284002
झांसीः सिद्धपीठ देवा माता बराठा मंदिर पर भागवत कथा का हुआ आयोजन
Jhansi, Uttar Pradesh:बृजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के देखरेख में बड़ागांव डायमंड सीमेंट फैक्ट्री के समीप स्थित सिद्धपीठ देवा माता बराठा मंदिर पर सर्वजातीय कन्या विवाह का भव्य आयोजन किया गया। 25 नवंबर से प्रारंभ हुए इस कार्यक्रम में कलश यात्रा के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। दिनांक 28 नवंबर को भागवत कथा का आयोजन किया गया जिसमें कथावाचक के रूप में वृंदावन से पधारे रोहित कृष्ण शास्त्री ने भागवत कथा की महिमा कार्यक्रम में उपस्थित भक्तजनों के समक्ष रखी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने मंदिर पुजारियों के कुर्ते से जेब हटाने का सुझाव दिया
Neemuch, Madhya Pradesh:मच। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर के प्रमुख महंत रवींद्र पुरी महाराज ने मंदिरों में पुजारियों को लेकर एक बड़ा और अनोखा सुझाव दिया है। मध्य प्रदेश के नीमच में टाऊन हाल में आयोजित सनातन राष्ट्र धर्मसभा के दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि मंदिरों में काम करने वाले पुजारियों और स्टाफ की पोशाक (कुर्ते) में जेब नहीं होनी चाहिए। महंत रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि देश में पुजारियों को निशाना बनाया जा रहा है और उन पर झूठे आरोप लगाकर बदनाम करने की कोशिशें की जा रही हैं। उन्होंने तर्क दिया कि जब पुजारियों के पहनावे में जेब ही नहीं होगी, तो उनके हाथ में कुछ रखने की गुंजाइश नहीं रहेगी और कोई उन पर उंगली नहीं उठा सकेगा। इससे पुजारी बिना किसी बदनामी के डर के शांति से अपनी सेवा कर सकेंगे। इसके साथ ही उन्होंने पुजारियों के प्रति सहानुभूति जताते हुए उन्हें सम्मानजनक वेतन और बेहतर सुविधाएं देने की भी पुरजोर मांग उठाई।0
0
Report
चमोली के नारायणबगड़ PHC की क्षतिग्रस्त दीवार गिर गई; डॉ. नवीन डिमरी की मृत्यु
Karnaprayag, Uttarakhand:जनपद चमोली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणबगड़ के परिसर में एक दर्दनाक हादसा हो गया. अस्पताल की क्षतिग्रस्त दीवार का निरीक्षण करने के दौरान दीवार भरभराकर गिर गयी, जिसकी चपेट में आने से नारायणबगड़ स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. नवीन डिमरी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके कुछ देर बाद उच्च केंद्र ले जाते वक्त दर्दनाक मौत हो गयी. नारायणबगड़ में छतिग्रस्त दीवार का निरीक्षण करने गए पीएचसी के प्रभारी गंभीर रुप से घायल हो गए. पीएचसी नारायणबगड़ में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग को रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई. 25 जून को हुई भारी बारिश और भूस्खलन के कारण मलबे व तेज पानी से अस्पताल की दीवार के नीचे कटाव हो गया था. इससे दीवार अंदर से खोखली हो गई थी. शनिवार को लगातार बारिश के बीच डॉ. नवीन डिमरी क्षतिग्रस्त दीवार का निरीक्षण करने पहुंचे थे. इसी दौरान दीवार अचानक भरभराकर गिर गयी और वे मलबे में दब गए. स्थानीय लोग और अस्पताल कर्मियों ने उन्हें तुरंत बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार दिया, फिर हायर सेंटर भेजा गया, लेकिन रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया. डॉ. नवीन डिमरी मूल रूप से देवलधार, गोपेश्वर के निवासी थे. उनकी आकस्मिक मृत्यु से स्वास्थ्य विभाग और क्षेत्र में शोक की लहर है.0
0
Report
जालौन में दबंगों ने ट्रैक्टर से मकान गिराने का आरोप, शिकायत दर्ज
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में ग्रामीण ने दबंगों पर ट्रैक्टर से मकान गिराने का लगाया आरोप, 50 वर्षों पुराना पक्का मकान ट्रैक्टर से गिराने का दबंगों पर आरोप, ट्रैक्टर से मकान गिराने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, पीड़ित ग्रामीण ने मामले में पुलिस अधीक्षक जालौन से की शिकायत, जालौन के आटा थाना क्षेत्र के ददरी गांव का मामला।0
0
Report
Advertisement
कपासन में भारत विकास परिषद का स्थापना दिवस और संस्कार के साथ मनाया गया
Begun, Rajasthan:कपासन जिले के कपासन में भारत विकास परिषद का स्थापना दिवस और संस्कार के साथ मनाया गया। ब्राह्मणी माता गौशाला में गौसेवा करते हुए गायों के लिए चारा और सब्जियां उपलब्ध कराई गईं तथा विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने परिषद के सेवा, संस्कार और सामाजिक समर्पण के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं संपर्क प्रमुख संपत खुर्दिया ने संपर्क अभियान के तहत स्थानीय शाखा के पदाधिकारियों और सदस्यों से संवाद किया। इस दौरान शाखा के कार्यों, चुनौतियों और उनके समाधान पर चर्चा करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।0
0
Report
लखनऊ बीजेपी मुख्यालय में अहम बैठक: संगठन विस्तार और मतदाता सूची अभियान पर जोर
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ - बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में अहम बैठक, संगठन विस्तार और वोटर लिस्ट अभियान पर फोकस बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अध्यक्षता में संगठनात्मक बैठक खत्म बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान को व्यापक और सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा प्रकाशित मतदाता सूची (वोटर लिस्ट) के आधार पर घर-घर अभियान चलाकर पात्र लोगों के नाम जुड़वाने का निर्णय बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करने तथा बूथ समितियों को सशक्त बनाने पर विशेष जोर पार्टी के पूर्व पदाधिकारियों और निष्क्रिय कार्यकर्ताओं की सूची तैयार कर उन्हें संगठन और सरकार की गतिविधियों से जोड़ने की योजना जिला पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह निर्वाचन आयोग की प्रक्रिया का हिस्सा है बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियानों को गति देना रहा बाइट - पंकज चौधरी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष0
0
Report
20 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर मानवता का संदेश दिया—कांग्रेस चिकित्सा प्रको्ष्ठ
Dungarpur, Rajasthan:कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ का रक्तदान शिविर, 20 लोगो ने किया रक्तदान डूंगरपुर जिले में कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ की ओर से शहर में आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया | शिविर में प्रको्ष्ठ से जुड़े 20 कार्यकर्ताओ ने रक्तदान किया | वहीं शिविर में कांग्रेस विधायक गणेश घोगरा ने पहुंचकर रक्तदान करने वाले कार्यकर्ताओ का सम्मान किया और मानव जीवन बचाने के लिए समय समय पर रक्तदान करने का संकल्प दिलाया | कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ गोविन्द पटेल ने बताया कि आमजन को रक्तदान के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से आज प्रकोष्ठ की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया | शिविर में कांग्रेस विधायक गणेश घोगरा, पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा सहित अन्य नेताओं ने पहुंचकर रक्तदान करने वाले कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई | शिविर में 20 कार्यकर्ताओ ने रक्तदान करते हुए अन्य लोगो को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया | इस मौके पर अतिथियो ने रक्तदान करने वाले कार्यकर्ताओ का सम्मान किया | वही कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। रक्तदान आज के दौर में इंसानियत का जीता-जागता उदाहरण है। रक्त की बूंद-बूंद जिंदगी को संबल देती है। इसलिए उन्होंने रक्तदान के लिए आगे ने, आमजन को जागरूक करने का आव्हान भी किया |0
0
Report
Advertisement
सीएम सम्राट चौधरी मुजफ्फरपुर दौरे में 981 योजनाओं का उद्घाटन, 1041 करोड़ की सौगात
Muzaffarpur, Bihar:बिहार के मुजफ्फरपुर में 12 जुलाई को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दौरे पर रहेंगे. वे सिकंदरपुर लेक फ्रंट जिसे मरीन ड्राइव के नाम से जाना जाता है, वहां पहुंचकर मरीन ड्राइव का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद MIT मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल जाएंगे और बिहार को 981 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास की बड़ी सौगात देंगे, जिनकी कुल लागत 1041 करोड़ रुपये है. मुख्यमंत्री MIT कॉलेज सभास्थल पर जीविका दीदियों के स्टॉल का निरीक्षण करेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे. जिलाधिकारी ने बताया कि आगमन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. संवाददाता मणितोष कुमार से अधिक जानकारी.0
0
Report
मारकंडा नदी का जलस्तर बढ़ा, कुरुक्षेत्र शाहाबाद में हजारों एकड़ फसल डूबीं
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र:शाहबाद में मारकंडा नदी का बढ़ा जलस्तर,गांव कठवा में लगातार बढ़ रहा है जलस्तर,हालत हो रहे हैं खराब,ग्रामीणों ने जताया रोष,कहा-अभी तक नहीं पहुंचा कोई भी प्रशासन व सरकार का नुमाइंदा,हजारों एकड़ फसल बर्बाद कुरुक्षेत्र:- जिला कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में लगातार मारकंडा नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। जिसका असर शाहाबाद के गांव कठवा तंगोर सहित तीन से चार गांव पर पड़ रहा है। गांव कठवा की सड़के जल मग्न हो चुकी है। और एक दूसरे गांव से सम्पर्क भी टूट चुका है। हजारों एकड़ फसल भी बर्बाद हो चुकी है। और लगातार बढ़ रहे जल स्तर से हालात और ज्यादा खराब होते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं ग्रामीणों ने रोष जताया और ग्रामीणों ने कहा कि कल रात से लगातार पानी बढ़ रहा है। लेकिन अभी तक भी ना तो प्रशासन का कोई कर्मचारी और ना ही सरकार का कोई नुमाइंदा यहां पहुंचा है। उन्होंने कहा कि पिछले साल यहां पर मुख्यमंत्री नायब सैनी भी आए थे और आश्वासन देकर गए थे कि इस इन हालातो को ठीक किया जाएगा। लेकिन हालत वैसे के वैसे बने हुए हैं। और हर वर्ष हजारों एकड़ फसल बर्बाद होती है और लोगों का काफी नुकसान होता है।0
0
Report
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामला: 8 गिरफ्तार, बड़े नाम छुपाने का सवाल
New Delhi, Delhi:अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी पर बीजेपी का भ्रष्टाचार सभी के सामने आया है इस मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया है ये एक सोची समझी लूट है जो महीनों चली है मूल सवाल ये है कि आखिर चोरी किसने करने दी जो गिरफ्तार हुए है उनकी आड़ में बड़े नाम छुपाए जा रहे हैं चंदे को लेकर एक बकायदा SOP थी लेकिन उसके बावजूद चोरी हुई चंपत राय का दखल , जमीन अधिग्रहण में , निर्माण में , डोनेशन की पूरी प्रकिया में मौजूद था हैरानी की बात ये है कि चंपत राय का नाम ना SIT और ना FIR में है चंपत राय केंद्र के व्यक्ति है इसलिए उनकी ऊपर कोई आँच नहीं आ रही है राम मंदिर में चंदा चोरी लाखों लोगों की आस्था के साथ वादाखिलाफी है पीएम मोदी आखिर इस पर कुछ क्यों नहीं बोल रहे हैं हमारी मांग है पीएम को इस मामले पर पीसी करके जवाब देनी चाहिए इस मामले में तत्काल गिरफ्तारी होनी चाहिए एक न्यायिक जांच होनी चाहिए इस ट्रस्ट को दोबारा से गठन करना चाहिए जहां सभी लोगों की भागीदारी होनी चाहिए देवेंद्र यादव प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस यह एक बहुत बड़ा मामला है इस मामले पर पीएम को चुप नहीं रहना चाहिए उन्हें जनता के सवालों के जवाब देने चाहिए पीएम का मौन टूटना चाहिए लाखो करोड़ो लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ हुआ है जिन लोगों को गिरफ्तार किया है, कई बड़े लोगों को बचाया जा रहा है0
0
Report
Advertisement
आदर्श नगर स्टेशन पर दो ट्रेनों के ठहराव से दिल्ली के यात्रियों को राहत
New Delhi, Delhi:मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आग्रह पर आदर्श नगर रेलवे स्टेशन पर रुकेंगी दो प्रमुख ट्रेनें उत्तर व पश्चिम दिल्ली के लाखों यात्रियों को बड़ी राहत, हिमाचल और प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा होगी अधिक सुगम दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के प्रयासों से उत्तर और पश्चिम दिल्ली के लाखों रेल यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलने जा रही है। केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री के अनुरोध को स्वीकार करते हुए आदर्श नगर रेलवे स्टेशन पर दो महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इससे हिमाचल प्रदेश जाने वाले पर्यटकों के साथ-साथ पंजाब के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को भी काफी सुगमता रहेगी। केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता को भेजे अपने पत्र में बताया है कि उनके द्वारा भेजे गए अनुरोध पत्र के संदर्भ में आदर्श नगर रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेनों के ठहराव को मंजूरी प्रदान कर दी गई है। स्वीकृति के अनुसार गाड़ी संख्या 14331 दिल्ली-कालका एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 14053 दिल्ली-दौलतपुर चौक हिमाचल एक्सप्रेस अब आदर्श नगर रेलवे स्टेशन पर भी रुकेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली-कालका एक्सप्रेस के आदर्श नगर में ठहरने से कुरुक्षेत्र, चंडीगढ़ और कालका की यात्रा करने वाले यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही हिमाचल प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों की ओर जाने वाले पर्यटकों के लिए भी यह सुविधा अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। इसी प्रकार दिल्ली-दौलतपुर चौक हिमाचल एक्सप्रेस के ठहराव से कुरुक्षेत्र, फतेहगढ़ साहिब, आनंदपुर साहिब तथा हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं एवं यात्राओं को बड़ी राहत मिलेगी। विशेष रूप से श्री फतेहगढ़ साहिब और श्री आनंदपुर साहिब जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों की यात्रा अब उत्तर और पश्चिम दिल्ली के लोगों के लिए पहले की तुलना में अधिक सरल और सुगम हो जाएगी।0
0
Report
धर्मांतरण के आरोप: चार मौलवियों के खिलाफ FIR, प्रशासन पर सवाल उठे
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:धर्मांतरण के आरोप में चार मौलवियों पर FIR कौशांबी जिले में सैयद सालार गाज़ी के अनुयायियों में से एक मजार पर हुई तोड़फोड़ ने नया मोड़ ले लिया है। मजार पर रहने वाले चार मौलवियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं मुस्लिम पक्ष ने इस कार्रवाई को एकतरफा बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस पूरे मामले को लेकर चुप्पी साधे हुए है। मामला कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर गांव का है। यहां पर 9 जुलाई को सैयद सालार हंस की मजार पर बजरंग दल के 25-30 कार्यकर्ताओं द्वारा मजार पर लव जिहाद और धर्मांतरण का आरोप लगा कर तोड़फोड़ की गई थी। अब इसी मामले में चंदन कुमार की तहरीर पर पुलिस ने मजार पर रहने वाले चार मौलवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि झाड़-फूंक के नाम पर लोगों को पानी पिलाया जाता था और उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जाता था। इन्हीं आरोपों के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बड़ा सवाल यह है कि जब मज़ार पर लव जिहाद और धर्मान्तरण हो रहा था तो क्या प्रशासन को इसकी जानकारी नही थी। प्रशासन ने वक्त रहते कार्यवाही क्यों नही की, वही बजरंगदल के कार्यकर्ताओं को किसने यह अधिकार दिया कि वो मज़ार पर तोड़फोड़ करे, और वहां मौजूद लोगों के साथ मार पीट करे। एक तरफा कार्यवाही पुलिस प्रशासन पर बड़ा प्रश्न चिन्ह लगाता है। पुलिस पूरे प्रकरण को लेकर चुप्पी साधे हुए है। फिलहाल इलाके में स्थिति सामान्य है और पुलिस एहतियात के तौर पर नजर बनाए हुए है。0
0
Report
मैहर में आदिवासियों ने 39 एकड़ जमीन लौटाने के लिए मंदिर परिसर प्रदर्शन किया
Maihar, Madhya Pradesh:मैहर जिले में शनिवार को आदिवासी समुदाय ने अपनी मांगों को लेकर अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। जगनगरा और पोडिआ गांव के दर्जनों आदिवासी मुंह में घास फूंस दबाकर जिले के रामनगर थाना के पास स्थित मंदिर परिसर पहुंचे और अपनी जमीन वापस दिलाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वे भूख-प्यास और अन्याय से त्रस्त हैं, इसलिए उन्होंने अपनी पीड़ा इस प्रतीकात्मक तरीके से जाहिर की। आदिवासियों ने आरोप लगाया कि पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष व भाजपा नेता रामसुशील पटेल ने उनकी करीब 39 एकड़ जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया है। इतना ही नहीं जमीन तक जाने वाला रास्ता भी बंद कर दिया गया है, जिससे उनका जीवन और खेती-किसानी प्रभावित हो रही है। प्रदर्शन कर रहे लोगों का यह भी आरोप है कि विरोध करने पर उन्हें झूठे मामलों में फंसा दिया गया। उनका कहना है कि इस मामले की शिकायत उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों से की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कार्रवाई नहीं होने से नाराज आदिवासियों ने रामनगर थाना के पास प्रदर्शन कर प्रशासन से जमीन वापस दिलाने, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोपों के आधार पर रामसुशील पटेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की मांग की हालाकि एसडी एस.पी. मिश्रा मौके पर पहुंचे लेकिन मीडिया का कैमरा देख रफूचक्कर हो गए, न तो आदिवासियों की मांगी पर गौर किया और न ही मीडिया के सवालों का जवाब दिया,0
0
Report
Advertisement
अमेठी में लगातार बारिश से जलजमाव, ककवा रोड पर हालत तालाब जैसी
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - लगातार दूसरे दिन की बारिश में खुली विकास कार्यों की पोल ककवा रोड पर जलभराव, सड़क बनी तालाब, गड्ढों में गिरकर लोग हो रहे चोटिल स्कूली बच्चों और राहगीरों को आवागमन में हो रही भारी परेशानी तहसील परिसर में भरा पानी, अधिकारी-कर्मचारी और फरियादी पानी से होकर पहुंचे कार्यालय नालों की सफाई न होने से ककवा रोड के मकानों में घुसा बारिश का पानी रामलीला मैदान और एसडीएम कॉलोनी भी जलभराव की चपेट में स्थानीय लोगों ने सड़क की मरम्मत और स्थायी जलनिकासी व्यवस्था की मांग उठाई मामला अमेठी नगर क्षेत्र के ककवा रोड और तहसील परिसर का。0
0
Report
अलीगढ़ में मैक्स लोडर निकालने को लेकर युवक की पिटाई, वीडियो वायरल
Aligarh, Uttar Pradesh:मैक्स लोडर निकालने को लेकर मारपीट का वीडियो वायरल, कई लोगों ने एक युवक को जमकर पीटा, वीडियो हुआ वायरल, मारपीट में युवक के आई चोटें, पुलिस से की शिकायत, पुलिस जाँच पड़ताल व अग्रिम कार्रवाई में जुटी, रोरावर थाना इलाके के महफूज नगर की घटना.0
0
Report
देश-प्रसंग: देहरादून में 11–15 जुलाई तक पांच दिवसीय लोक संवर्धन पर्व; उद्घाटन केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री
Dehradun, Uttarakhand:भारत सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय के सहयोग से उत्तराखंड अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में राजधानी देहरादून में पांच दिवसीय लोक संवर्धन पर्व मनाने का निश्चय किया है, जिसका शुभारम्भ केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से किया। राजधानी के परेड मैदान में आयोजित यह पर्व 11 जुलाई से 15 जुलाई तक आयोजित होगा। इस पर्व में देश के 18 राज्यों से अल्पसंख्यक समाज के उद्यमी आए हुए हैं। उत्तराखंड अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के विशेष सचिव डॉक्टर पराग मधुकर धकाते ने कहा कि लोक पर्व के माध्यम से संस्कृति का संवर्धन करना है। विशेष सचिव ने कहा कि आर्थिक सुदृढ़ीकरण के जरिये अल्पसंख्यक समाज को मजबूत बनाना भी इसका उद्देश्य है।0
0
Report
Advertisement
