Jhansi - ज्ञानस्थली बालिका इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव हुआ संपन्न
Jhansi, Uttar Pradesh:झाँसी बड़ागांव गेट बाहर स्थित ज्ञानस्थली बालिका इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव संघर्ष सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ संदीप सरावगी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ. विद्यालय की निदेशक एवं कार्यक्रम अध्यक्ष अर्चना गुप्ता द्वारा मुख्य अतिथि के आगमन पर तिलक कर एवं बुके भेंट कर स्वागत किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत सरस्वती वंदना के साथ हुई तत्पश्चात वर्ष भर विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एवं वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरूस्कृत करते हुए डॉक्टर संदीप सरावगी ने कहा ज्ञानस्थली ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में छात्र-छात्राओं की ज्ञानार्जन के अतिरिक्त भारतीय ज्ञान परंपरा के अनुसार भारतीय संस्कृति और संस्कार के अनुरूप शिक्षा प्रदान की जाती है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खेत देखने गए किसान को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत
Muhammadabad, Uttar Pradesh:मुहम्मदाबाद गोहना स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में रैकड़ मोड़ पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर सोमवार सुबह करीब सात बजे खेत देखने गए किसान की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नोनियापुर निवासी बेचू चौहान (60) सोमवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे किनारे अपने धान के खेत की फसल देखने गए थे। भुजही मोड़ की ओर से तेज रफ्तार आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों के मुताबिक मृतक का इकलौता पुत्र चंद्रभान दिल्ली में निजी कंपनी में काम करता है। घर पर केवल मृतक की वृद्ध पत्नी और बहू हैं। परिवार की जीविका खेती पर ही निर्भर थी। कोतवाली प्रभारी के के वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एक्सप्रेसवे किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार वाहन की तलाश की जा रही है।
