उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें अस्पताल के बाहर मेडिकल स्टोर का रुख करना पड़ रहा है। मरीजों और तीमारदारों से जब इस बारे में बात की गई, तो उन्होंने बताया कि अस्पताल की डिस्पेंसरी में दवा नहीं मिलने के बाद उन्हें बाहर से दवाइयां खरीदनी पड़ रही हैं। सबसे बड़ी परेशानी यह है कि बाहर मेडिकल स्टोर से दवाइयां खरीदने पर मरीजों को कई बार महंगी दवाओं का खर्च उठाना पड़ रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए यह अतिरिक्त खर्च किसी बड़ी परेशानी से कम नहीं है। OPD में आने वाले मरीजों की शिकायत है कि अगर डॉक्टर अस्पताल में ही दवा लिख रहे हैं, तो वह दवा अस्पताल की डिस्पेंसरी से मिलनी भी चाहिए। ऐसे में सवाल अस्पताल प्रशासन की दवा उपलब्धता और सप्लाई व्यवस्था पर उठ रहे हैं। अब देखना होगा कि GMC प्रशासन इस समस्या को लेकर क्या कदम उठाता है और मरीजों को कब राहत मिलती है।0
0
Report
Advertisement
बहादुरगढ़ ट्रामा सेंटर में रेडियोग्राफर ने पीएमओ के साथ मारपीट, एफआईआर की मांग
Jhajjar, Haryana:बहादुरगढ़ के ट्रामा सेंटर में रेडियोग्राफर के आरोपित संदीप ने कार्यवाहक पीएमओ डॉ विनय देशवाल के साथ मारपीट की। ड्यूटी से गैरहाजिर रहने पर कार्रवाई की आशंका से वह बदतमीजी और मारपीट करने लगा। 8 सितम्बर को पीएमओ रूम में घुसकर भी बदतमीजी की घटना सामने आई थी। ट्रामा सेंटर के राउंड के दौरान आरोपी ने उनके साथ मारपीट की, जिसे रंजिश बताया गया है। आरोपी संदीप ट्रामा सेंटर के एक्स-रे रूम रेडियोग्राफर के पद पर कार्यरत है। घटना के विरोध में डॉक्टरों ने ड्यूटी छोड़ दी; एचसीएमएस एसोसिएशन ने आधे दिन का वर्क सस्पेंड किया। दोषी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग है; पुलिस को शिकायत दी गई और मेडिकल भी करवाया गया। नाराज डॉक्टरों ने ट्रमा सेंटर के बाहर रोष जताया और दोषी कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की मांग को लेकर सिविल सर्जन को लिखित शिकायत भेजी गई। डॉक्टरों का कहना है कि स्वास्थ्य संस्थान में ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।0
0
Report
मुख्यमंत्री ने सभी जिलों में भवन सुरक्षा और अवैध शराब पर कड़े निर्देश दिए
Raipur, Chhattisgarh:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वरिष्ठ अधिकारियों, कलेक्टर-एसपी, संभाग आयुक्त, आईजी की ली वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए ली उच्च स्तरीय बैठक, दिए बड़े और कड़े निर्देश जोखिमपूर्ण भवनो की जांच में होगी लापरवाही, तो तय होगी जवाबदेही - मुख्यमंत्री छात्रों और नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, संभावित खतरों की पहले पहचान कर करें प्रभावी कार्रवाई- मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने सभी कलेक्टर-एसपी को दिए स्पष्ट निर्देश, घटना होने का इंतजार नहीं, संभावित जोखिमों की पहचान कर समय रहते करें कार्रवाई सभी जिलों में हॉस्टल, पीजी, कोचिंग सेंटर, स्कूल और बड़े शैक्षणिक भवनों का तत्काल निरीक्षण और सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश जर्जर और जोखिमपूर्ण भवनों की वास्तविक स्थिति का करें आकलन, विद्यार्थियों की सुरक्षा से जुड़े मानकों के पालन में नहीं हो कोई शिथिलता- मुख्यमंत्री अवैध और मिलावटी शराब के खिलाफ पुलिस, आबकारी और जिला प्रशासन संयुक्त रूप से चलाएं अभियान- मुख्यमंत्री दूसरे राज्यों से अवैध शराब की आवक रोकने सीमावर्ती क्षेत्रों और परिवहन मार्गों पर बढ़ाएं निगरानी- मुख्यमंत्री.....0
0
Report
DM ने मांझी में विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान सड़क-निर्माण और स्वास्थ्य सुविधाओं पर दिया खास निर्देश
Chapra, Bihar:मांझी में डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा की, सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने गुरुवार को मांझी प्रखंड का दौरा कर विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने प्रखंड कार्यालय के सभागार में मिशन कायाकल्प को लेकर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में प्रखंड की सभी पंचायतों के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य और प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने पंचायत सरकार भवन, विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र और स्वास्थ्य centers में बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी योजनाएं निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरी की जाएं। इसके बाद डीएम ने मांझी-गुठनी-बरौली पथ निर्माण परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। इस सड़क के लिए बिहार राज्य पथ विकास निगम की ओर से टेंडर प्रक्रिया पूरी कर संवेदक का चयन किया जा चुका है। डीएम ने कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल को भू-अर्जन की प्रक्रिया में तेजी लाने और निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि यह सड़क परियोजना पूरी होने के बाद सारण से उत्तर प्रदेश की ओर आवागमन और अधिक सुगम होगा। वहीं, बैठक के बाद डीएम ने अधिकारियों के साथ बहोरन सिंह के टोला से बलिया तक की जर्जर सड़क का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान डीडीसी लक्ष्मण तिवारी, एसडीओ नितेश कुमार, बीडीओ उपेंद्र दास, सीओ रोहित कुमार अग्रवाल, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रोहित कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे。0
0
Report
Advertisement
विक्रम मंडावी के क्षेत्र से 122 नेता बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव के संकेत
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी पोरा तिहार की बधाई, पूजा अर्चना कर किसानों के खुशहाली की कामना की, विक्रम मंडावी के विधानसभा क्षेत्र से 122 लोग बीजेपी में प्रवेश किए मुख्यमंत्री ने कहा, बीजेपी की रीति नीति से प्रभावित होकर बीजेपी में प्रवेश किया, शामिल लोगों में सबका बहुत-बहुत अभिनंदन, जिसमें एक जनपद सदस्य और सरपंच ग्राम पटेल शामिल, पहले क्षेत्र नक्सलवाद से पीडित था, अब बस्तर नक्सलवाद से मुक्त हो गया है, अब विकास क्षेत्र में पहुंचाने के लिए बीजेपी ज्वाइन किए है, फिल्म हनुमान अंश को टैक्स फ्री करने को लेकर कहा संगठन के लोगों के साथ मिलकर फिल्म हनुमान अंश देखेंगे उसके बाद फैसला लेंगे चाम्पा में युवक की पुलिस हिरासत मे मौत मामले मे मुख्यमंत्री ने कहा मामला संज्ञान मे है, जो भी दोषी होंगे उसे पर कार्रवाई होगी कलेक्टरों के साथ हुई मीटिंग को लेकर कहा 25 साल प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल पूरा हो रहे हैं, सार्वजनिक क्षेत्र में 25 साल का कार्यकाल पूरा हुआ उसे सेवा संकल्प अभियान के रूप में देश मना रहा, इसमें 12 बिंदुओं पर अलग-अलग कार्यक्रम होंगे, ठीक से संचालित हो इसके लिए अधिकारियों के साथ बैठक किया गया0
0
Report
दंतेवाड़ा के बचेली कैंप में रायफल फायरिंग, प्रधान आरक्षक की मौत
Dantewada, Chhattisgarh:दंतेवाड़ा के बचेली से सीआईएसएफ जवान की मौत की खबर सामने आई है। सीआईएसएफ कैंप में रायफल की सफाई के दौरान अचानक दो राउंड फायर हो गए, जिसकी चपेट में आने से प्रधान आरक्षक की मौत हो गई। घटना 9 सितंबर की बताई जा रही है। बचेली के 10-11 ए कैंप के पोटाकेबिन नंबर-3 में सीआईएसएफ प्रधान आरक्षक दत्तात्राया बी. वांगने एके-47 रायफल की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक रायफल से दो राउंड फायर हुए और गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। जवान को तत्काल अपोलो अस्पताल बचेली ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक जवान महाराष्ट्र के अहिल्यानगर के रहने वाले थे। घटना की सूचना के बाद उनके परिजन भी बचेली पहुंच गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल दंतेवाड़ा भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा एफएसएल जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के बाद ही हो सकेगा। ASP जितेंद्र कुमार खूंटे का बयान - यह घटना बचेली थाना क्षेत्र के सीआईएसएफ कैंप की है। कैंप में पदस्थ प्रधान आरक्षक दत्तात्रेय, जो महाराष्ट्र के निवासी थे, ड्यूटी के बाद अपनी सर्विस राइफल की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक दो राउंड फायर हुए, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले में बचेली पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और एफएसएल टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण भी किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।0
0
Report
विदिशा में अवैध कच्ची शराब के अड्डे पर दबिश, 205 लीटर महुआ लाहन नष्ट
Vidisha, Madhya Pradesh:पुलिस की दबिश, 205 लीटर लाहन नष्ट. नाले के ऊपर चल रही थी कच्ची शराब की तैयारी, पुलिस पहुंची तो 205 लीटर लाहन नष्ट. मुखबिर की सूचना ने खोला शराब का अड्डा, पुलिस ने 205 लीटर महुआ लाहन किया नष्ट. दुलई में कच्ची शराब के खेल पर पुलिस की चोट, मौके से 205 लीटर महुआ लाहन बरामद. विदिशा. विदिशा में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. मुखबिर की सूचना पर करारिया चौराहा पुलिस ग्राम दुलई पहुंची, तो नाले के ऊपर कच्ची शराब बनाने का इंतजाम मिला. पुलिस ने मौके से करीब 205 लीटर महुआ लाहन बरामद किया और वहीं नष्ट कर दिया. पुलिस ने लाहन को मौके पर ही नियमानुसार नष्ट करा दिया. कार्रवाई एसपी रोहित काशवानी के निर्देशन में की गई. पुलिस के मुताबिक अवैध शराब के निर्माण और कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस पूरे खेल के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं.0
0
Report
Advertisement
खगड़िया के परबता प्रखंड के छात्रों ने स्कूल व्यवस्था के खिलाफ सड़क जाम लगा दिया
Khagaria, Bihar:खगड़िया के परबता प्रखंड स्थित करना मध्य विद्यालय के छात्रो ने स्कूल में कुव्यवस्था के खिलाफ सड़क पर उतर जमकर हंगामा किया और परबता स्थित प्रमुख सड़क पर बेंच लगाकर सड़क को जाम कर दिया। बच्चो के द्वारा हंगामा कर रहे ने बताया कि स्कूल में पंखा नहीं है गर्मी से हालत खराब हो जाता है साथ ही एमडीएम के तहत जो खाना दिया जाता है वह भी काफी घटिया रहता है। वार-वार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होती। आक्रोशित बच्चों की मांग पर जल्द कार्रवाई का भरोसा देकर जाम पुलिस प्रशासन के द्वारा समाप्त करबाया गया।0
0
Report
सीबीआई जांच की मांग पर लातेहार में भाजपा का धरना-प्रदर्शन जारी
Latehar, Jharkhand:लातेहार JSSC-JPSC के माध्यम से हुई कथित अनियमितताओं और घोटाले की सीबीआई जांच कराने तथा शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग को लेकर भाजपा ने गुरुवार को लातेहार समाहरणालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने डीसी कार्यालय का घेराव कर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने छात्रों के हक, सम्मान और न्याय की आवाज बुलंद करने का दावा किया। कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि झारखंड के छात्रों के साथ छल किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि नियुक्ति प्रक्रिया में हुए कथित घोटाले के तार सत्ताधारी दल से जुड़े लोगों तक पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच सीआईडी से होने पर केवल छोटी मछलियां ही पकड़ी जाएंगी, जबकि पूरे प्रकरण की सच्चाई सामने लाने के लिए सीबीआई जांच जरूरी है। दीपक प्रकाश ने कहा कि सीबीआई जांच होने से दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। उन्होंने शांतिपूर्ण आंदोलन करने वाले छात्रों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की भी मांग की। उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार से तुलना करती है, जबकि विपक्ष इसे घोटालेबाजों का गठबंधन बता रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में राज्य सरकार को जनता के सवालों का सामना करना पड़ेगा। इसके पूर्व भाजपा कार्यकर्ता थाना चौक से रैली की शक्ल में नारेबाजी करते हुए समाहरणालय पहुंचे। समाहरणालय के पास पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान कुछ देर के लिए मौके पर गहमागहमी की स्थिति बनी रही। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए。0
0
Report
अलवर नगर निगम: कांग्रेस प्रत्याशी बोर्ड बनाने को लेकर रणनीति तैयार
Alwar, Rajasthan:कांग्रेस प्रत्याशियों की होटल में बैठक, टीकाराम जूली का दावा- बहुमत से बनेगा कांग्रेस का बोर्ड अलवर नगर निगम चुनाव में मतदान के बाद अब 14 सितंबर को घोषित होने वाले परिणामों से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में कांग्रेस के ज्यादातर प्रत्याशी एक निजी होटल में एकत्र हुए। यहां नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश गंगावत भी पहुंचे। टीकाराम जूली ने कांग्रेस प्रत्याशियों के साथ बैठक कर चुनाव परिणाम और बोर्ड गठन को लेकर चर्चा की। बैठक के बाद प्रत्याशियों को बसों के जरिए किसी अन्य स्थान के लिए रवाना किया गया। बैठक के दौरान कांग्रेस नेता प्रत्याशियों की जीत-हार के संभावित गणित पर मंथन करते नजर आए। जिन वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत की संभावना मजबूत मानी जा रही है, उन्हें लेकर अलग रणनीति पर भी चर्चा की गई। कांग्रेस के कई प्रत्याशी मेयर पद के दावेदार भी माने जा रहे हैं, ऐसे में परिणाम से पहले पार्टी के भीतर मेयर पद को लेकर भी सियासी समीकरण साधे जा रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने दावा किया कि कांग्रेस इस बार बहुमत से ज्यादा सीटें हासिल करेगी और अलवर नगर निगम में कांग्रेस का बोर्ड बनेगा। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ निर्दलीय प्रत्याशी भी कांग्रेस के साथ आने की तैयारी में हैं। बाइट: टीकाराम जूली, नेता प्रतिपक्ष वहीं, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा ने भी बड़ा दावा करते हुए कहा कि इस बार अलवर नगर निगम में कांग्रेस का मेयर बनेगा। निर्दलीय प्रत्याशियों को लेकर उन्होंने कहा कि कई निर्दलीय साथी कांग्रेस के संपर्क में हैं और पार्टी के साथ आने को तैयार हैं। ऐसे में मेयर चुनाव के दौरान निर्दलीय पार्षदों की भूमिका अहम हो सकती है। बाइट: योगेश मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष फिलहाल कांग्रेस और भाजपा दोनों ही अपने-अपने पक्ष में बहुमत के दावे कर रहे हैं। अब 14 सितंबर को चुनाव परिणाम सामने आने के बाद ही तस्वीर साफ होगी कि अलवर नगर निगम की सत्ता किसके हाथ आती है और मेयर की कुर्सी पर कांग्रेस या भाजपा में से कौन काबिज होता है。0
0
Report
Advertisement
डॉ. सलीम राज के गरबा पर धार्मिक बयान से विवाद तेज
Raipur, Chhattisgarh:डॉक्टर सलीम राज ने गरबा पर कहा मुस्लमानों की अगर मूर्ति पूजा में आस्था है तभी जाएं गरबा में मूसलमान की अगर गरबा में आस्था है तो तिलक लगवाये, गंगा जल पियें फिर जाएं गरबा धार्मिक आयोजन है, डांस फ्लोर नहीं उन्होंने अठावले के बयान को खारिज किया उनसे बात की हमारे एसोसिएट एडिटर रुपेश गुप्ता ने डॉक्टर सलीम, अध्यक्ष, वक्फ बोर्ड0
0
Report
हैदराबाद के सरकारी अस्पताल में दवाइयों की कमी से मरीज बाहर से खरीदने को मजबूर
Hyderabad, Telangana:Hyderabad: During the visit, several patients shared different concerns with Zee Media about medicines prescribed by doctors being unavailable in the hospital pharmacy, forcing them to purchase them from outside. A couple from Borabanda, Amrutha and Bandri Giri, said they have been undergoing treatment for a heart-related condition for the past two years. As private treatment is unaffordable for them, they rely on the government hospital. However, they said some of the heart medicines prescribed by doctors were unavailable at Osmania General Hospital, leaving them with no option but to purchase the medicines from outside despite their financial difficulties. Another patient, Nazeer, said doctors prescribed him medicines that were reportedly not available in the hospital stock. He said he purchased the same medicines from an outside medical shop. Nazeer further alleged that when he asked the medical shop for a bill, it was not provided. He said he specifically wanted the bill as proof of where he had purchased the medicines, in case he faced any adverse reaction and doctors later asked where the tablets had been bought. Speaking exclusively to Zee Media, the patients highlighted the difficulties they face when essential medicines prescribed at a government hospital are unavailable and they are forced to purchase them outside.0
0
Report
गोरखपुर के कंप्यूटर सेंटर में नाबालिग छात्रा के साथ शिक्षक पर आरोप, वीडियो वायरल
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के कैंपियरगंज से हैरान करने वाला मामला सामने आया है... एक कंप्यूटर सेंटर में शिक्षक पर नाबालिग छात्रा के साथ आपत्तिजनक व्यवहार करने का आरोप लगा है... मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें छात्रा का भाई और कुछ युवक शिक्षक से सवाल-जवाब करते नजर आ रहे हैं... इतना ही नहीं, वीडियो में शिक्षक की पिटाई किए जाने का भी दावा किया जा रहा है... आरोप है कि एक्स्ट्रा क्लास के नाम पर छात्रा को सेंटर पर रोका गया था... इसके बाद जो हुआ, उसने शिक्षक और छात्रा के रिश्ते पर ही सवाल खड़े कर दिए... वायरल हुई ये तस्वीरें गोरखपुर के कैंपियरगंज क्षेत्र के एक कंप्यूटर सेंटर की बताई जा रही हैं... जहां एक शिक्षक पर नाबालिग छात्रा के साथ आपत्तिजनक व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगा है... बताया जा रहा है कि बुधवार को क्लास खत्म होने के बाद शिक्षक ने छात्रा को अतिरिक्त पढ़ाई के नाम पर सेंटर में रोक लिया... आरोप है कि इसी दौरान शिक्षक ने छात्रा के साथ ऐसी हरकत की, जिसके बाद छात्रा के भाई को इसकी जानकारी हुई... इसके बाद छात्रा का भाई कुछ युवकों के साथ कंप्यूटर सेंटर पहुंच गया... वायरल वीडियो में युवक शिक्षक से सवाल करता दिखाई दे रहा है कि... क्लास खत्म होने के बाद छात्रा के साथ कमरे में आखिर क्या हो रहा था? हालांकि जी मीडिया वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है。 वीडियो में शिक्षक कथित तौर पर छात्रा को अपनी बहन बताते हुए सफाई देता नजर आ रहा है... शिक्षक यह भी कहता सुनाई दे रहा है कि छात्रा ने रक्षाबंधन पर उसे राखी बांधी थी और वह अतिरिक्त पढ़ाई के लिए सेंटर पर रुकी थी... लेकिन शिक्षक की इस सफाई से मौके पर मौजूद युवक संतुष्ट नहीं हुए... इसके बाद मामला और गरमा गया... वायरल वीडियो के मुताबिक, युवकों ने शिक्षक को कंप्यूटर लैब में ही थप्पड़ मारे... शिक्षक को दोबारा इस तरह की शिकायत मिलने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी गई... पूरी घटना मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड होने की बात भी वीडियो में कही जा रही है... फिलहाल इस वायरल वीडियो में लगाए जा रहे आरोपों की वास्तविकता और पूरे घटनाक्रम की पुष्टि जांच के बाद ही साफ होगी। सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या एक्स्ट्रा क्लास के नाम पर छात्रा को रोकने के पीछे वाकई कोई गलत मंशा थी? मामले में पुलिस की जांच और सामने आने वाले तथ्यों के बाद तस्वीर पूरी तरह साफ होगी。0
0
Report
Advertisement
