284002
Jhansi - राजकीय संग्रहालय की दीवार से टकराई बाइक एक की मौत दो घायल
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्मीबाई पार्क के सामने बने राजकीय संग्रहालय के गेट के पास की दीवार से एक अनियंत्रित बाइक टकरा गई. बाइक में तीन युवक सवार थे, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस के अनुसार मृतक का नाम मनोज उर्फ मन्नू निवासी पुरानी तहसील के पीछे व घायलों का नाम अरुण पाल और सुधीर रैकवार बताया जा रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
टोंक रोडवेज: ड्राइवर- कंडक्टर की मनमानी से सवारियों पर भारी असर
Tonk, Rajasthan:टोंक रोडवेज का ये कैसा सफर ड्राइवर ओर कंडक्टर की मनमानी आम जन को डाल रही मुसीबत में टोंक से 20 किलो मीटर दूर निजी होटल पर रोक कर आम जन को कर रहे आर्थिक ओर मानसिक रूप से परेशान कई बार शिकायत के बाद भी नहीं होती कोई कार्यवाही रोडवेज का नहीं हे कोई निर्धारित स्टैंड लेकिन ड्राइवर ओर कंडक्टर की मनमानी डाल रही सवारियों पर आर्थिक ओर मानसिक भार आखिर कब होंगी इन गैर जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्यवाही0
0
Report
रामगढ़ में पिकअप पलटने से 17 वर्षीय विकास मेघवाल की मौत, दो साथी फरार
Ramgarh, Dohli, Rajasthan:रामगढ़ में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित पिकअप पलटी, 17 वर्षीय युवक की मौत, दो साथी मौके से फरार रामगढ़ कस्बे के बहादुरपुर मार्ग पर बैडोद गांव की सीमा में खातियों की ढाणी के पास शुक्रवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में पिकअप में सवार 17 वर्षीय युवक विकास मेघवाल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद उसके साथ मौजूद दो युवक उसे मौके पर छोड़कर फरार हो गए। शनिवार सुबह राहगीरों ने सड़क किनारे पलटी पिकअप और उसके पास युवक का शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर रामगढ़ उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। वहीं, एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। थानाधिकारी अजीत सिंह बड़सरा के अनुसार, मृतक की पहचान विकास पुत्र मुकेश मेघवाल निवासी बैडोद के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि विकास कस्बे में एक टेंट व्यवसायी के यहां मजदूरी करता था। शुक्रवार रात वह अपने साथी सोमसिंह और राजकुमार के साथ पिकअप में सवार होकर जा रहा था। इसी दौरान बहादुरपुर मार्ग पर पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में विकास पिकअप के कैबिन से बाहर जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, विकास की मौत देखकर दोनों साथी घबरा गए और उसे मौके पर छोड़कर वहां से चले गए। पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया कि हादसे से घबराकर वे मौके से फरार हुए थे। विकास दो भाइयों में बड़ा था। उसके पिता मकानों की चिनाई का काम करते हैं। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल परिजनों की ओर से पुलिस को कोई रिपोर्ट नहीं दी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई करेगी.0
0
Report
विकसित भारत जनसेवा अभियान समारोह में आशा सहयोगिनियो का सम्मान
Sikar, Rajasthan:विकसित भारत जनसेवा अभियान समारोह में आशा सहयोगिनियो का हुआ सम्मान एंकर इन्ट्रो- कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा और सीकर सांसद अमराराम चौधरी एक दिवसीय लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने उपखंड क्षेत्र के रूल्याणामाली, तुनवा और विजयपुरा गांव में अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस मौके पर रूल्याणामाली गांव में शहीद स्मारक पर शहीद गोमाराम की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए गोविन्द सिंह डोटासरा ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल की सरकार ने ढाई साल में एक रूपए का भी विकास कार्य नहीं करवाया है। इन्होंने तो हाल ही के चुनावों में खुलकर पुलिस को साथ लेकर दादागिरी की है। यह पर्ची की सरकार केवल बेईमानी की बात करती है। यह वोट की कद्र करना नहीं जानती है।0
0
Report
Advertisement
उज्जैन में सिंहस्थ 2028 के लिए 730 मीटर सड़क चौड़ीकरण शुरू; 272 भवन प्रभावित
Ujjain, Madhya Pradesh:9.80 करोड़ रुपए की लागत से 730 मीटर लंबे मार्ग को 15 मीटर चौड़ा किया जाएगा, नागरिकों ने खुद आगे बढ़कर हटाए मकानों के चिह्नित हिस्से उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच शहर के प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण का काम शुरू हो गया है। खजूर वाली मस्जिद से अब्दालपुरा, जीवाजीगंज थाना होते हुए गणेश चौक तक करीब 730 मीटर लंबे मार्ग को 15 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इस पूरे काम पर करीब 9.80 करोड़ रुपए खर्च होंगे। सड़क चौड़ीकरण की जद में कुल 272 भवन प्रभावित होंगे। नगर निगम की ओर से सड़क की नपती, सीमा की मार्किंग और प्रभावित भवन मालिकों को नोटिस देने की कार्रवाई पहले ही पूरी की जा चुकी है। अब शनिवार से क्षेत्र के कुछ लोगों ने खुद आगे बढ़कर अपने मकानों के चिह्नित हिस्से हटाने की शुरुआत कर दी। स्थानीय निवासी विनोद राठौड़ और रविंद्र कुमार राठौर ने अपने मकानों के चिह्नित हिस्से हटाने की कार्रवाई शुरू की। उनका कहना है कि शहर के विकास के लिए सहयोग करना सभी की जिम्मेदारी है। सड़क चौड़ी होने से आने-जाने में सुविधा होगी और क्षेत्र के व्यापार को भी इसका फायदा मिलेगा। यह मार्ग शहर के व्यस्त संपर्क मार्गों में शामिल है। सिंहस्थ के दौरान उज्जैन में श्रद्धालुओं और वाहनों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए सड़क चौड़ीकरण को यातायात व्यवस्था के लिहाज से अहम माना जा रहा है। निगम आयुक्त ने किया निरीक्षण शनिवार को नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित भवन मालिकों और क्षेत्र के लोगों को जरूरी सहयोग और मार्गदर्शन देने के निर्देश दिए। साथ ही काम को तय समय में पूरा करने को कहा। आयुक्त ने कहा कि नागरिकों के सहयोग और आपसी समन्वय से विकास के काम को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि सड़क चौड़ी होने का लाभ लोगों को जल्द मिल सके। निरीक्षण के दौरान भवन अधिकारी राजकुमार राठौर, सहायक यंत्री डीएस परिहार, उपयंत्री शिवम गुप्ता और राजेंद्र रावत सहित निगम के अधिकारी मौजूद रहे。0
0
Report
शाहजहांपुर में तेज आंधी से भारी नुकसान, सड़कें बंद और बिजली गुल
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के बाद आज आई तेज आंधी ने भारी तबाही मचाई है। शहर में एक खस्ताहाल मकान और दीवार भरभराकर गिर पड़ी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। तेज अंधड़ के कारण कई मुख्य रास्तों पर भारी पेड़ उखड़कर गिर गए, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है। जगह-जगह पेड़ और खंभे टूटने से शहर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है। लोग अंधेरे और बिजली संकट के बीच भारी परेशानी झेलने को मजबूर हैं, वहीं प्रशासन रास्ते साफ कराने और बिजली बहाल करने में जुटा है। दो दिन की बारिश के बाद आई आंधी ने शाहजहांपुर में भारी नुकसान पहुंचाया है। सड़कें बंद हैं और शहर में बिजली गुल है। हालात सामान्य होने में अभी वक्त लगेगा।0
0
Report
बारिश ने कच्चा मकान गिरा, महोबा के चरखारी खुरद गांव में वीडियो वायरल
Mahoba, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग महोबा बारिस से भर भराकर गिरा कच्चा मकान दो दिनों से लगातार हो रही बारिस और चल रही तेज हबाये महज 4 सेकेंड में भर भराकर गिरी मकान की दीवार गनीमत रही की दीवार गिरते समय वहां से नही गुजर रहे थे ग्रामीण मकान की दीवार गिरने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल चरखारी तहसील के करहरा खुर्द गांव का मामला0
0
Report
Advertisement
Chiloda में कार चोरी: अक्षर कॉम्प्लेक्स से कार चोरी, CCTV फुटेज सामने, पुलिस जांच
Gandhinagar, Gujarat:ગાંધીનગર ચિલોડા માંથી કારની ચોરીની ફરિયાદ અક્ષર કોમ્પલેક્ષ પાસેથી કારની ચોરી સમગ્ર ધટનાના સીસીટીવી સામે આવ્યા ગીરવે લીધેલી કાર કોઈ વ્યક્તિ દ્વારા ચોરી સમગ્ર મામલે ચિલોડા પોલીસ આરા તપાસ હાથ ધરી0
0
Report
भारी बारिश के बीच बनबसा बैराज पर प्रशासन ने सुरक्षा-तत्परता बढ़ाई
Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर-पीलीभीत में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव आज बनबसा बैराज पहुँचे। उन्होंने शारदा नदी के जलस्तर और बैराज से हो रहे डिस्चार्ज का स्थलीय जायजा लिया। अधिकारियों से गेज लेवल और पानी की निकासी की पूरी जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जलस्तर की 24 घंटे निगरानी की जाए और सभी विभाग अलर्ट मोड पर रहें। निचले और संवेदनशील इलाकों में राहत-बचाव की पूरी तैयारी रखने तथा आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के आदेश भी दिए गए है। अपर जिलाधिकारी प्रसून द्विवेदी और सिंचाई विभाग व बाढ़ खण्ड के अधिकारी भी इस दौरान मौजूद रहे।0
0
Report
इंद्रावती नदी का जलस्तर बढ़ा, दंतेवाड़ा के गांव टापू बने
Dantewada, Chhattisgarh:EXCLUSIVE | दंतेवाड़ा ब्रेकिंग इंद्रावती नदी में लगातार बढ़ रहा जलस्तर, कई गांव बने टापू。 इंद्रावती नदी किनारे बसे दंतेवाड़ा, बस्तर और बीजापुर के कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क कटा。 बाढ़ के बीच दंतेवाड़ा जिले की भटपाल और उदेनार पंचायत में करीब 100 से 120 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू。 राजस्व विभाग, पुलिस और SDRF की टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन。 आश्रम के स्कूली बच्चों समेत सभी बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।0
0
Report
Advertisement
खरगोन में करंट से दो गायों की मौत, आक्रोश के चलते गोरक्षकों ने चक्का-जाम किया
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन शहर के गोकुलदास स्कूल के सामने खुले मैदान में करंट लगने से दो गायों की मौत होने से गौरक्षक एवं हिंदू संगठन में आक्रोश छा गया। दोनों गायों के शव चित्तौड़ - भुसावल मार्ग पर MPEB के अधीक्षण यंत्री कार्यालय के सामने रखकर गोरक्षकों ने तत्काल कार्यवाही की मांग करते हुए चक्काजाम किया। गोरक्षकों का आरोप है कि यह करंट लगने से गायो की मौत की तीसरी घटना है। गोरक्षकों ने मांग की है कि अब जब तक जिम्मेदारो पर कार्यवाही नहीं होगी तब तक सड़क से नहीं हटेंगे। मेनगांव टीआई मंशाराम रोकडे सहित पुलिस बल मोके पर तैनात होकर स्थिति को संभाले हुए है। सड़क के दोनों और वाहनों की लगी लंबी लाईन लग रही है। गोरक्षकों ने कंरट लगने के लिये दोषी अधिकारी कर्मचारीयो पर कार्यवाही की मांग की है。0
0
Report
नवानगर पुलिस ने 4 घंटे में चोरी का पर्दाफाश, 6 लाख के आभूषण बरामद
Singrauli, Madhya Pradesh:नवानगर पुलिस की बड़ी कामयाबी, सूने मकान में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश. चोरी की रिपोर्ट दर्ज होने के महज 4 घंटे में पुलिस ने सुलझाया मामला, करीब 6 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात बरामद. माजन कला निवासी बृज कुमार कुशवाहा के घर में हुई थी चोरी, परिवार के साथ उज्जैन गए थे फरियादी. घर का दरवाजा खुला मिला, अलमारी और श्रृंगारदानी के लॉकर तोड़कर जेवरात और नकदी ले गए थे चोर. सीसीटीवी कैमरों की मदद से दो नाबालिग पकड़े गए, चोरी में शामिल एक अन्य की तलाश जारी. पायल, करधनी, बिछिया, मंगलसूत्र, झुमकी और सोने की नथ समेत करीब 6 लाख रुपये के जेवरात बरामद. पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. के निर्देशन में पुलिस टीम ने की कार्रवाई.0
0
Report
नगर पालिका सिद्धार्थनगर के कई इलाकों में जल जमाव
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर जिले में हो रही मुसलाधार बारिश से जन जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त.. जिला मुख्यालय के खजुरिया, ऑफिसर कॉलोनी,इंद्रा नगर समेत कई सड़को, रास्तों पर भारी जल जमाव की स्थित... वहीं जगह- जगह पर हुए जल जमाव ने खोली नगर पालिका के ज़िम्मेदारों की पोल.. जल जमाव के कारण लोगों को हो रही दिक्कतें... जिले के नगर पालिका सिद्धार्थनगर का मामला...0
0
Report
Advertisement
बारिश के बाद जलभराव का मुआयना: रवि किशन व मेयर ने स्थिति जायज़ा लिया
Noida, Uttar Pradesh:गोरखपुर, उत्तर प्रदेश: बीजेपी सांसद रवि किशन और मेयर मंगलेश श्रीवास्तव ने भारी बारिश के बाद जलभराव वाले इलाकों का मुआयना किया और हालात का जायज़ा लिया0
0
Report
नीलेश यादव मौत मामला: अपर कलेक्टर पहुंचे मौके पर, समझाइश के बाद खुला हाईवे।
Manpur, Madhya Pradesh:नीलेश यादव मौत मामला: अपर कलेक्टर पहुंचे मौके पर, समझाइश के बाद खुला हाईवे उमरिया। नीलेश यादव की मौत के बाद शनिवार को लोरहा गांव में उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की और शव को हाईवे पर रखकर चक्काजाम कर दिया। एसडीओपी उमरिया की समझाइश के बाद जाम कुछ देर खुला, लेकिन ग्रामीणों ने दोबारा मार्ग बाधित कर दिया। इससे यात्री बसों और अन्य वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई, जबकि कुछ एम्बुलेंस को रास्ता देकर निकाला गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर कलेक्टर मौके पर पहुंचे। अधिकारियों की बातचीत और समझाइश के बाद शाम करीब 6 बजे ग्रामीणों ने शव को हाईवे से हटाया, जिसके बाद आवागमन बहाल हो गया। मौके पर एसडीओपी पुन्नूलाल सिंह, कोतवाली थाना प्रभारी मदन लाल मरावी सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। परिजनों का आरोप है कि नीलेश की मौत हादसे में नहीं, बल्कि हत्या की गई है। पुलिस अब मौत की परिस्थितियों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।0
0
Report
ताजमहल देखने आगरा पहुंचे जापानी संत बालकुंभ गुरुमुनि महाराज और मामी कोयामा
Agra, Uttar Pradesh:आगरा, उत्तर प्रदेश: जापानी मूल के संत बालकुंभ गुरुमुनि महाराज और एनीमे वॉइस एक्ट्रेस मामी कोयामा ने आगरा में ताजमहल का दौरा किया0
0
Report
Advertisement
