284002
Jhansi - सीपरी पुल के नीचे पीड़ित सब्जी वालों को 5,000 की धनराशि पहुंचाई गई
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी सीपरी बाजार पुल के नीचे दुकान लगाने वाले सब्जी बालों के ऊपर कल नगर निगम की टीम ने बुलडोजर चलाया था. उन दुकानों को पूरी सब्जियां तोड़ दी चकनाचूर कर दी . वही सब्जी वालों को आज सदर विधायक रवि शर्मा द्वारा सीपरी पुल के नीचे पीड़ित सब्जी वालों को 5,000 की धनराशि पहुंचाई गई l
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भोजपुर के सभी थानों में चाइल्ड हेल्प डेस्क स्थापित, बच्चों की समस्याओं का समाधान
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले में अब हर थाने के अंदर चाइल्ड हेल्प डेस्क होगा,जिसमें बच्चों से संबंधित समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। अपराध अनुसंधान विभाग कमजोर वर्ग के आदेश पर भोजपुर जिले के 39 थाना और ओ पी में आज विधिवत रूप से चाइल्ड हेल्प डेस्क का गठन किया गया और इस हेल्प डेस्क के पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई। यह हेल्प डेस्क थाने के अंदर एक कमरे में स्थापित होगा जहां बच्चे से संबंधित समस्याओं का निराकरण करने के लिए पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।पुलिस की इस सराहनीय कदम को मिल का पत्थर माना जा रहा है।0
0
Report
बाम्बोली में खेल मैदान मांग पर युवाओं का आक्रोश, प्रशासन से कार्रवाई की मांग
Alwar, Rajasthan:अलवर। ग्राम पंचायत बाम्बोली में खेल मैदान की मांग को लेकर गांव के युवाओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। युवाओं का कहना है कि गांव में पर्याप्त सरकारी जमीन उपलब्ध होने के बावजूद खिलाड़ियों के लिए खेल मैदान नहीं है। ऐसे में क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की प्रैक्टिस के लिए युवाओं को 5 से 7 किलोमीटर दूर दूसरे गांवों में जाना पड़ता है। इससे उनका समय और आने-जाने का खर्च दोनों बढ़ रहे हैं। युवाओं के मुताबिक कुछ महीने पहले आयोजित प्रशासन गांवों के संग और सेवा शिविर के दौरान भी खेल मैदान की मांग प्रमुखता से उठाई गई थी। उस समय प्रशासन की ओर से मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे युवाओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि राजस्व रिकॉर्ड में खेल मैदान के लिए जमीन दर्ज होने की जानकारी है, लेकिन मौके पर इस जमीन पर कुछ लोगों का कब्जा बताया जा रहा है। युवाओं ने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित जमीन की वास्तविक स्थिति की जांच कराई जाए और यदि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण है तो उसे कब्जामुक्त कराया जाए। इसके बाद जमीन का समतलीकरण कर चारदीवारी सहित खेल मैदान की मूलभूत सुविधाएं विकसित की जाएं। ग्रामीण पवन चौधरी ने कहा कि गांव में जमीन की कमी नहीं है, लेकिन खेल मैदान के लिए युवाओं की मांग पर सुनवाई नहीं हो रही। खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए दूसरे गांवों में जाना पड़ता है, जिससे उनका समय और पैसा दोनों खर्च होते हैं। उन्होंने प्रशासन से सरकारी जमीन की जांच कर उसे खेल मैदान के लिए उपलब्ध कराने की मांग की। युवाओं का कहना है कि शाम के समय दूसरे गांवों में प्रैक्टिस के लिए आने-जाने में कई बार सुरक्षा संबंधी परेशानी भी सामने आती है। गांव में ही खेल मैदान उपलब्ध होने से स्थानीय खिलाड़ियों को अभ्यास का बेहतर माहौल मिलेगा और ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। युवाओं ने प्रशासन से खेल मैदान के लिए चिन्हित जमीन की जांच, कब्जा हटाने, मैदान का समतलीकरण, चारदीवारी और अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित करने के साथ ही सरकारी शिविर में दिए गए आश्वासन पर जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। अब ग्रामीणों और युवाओं की नजर प्रशासन की कार्रवाई पर है。0
0
Report
भजनलाल शर्मा ने राजसमंद में पंचायतीराज के लिए जनता से सीधा संवाद किया
Rajsamand, Rajasthan:- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पंचायतीराज जनप्रतिनिधियों से संवाद - प्रशासकों से संवाद के मुख्यमंत्री ने राजसमंद में हर सरकारी योजना में बहुत अच्छा काम करने की बात बोली मुख्यमंत्री की एकाएक प्रशंसा मिलने से गदगद हुए जिले के सभी अधिकारी और जनप्रतिनिधि - CM ने राजसमंद जिले से ओलानाखेड़ा प्रशासक दिनेश वैष्णव से किया संवाद - राजसमंद जिले से सभी विधायक एवं पंचायतों के प्रशासक रहे मौजूद राजसमंद एंकर- जयपुर में आयोजित राज्य-स्तरीय कार्यक्रम के तहत राजसमंद जिले में भी भव्य जिला स्तरीय आयोजन किया गया। यह आयोजन मार्बल गैंगसा एसोसिएशन के बी.एल. व्यास मेमोरियल सभागार में संपन्न हुआ। इस दौरान राजसमंद जिले के चारों विधायक सहित बड़ी संख्या में जिलेभर के वर्तमान ग्राम पंचायत प्रशासक (पूर्व सरपंच) और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रशासकों से संवाद के मुख्यमंत्री ने राजसमंद में हर सरकारी योजना में बहुत अच्छा काम होने की बात बोली, मुख्यमंत्री की एकाएक प्रशंसा मिलने से गदगद हुए जिले के सभी अधिकारी और जनप्रतिनिधि वियो 01- कार्यक्रम में स्थानीय विकास और जनता से जुड़े मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। भजनलाल शर्मा ने पंचायतीराज संस्थाओं और सरपंचों को देश के विकास की धुरी बताया है। उन्होंने कहा कि गांव के व्यक्ति की समस्या के समाधान और हर उम्मीद का पहला केंद्र सरपंच होता है। इसलिए सरपंच का यह पहला लक्ष्य होना चाहिए कि सरकार की योजनाओं का लाभ हर जरूरतमन्द व्यक्ति तक पहुंचे। इसके लिए वह गांव के लोगों के बीच जाकर निरंतर संवाद करे। कार्यक्रम के दौरान CM ने राजसमन्द जिले से ओलानाखेड़ा प्रशासक दिनेश वैष्णव से संवाद किया । मुख्यमंत्री का संबोधन0
0
Report
Advertisement
अली जैदी की रक्षा मंत्री से मुलाकात, वक्फ़ संपत्तियों पर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:प्रेस विज्ञप्ति नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक़्फ़ बोर्ड के चेयरमैन अली जैदी ने आज भारत सरकार के माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी से उनके दिल्ली स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान चेयरमैन अली जैदी ने उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक़्फ़ बोर्ड में अपने अब तक के कार्यकाल के दौरान किए गए विविध महत्वपूर्ण कार्यों, सुधारों एवं वक़्फ़ संपत्तियों के बेहतर प्रबंधन के लिए किए जा रहे प्रयासों के संबंध में माननीय रक्षा मंत्री जी को विस्तृत जानकारी दी। माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी ने अली जैदी द्वारा वक़्फ़ बोर्ड के हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा उन्हें अपना आशीर्वाद और शुभकामनाएं प्रदान कीं। इस अवसर पर भाजपा नेता अमील शम्सी भी उपस्थित रहे。0
0
Report
हरिद्वार के गंगा तट पर परिवार की घर वापसी, सनातन की शक्ति बनी आस्था
Noida, Uttar Pradesh:हरिद्वार के गंगा तट पर परिवार की घर वापसी, सनातन की शक्ति बनी आस्था धर्मनगरी में गंगा तट पर हुए इस धार्मिक अनुष्ठान में एक परिवार ने अपनी आस्था के अनुसार नया अध्याय शुरू किया है..0
0
Report
बामनिया के बयान से बंसवाड़ा की चुनावी सभा में सियासी तल्खी, पुलिस पर सवाल
Banswara, Rajasthan:नॉट - इस खबर के वीओ साथ में अटैच है。 जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एंकर - बांसवाड़ा जिले के बागीदौरा विधानसभा क्षेत्र के बासला गांव में आयोजित कांग्रेस की चुनावी सभा में जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक अर्जुन सिंह बामनिया के बयान से सियासी विवाद खड़ा हो गया। मंच से विधायक ने प्रसाशन और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए थाना अधिकारियों,एसपी और तहसीलदार पर गंभीर आरोप लगाए। बामनिया ने कहा कि पुलिस अधिकारी लोगों को डरा-धमका रहे हैं और उनसे पूछा जा रहा है कि चुनाव कौन लड़ेगा। विधायक ने सवाल उठाया कि पुलिस किस नियम के तहत लोगों से इस तरह की जानकारी मांग रही है। सभा में विधायक ने पुलिस अधिकारियों को लेकर कहा कि जो अधिकारी आज भाजपा के लिए काम कर रहे हैं, वे एक साल बाद उनके पास आएंगे और तब उनसे काम कराने की सिफारिश करेंगे। इसी दौरान उन्होंने ऐसे अधिकारियों के लिए मंच से ‘दलाल’ शब्द का इस्तेमाल किया। विधायक के इस बयान के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज होने की संभावना है। चुनावी सभा में दिए गए इस बयान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा में है। विधायक ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए अधिकारियों से निष्पक्ष तरीके से काम करने की बात कही。 वीओ - वीडियो0
0
Report
Advertisement
हिण्डौन में 70वीं राज्य टेबल टेनिस: दूसरे राउंड रोमांचक मुकाबले सम्पन्न
Karauli, Rajasthan:हिण्डौन में 70वीं राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के दूसरे राउंड के मुकाबले संपन्न, जिला करौली आशीष चतुर्वेदी राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय आलाबाड़ा के तत्वावधान में आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रारंभिक शिक्षा विभाग की 70वीं राज्य स्तरीय टेबल टेनिस (छात्र-छात्रा 14 वर्ष) प्रतियोगिता के मुकाबले शुक्रवार को आयोजित हुए। संयुक्त संचालन सचिव एवं प्रधानाध्यापक अंजू शर्मा तथा मीडिया प्रभारी नरेंद्र बाबा और नवल सिंह ने बताया कि गत दिवस से चल रही इस प्रतिस्पर्धा में 35 से अधिक जिलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने टेबल पर अपनी कलाइयों का हुनर और स्पिन शॉट दिखाकर प्रतिद्वंद्वियों को हराया। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कमलेश शुक्ला, एसीबीओ व कोऑर्डिनेटर दयाल सिंह सोलंकी, आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय व्यवस्थापक रामचंद्र सिंह, प्रधानाचार्य नानक चंद गुप्ता, तोमन सिंह, विकास कुमार गुप्ता, व्याख्याता कृष्ण बिहारी पाठक, संयुक्त संचालन सचिव अंजू शर्मा, जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह, हरीश पाठक तथा फील्ड मार्शल नवल सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारम्भ करवाया। आदर्श विद्या मंदिर के मधुकर भवन के इंडोर हॉल में टेबल टेनिस के दूसरे राउंड के मुकाबले खेले गए।0
0
Report
श्रीमाधोपुर अजीतगढ़ हाईवे पर टेंपो-स्विफ्ट भिड़ंत, 9 घायल, 5 गंभीर
Sikar, Rajasthan:लोकेशन: श्रीमाधोपुर, सीकर। हादसा अजीतगढ़ रोड पर श्रीमाधोपुर के पास हुआ। टैम्पों में 9 लोग घायल हो गए। 108 एंबुलेंस से घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, पाँच घायलों को गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर रेफर किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने मौके पर यातायात व्यवस्था संभाली और क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को थाने में खड़ा करवाया। बताया गया कि टेंपो मूंडरू की तरफ से श्रीमाधोपुर आ रहा था, जबकि स्विफ्ट कार श्रीमाधोपुर की ओर जा रही थी। माधव होटल के पास सड़क पर बने गड्ढों से बचते समय दोनों वाहन टकरा गए। टेंपो में काम कर रहे मजदूर लावणी का काम कर लौट रहे थे, बामरड़ा जोहड़ा गांव के निवासी बताए गए। घायल लोगों में राकेश बावरिया अनुराग, पूजा देवी, कुंती देवी, विमला देवी भवानी शंकर, बिकू देवी, धोलि देवी और हिमांशु शामिल हैं।0
0
Report
मुरैना में मिलावट का खेल जारी, आम लोगों की सेहत खतरे में
Morena, Madhya Pradesh:मिलावटी खाद्य पदार्थ मुरैना में मिलावटी खाद्य पदार्थों का बड़ा खेल जारी है। खुलेआम मिलावट का कारोबार लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहा है। सवाल है—आखिर जिम्मेदार विभाग कब जागेगा और मिलावटखोरों पर कब होगी सख्त कार्रवाई?0
0
Report
Advertisement
कुनकुरी में 132 मोबाइल चोरी का पर्दाफाश: 5 गिरफ्तार, 1.80 लाख नकद बरामद; हैंडसेट भेजे गए बांग्लादेश
Palidih, Pathalgain, Chhattisgarh:जशपुर जिले के कुनकुरी स्थित एक दुकान से 132 मोबाइल चोरी होने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अंतर्राज्यीय गिरोह के 5 आरोपियों को झारखंड एवं पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 1.80 लाख रुपये नकद और उनके व्यक्तिगत मोबाइल जब्त किए गए हैं। जांच में सामने आया कि चोरी के मोबाइल करीब 17 लाख रुपये में बेचकर बांग्लादेश खपाए गए हैं। मामले में 4 अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।0
0
Report
शाहजहांपुर में ट्रैफिक पुलिस ने नियम मानने वालों को गुलाब और सेल्फी,न मानने वालों को स्टीकर से नसीहत
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:यातायात के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए आज शाहजहांपुर ट्रैफिक पुलिस ने खास अभियान चलाया। लोगों को जागरूक करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने हेलमेट पहनने और सीट बेल्ट लगाने वाले लोगों को फूल देकर उन्हें सम्मानित किया और उनके साथ सेल्फी ली। साथ ही नियमों का पालन न करने वालों को उनकी गाड़ी पर स्टिकर लगाकर उन्हें यातायात नियमों का पालन करने के लिए हिदायत दी गई। ट्रैफिक पुलिस का यह अभियान पुवायां तहसील में चलाया, जहां ट्रैफिक पुलिस के सीओ और यातायात पुलिस कर्मियों ने लोगों को यातायात के लिए जागरूक किया। यातायात नियमों का पालन करने वालों को सम्मानित करते हुए उन्हें एक-एक फूल दिया गया। हेलमेट लगाने वाले चालकों के साथ ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने सेल्फी ली और फोटो खिंचवाये। जबकि नियम ना मानने वालों को हिदायत देकर उनकी गाड़ी पर हेलमेट लगाने को लेकर स्टीकर चिपकाए गए। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि दो पहिया वाहनों पर हेलमेट लगाना और चौपहीयां वाहनों पर सीट बेल्ट लगाने से चालक सुरक्षित रहता है और उसका जीवन बचा रहता है। आजकल सबसे ज्यादा दुर्घटना में जनहानि यातायात नियमों का पालन न करने वालों के साथ होती है। ऐसे में यातायात पुलिस में लोगों से हेलमेट लगाने और सीट बेल्ट लगाने की अपील की है। ताकि लोगों के जीवन को बचाया जा सके।0
0
Report
मंडला आर्ट गैलरी: नवकृति-5 ने युवा कलाकारों की रचनात्मकता को दिल जीता
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर, विद्याधर नगर। मंडला आर्ट गैलरी, स्टूडियो एवं एकेडमी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक कला प्रदर्शनी 'नवकृति 5वें संस्करण' का सफल समापन हो गया। संस्थापक वसुधा शर्मा के नेतृत्व में 2 से 4 अक्टूबर तक चली इस प्रदर्शनी में उभरते कलाकारों ने अपनी कल्पना को कैनवास पर जीवंत कर दिया। प्रदर्शनी का उद्घाटन 2 अक्टूबर को दोपहर 12:15 बजे गरिमामय समारोह के साथ हुआ। विशिष्ट अतिथियों ने बढ़ाया हौसला: समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड 6 की पार्षद श्रीमती स्नेह लता साबू, JECRC यूनिवर्सिटी की डीन सुश्री शिवानी कौशिक और ब्लू पॉटरी के जनक शिल्प गुरु गोपाल सैनी मौजूद रहे। विशेष अतिथि के रूप में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कलाकार श्री रामू रामदेव और राजस्थान विश्वविद्यालय की पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. रीटा प्रताप ने युवा कलाकारों के कार्यों की सराहना की और उन्हें भविष्य के लिए प्रेरित किया। अतिथियों ने कहा कि मंडला आर्ट जैसे मंच ही असली प्रतिभाओं को निखारते हैं। कला के साथ कविता और संगीत का संगम: प्रदर्शनी के दौरान कला के साथ-साथ साहित्य और संगीत का भी संगम देखने को मिला। 3 अक्टूबर को आयोजित पोएट्री सेशन में युवा कवियों ने अपनी रचनाओं से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया, वहीं 4 अक्टूबर को जैमिंग सेशन में संगीत और कला प्रेमियों ने जमकर भागीदारी की। तीनों दिन गैलरी सुबह 11 से शाम 7 बजे तक दर्शकों से खचाखच भरी रही। हर कैनवास ने दिया एक संदेश: इस वर्ष प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण 8 विशेष थीम कलेक्शन रहे: - सुरभि की 'JAG KE NATH - JAGANNATH' कलमकारी कला में जगन्नाथ संस्कृति की समावेशिता को दर्शा गई। - प्रिशा की 'BLOOM IN 3D' ने क्ले फ्लोरल आर्ट से सिखाया कि हर बच्चा फूल की तरह अपने समय पर खिलता है। - गिरिशा की 'SHIVA & NANDI' ने शिव और नंदी के अटूट विश्वास के बंधन को जीवंत किया। - चार्वी की 'AADYA - SHE IS THE POWER' सबसे चर्चित रही, जिसमें कालिघाट शैली में नारी को ही नवदुर्गा की 9 शक्तियों के रूप में प्रस्तुत किया गया। - इसके अलावा अक्षिता की SCULPTED SERENITY, प्रीति की EYES OF THE WILD, परी की THE GAME OF FATE और आकार्षी की THE ETERNAL MESSAGE (गीता पर आधारित) कलेक्शन ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया। संस्थापक वसुधा शर्मा ने सभी अतिथियों, कलाकारों और दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि "नवकृति का उद्देश्य सिर्फ पेंटिंग दिखाना नहीं, बल्कि हर युवा आवाज को सम्मान देना है। यह उत्सव है - Art, Emerging Voices और Creative Expression का।" प्रदर्शनी ने साबित कर दिया कि जयपुर के युवा कलाकारों में अपार संभावनाएं हैं。0
0
Report
Advertisement
नायब सिंह सैनी ने मंडी में किसानों से मुलाकात कर धान खरीदी शुरू की
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र की लाडवा मंडी में पहुंचे और किसानों से अधिकारियों से बातचीत की और मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं मंडी में स्वयं जा रहा हूं, हमारे मंत्री जा रहे हैं, अधिकारी जा रहे हैं, किसानों को किसी तरह की कोई भी समस्या नहीं आने दी जाएगी और मैं खुद मंडी में जाकर धान खरीद लिया और किसानों से बातचीत की है और उनकी जो भी समस्या है उसका समाधान किया जा रहा है. मौसमी बारिश से कुछ जरूर आ जाती हैं उन्हें भी ठीक किया जा रहा है0
0
Report
गोरखपुर AIIMS के वायरल वीडियो से नवजात सुरक्षा-इलाज पर सवाल
Noida, Uttar Pradesh:गोरखपुर AIIMS से सामने आए एक वायरल वीडियो ने नवजात की सुरक्षा और इलाज की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं... पूरे मामले की सच्चाई मेडिकल रिकॉर्ड और जांच से ही सामने आएगी... फिलहाल सबसे अहम सवाल यही है कि गंभीर हालत में पहुंचे हर नवजात को सुरक्षित और निर्धारित चिकित्सा व्यवस्था कैसे मिले0
0
Report
संविधान बचाओ पदयात्रा से मुख्य चुनाव आयुक्त को फांसी की सजा की मांग पर हंगामा
Madanpur, Bihar:सं संविधान बचाओ पदयात्रा के समापन के अवसर पर मधेपुरा में पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन और पप्पू यादव ने देश के मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है की मुख्य चुनाव आयुक्त को फांसी की सजा होनी चाहिए।देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ने लोकतंत्र एवं संविधान का चीर हरण किया है तथा देश के अरबों आम आवाम के साथ छल और धोखा किया है इसलिए उन्हें फांसी की सजा होनी चाहिए। देश के करोड़ों लोगों के साथ सरकार के इशारे विश्वसघात करना कतई माफी योग्य नहीं है ये कृत आतंकवाद वो नक्सलवाल से भी खतरनाक है।जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मधेपुरा में हम लोगों का यह कार्यक्रम समाप्त नहीं हुआ है, जब तक ज्ञानेश कुमार को फांसी नहीं हो जाती है तब तक हम लोगों का संघर्ष जारी रहेगा.पप्पू यादव ने राहुल गांधी की प्रशंसा करते हुए कहा कि देश में एक ऐसे नेता है जिन्होंने लोकतंत्र की रक्षा के लिए और संविधान को बचाने के लिए सब कुछ दांव पर रख दिए. राहुल गांधी इस देश को एक नई दिशा और दशा देने में आगे बढ़ रहे हैं,इसलिए हम सबों को राहुल गांधी के विचारों को अपनाना चाहिए और संघर्ष के लिए तैयार होना चाहिए.0
0
Report
Advertisement
