icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284002
Eshan KhanEshan KhanFollow4 Feb 2025, 05:14 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

विदिशा में दो बुलेट भिड़ंत: एक की मौत, तीन घायल; पुलिस जांच शुरू

Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा में मेडिकल कॉलेज के पीछे मंगलवार रात दो बुलेट वाहनों की आमने-Sसामने भिड़ंत हो गई. हादसे में तीन युवक घायल हो गए, जिनमें से गंभीर रूप से घायल सूरज रघुवंशी और शिवांग अग्रवाल को देर रात भोपाल रेफर किया गया. भोपाल पहुंचने से पहले ही शिवांग अग्रवाल ने दम तोड़ दिया. बुधवार को मेडिकल कॉलेज में मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया. हादसे की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद दोनों बुलेट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं. हादसे में घायल तीसरे युवक की पहचान विशाल सिलावट के रूप में हुई है. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, कोतवाली पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.
0
0
Report

दशहरे रात हत्या का मामला: अम्बिकापुर में पति फरार, पुलिस जांच तेज

Kusu, Chhattisgarh:अंबिकापुर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत दशहरे की देर रात पत्नी की हत्या कर वारदात के बाद से आरोपी पति फरार हो गया हैं। आपको बता दें कि ग्राम पंचायत केपी में दशहरे की देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पति अलोकेगिरी पर अपनी पत्नी मानमती की मारपीट कर हत्या करने का आरोप है। बताया गया कि घटना के समय आरोपी पति शराब के नशे में था। वारदात के बाद वह मौके से फरार हो गया। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस आरोपी की तलाश और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
0
0
Report

छतरपुर में बरसात के बाद 7 करोड़ लागत से नई सड़क का भूमिपूजन

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर में बरसात मे सड़क पर हुये गड्डो की राजनीति के बाद आज 7 करोड़ 14 लाख 73 हजार की लागत से बनने वाली सड़क का भूमिपूजन किया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री छतरपुर विधायक ललिता यादव ने कहा कि बरसात में सड़क खराब होने पर लोगों को हुई परेशानी के लिए वे क्षमा चाहती हैं। छतरपुर के transport नगर से पन्ना नाका तक करीब 5 किलोमीटर लंबे रोड के विशेष मजबूतीकरण का कार्य किया जाएगा। जिसकी लागत 714.73 लाख रुपये है। विधायक ने बताया कि आज विशेष मजबूतीकरण का काम सात करोड़ चौदह लाख तिहत्तर हजार की लागत से किया गया है। कुछ दिन पहले आपने देखा होगा, बारिश के कारण... कांग्रेस के लोगों ने हल्ला भी मचाया था। मीडिया ने उनका भी निकाला था, लेकिन जब मैं रोड पर गई थी तो मीडिया ने हमारा भी दिखाया था। विभाग ने उस पर काम किया था। क्योंकि बरसात का समय था, कहीं न कहीं कुछ परेशानी हमारे क्षेत्र में हुई तो उसकी मैं दशहरा पर माफी चाहती हूं। जल्दी से जल्दी ये काम होगा, उसमें पुलिया भी बनेगी, चौड़ीकरण भी होगा। पांच किलोमीटर का रोड है, कानपुर नगर से लेकर पन्ना नाके तक ये रोड बनेगा। इस सड़क के बनने से transport नगर से पन्ना नाका तक आवागमन सुगम होगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे
0
0
Report
Advertisement

स्मृति ईरानी-भोला सिंह का हरियाणा दौरा: वरिष्ठ नेताओं से संवाद

Chandigarh, Chandigarh:BJP प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी और सह प्रभारी भोला सिंह 22 और 23 अक्टूबर को हरियाणा के दो दिवसीय राजनीतिक दौरे पर रहेंगे । प्रदेश प्रभारी नियुक्त होने के बाद यह उनका राज्य का पहला दौरा है। इस दौरे में पंचकूला में मैराथन संगठनात्मक बैठकें और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ संवाद होगा 22 अक्टूबर की बैठकों का कार्यक्रम: सुबह 10:00 – 11:00 बजे: प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन महामंत्री और प्रदेश महामंत्री के साथ बैठक। सुबह 11:00 – 12:00 बजे: प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक。 दोपहर 12:00 – 1:00 बजे: जिला प्रभारियों के साथ बैठक。 दोपहर 1:00 – 2:00 बजे: जिलाध्यक्षों के साथ बैठक。 दोपहर 3:00 – 4:00 बजे: पूर्व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक, विशेष रूप से वे जो 2009, 2014 और 2019 में विधायक रहे हैं。 शाम 4:30 – 5:30 बजे: तीन कार्यकाल तक प्रदेश पदाधिकारी Rae रहे नेताओं के साथ बैठक。 शाम 5:30 – 6:30 बजे: बोर्ड-निगमों के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के साथ बैठक。 23 अक्टूबर का कार्यक्रम (कोर ग्रुप, सरकार और जनप्रतिनिधियों के साथ) सुबह 10:00 – 11:00 बजे: बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक。 सुबह 11:00 – 12:00 बजे: मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और प्रदेश सरकार के मंत्रियों के साथ बैठक दोपहर 12:00 – 1:00 बजे: मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद और विधायकों के साथ बैठक。 दोपहर 2:00 – 3:00 बजे: विचार परिवार के साथ बैठक
0
0
Report

Sitapur में Radha के परिवार पर हथियार सप्लाई के आरोप, Tiger Shroff फायरिंग केस में जांच जारी

Noida, Uttar Pradesh:Sitapur (Uttar Pradesh): Radha ke parivar par allegedly weapons supply karne ke aarop Tiger Shroff firing case me; police investigation ke dauran gaon walon se pooch-tach / visuals / Maina (Radha ki mother) S हाँ हरियाणा में कंपनी में काम करती रही बेटी के हमारी चाहे जौन भेजी से होइ. धमकी दे के या लालच दे के या लेडीज बुला कर के ले के होइ बेटी हमारे ऐसे रहा नहीं. हमारे बेटे ऐसे रहे ना साहब हमारे लड़का पिछले साल दो महीना काम हुआ तीन करी नहीं तो लड़के के साथ काम करते रहे. फिर वह कंपनी लड़का छोड़ के चले गए रहे तो वही कंपनी दोसरी कंपनी में बेटी आई गई रहे. फिर लड़िकन के हुआ पड़ता ना आवा साहेब छह सात हजार रुपया मिलती रहे. कम रखे रवा रवा देन तो इ ना पड़ता वा तो इ सब इधर उधर चले गए. अच्छा लड़ इकलौती बेटी है आपकी. हाँ, यह अक्का ही बिटिया है. साल का दशा है अब नहीं पता है. लड़का का होइयो देखो खड़ा आता बड़ा. शादी हाँ, वो लड़का है. मैके में तो रहते रहे पहले, अब 1 साल तेरे हरियाणा में काम धाम करते रहे. पति तो नहीं बनते रहे. यह तो खड़ा साहब है, वह तो खड़ा साहब है. हमारी बिटिया निर्दोष है साहब छोड़ दिन जाए. तो बिटिया साहब छुट्टी नहीं मारी. नहीं साहब। नहीं वो आता है नहीं.
0
0
Report
Advertisement

पठकाना रामलीला में धू धू कर जला रावण, जय श्री राम के लगाये गये गगनभेदी जयकारे

Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow7m ago
Shahabad, Uttar Pradesh:पठकाना रामलीला में मंगलवार बुधवार की मध्य रात्रि 12:30 बजे विजयदशमी पर्व के उपलक्ष में रावण वध लीला का मंचन किया गया और रावण के विशालकाय पुतले को उसके भाई विभीषण ने आग लगाकर जला दिया। जैसे ही रावण का पुतला धू-धू कर जला वैसे ही वातावरण में गगन भेदी जय श्री राम के नारे लगाए गए। अयोध्या की रामलीला मंडल पार्टी द्वारा रावण वध लीला का सफल मंचन किया गया। जैसे ही भगवान राम के हाथ से रावण की मौत हुई, वैसे ही पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट और जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। तत्पश्चात रावण के विशालकाय पुतले को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रावण के भाई विभीषण ने आग लगाई। आग लगते ही रावण का पुतला धू-धू कर जलने लगा और वातावरण में जय श्री राम के गगन भेदी जयकारे लगने लगे। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
0
0
Report

जेसीबी से स्कूटी टकराई, टैंट कारोबारी की मौत, एक घायल

Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow8m ago
Shahabad, Uttar Pradesh:कोतवाली क्षेत्र के हरदोई रोड पर एक ढाबे के निकट जेसीबी और स्कूटी टक्कर में टैंट कारोबारी की मौत हो गई जबकि स्कूटी पर बैठा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायल युवक को डॉक्टरों द्वारा इलाज के लिए शाहजहांपुर किया गया है। कस्बे के मोहल्ला मौला गंज निवासी अकील खां उर्फ़ अन्नू 42 वर्ष पुत्र जाविद खां के बच्चे दिलावरपुर मदरसे में पढ़ते है। बुधवार को मदरसे में कोई कार्यक्रम था तो बच्चों के कहने पर अकील अपनी स्कूटी से मिठाई देने मदरसे जा रहे थे। बस स्टैंड से थोड़ा आगे जाकर मदरसे में पढ़ने वाला कोतवाली के ग्राम हर्रई निवासी अफजल पुत्र फरद भी अकील की स्कूटी पर बैठ गया। दोनों स्कूटी से हरदोई रोड पर मिलन ढाबे के सामने पहुंचे थे। पैट्रोल पम्प से एक जेसीबी चालक ने स्पीड में जेसीबी बैक की जिसकी टक्कर से स्कूटी सवार अकील की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में अफजल भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल को एम्बुलेंस से सीएचसी भिजवाया और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घायल अफजल को डाक्टरों ने उपचार के लिए ट्रामा सेंटर शाहजहांपुर रेफर किया है। मृतक विवाहित है उसके दो पुत्रियां और दो पुत्र हैं। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
0
0
Report
Advertisement

आर्य समाज नागोरी गेट हिसार में भ्रष्टाचार के आरोप: दो महीने बाद भी जिला अधिकारी कार्रवाई से दूर

Gurugram, Haryana:हिसार - आर्य समाज नागोरी गेट हिसार संस्था कि जाँच में देरी क्यों? जाँच रिपोर्ट के दो महीने बीत जाने के बाद भी आखिर कार्रवाई क्यों नहीं हुई एसडीएम ने दो महीने पहले संस्था कि गड़बड़ी के आरोपों कि जाँच कर जिला उपायुक्त को सौंपी थी रिपोर्ट शिकायतकर्ताओं का आरोप जानबूझकर कि जा रही है देरी जिला उपायुक्त से गुहार संस्था के भृष्टाचारियों पर हो कार्रवाई, संस्था में नियुक्त हो एडमिस्ट्रेटर 2010 से होनी चाहिए, आर्य समाज संस्था कि ऑडिट आर्य समाज नागोरी गेट हिसार संस्था के प्रधान देवेंद्र सैनी, सचिव नरेंद्र पाल मिगलानी और सदस्य सुनील गोयल कि तिगड़ी संस्था में रहकर उसे धीमक कि तरह खोखला कर रहे है संस्था के कुछ मुख्य सदस्यों ने इस पूरे मामले को जोरशोर और मजबूत इरादों के साथ समाज के कल्याण के लिए उठाया तो ये पूरा मामला सभी लोगों के सामने आया... मामला इतना गंभीर है कि ज़ब सामने आया तो सबके दांतो तले ऊँगली दबी रह गई इस शिकायत के बाद ही जिससे संस्था में चल रहे गोरखधंधे का खुलासा हुआ.... मामले ने तूल पकड़ा तो आननफानन में संस्था के खिलाफ एसडीएम ने जाँच शुरू कि दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद संस्था से दस्तावेज जुटाये गए जिसमे कमियाँ पाई गई... कमी और गड़बड़िया इतनी ज्यादा कि बंद आँखों से भी नजर आ जाए.... एसडीएम ने अपनी रिपोर्ट में यहां तक कह दिया कि संस्था कि ऑडिट होनी चाहिए जोकि 2010 से होनी चाहिए.... एसडीएम कि रिपोर्ट जिला उपाययुक्त महेंद्र पाल सिंह को सौंपी गई तो शिकायतकर्ता और लोगों को उम्मीद जगी कि कुछ कार्रवाई होगी लेकिन दो महीने बीत जाने के बाद रिपोर्ट कि फाइल जिलाउपायुक्त के ऑफिस में धूल फांक रही है.... जिला उपायुक्त ऑफिस में धूल फांक रही फाइल आखिरकार कई बड़े सवाल खडे करती है, क्या किसी दबाव में जिला उपायुक्त कोई कार्रवाई नहीं कर रहे है? आखिर जिला उपायुक्त ने अभी तक एडमिनिस्ट्रेटर नियुक्त क्यों नहीं किया है? दो महीने पहले सौंपी रिपोर्ट पर अभी तक जाँच आगे क्यों नहीं बढ़ाई गई? यह तमाम सवाल शिकायतकर्ताओं के द्वारा लगातार उठाए जा रहे हैं और जिला उपायुक्त से गुहार लगाई है कि आर्य समाज संस्था के अंदर जो घोटाले और भ्रष्टाचार हो रहे हैं उसपर नकेल कसने कि जरूरत है..... कार्रवाई नहीं होने पर संस्था में बैठे भर्ष्टाचारी लोगों के हौसले बढ़ रहे है और संस्था में जों दस्तावेज उनके आरोपों को सिद्ध कर सकते है उन्हे भी नष्ट करने का डर बन रहा है......
0
0
Report

हसनपुर के कृषि मेले में किसानों को ट्रैक्टर-ड्रोन जैसे इनाम, धनखड़ का अवलोकन

Jhajjar, Haryana:झज्जर के गांव हसनपुर कृषि मेले को लेकर किसानों में भारी उत्साह, ओमप्रकाश धनखड़ ने किया तैयारियों का अवलोकन: 23 अक्टूबर को एमआर स्कूल में लगेगा विशाल कृषि मेला, किसानों को ट्रैक्टर, ड्रोन और रोटावेटर सहित कई कृषि यंत्र मिलेंगे इनाम में. शर्त यही की कृषि मेले में भाग लेने वाला होना चाहिए किसान. किसान की पहचान के लिए तीन प्रकार के मापदंड रखे गए हैं: किसान क्रेडिट कार्ड, मेरी फसल हमारा ब्योरा में हो नाम पंजीकरण या फिर मिलती हो किसान निधि. महिला किसान का खेती-बाड़ी के ड्रोन का लक्की ड्रॉ द्वारा दिया जाएगा इनाम. धनखड़ बोले, एनसीआर की मार्केट पर है किसानों का हक, हम चाहते हैं किसान का उत्पादन एनसीआर की मार्केट में बिक्री के लिए पहुंचे. फूल, बागवानी, फिशेज या फिर अन्य उत्पादन को मार्केट में पहुंचाना मुख्य उद्देश्य. पैरियर बंद खेती करना और किसान को उसका लाभ पहुंचाना यही है हमारा मकसद. केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री एवं हरियाणा के कृषि मंत्री मुख्य रूप से करेंगे शिरकत. झज्जर जिले के गांव हसनपुर में 23 अक्टूबर को आयोजित होने वाले विशाल एग्री लीडरशिप समिट एवं कृषि मेले की तैयारियों का अवलोकन करने भाजपा नेता एवं भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ पहुंचे। उन्होंने कहा कि कृषि मेले को लेकर किसानों में भारी उत्साह है। अभी यह अनुमान लगाना भी मुश्किल है कि मेले में कितनी बड़ी संख्या में किसान पहुंचेंगे. धनखड़ ने बताया कि कृषि मेले में किसानों को ट्रैक्टर, खेती-बाड़ी में इस्तेमाल होने वाले ड्रोन, रोटावेटर सहित कई कृषि यंत्र इनाम के रूप में वितरित किए जाएंगे. इनाम प्राप्त करने के लिए शर्त यह है कि संबंधित व्यक्ति किसान होना चाहिए. किसान की पहचान सुनिश्चित करने के लिए तीन प्रकार के मापदंड निर्धारित किए गए हैं. किसान क्रेडिट कार्ड धारक, मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकृत किसान अथवा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ प्राप्त करने वाले किसान अपनी पात्रता के आधार पर इसमें शामिल हो सकेंगे. उन्होंने बताया कि महिला किसानों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से खेती-बाड़ी में उपयोग होने वाला ड्रोन भी लकी ड्रॉ के माध्यम से इनाम में दिया जाएगा. इससे कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल को बढ़ावा मिलेगा और महिलाओं की भागीदारी भी मजबूत होगी. एनसीआर की मार्केट तक पहुंचना चाहिए किसान का उत्पादन. ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) की बड़ी बाजार व्यवस्था पर किसानों का भी हक है। हमारा उद्देश्य है कि किसानों का उत्पादन सीधे एनसीआर की मार्केट तक पहुंचे, ताकि उन्हें अपनी उपज का बेहतर लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि फूलों की खेती, बागवानी, मत्स्य पालन और अन्य कृषि आधारित गतिविधियों से जुड़े उत्पादों को बाजार तक पहुंचाना इस पहल का प्रमुख उद्देश्य है. धनखड़ ने कहा कि परिधीय शहरी क्षेत्र की खेती यानी पेरी-अर्बन फार्मिंग को बढ़ावा देकर किसानों की आमदनी बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। कृषि उत्पादन को बाजार से जोड़ने, आधुनिक तकनीक अपनाने और किसानों को नए अवसर उपलब्ध कराने से खेती को अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है. केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री सहित कई हस्तियां करेंगी शिरकत. गांव हसनपुर स्थित एमआर स्कूल में 23 अक्टूबर को आयोजित होने वाले इस विशाल कृषि मेले में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों, कृषि विशेषज्ञों और अन्य अतिथियों के शामिल होने की संभावना है। मेले में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, कृषि यंत्रों, बागवानी, फूलों की खेती, मत्स्य पालन और बाजार से जुड़ने के अवसरों की जानकारी दी जाएगी. कृषि मेले का मुख्य उद्देश्य किसानों को आधुनिक खेती के प्रति जागरूक करना, उनकी उपज के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराना और उनकी आमदनी बढ़ाने के नए रास्ते खोलना है.
0
0
Report

करनाल में शहीदी दिवस पर आईजी शेनवी ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का निर्देश दिया

Karnal, Haryana:करनाल। पुलिस शहीदी दिवस पर आईजी अश्विन शेनवी ने शहीदों को किया नमन, अपराध पर अंकुश लगाने के लिए करनाल में बनेगी , रणनीति हत्या के मामलों में करनाल पुलिस की कार्रवाई को आईजी ने सराहा, त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश, साइबर ठगी के मामलों में 60 प्रतिशत पीड़ितों की राशि वापस मिलने का दावा, कम उम्र के युवाओं के अपराध में शामिल होने पर जताई चिंता। पुलिस शहीदी दिवस के अवसर पर करनाल रेंज के आईजी अश्विन शेनवी ने देश की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिस शहीदों को नमन किया। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शहीदों का बलिदान पुलिस बल के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा। यह दिन पुलिस कर्मचारियों को और अधिक हौसले, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ काम करने की प्रेरणा देता है, ताकि आम जनता को बेहतर सुरक्षा और सुचारू व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके। अपराध पर लगाम लगाने के लिए करनाल में होगी समीक्षा बैठक आईजी अश्विन शेनवी ने बताया कि करनाल में अपराध की स्थिति और कानून-व्यवस्था को लेकर एक बैठक आयोजित की गई है। इसमें अपराध की रोकथाम, पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विस्तार से चर्चा की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए जाएंगे, ताकि अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के साथ-साथ आम जनता में सुरक्षा का विश्वास और मजबूत किया जा सके। हत्या की वारदातों पर पुलिस की कार्रवाई को सराहा करनाल में पिछले दिनों हुई हत्या की वारदातों को लेकर आईजी ने कहा कि पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में करनाल पुलिस ने मामलों में प्रभावी और सराहनीय कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि पुलिस का प्रयास केवल अपराध होने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार करना ही नहीं, बल्कि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाकर आम नागरिकों के मन में सुरक्षा की भावना पैदा करना भी है। आने वाले समय में अपराध नियंत्रण पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था रहेगी मजबूत आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क है। आईजी ने कहा कि जिलेभर में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। पुलिस का प्रयास रहेगा कि लोग त्योहारों को सुरक्षित माहौल में मना सकें और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या आपराधिक गतिविधि को समय रहते रोका जा सके। करनाल, कैथल और पानीपत में जनसमस्याओं के समाधान पर जोर करनाल रेंज के अंतर्गत आने वाले करनाल, कैथल और पानीपत जिलों में लोगों की समस्याओं के निपटारे को लेकर भी पुलिस काम कर रही है। आईजी अश्विन शेनवी ने बताया कि इस दिशा में पुलिस को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित समाधान और आम लोगों को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। आने वाले समय में इस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। साइबर ठगी में पीड़ितों की रकम वापस दिलाने पर फोकस साइबर अपराध के बढ़ते मामलों पर आईजी ने कहा कि करनाल जिले में साइबर ठगी के मामलों में कार्रवाई के साथ पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि जिन लोगों की राशि साइबर ठगी में गई, उनमें से करीब 7 प्रतिशत मामलों में पीड़ितों को उनकी रकम वापस दिलाई गई है। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध से लोगों को आर्थिक नुकसान से बचाने और ठगी की रकम की रिकवरी के लिए पुलिस आगे भी जरूरी कदम उठाएगी। कम उम्र के युवाओं का अपराध की ओर बढ़ना चिंता का विषय आईजी ने कम उम्र के युवाओं के अपराध में शामिल होने पर चिंता जताते हुए कहा कि कुछ युवा आपराधिक गतिविधियों को शौक या ट्रेंड के रूप में लेने लगे हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है। पुलिस ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराध चाहे किसी भी उम्र का व्यक्ति करे, कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। युवाओं को अपराध से दूर रखने और कानून-व्यवस्था मजबूत बनाए रखने पर भी पुलिस का विशेष ध्यान रहेगा。 बाइट — अश्विन शेनवी, आईजी, करनाल रेंज
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली में ई-रिक्शा नीति का ड्राफ्ट तैयार, 30 दिन में लागू, रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

New Delhi, Delhi:दिल्ली में नई ई रिक्शा पॉलिसी का ड्राफ्ट तैयार 30 दिन में नई पॉलिसी को कर दिया जाएगा लागू इस पर बातचीत के दौरान परिवहन मंत्री डॉ पंकज सिंह ने कहा- दिल्‍ली में मनमाने और बेतरतीब ढंग से चल रहे ई रिक्शों पर लगेगी लगाम! सभी ई रिक्शा का रजिस्ट्रेशन, चालकों का लाइसेंस और बेज होगा अनिवार्य। दिल्ली में सिर्फ 2.5 लाख रजिस्टर्ड ई रिक्शों को ही चालने की होगी अनुमति। बिना रजिस्ट्रेशन वाले जुगाड रिक्शे होंगे ज़ब्त। दिल्ली में अभी चल रहें हैं बिना रजिस्ट्रेशन के तकरीबन 4/5 लाख ई रिक्शा। न‌ई ड्राफ्ट पॉलिसी के तहत ई रिक्शा में केवल 4 सवारी या 40 किलोग्राम वजन‌ ले जाने की ही होगी इजाज़त। पब्लिक और स्टेक होल्डर्स की रायशुमारी के लिए पब्लिक डोमेन में एक महीने में रखी गई है। दिल्ली ई-रिक्शा योजना 2026। 90 दिनों में ई रिक्शा चालकों के लिए जरुरी होगी ई रिक्शा सर्टिफिकेट कंप्लायंस ( ECC ) लेना।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top